logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उनियारा, पागड़ी मोड चौराहे पर एलएनटी से भरा ट्रक पलटा,चालक की मौत। पत्रकार संदीप गुप्ता उनियारा। पागड़ी मोड़ के समीप रपट पर बुधवार को एलएनटी मशीन लेकर जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक एलएनटी मशीन सहित पानी में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पानी में उतरकर घायल चालक को ट्रक से बाहर निकाला और उपचार के लिए उनियारा चिकित्सालय पहुंचाया। जानकारी के अनुसार ब्यावर निवासी खम्मन सिंह पुत्र कर्ण सिंह निवासी ब्यावर ट्रक में एलएनटी मशीन लेकर जा रहा था। पागड़ी मोड़ के पास रपट से गुजरते समय अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और वाहन एलएनटी मशीन सहित पानी में जा गिरा। लोगों ने दिखाई तत्परता,,,,,, हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बिना देरी किए पानी में उतरकर चालक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे निजी साधन से उनियारा चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सालय में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए टोंक रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान तोड़ा दम,,,,,, टोंक में उपचार के दौरान खम्मन सिंह की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। हादसे की सूचना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। रपट पर सुरक्षा को लेकर उठे सवाल,,,,, हादसे के बाद स्थानीय लोगों में रपट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा रही। लोगों का कहना है कि रपट से गुजरने वाले वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। प्रशासन से रपट के आसपास आवश्यक सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस प्रकार के हादसों को रोका जा सके।

14 hrs ago
user_Sandeep Gupta
Sandeep Gupta
उनियारा, टोंक, राजस्थान•
14 hrs ago
cebcf591-8b19-4dc3-a6ef-0cd064b35556

उनियारा, पागड़ी मोड चौराहे पर एलएनटी से भरा ट्रक पलटा,चालक की मौत। पत्रकार संदीप गुप्ता उनियारा। पागड़ी मोड़ के समीप रपट पर बुधवार को एलएनटी मशीन लेकर जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक एलएनटी मशीन सहित पानी में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पानी में उतरकर घायल चालक को ट्रक से

d46a1250-a80d-4ec0-9954-60e737c232ef

बाहर निकाला और उपचार के लिए उनियारा चिकित्सालय पहुंचाया। जानकारी के अनुसार ब्यावर निवासी खम्मन सिंह पुत्र कर्ण सिंह निवासी ब्यावर ट्रक में एलएनटी मशीन लेकर जा रहा था। पागड़ी मोड़ के पास रपट से गुजरते समय अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और वाहन एलएनटी मशीन सहित पानी में जा गिरा। लोगों ने दिखाई तत्परता,,,,,, हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बिना देरी किए पानी

72361e2c-4ada-4095-a7c7-9c71f4369713

में उतरकर चालक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे निजी साधन से उनियारा चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सालय में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए टोंक रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान तोड़ा दम,,,,,, टोंक में उपचार के दौरान खम्मन सिंह की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। हादसे की सूचना के

0c51b5ab-ff0f-4e71-a120-4c535452d187

बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। रपट पर सुरक्षा को लेकर उठे सवाल,,,,, हादसे के बाद स्थानीय लोगों में रपट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा रही। लोगों का कहना है कि रपट से गुजरने वाले वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। प्रशासन से रपट के आसपास आवश्यक सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस प्रकार के हादसों को रोका जा सके।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ईद मिलादुन्नबी पर निकली सद्भावना रैली, दिया भाईचारे का संदेश चौथ का बरवाड़ा.कस्बे में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को मुस्लिम समाज की ओर से सद्भावना रैली निकाली गई। इस अवसर पर रैली में बड़ी संख्या में बच्चे हाथों में इस्लामिक झंडे लेकर शामिल हुए और लोगों को प्रेम, भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। सद्भावना रैली की शुरुआत ईदगाह मैदान से समाजसेवी बसंती लाल सैनी द्वारा बच्चों को झंडे सौंपकर की गई। इसके बाद रैली मुख्य बाजार से होते हुए उस्मानिया मस्जिद के सामने से कलंदरी मस्जिद पहुंची। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया और बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान समाजसेवी ने कहा कि मोहम्मद साहब ने पूरी मानवता को प्रेम, भाईचारे और शांति का संदेश दिया था। वर्तमान समय में उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी समाजों से आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ रहने की अपील की।रैली में शामिल बच्चों ने हाथों में झंडे लेकर अमन, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। रैली के समापन पर कलंदरी मस्जिद में देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ की गई।
    1
    ईद मिलादुन्नबी पर निकली सद्भावना रैली, दिया भाईचारे का संदेश
चौथ का बरवाड़ा.कस्बे में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को मुस्लिम समाज की ओर से सद्भावना रैली निकाली गई। इस अवसर पर रैली में बड़ी संख्या में बच्चे हाथों में इस्लामिक झंडे लेकर शामिल हुए और लोगों को प्रेम, भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।
सद्भावना रैली की शुरुआत ईदगाह मैदान से समाजसेवी बसंती लाल सैनी द्वारा बच्चों को झंडे सौंपकर की गई। इसके बाद रैली मुख्य बाजार से होते हुए उस्मानिया मस्जिद के सामने से कलंदरी मस्जिद पहुंची। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया और बच्चों को सम्मानित किया।
इस दौरान समाजसेवी  ने कहा कि मोहम्मद साहब ने पूरी मानवता को प्रेम, भाईचारे और शांति का संदेश दिया था। वर्तमान समय में उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी समाजों से आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ रहने की अपील की।रैली में शामिल बच्चों ने हाथों में झंडे लेकर अमन, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। रैली के समापन पर कलंदरी मस्जिद में देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ की गई।
    user_Irfan Rajasthan patrika
    Irfan Rajasthan patrika
    Local News Reporter चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • कुएं में गिरे नंदी महाराज को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला सारसोप। कस्बे के मीणा मोहल्ले में बुधवार को एक नंदी महाराज अचानक कुएं में गिर गया। नंदी के कुएं में गिरने की जानकारी मिलते ही मोहल्लेवासियों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए नंदी महाराज को कुएं से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद मोहल्लेवासियों और गांव के लोगों ने मिलकर नंदी महाराज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही और सभी नंदी महाराज को बचाने में जुटे रहे। सुरक्षित बाहर निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों की तत्परता और सामूहिक प्रयास से नंदी महाराज की जान बच गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने कुएं के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की आवश्यकता जताई, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    1
    कुएं में गिरे नंदी महाराज को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला
सारसोप। कस्बे के मीणा मोहल्ले में बुधवार को एक नंदी महाराज अचानक कुएं में गिर गया। नंदी के कुएं में गिरने की जानकारी मिलते ही मोहल्लेवासियों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए नंदी महाराज को कुएं से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद मोहल्लेवासियों और गांव के लोगों ने मिलकर नंदी महाराज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही और सभी नंदी महाराज को बचाने में जुटे रहे। सुरक्षित बाहर निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों की तत्परता और सामूहिक प्रयास से नंदी महाराज की जान बच गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने कुएं के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की आवश्यकता जताई, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    user_Ravi  Rajasthan Patrika
    Ravi Rajasthan Patrika
    Photographer चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • यूजीसी रोलबैक मामले में राष्ट्रीय करणी सेवा ने हरियाणा में दिया गया शांतिपूवरक्र प्रदर्शन UGC roadway ke mamle mein sawalon ka Badi sankhya mein Haryana mein gyapan
    1
    यूजीसी रोलबैक मामले में राष्ट्रीय करणी सेवा ने हरियाणा में दिया गया शांतिपूवरक्र प्रदर्शन
UGC roadway ke mamle mein sawalon ka Badi sankhya mein Haryana mein gyapan
    user_Jayxupdate
    Jayxupdate
    पीपलू, टोंक, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • स्वर्गीय हीरालाल खींची एवं पाना बाई की स्मृति में बस स्टैंड पर लगाई बेंचें हिण्डोली। कस्बे के नए एवं पुराने बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्वर्गीय हीरालाल खींची एवं पाना बाई खींची की स्मृति में बेंचें लगाकर यात्रियों को समर्पित की गईं। मंगलवार शाम आयोजित कार्यक्रम में बेंच वाले बाबा विनोद शर्मा, शिवराज खींची, अशोक खींची, डॉ. विजयराज, विशाल खींची, राकेश सक्सेना, अंबालाल गुर्जर, राकेश सुवालका, जितेंद्र सिंह राठौर, प्रदीप तिवारी, राम-लक्ष्मण, पंकज बरमुंडा, फूंदीलाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान नए एवं पुराने बस स्टैंड पर बेंचें लगाकर यात्रियों को समर्पित की गईं। यात्रियों ने बताया कि बसों के इंतजार के दौरान बैठने की सुविधा मिलने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर बसों के इंतजार में यात्रियों को चिलचिलाती धूप और बारिश में खड़े रहना पड़ता था। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए यहां टीन शेड का निर्माण भी करवाया गया था। टीन शेड के बाद अब बैठने के लिए बेंचें लगने से यात्रियों को और सुविधा मिलेगी। बताया गया कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन 500 से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। बेंच एवं टीन शेड की सुविधा से यात्रियों को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में काफी राहत मिलेगी।
    1
    स्वर्गीय हीरालाल खींची एवं पाना बाई की स्मृति में बस स्टैंड पर लगाई बेंचें
हिण्डोली। कस्बे के नए एवं पुराने बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्वर्गीय हीरालाल खींची एवं पाना बाई खींची की स्मृति में बेंचें लगाकर यात्रियों को समर्पित की गईं।
मंगलवार शाम आयोजित कार्यक्रम में बेंच वाले बाबा विनोद शर्मा, शिवराज खींची, अशोक खींची, डॉ. विजयराज, विशाल खींची, राकेश सक्सेना, अंबालाल गुर्जर, राकेश सुवालका, जितेंद्र सिंह राठौर, प्रदीप तिवारी, राम-लक्ष्मण, पंकज बरमुंडा, फूंदीलाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान नए एवं पुराने बस स्टैंड पर बेंचें लगाकर यात्रियों को समर्पित की गईं।
यात्रियों ने बताया कि बसों के इंतजार के दौरान बैठने की सुविधा मिलने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को इसका लाभ मिलेगा।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर बसों के इंतजार में यात्रियों को चिलचिलाती धूप और बारिश में खड़े रहना पड़ता था। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए यहां टीन शेड का निर्माण भी करवाया गया था। टीन शेड के बाद अब बैठने के लिए बेंचें लगने से यात्रियों को और सुविधा मिलेगी।
बताया गया कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन 500 से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। बेंच एवं टीन शेड की सुविधा से यात्रियों को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में काफी राहत मिलेगी।
    user_समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
    समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
    बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    8 min ago
  • मां जोगणियां भाग -२३&२४.......A novel of Arawali ki lokdevi MAA JOGANIA.
    1
    मां जोगणियां भाग -२३&२४.......A novel of Arawali ki lokdevi MAA JOGANIA.
    user_Shyam kumar Pokra
    Shyam kumar Pokra
    Bundi, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • नैनवां रोड संजय कॉलोनी आखरी आमरास्ता बूंन्दी में की बहुत-बहुत कीचड़ व पानी भरा हुआ रहता है और आवागमन रुक जाता है नगर परिषद सभापति महोदय से निवेदन है कि कृपया यह कार्य पूर्ण हो
    1
    नैनवां रोड संजय कॉलोनी आखरी  आमरास्ता बूंन्दी में की बहुत-बहुत कीचड़ व पानी भरा हुआ रहता है और आवागमन रुक जाता है 
नगर परिषद सभापति महोदय से निवेदन है कि कृपया यह कार्य पूर्ण हो
    user_राजेन्द्र नावर बूंन्दी
    राजेन्द्र नावर बूंन्दी
    बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • कूनो नेशनल पार्क से लापता हुई मादा चीता निर्वा,एक सप्ताह से लापता,न लोकेशन मिली न सैटेलाइट सिग्नल
    1
    कूनो नेशनल पार्क से लापता हुई मादा चीता निर्वा,एक सप्ताह से लापता,न लोकेशन मिली न सैटेलाइट सिग्नल
    user_SHEOPUR NEWS FIRST
    SHEOPUR NEWS FIRST
    Building society Sheopur, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
  • चारभुजा नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक भक्तों को कराया भोजन सारसोप। कस्बे के श्री चारभुजा नाथ मंदिर में बुधवार को पांचाल परिवार की ओर से भगवान शिव का रुद्राभिषेक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। सुबह 8 बजे से शुरू हुए रुद्राभिषेक में भगवान शिव का जल, दूध सहित विभिन्न पूजन सामग्री से अभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। रुद्राभिषेक के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। पांचाल परिवार के सदस्यों सहित धर्मप्रेमी लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा। पांचाल परिवार की ओर से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव की आराधना की।
    2
    चारभुजा नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक भक्तों को कराया भोजन 
सारसोप। कस्बे के श्री चारभुजा नाथ मंदिर में बुधवार को पांचाल परिवार की ओर से भगवान शिव का रुद्राभिषेक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। सुबह 8 बजे से शुरू हुए रुद्राभिषेक में भगवान शिव का जल, दूध सहित विभिन्न पूजन सामग्री से अभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। रुद्राभिषेक के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। पांचाल परिवार के सदस्यों सहित धर्मप्रेमी लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा। पांचाल परिवार की ओर से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव की आराधना की।
    user_Ravi  Rajasthan Patrika
    Ravi Rajasthan Patrika
    Photographer चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.