दिल्ली में छात्रों के साथ कथित बलप्रयोग, मारपीट व दुर्व्यवहार तथा शांतिपूर्ण धरने के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं सांसद प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को लालसोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। पूर्व चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीना एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य कमल मीना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्योतिबा फूले सर्किल पर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं और छात्र-छात्राओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी। इस विरोध-प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लालसोट, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांदसेन, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवादल सहित पार्टी के विभिन्न अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
दिल्ली में छात्रों के साथ कथित बलप्रयोग, मारपीट व दुर्व्यवहार तथा शांतिपूर्ण धरने के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं सांसद प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को लालसोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। पूर्व चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीना एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य कमल मीना के नेतृत्व
में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्योतिबा फूले सर्किल पर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं और छात्र-छात्राओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा
कि लोकतांत्रिक मूल्यों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी। इस विरोध-प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लालसोट, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांदसेन, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवादल सहित पार्टी के विभिन्न अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
- दिल्ली में छात्रों के साथ कथित बलप्रयोग, मारपीट व दुर्व्यवहार तथा शांतिपूर्ण धरने के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं सांसद प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को लालसोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। पूर्व चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीना एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य कमल मीना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्योतिबा फूले सर्किल पर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं और छात्र-छात्राओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी। इस विरोध-प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लालसोट, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांदसेन, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवादल सहित पार्टी के विभिन्न अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।3
- दौसा में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय निष्पादक समिति की बैठक आयोजित की गई।2
- महवा विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने 'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' के नारे लगाए हैं।1
- कुंजेला से बड़ा गांव वाले रास्ते पर ग्रामीणों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने रास्ते में ट्रैक्टर लगाकर अधिकारियों को रोक दिया और उनके सामने अपनी समस्या रखी। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते से निकलने में उन्हें लगातार दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है, जिसके चलते उन्होंने अधिकारियों को रोककर अपनी बात बताई।1
- राजस्थान में कांग्रेस सरकार के दौरान जब गोविंद डोटासरा शिक्षा मंत्री थे, उस समय 18 पेपर लीक हुए थे। तब उन्होंने बयान दिया था कि क्या रीट का पेपर शिक्षा मंत्री कराता है? अब गोविंद डोटासरा द्वारा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगे जाने पर निशाना साधा गया है। सवाल उठाया गया है कि जब यह बात समझ में आ चुकी है कि पेपर शिक्षा मंत्री नहीं बल्कि एजेंसी कराती है, तो फिर धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा क्यों मांगा जा रहा है? इसी रवैये को लेकर कांग्रेस पर दोहरी राजनीति खेलने का आरोप लगाया गया है।1
- तलावड़ा तहसील के ग्राम रामगढ़ मुराड़ा के जंगलों में माफिया और भ्रष्ट वनकर्मियों की साठगांठ से विशालकाय पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। कटाई के बाद सैकड़ों पेड़ों को सीधे आवागमन के मुख्य रास्तों पर पटक दिया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह ब्लॉक हो गया है। इस तबाही के कारण गाँव के पशुपालकों के सामने अपनी गाय, भैंस और बकरियों को जंगल ले जाने के लिए रास्ता नहीं बचा है और मवेशियों के लिए चारे-पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग चौकी रामगढ़ मुराड़ा के स्थानीय कर्मचारियों पर रिश्वतखोरी और जेबें गर्म करने के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लोकल स्टाफ की शह पर ही लकड़ी कटाई का यह काला कारोबार फल-फूल रहा है और कैटल गार्ड व बीट प्रभारी शिकायत के बावजूद मौके से नदारद हैं। पैसों की हवस में अंधे हो चुके ये कर्मचारी अवैध काम करने वालों के साथ मिलकर जंगलों का सफाया करवा रहे हैं और वन चौकी महज एक कमिशन केंद्र बनकर रह गई है। इस स्थिति से आक्रोशित क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीणों और समाजसेवियों ने डीएफओ (DFO), एसीएफ (ACF), रेंजर और फॉरेस्टर से तत्काल ग्राउंड जीरो पर पहुँचकर औचक निरीक्षण करने की उग्र मांग की है। ग्रामीणों ने स्पष्ट मांग रखी है कि जंगल कटवाने में शामिल सभी स्थानीय कर्मचारियों, फॉरेस्टर और कैटल गार्ड को तुरंत प्रभाव से हटाकर निलंबित किया जाए। साथ ही निष्पक्ष जांच के लिए बाहरी जिलों या क्षेत्रों के ईमानदार कर्मचारियों की फ्लाइंग स्क्वाड तैनात की जाए और रास्तों से कटे हुए पेड़ हटाकर पशुओं की आवाजाही तत्काल बहाल की जाए।1
- बस्सी क्षेत्र स्थित नई नाथ धाम मंदिर में भोले बाबा की आकर्षक झांकी सजाई गई है। मंदिर में भोले बाबा को सुंदर फूल बंगले से सजाकर यह विशेष झांकी तैयार की गई है।2
- सिकराय उपखंड क्षेत्र के सिकंदरा कस्बे में स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य अखराज मीणा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें परिसर में पौधे रोपे गए। इस दौरान महाविद्यालय की सभी बालिकाओं को रोपे गए पौधों की नियमित देखरेख करने और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।1