logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीतापुर दिनांक 29 अप्रैल 2026 (सू0वि0) जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने आज प्राथमिक विद्यालय परसेहरामाल, विकास क्षेत्र हरगांव में संचालित आंगनबाड़ी में वी0एच0एस0एन0डी0 सत्र का औचक निरीक्षण कर व्यववस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री से वार्ता करते हुये गांव की आबादी के बारे में जानकारी लेते हुये निर्देश दिये कि घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के बारे मेें जागरूक करते हुये केन्द्र तक लाने का हर सम्भव प्रयास करें, जिससे गर्भवती महिलाओं का ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण सम्भव हो सके। उन्होंने ब्लड प्रेशर एवं वजन मापने वाले मशीन आदि की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने वी0एच0एस0एन0डी0 सत्र के दौरान पुष्टाहार न होने, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई हेतु तैयारियां न होने एवं रजिस्टर अद्यतन न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये आंगनबाड़ी कार्यकत्री रूकसाना को नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित को दिये। उन्होंने एच0आर0पी0 रजिस्टर का अवलोकन करते हुये दूरभाष के माध्यम से गर्भवती महिला से वार्ता करते हुये आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय परसेहरामाल, विकास क्षेत्र हरगांव का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। जिलाधिकारी ने शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति पंजिका, साप्ताहिक आंकलन ट्रेकर रजिस्टर एवं शिक्षक डायरी का भी अवलोकन किया। उन्होंने संघर्षशील एवं प्रगतिशील बच्चों का रजिस्टर देखा एवं कक्षा-1 के प्रगतिशील बच्चे से वार्ता भी की। भोजन के समय बच्चों के बैठनें हेतु अच्छी सुविधा न होने पर प्रधानाध्यापिका अंजली देवी शुक्ला पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिये। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सुरेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_Sanjeev kumar
Sanjeev kumar
Agricultural Engineer सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

सीतापुर दिनांक 29 अप्रैल 2026 (सू0वि0) जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने आज प्राथमिक विद्यालय परसेहरामाल, विकास क्षेत्र हरगांव में संचालित आंगनबाड़ी में वी0एच0एस0एन0डी0 सत्र का औचक निरीक्षण कर व्यववस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री से वार्ता करते हुये गांव की आबादी के बारे में जानकारी लेते हुये निर्देश दिये कि घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के बारे मेें जागरूक करते हुये

38de0cb2-ae65-4ae6-a75f-21b6eb27af80

केन्द्र तक लाने का हर सम्भव प्रयास करें, जिससे गर्भवती महिलाओं का ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण सम्भव हो सके। उन्होंने ब्लड प्रेशर एवं वजन मापने वाले मशीन आदि की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने वी0एच0एस0एन0डी0 सत्र के दौरान पुष्टाहार न होने, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई हेतु तैयारियां न होने एवं रजिस्टर अद्यतन न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये आंगनबाड़ी कार्यकत्री रूकसाना को नोटिस

04969bcf-bccd-4c78-a64b-ad69a50c8591

जारी करने के निर्देश संबंधित को दिये। उन्होंने एच0आर0पी0 रजिस्टर का अवलोकन करते हुये दूरभाष के माध्यम से गर्भवती महिला से वार्ता करते हुये आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय परसेहरामाल, विकास क्षेत्र हरगांव का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। जिलाधिकारी ने शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति पंजिका, साप्ताहिक आंकलन ट्रेकर रजिस्टर एवं शिक्षक डायरी का भी अवलोकन किया। उन्होंने संघर्षशील एवं

ef69d18d-96dd-4862-95a1-5dd65ca82110

प्रगतिशील बच्चों का रजिस्टर देखा एवं कक्षा-1 के प्रगतिशील बच्चे से वार्ता भी की। भोजन के समय बच्चों के बैठनें हेतु अच्छी सुविधा न होने पर प्रधानाध्यापिका अंजली देवी शुक्ला पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिये। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सुरेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अरविंद केजरीवाल की राजनीति खत्म #viralvideo #kejriwal #viralshort #viral #shorts
    1
    अरविंद केजरीवाल की राजनीति खत्म #viralvideo #kejriwal #viralshort #viral #shorts
    user_Mohd Javed
    Mohd Javed
    News Anchor सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Sanjeev kumar
    4
    Post by Sanjeev kumar
    user_Sanjeev kumar
    Sanjeev kumar
    Agricultural Engineer सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सीतापुर के बिसवां कस्बे में सोमवार दोपहर एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 और बिसवां पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में युवक के नशे का आदी होने की बात सामने आई है, लेकिन घटना के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की गहन जांच कर रही है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
    1
    सीतापुर के बिसवां कस्बे में सोमवार दोपहर एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 और बिसवां पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में युवक के नशे का आदी होने की बात सामने आई है, लेकिन घटना के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की गहन जांच कर रही है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
    user_The pinch diary
    The pinch diary
    सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सीतापुर के बिसवां कस्बे में सोमवार दोपहर एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 और बिसवां पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में युवक के नशे का आदी होने की बात सामने आई है, लेकिन घटना के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की गहन जांच कर रही है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
    1
    सीतापुर के बिसवां कस्बे में सोमवार दोपहर एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 और बिसवां पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में युवक के नशे का आदी होने की बात सामने आई है, लेकिन घटना के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की गहन जांच कर रही है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
    user_Abhishek Maurya
    Abhishek Maurya
    Local News Reporter Sitapur, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • यूपी- बाराबंकी के अशोक दूल्हा बने उन्होने दुल्हन के सामने एक व्यवहारिक शर्त रख दी दूल्हा- गैस ना मिले तो चूल्हे पर खाना बना पाओगी? दुल्हन- हां बना लेगें इसके बाद हुई शादी और दुल्हन की विदाई अशोक ने पिछले दिनों LPG सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में घंटों बिताये है
    1
    यूपी- बाराबंकी के अशोक दूल्हा बने
उन्होने दुल्हन के सामने एक व्यवहारिक शर्त रख दी
दूल्हा- गैस ना मिले तो चूल्हे पर खाना बना पाओगी?
दुल्हन- हां बना लेगें
इसके बाद हुई शादी और दुल्हन की विदाई
अशोक ने पिछले दिनों LPG सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में घंटों बिताये है
    user_Awadh News
    Awadh News
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अटरिया में ‘ज़हर की धारा’: अस्पताल के दूषित पानी से तबाह हो रही खेती, किसानों में उबाल अटरिया/सिधौली (सीतापुर): इलाके में एक गंभीर पर्यावरणीय संकट सामने आया है, जहाँ सेवा और उपचार का केंद्र माने जाने वाला एक निजी अस्पताल अब विवादों के घेरे में है। आरोप है कि अस्पताल से निकलने वाला दूषित और रसायनयुक्त पानी सीधे टिकवाली माइनर में छोड़ा जा रहा है, जिससे नहर का पानी जहरीला होता जा रहा है। 🌾 खेती पर संकट, मिट्टी हो रही बंजर स्थानीय किसानों का कहना है कि इस प्रदूषित पानी से सिंचाई करने पर फसलें खराब हो रही हैं। खेतों में रसायनों का असर साफ दिखाई दे रहा है—पौधे सूख रहे हैं और मिट्टी की उर्वरता लगातार घट रही है। 🐄 पशुओं की जान पर बन आई ग्रामीणों के अनुसार, नहर का पानी पीने से कई पशु बीमार पड़ चुके हैं, जबकि कुछ की मौत होने की भी बात सामने आ रही है। इससे लोगों में डर और आक्रोश दोनों बढ़ रहे हैं। 🚧 सरकारी नहर पर कब्जे के आरोप आरोप यह भी है कि संबंधित अस्पताल प्रबंधन ने नहर के किनारे अवैध रूप से बाउंड्री वॉल खड़ी कर दी है, जिससे सरकारी संपत्ति का निजी उपयोग किया जा रहा है। 🏛️ प्रशासन की चुप्पी पर सवाल मामला लंबे समय से चलने के बावजूद संबंधित विभागों और अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। ⚖️ नियमों की अनदेखी? पर्यावरण से जुड़े नियमों के अनुसार, किसी भी अस्पताल को बिना ट्रीटमेंट के अपशिष्ट जल खुले स्रोतों में छोड़ने की अनुमति नहीं होती। ऐसे में यह मामला नियमों के उल्लंघन की ओर इशारा करता है। 🔥 आंदोलन की चेतावनी क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 📌 निष्कर्ष: अटरिया की यह स्थिति केवल एक स्थानीय समस्या नहीं, बल्कि पर्यावरण और जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा बन चुकी है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब तक इस मामले में ठोस कदम उठाता है।
    4
    अटरिया में ‘ज़हर की धारा’: अस्पताल के दूषित पानी से तबाह हो रही खेती, किसानों में उबाल
अटरिया/सिधौली (सीतापुर):
इलाके में एक गंभीर पर्यावरणीय संकट सामने आया है, जहाँ सेवा और उपचार का केंद्र माने जाने वाला एक निजी अस्पताल अब विवादों के घेरे में है। आरोप है कि अस्पताल से निकलने वाला दूषित और रसायनयुक्त पानी सीधे टिकवाली माइनर में छोड़ा जा रहा है, जिससे नहर का पानी जहरीला होता जा रहा है।
🌾 खेती पर संकट, मिट्टी हो रही बंजर
स्थानीय किसानों का कहना है कि इस प्रदूषित पानी से सिंचाई करने पर फसलें खराब हो रही हैं। खेतों में रसायनों का असर साफ दिखाई दे रहा है—पौधे सूख रहे हैं और मिट्टी की उर्वरता लगातार घट रही है।
🐄 पशुओं की जान पर बन आई
ग्रामीणों के अनुसार, नहर का पानी पीने से कई पशु बीमार पड़ चुके हैं, जबकि कुछ की मौत होने की भी बात सामने आ रही है। इससे लोगों में डर और आक्रोश दोनों बढ़ रहे हैं।
🚧 सरकारी नहर पर कब्जे के आरोप
आरोप यह भी है कि संबंधित अस्पताल प्रबंधन ने नहर के किनारे अवैध रूप से बाउंड्री वॉल खड़ी कर दी है, जिससे सरकारी संपत्ति का निजी उपयोग किया जा रहा है।
🏛️ प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
मामला लंबे समय से चलने के बावजूद संबंधित विभागों और अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
⚖️ नियमों की अनदेखी?
पर्यावरण से जुड़े नियमों के अनुसार, किसी भी अस्पताल को बिना ट्रीटमेंट के अपशिष्ट जल खुले स्रोतों में छोड़ने की अनुमति नहीं होती। ऐसे में यह मामला नियमों के उल्लंघन की ओर इशारा करता है।
🔥 आंदोलन की चेतावनी
क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
📌 निष्कर्ष:
अटरिया की यह स्थिति केवल एक स्थानीय समस्या नहीं, बल्कि पर्यावरण और जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा बन चुकी है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब तक इस मामले में ठोस कदम उठाता है।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Jhalko india news Akash Yadav
    1
    Post by Jhalko india news Akash Yadav
    user_Jhalko india news Akash Yadav
    Jhalko india news Akash Yadav
    Local News Reporter Biswan, Sitapur•
    15 hrs ago
  • Post by Sanjeev kumar
    1
    Post by Sanjeev kumar
    user_Sanjeev kumar
    Sanjeev kumar
    Agricultural Engineer सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.