Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार को लोकतंत्र के एक नए युग के रूप में सम्राट चौधरी के रूप में एक सशक्त नेतृत्व मिला है💐💐 बिहार को लोकतंत्र के एक नए युग के रूप में सम्राट चौधरी के रूप में एक सशक्त नेतृत्व मिला है💐💐
रवि राज
बिहार को लोकतंत्र के एक नए युग के रूप में सम्राट चौधरी के रूप में एक सशक्त नेतृत्व मिला है💐💐 बिहार को लोकतंत्र के एक नए युग के रूप में सम्राट चौधरी के रूप में एक सशक्त नेतृत्व मिला है💐💐
More news from बिहार and nearby areas
- सूर्यपुरा थाना परिसर में मंगलवार को पुलिस अंचल निरीक्षक शेर सिंह यादव के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने की, जबकि संचालन एसआई अनामिका सुधा ने किया। ज्ञात हो कि हाल ही में जिला पुलिस कप्तान द्वारा पुलिस अंचल निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसी क्रम में बिक्रमगंज के अंचल निरीक्षक शेर सिंह यादव का स्थानांतरण डेहरी अंचल कार्यालय में किया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिनारा थानाध्यक्ष विनय कुमार, दावथ थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजीयरा, नटवार थानाध्यक्ष रंजय कुमार, भानस के विजय कुमार एवं सेमरा के सुसंत कुमार ने शेर सिंह यादव के कार्यकाल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा। उन्होंने उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में भावुक होते हुए शेर सिंह यादव ने कहा कि बिक्रमगंज अनुमंडल के लोगों का स्नेह और सहयोग हमेशा मेरे दिल में रहेगा। यहां कार्य करते हुए जो अनुभव मिला, वह मेरे जीवन की अमूल्य पूंजी है। मैं जहां भी रहूंगा, यहां की यादें हमेशा साथ रहेंगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें फूल-माला, बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा स्मृति चिन्ह देकर भावभीनी विदाई दी। मौके पर टी एक्का, एसआई अनामिका सुधा, एएसआई जितेंद्र नारायण विहंगम, सत्येंद्र कुमार, पूर्व मुखिया हीरालाल सिंह, भागीरथी सिंह, सुदामा पांडेय, पिंटू कुमार, जिस्नु कुमार, दावथ प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रघुनाथ सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।2
- बाबा साहेब के अनमोल योगदान,हम सभी भारतीयों को सामान्य रूप से जीवन जीने का,और शिक्षित बनो संगठित हो और और संघर्स करो का जीवंत नारा दिये जो आज भी प्रेरणा देता है, प्रशांत किशोर1
- भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के बहियारा गांव में सोन नदी के तट पर बिहार का पहला द्रविड़ शैली का श्री बालाजी नरसिंह मंदिर स्थापित किया गया है। करीब 11 करोड़ की लागत से 9 महीनों में बने इस भव्य मंदिर में भगवान बालाजी नरसिंह समेत कई देवी-देवताओं की प्रतिमाएं विराजमान हैं। मंदिर के गर्भगृह की मुख्य प्रतिमा मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा निर्मित है, जबकि अन्य विग्रह महाबलीपुरम और तिरुपति से लाए गए हैं। शुक्रवार सुबह 6:30 बजे स्वामी सम्भवाचार्य जी महाराज ने बताया कि 9 से 12 अप्रैल तक प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित है, जिसके बाद मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने इसे “बैकुंठ धाम” बताते हुए सनातन धर्म के प्रसार का केंद्र कहा। यह मंदिर आने वाले समय में आस्था के साथ-साथ भोजपुर को नई पहचान दिलाएगा।4
- गाजीपुर के अफीम फैक्ट्री स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) फायर स्टेशन में मंगलवार को अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सहायक कमाण्डेट संजीव कुमार चौहान ने शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कर्मियों व आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शपथ दिलाई। साथ ही बुकलेट, पंपलेट और बैनर का विमोचन कर प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत की गई। इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य लोगों को आग से बचाव और आपदा के समय सतर्कता के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान अग्नि शाखा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि पूरे सप्ताह विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें मॉक ड्रिल, सुरक्षा प्रशिक्षण और जनजागरूकता अभियान शामिल हैं, जिससे आम लोगों और कर्मियों को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया जा सके। इस मौके पर सुरक्षा शाखा एवं अग्नि शाखा के सभी बल सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी और अग्नि सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सुरक्षा और सेवा भावना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।1
- छत्तीसगढ़ : वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा,कई मजदूरों की मौत...! छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में मजदूरों की मौत की खबर है। प्रशासन और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य जारी है।1
- दिनांक-12.04.2026 को थाना सुखपुरा को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने अपनी नाबालिक पुत्री का यौनउत्पीड़न किया है, सूचना मिलते ही तत्काल थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया और दिनांक-13.04.2026 को नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसे अभिरक्षा में भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर की वीडियो बाइट। अवगत कराना है कि दिनांक-12.04.2026 को थाना सुखपुरा को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने अपनी नाबालिक पुत्री का यौनउत्पीड़न किया है, सूचना मिलते ही तत्काल थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया और दिनांक-13.04.2026 को नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा लेकर जेल भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर मो0 उस्मान की वीडियो बाइट1
- गाजीपुर में विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने सुभासपा प्रमुख और मंत्री ओमप्रकाश राजभर को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत में लाल बिहारी यादव ने कहा कि अब गाजीपुर में ओमप्रकाश राजभर का जनाधार खत्म हो चुका है। इसलिए उन्हें आजमगढ़ के अतरौलिया विधानसभा से चुनाव लड़ाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ लोग राजभर को दोबारा समाजवादी पार्टी में शामिल कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अखिलेश यादव से यह बात कहने की किसी की हिम्मत नहीं है। लाल बिहारी यादव ने कहा कि गाजीपुर में ओमप्रकाश राजभर का जनाधार अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है। यही वजह है कि उन्हें अब आजमगढ़ जिले की अतरौलिया विधानसभा से चुनाव लड़ाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के कुछ लोग ओमप्रकाश राजभर को फिर से पार्टी में शामिल कराने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन कोई भी यह बात राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। दरअसल, लाल बिहारी यादव गाजीपुर के महाराजगंज इलाके में समाजवादी पार्टी के नेता देवेंद्र यादव के बड़े पिता अमरदेव यादव के निधन पर श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह बयान दिया। इस दौरान संतोष यादव पूर्व प्रत्याशी लोकसभा गाजीपुर नागेंद्र यादव शिवश्रय यादव राजेंद्र यादव सदानंद यादव रामजन्म यादव रमेश यादव महासचिव राहुल यादव कैलाश कुशवाहा जी पप्पू यादव राकेश यादव अनिल यादव मोहित यादव अमन राजेश धर्मेंद्र राम जी तमाम लोग मौजूद रहे।1
- भोजपुर जिला के आरा,मे बिहार राज्य पथ परिवहन (सरकारी बस स्टेंड) मे सुबिधा के नाम पर खाली कउँटर,और नदारथ स्टाप,जब कर्मचारी और बस ही नहीं होगा तो लोग क्या होंगे,रोज विभाग गली सुन रहा है,सभी चुप है, क्योकी, जनता चुप है, सभी के ध्यान और सहयोग से ही राज्य है,इसको आगे बढ़ाने में एक दूसरे का सहयोग जरूरी है!1
- उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर सुनील कुमार के नेतृत्व में किसानों को जागरूक करने हेतु निकला प्रचार वाहन सिकंदरपुर (बलिया) मंगलवार को उपजिला अधिकारी सिकंदरपुर सुनील कुमार के नेतृत्व में किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना किया गया। जो ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर किसानों को जागरूक करेगा।1