बहियारा में द्रविड़ शैली का बालाजी नरसिंह मंदिर पूर्णाहुति के बाद आम श्रद्धालु कर पाएंगे भव्य मंदिर का दर्श भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के बहियारा गांव में सोन नदी के तट पर बिहार का पहला द्रविड़ शैली का श्री बालाजी नरसिंह मंदिर स्थापित किया गया है। करीब 11 करोड़ की लागत से 9 महीनों में बने इस भव्य मंदिर में भगवान बालाजी नरसिंह समेत कई देवी-देवताओं की प्रतिमाएं विराजमान हैं। मंदिर के गर्भगृह की मुख्य प्रतिमा मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा निर्मित है, जबकि अन्य विग्रह महाबलीपुरम और तिरुपति से लाए गए हैं। शुक्रवार सुबह 6:30 बजे स्वामी सम्भवाचार्य जी महाराज ने बताया कि 9 से 12 अप्रैल तक प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित है, जिसके बाद मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने इसे “बैकुंठ धाम” बताते हुए सनातन धर्म के प्रसार का केंद्र कहा। यह मंदिर आने वाले समय में आस्था के साथ-साथ भोजपुर को नई पहचान दिलाएगा।
बहियारा में द्रविड़ शैली का बालाजी नरसिंह मंदिर पूर्णाहुति के बाद आम श्रद्धालु कर पाएंगे भव्य मंदिर का दर्श भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के बहियारा गांव में सोन नदी के तट पर बिहार का पहला द्रविड़
शैली का श्री बालाजी नरसिंह मंदिर स्थापित किया गया है। करीब 11 करोड़ की लागत से 9 महीनों में बने इस भव्य मंदिर में भगवान बालाजी नरसिंह समेत कई देवी-देवताओं की प्रतिमाएं विराजमान हैं। मंदिर के गर्भगृह की
मुख्य प्रतिमा मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा निर्मित है, जबकि अन्य विग्रह महाबलीपुरम और तिरुपति से लाए गए हैं। शुक्रवार सुबह 6:30 बजे स्वामी सम्भवाचार्य जी महाराज ने बताया कि 9 से 12 अप्रैल तक प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित है,
जिसके बाद मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने इसे “बैकुंठ धाम” बताते हुए सनातन धर्म के प्रसार का केंद्र कहा। यह मंदिर आने वाले समय में आस्था के साथ-साथ भोजपुर को नई पहचान दिलाएगा।
- सूर्यपूरा प्रखंड मुख्यालय स्थित ज्ञान सरोवर इंग्लिश पब्लिक स्कूल में मंगलवार को विद्यालय के निर्देशक सुदामा पांडे के अध्यक्षता और सरपंच शिव यश भगत के संचालन में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह आयोजित हुआ। मौके पर उपस्थित अतिथि ,विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। दावथ के समाजसेवी रघुनाथ सिंह, शिक्षक उमाशंकर सिंह, शक्ति कुमार शोले, प्रधानाध्यापक विकास कुमार, पत्रकार बीरेंद्र शर्मा, मुकेश सिंह ने अपने अपने संबोधन में बाबा साहेब के जीवन चरित्र उनके आदर्श, शिक्षा के प्रति समर्पण, राष्ट्र प्रेम उनके प्रेरणादाई व्याख्यान पर चर्चा किया। मौके पर उपस्थित अन्य लोगों में शिक्षक कन्हैया प्रसाद, चंदन सिन्हा, दीपक कुमार, नेहा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, विनीता कुमारी, अंजली कुमारी, अंशु, रागिनी, त्रिशा सहित कई गणमान्य लोग और अविभावक थे।2
- भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के बहियारा गांव में सोन नदी के तट पर बिहार का पहला द्रविड़ शैली का श्री बालाजी नरसिंह मंदिर स्थापित किया गया है। करीब 11 करोड़ की लागत से 9 महीनों में बने इस भव्य मंदिर में भगवान बालाजी नरसिंह समेत कई देवी-देवताओं की प्रतिमाएं विराजमान हैं। मंदिर के गर्भगृह की मुख्य प्रतिमा मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा निर्मित है, जबकि अन्य विग्रह महाबलीपुरम और तिरुपति से लाए गए हैं। शुक्रवार सुबह 6:30 बजे स्वामी सम्भवाचार्य जी महाराज ने बताया कि 9 से 12 अप्रैल तक प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित है, जिसके बाद मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने इसे “बैकुंठ धाम” बताते हुए सनातन धर्म के प्रसार का केंद्र कहा। यह मंदिर आने वाले समय में आस्था के साथ-साथ भोजपुर को नई पहचान दिलाएगा।4
- तिलौथू- रोहतास मुख पथ पर मंगलवार की सुबह तिलौथू प्रखंड क्षेत्र के स्थित माँ तुतला भवानी गेट के पास करीब 6 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तिलौथू की ओर से आ रही गिट्टी से भरी तेज रफ्तार हाईवा, सामने आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए आवश्यक राहत कार्य शुरू किया।1
- बाबा साहेब के अनमोल योगदान,हम सभी भारतीयों को सामान्य रूप से जीवन जीने का,और शिक्षित बनो संगठित हो और और संघर्स करो का जीवंत नारा दिये जो आज भी प्रेरणा देता है, प्रशांत किशोर1
- हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के जलपुरा गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर बाल विकास संस्थान की ओर से डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया1
- रोहतास : बिक्रमगंज में काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज के घर पर नारी शक्ति बंधन अभियान में हस्ताक्षर करती महिलाएं, रोहतास भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सिंह ने क्या कहा आईए जानते हैं क्या कहा2
- बिहार भोजपुर: जिला के सहार प्रखंड में भाकपा माले का जोरदार विरोध प्रदर्शन, तरारी विधायक का पुतला दहन भोजपुर जिले के सहार प्रखंड स्थित बस स्टैंड परिसर में सोमवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड सचिव दिलीप कुमार ने किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “दलित-गरीबों की जमीन छीनना बंद करो, गरीबों को उजाड़ कर सरकारी खजाना लूटना बंद करो,जैसे नारों के साथ अपनी आवाज बुलंद की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने तरारी विधायक के खिलाफ विरोध जताते हुए उनका पुतला दहन भी किया। प्रखंड सचिव दिलीप कुमार ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में दलित एवं गरीब वर्ग के लोगों की जमीन जबरन छीनी जा रही है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि इस तरह की घटनाओं पर रोक नहीं लगाई गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सहार प्रखंड के सभी पंचायत से प्रदर्शन में शामिल हुए, किसान नेता रामदत्त राम ,नौजवान सभा के नेता, अजीत पासवान राजू कुमार दाऊद अंसारी , नेता नाथून पासवान सुरेश राम, अजय सिंह ,शिवजी राम शिवटहल ,राम मिथिलेश राम पंकज कुमार अशोक सिंह सभी लोगों ने प्रशासन से मांग की कि गरीबों की जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान बस स्टैंड परिसर में कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण बना रहा, लेकिन प्रशासन की सतर्कता से स्थिति नियंत्रण में रही। ई खबर के साथ मैं, धर्मेंद्र कुमार1
- सूर्यपुरा थाना परिसर में मंगलवार को पुलिस अंचल निरीक्षक शेर सिंह यादव के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने की, जबकि संचालन एसआई अनामिका सुधा ने किया। ज्ञात हो कि हाल ही में जिला पुलिस कप्तान द्वारा पुलिस अंचल निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसी क्रम में बिक्रमगंज के अंचल निरीक्षक शेर सिंह यादव का स्थानांतरण डेहरी अंचल कार्यालय में किया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिनारा थानाध्यक्ष विनय कुमार, दावथ थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजीयरा, नटवार थानाध्यक्ष रंजय कुमार, भानस के विजय कुमार एवं सेमरा के सुसंत कुमार ने शेर सिंह यादव के कार्यकाल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा। उन्होंने उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में भावुक होते हुए शेर सिंह यादव ने कहा कि बिक्रमगंज अनुमंडल के लोगों का स्नेह और सहयोग हमेशा मेरे दिल में रहेगा। यहां कार्य करते हुए जो अनुभव मिला, वह मेरे जीवन की अमूल्य पूंजी है। मैं जहां भी रहूंगा, यहां की यादें हमेशा साथ रहेंगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें फूल-माला, बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा स्मृति चिन्ह देकर भावभीनी विदाई दी। मौके पर टी एक्का, एसआई अनामिका सुधा, एएसआई जितेंद्र नारायण विहंगम, सत्येंद्र कुमार, पूर्व मुखिया हीरालाल सिंह, भागीरथी सिंह, सुदामा पांडेय, पिंटू कुमार, जिस्नु कुमार, दावथ प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रघुनाथ सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।2