Shuru
Apke Nagar Ki App…
मां तुतला भवानी गेट के पास तेज रफ्तार हाईवा पलटी, बड़ा हादसा टला। तिलौथू- रोहतास मुख पथ पर मंगलवार की सुबह तिलौथू प्रखंड क्षेत्र के स्थित माँ तुतला भवानी गेट के पास करीब 6 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तिलौथू की ओर से आ रही गिट्टी से भरी तेज रफ्तार हाईवा, सामने आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए आवश्यक राहत कार्य शुरू किया।
Pushpa kumari
मां तुतला भवानी गेट के पास तेज रफ्तार हाईवा पलटी, बड़ा हादसा टला। तिलौथू- रोहतास मुख पथ पर मंगलवार की सुबह तिलौथू प्रखंड क्षेत्र के स्थित माँ तुतला भवानी गेट के पास करीब 6 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तिलौथू की ओर से आ रही गिट्टी से भरी तेज रफ्तार हाईवा, सामने आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए आवश्यक राहत कार्य शुरू किया।
More news from Rohtas and nearby areas
- तिलौथू- रोहतास मुख पथ पर मंगलवार की सुबह तिलौथू प्रखंड क्षेत्र के स्थित माँ तुतला भवानी गेट के पास करीब 6 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तिलौथू की ओर से आ रही गिट्टी से भरी तेज रफ्तार हाईवा, सामने आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए आवश्यक राहत कार्य शुरू किया।1
- रोहतास : बिक्रमगंज में काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज के घर पर नारी शक्ति बंधन अभियान में हस्ताक्षर करती महिलाएं, रोहतास भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सिंह ने क्या कहा आईए जानते हैं क्या कहा2
- सम्राट चौधरी ने राज्यपाल सय्यद अता हसनैन से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। कल 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा। इसके साथ ही बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री होगा।1
- सूर्यपूरा प्रखंड मुख्यालय स्थित ज्ञान सरोवर इंग्लिश पब्लिक स्कूल में मंगलवार को विद्यालय के निर्देशक सुदामा पांडे के अध्यक्षता और सरपंच शिव यश भगत के संचालन में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह आयोजित हुआ। मौके पर उपस्थित अतिथि ,विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। दावथ के समाजसेवी रघुनाथ सिंह, शिक्षक उमाशंकर सिंह, शक्ति कुमार शोले, प्रधानाध्यापक विकास कुमार, पत्रकार बीरेंद्र शर्मा, मुकेश सिंह ने अपने अपने संबोधन में बाबा साहेब के जीवन चरित्र उनके आदर्श, शिक्षा के प्रति समर्पण, राष्ट्र प्रेम उनके प्रेरणादाई व्याख्यान पर चर्चा किया। मौके पर उपस्थित अन्य लोगों में शिक्षक कन्हैया प्रसाद, चंदन सिन्हा, दीपक कुमार, नेहा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, विनीता कुमारी, अंजली कुमारी, अंशु, रागिनी, त्रिशा सहित कई गणमान्य लोग और अविभावक थे।2
- भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के बहियारा गांव में सोन नदी के तट पर बिहार का पहला द्रविड़ शैली का श्री बालाजी नरसिंह मंदिर स्थापित किया गया है। करीब 11 करोड़ की लागत से 9 महीनों में बने इस भव्य मंदिर में भगवान बालाजी नरसिंह समेत कई देवी-देवताओं की प्रतिमाएं विराजमान हैं। मंदिर के गर्भगृह की मुख्य प्रतिमा मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा निर्मित है, जबकि अन्य विग्रह महाबलीपुरम और तिरुपति से लाए गए हैं। शुक्रवार सुबह 6:30 बजे स्वामी सम्भवाचार्य जी महाराज ने बताया कि 9 से 12 अप्रैल तक प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित है, जिसके बाद मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने इसे “बैकुंठ धाम” बताते हुए सनातन धर्म के प्रसार का केंद्र कहा। यह मंदिर आने वाले समय में आस्था के साथ-साथ भोजपुर को नई पहचान दिलाएगा।4
- Post by Sankat mochan dubey1
- बिहार में इलाज के नाम पर खुला लुट । भोले भाले जनता हो रहे शिकार । वैद्य श्री साहेब सभी लोग नाम सुने होंगे प्रत्येक जिले में इनका लगता है इलाज करने के लिए भीड़ ये दावा करते है सभी प्रकार का बीमारी का इलाज आर्युवेद से ठीक करते है । जो कि बिल्कुल गलत है इनके प्रचार के लिए दो चार यूट्यूबर न्यूज वाले की मिली भगत है जहां जहां इनकी कैप लगती है वहां साए के साथ रहते है ये बैध जहां भी कैप करते है वहां बहुत संख्या में लड़के रखते है जो सभी आए हुए इलाज कराने रोगियों पर पैनी नजर रखते है कौन क्या बोल रहा है न जो भी विरोध में बोलता है उसे बल से छल से जैसे भी हो समझा सके.... इस मामले को प्रशासन भी नजरअंदाज कर रही है । इन्हीं बैद जी का शराब पार्टी का वीडियो हुआ वायरल जाम से जाम टकराते ऐसे आ रहे हैं। नज़र। इधर उनके पुत्र रवि यादव ने कहा पापा कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे! कुछ यूट्यूब पर के पास बयान देते नजर आ रहे हैं कि यह एक दवा थी जो सादे पानी में चार से छह बूंद डालते हैं पिता पुत्र का नया बयान आ रहा है सामने। लेकिन पूरे वीडियो में सिर्फ गिलास में दिखने वाला शराब के जैसा लग रहा था लेकिन पूरे वीडियो में गौर से देखें तो शराब की बोतल भी नजर आ रही है क्या वैद्य जी शराब की बोतल की तरह दिखने वाला कफ सिरप का भी निर्माण कर दिए हैं क्या, शायद पिता पुत्र को पता नहीं यह बिहार है यहां हर कोई पैसे पर नहीं बिकता है1
- मंगलवार को शाम करीब 6 बजे बिहार में भाजपा की सरकार बनने और सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद तिलौथू में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बम-पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। पूरे क्षेत्र में “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद”, “अमित शाह जिंदाबाद” और “सम्राट चौधरी जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह उर्फ विधायक जी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी, दिलीप कुमार, प्रखंड अध्यक्ष अभय कुमार ,ऋतुराज, बीजेपी नेता राकेश कुमार, विनोद कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर इस मौके को ऐतिहासिक बताते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया और भविष्य में विकास कार्यों को और गति देने का संकल्प लिया।1