Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाबूगंज बाजार में खड़ी मैजिक डाला में लगी आग, वाहन जलकर खाक प्रतापगढ़: अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में खड़ी एक मैजिक डाला में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे डाला जलकर पूरी तरह खाक हो गया। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत प्रयास कर आग बुझाने की कोशिश की और काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Salman Khan "Journalist"
बाबूगंज बाजार में खड़ी मैजिक डाला में लगी आग, वाहन जलकर खाक प्रतापगढ़: अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में खड़ी एक मैजिक डाला में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे डाला जलकर पूरी तरह खाक हो गया। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत प्रयास कर आग बुझाने की कोशिश की और काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रतापगढ़: अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में खड़ी एक मैजिक डाला में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे डाला जलकर पूरी तरह खाक हो गया। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत प्रयास कर आग बुझाने की कोशिश की और काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुल्लू का पुरवा मजरे रामगांव में शुक्रवार की शाम तकरीबन 6:00 बजे के आसपास एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला, जब गेहूं मड़ाई के समय एक युवती का दुपट्टा थ्रेसर में फंसने से उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका युवती आरती पुत्री हनुमान उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी गुल्लू का पुरवा मजरे रामगांव थाना शिवगढ़ अपने परिजनों के साथ खेतों में गेहूं मड़ाई के कार्य में व्यस्त थी। तभी उसके गले में लटक रहा दुपट्टा अचानक थ्रेसर में फंस गया, जिसकी वजह से दुपट्टा थ्रेसर में लिपटता चला गया और उक्त युवती के गले में कस गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटनास्थल पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- Post by REPORTER ANKIT4
- थाना रानीगंज पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्त/ अभियुक्ता को क्षेत्रान्तर्गत नहसिंहगढ़ पुल के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने क्या कुछ कहा देखें।1
- pure bhojai pure bhagwt me 1 month se nal kharab hai par abhi tak thik nahi hua sree maan hame paani ki bahot dikkt pad rahi hai Kripya iska kuch karne 🙏🙏1
- *थाना दोस्तपुर क्षेत्रान्तर्गत HG रामदयाल सिंह की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी है । उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय गौतम की बाइट-*1
- संग्रामपुर। लखनऊ-वाराणसी रेलवे लाइन पर सहजीपुर फाटक के पास मरम्मत कार्य के दूसरे दिन रविवार को भी अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग सुबह 10:39 से शाम छह बजे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। इससे पूरे रूट पर राहगीरों व वाहन चालकों को जाम में फंसने की परेशानी से जूझना पड़ा। गंतव्य तक पहुंचने के लिए वाहन चालकों को तेज धूप में करीब 11 किमी लंबा चक्कर लगाना पड़ा। प्रतापगढ़ दिशा से आने वाले वाहन लोहिया नगर-कालिकन मार्ग से अमेठी पहुंचे। अमेठी दिशा से जाने वाले वाहन अमरपुर-छाछा-अंतू मार्ग से प्रतापगढ़ गए। कई राहगीर वैकल्पिक रास्ते की जानकारी न होने के कारण बीच मार्ग से लौटने को विवश हुए। दूसरे दिन भी लोहिया नगर और कालिकन मोड़ पर संकेतक बोर्ड न लगाए जाने के कारण काफी संख्या में वाहन चालक मरम्मत स्थल तक पहुंचने के बाद वापस मुड़े और दूसरे मार्ग से होकर गंतव्य के लिए निकले। इस दौरान राहगीरों व वाहन चालकों की मदद के लिए यातायात पुलिस भी कहीं भी तैनात नहीं दिखी। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर यशो वर्मन की निगरानी में डाउन लाइन पर कार्य चला। ट्रैक, स्लीपर और गिट्टी की छनाई की गई। खराब रबर पैड बदले गए। दोपहर 3:05 बजे से शाम 5:05 बजे तक अपलाइन पर ब्लॉक लिया गया। इस अवधि में ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहा। तय समय में कार्य पूरा होने के बाद संचालन सामान्य हुआ। इस दौरान कई बाइक सवार, साइकिल सवार और पैदल राहगीर जान जोखिम में डालकर सहजीपुर हॉल्ट के पास से रेलवे लाइन के ऊपर से वाहन गुजारते नजर आए।3
- प्रतापगढ़ - अक्षय तृतीया का पावन दिन, आस्था और उत्साह का संगम—विश्वनाथगंज क्षेत्र आज भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ निकाली गई, जिसमें जन-जन की भागीदारी ने इसे यादगार बना दिया। सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा हैसी चौराहे से निकलकर कुटिलिया, पूरे पंडित, लाखुपुर, मुनेश्वर दत्त इंटर कॉलेज, मांधाता, बुढ़िया माई मंदिर, काली मां मंदिर, संजय नगर तिराहा होते हुए ऐतिहासिक पौराणिक हनुमान मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई। हर पड़ाव पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान परशुराम जी का स्वागत किया।भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव को युवाओं ने विशेष उत्साह के साथ मनाया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, जयकारों की अनुगूंज और भक्ति संगीत ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संकट मोचन हनुमान जी के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।इस भव्य आयोजन का नेतृत्व समाजसेवी एवं विश्वनाथगंज विधानसभा के भावी प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने शोभायात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके स्नेह और आशीर्वाद को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया।सम्पूर्ण कार्यक्रम सौहार्द, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।1