Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार खा@सी को रौं@दते हुए फरार महगामा #goddajharkhand #mahagama एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार खा@सी को रौं@दते हुए फरार महगामा #goddajharkhand #mahagama
Hafij Naseem ansari
एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार खा@सी को रौं@दते हुए फरार महगामा #goddajharkhand #mahagama एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार खा@सी को रौं@दते हुए फरार महगामा #goddajharkhand #mahagama
More news from Jharkhand and nearby areas
- शीर्षक: गांधी ग्राम चौक पर तेज रफ्तार का कहर: स्कार्पियो-बाइक भिड़ंत में तीन घायल, दो की हालत नाजुक पथरगामा (संवाददाता): पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम मुख्य चौक पर गुरुवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब तीनों युवक बारकोप हाट से अपने घर सिंघय लौट रहे थे। तभी अचानक तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत पथरगामा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पथरगामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांधी ग्राम चौक पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने इस घटना के बाद चौक पर स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक नियंत्रण की मांग तेज कर दी है।1
- एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार खा@सी को रौं@दते हुए फरार महगामा #goddajharkhand #mahagama1
- "बांका जिले के बौंसी में आज प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली… डैम रोड पर लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण की वजह से इस सड़क पर रोज़ जाम लगता था… जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। आज प्रशासन की टीम बुलडोजर और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची… और पूरे इलाके को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध कब्जों को हटाया गया… साथ ही प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई… और कुछ लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया। 👉 इस कार्रवाई से जहाँ एक तरफ लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है… वहीं सड़क किनारे दुकान लगाने वाले कुछ लोगों के सामने आगे की व्यवस्था को लेकर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं… फिलहाल प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।1
- Dounki sabalpur banka bihar me ho raha hai4
- ताड़ के पेड़ का डमोला गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल, भागलपुर रेफर सजौर थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडारवन गांव में गुरुवार की सुबह करीब 8:00 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी गोविंद मेहतर ताड़ के पेड़ का डमोला काटने के दौरान नीचे खड़े थे, तभी अचानक ऊपर से भारी डमोला गिर गया और सीधे उन पर आ गिरा। इस घटना में गोविंद मेहतर के चेहरे सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।1
- बिहार बांका- में 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारी तेज हो गई है। जिले में कुल 7345 मामलों की पहचान की गई है, जिनमें प्री लिटिगेशन और पोस्ट लिटिगेशन दोनों तरह के केस शामिल हैं। प्रशासन और न्यायिक विभाग लगातार बैठकें कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा मामलों का समझौते के जरिए निपटारा हो सके। बैंक, परिवहन, श्रम, खनन समेत कई विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस लोक अदालत से हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। अगर आपका भी कोई सुलह योग्य मामला लंबित है, तो यह सुनहरा मौका हो सकता है।1
- Post by N.k.choudhary1
- कटोरिया से दर्दनाक हादसा | शादी की खुशियाँ बदली चिंता में कटोरिया थाना क्षेत्र के मनिया पंचायत के रहने वाले तीन दोस्त बाइक से झारखंड की ओर जा रहे थे, जहां उनमें से एक युवक की शादी होने वाली थी। लेकिन रास्ते में, भलजर चेकपोस्ट के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि जिस युवक की शादी थी, वह किसी तरह धीरे-धीरे अपने गाँव पहुंच गया, जबकि बाकी दो युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत बौंसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया। 👉 हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। 👉 पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1