Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्पेन के स्यूटा में प्रवासियों की भीड़ में भगदड़, 57 लोगों की मौत* स्पेन के स्यूटा में प्रवासियों की भीड़ में भगदड़, 57 लोगों की मौत* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करे
Mukesh Manjhi
स्पेन के स्यूटा में प्रवासियों की भीड़ में भगदड़, 57 लोगों की मौत* स्पेन के स्यूटा में प्रवासियों की भीड़ में भगदड़, 57 लोगों की मौत* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करे
More news from बिहार and nearby areas
- कपासी गांव में जमीनी विवाद में कपासी गांव में मारपीट, तीन घायल कपासी गांव में जमीनी विवाद में कपासी गांव में मारपीट, तीन घायल। गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत कपासी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में घायल अशोक मिस्त्री ने बताया कि गांव में चल रहे जमीनी विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के कई लोगों ने हमारे साथ मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य परिजनों के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान कपासी गांव निवासी अशोक मिस्त्री, बद्री मिस्त्री तथा उमा देवी के रूप में हुई है। तीनों का शुक्रवार की रात करीब 10 बजे चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया गया। चिकित्सकों ने सभी घायलों का इलाज किया। घटना की सूचना मिलने के बाद करंडे थाना पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- मोकामाघाट सीआरपीएफ़ में गूंजा 'डीआईजी साहब की जय', जवानों ने अनोखे अंदाज़ में किया सम्मान मोकामाघाट सीआरपीएफ़ में भावुक विदाई, डीआईजी रविंद्र भगत को जवानों ने अनोखे अंदाज़ में किया सम्मानित मोकामाघाट स्थित सीआरपीएफ़ ग्रुप सेंटर में सेवानिवृत्त होने के बाद शनिवार शाम डीआईजी रविंद्र भगत को जवानों ने भावपूर्ण और भव्य विदाई दी। सैकड़ों की संख्या में मौजूद अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारों ने उनके प्रति सम्मान और स्नेह का अनूठा उदाहरण पेश किया। जवानों ने डीआईजी रविंद्र भगत को फूलों से सजी जीप पर बैठाकर रस्से से खींचते हुए पूरे सीआरपीएफ़ परिसर का भ्रमण कराया। इसके बाद उन्हें कंधों और गोद में उठाकर उनके सरकारी आवास तक पहुंचाया गया। पूरे परिसर में तालियों की गूंज और "डीआईजी साहब की जय" के नारों से माहौल गूंजता रहा, जिससे विदाई समारोह बेहद भावुक और यादगार बन गया। यात्रा के दौरान कैंप आवास में रहने वाले अधिकारियों एवं जवानों के परिवारों ने जगह-जगह डीआईजी रविंद्र भगत का स्वागत-सत्कार किया। वहीं मोकामाघाट स्थित दिनकर द्वार के समीप स्थानीय दुकानदारों ने भी उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। विदाई यात्रा के दौरान डीआईजी रविंद्र भगत ने शिव मंदिर एवं हनुमान मंदिर में रुककर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद यात्रा पुनः उनके सरकारी आवास तक पहुंची। यह भावुक विदाई समारोह जवानों और अपने वरिष्ठ अधिकारी के बीच गहरे विश्वास, सम्मान, आत्मीयता और पारिवारिक रिश्ते का प्रतीक बन गया। उपस्थित सभी लोगों के लिए यह पल लंबे समय तक यादगार रहेगा।1
- रामगढ़ चौक बीडीओ ने आवास कर्मियों के साथ की बैठक पी एम आवास में 379 घर पूर्ण, 121 लंबित। कर्मियों ने 8 माह से वेतन न मिलने पर जताई रामगढ़ चौक बीडीओ ने आवास कर्मियों के साथ की बैठक पी एम आवास में 379 घर पूर्ण, 121 लंबित। कर्मियों ने 8 माह से वेतन न मिलने पर जताई लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने आवास कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में पी एम आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। पीएम आवास में 379 आवास पूर्ण । बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 500 लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त भेजी गई थी। इसमें से 379 लाभुकों का आवास पूर्ण हो चुका है, जबकि 121 आवास अभी लंबित हैं। मुख्यमंत्री आवास और सहायता योजना की स्थिति मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 30 लाभार्थियों को प्रथम किस्त और 15 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त भेजी गई थी। इसमें से अब तक 5 आवास पूर्ण हुए हैं और 25 लंबित हैं। वहीं मुख्यमंत्री सहायता योजना के तहत 7 लाभुकों को राशि दी गई थी, जिसमें से 6 का आवास पूर्ण और 1 लंबित पाया गया। बीडीओ का निर्देश: रिपोर्ट शून्य भेजें समीक्षा के बाद बीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी आवास सहायक और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि पी एम आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जितने भी आवास लंबित हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए ताकि शून्य रिपोर्ट भेजी जा सके। बैठक में आवास पर्यवेक्षक अमित कुमार, लेखपाल संजीव कुमार, आवास सहायक रवि कुमार, अजीत कुमार, अमन कुमार, मिंटू कुमारी, विजय कुमार उपस्थित थे। 8 माह से वेतन न मिलने पर कर्मियों ने जताई नाराजगी बैठक के दौरान आवास कर्मियों ने बीडीओ के समक्ष पिछले 8 माह से मानदेय भुगतान न होने का मुद्दा उठाया। कर्मियों ने संयुक्त रूप से कहा पिछले 8 महीने से वेतन नहीं मिला है। आने-जाने का भाड़ा तक नहीं है। बच्चों की पढ़ाई और घर चलाना मुश्किल हो गया है। अगर जल्द वेतन नहीं मिला तो आवास योजना का कार्य प्रभावित होगा। बीडीओ ने कर्मियों की समस्या सुनकर आश्वासन दिया कि वेतन भुगतान के लिए उच्च स्तर पर पत्राचार किया जाएगा।1
- बाढ़ नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल, सरकार के खिलाफ नारेबाजी; शहर की सफाई व्यवस्था पर संकट के बादल1
- अरियरी पैक्स चुनाव: नवनिर्वाचित अध्यक्ष यदुनंदन प्रसाद का स्वागत, राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने दी बधाई शेखपुरा। अरियरी प्रखंड डीहा पंचायत के पैक्स चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष यदुनंदन प्रसाद की जीत के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लगभग 200 से अधिक मतों से शानदार जीत दर्ज करने के बाद समर्थकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उत्साहपूर्वक स्वागत किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और जीत की खुशी मनाई। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवनंदन प्रसाद एवं पार्टी नेता फज़ल ईमान ने नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। दोनों नेताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, मेहनत और विकास की भावना की जीत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदुनंदन प्रसाद अपने कार्यकाल में किसानों, पैक्स सदस्यों तथा ग्रामीणों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ग्रामीणों ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पैक्स के माध्यम से किसानों को बेहतर सुविधाएं, पारदर्शी व्यवस्था और समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है। जीत के बाद क्षेत्र में समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं ने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ अभिनंदन प्रसाद को जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस विश्वास पर खरा उतरेंगे और पैक्स को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।1
- उर्स मेला देखने गए 10 वर्षीय बालक का शव तालाब से बरामद, जांच में जुटी पुलिस शेखपुरा। शहर के मटोखर शरीफ उर्स मेले से लापता हुए 10 वर्षीय बालक का शव शुक्रवार को मटोखर दह स्थित तालाब से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान बड़ी दरगाह मोहल्ला निवासी मोहम्मद शमशाद के पुत्र मोहम्मद अतीफ के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार अतीफ गुरुवार को अपने परिजनों के साथ उर्स मेला देखने गया था। इसी दौरान वह अचानक भीड़ में लापता हो गया। परिजनों की सूचना पर मेले में तैनात पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार को दोबारा शुरू किए गए खोज अभियान के दौरान तालाब के किनारे खुदाई से बने पानी भरे गड्ढे से उसका शव बरामद हुआ। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आशंका है कि बालक का पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कहा कि परिजनों की लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र बताया गया है।3