logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विश्व आदिवासी दिवस पर बुंदेलखंड की एक ही पुकार— जल, जंगल, जमीन और न्याय चाहिए! ✊🏹 केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित आदिवासियों और ग्रामीणों की आवाज सुनी जाए। विकास हो, लेकिन अधिकार और अस्तित्व की कीमत पर नहीं। अब न कर हनन, कर दो उपकार… अरे ओ जनता की सरकार!

1 hr ago
user_Shivam
Shivam
Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

विश्व आदिवासी दिवस पर बुंदेलखंड की एक ही पुकार— जल, जंगल, जमीन और न्याय चाहिए! ✊🏹 केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित आदिवासियों और ग्रामीणों की आवाज सुनी जाए। विकास हो, लेकिन अधिकार और अस्तित्व की कीमत पर नहीं। अब न कर हनन, कर दो उपकार… अरे ओ जनता की सरकार!

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • विश्व आदिवासी दिवस पर बुंदेलखंड की एक ही पुकार— जल, जंगल, जमीन और न्याय चाहिए! ✊🏹 केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित आदिवासियों और ग्रामीणों की आवाज सुनी जाए। विकास हो, लेकिन अधिकार और अस्तित्व की कीमत पर नहीं। अब न कर हनन, कर दो उपकार… अरे ओ जनता की सरकार!
    1
    विश्व आदिवासी दिवस पर बुंदेलखंड की एक ही पुकार—
जल, जंगल, जमीन और न्याय चाहिए! ✊🏹
केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित आदिवासियों और ग्रामीणों की आवाज सुनी जाए।
विकास हो, लेकिन अधिकार और अस्तित्व की कीमत पर नहीं।
अब न कर हनन, कर दो उपकार…
अरे ओ जनता की सरकार!
    user_Shivam
    Shivam
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *डीआईजी-एसपी का फ्लैग मार्च, सुरक्षा का लिया जायजा* बांदा। कांवड़ यात्रा और आगामी श्रावण सोमवार को देखते हुए जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को पुलिस ने शहर में रूट मार्च किया।पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. और पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।रूट मार्च के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मुस्तैदी देखी गई। ड्यूटी पर तैनात जवानों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और श्रद्धालुओं व आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करते हुए सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीआईजी और एसपी ने बाम्बेश्वर मंदिर पहुंचकर श्रावण सोमवार पर संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था परखी।श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ नगर मेविस टॉक सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।एसपी पलाश बंसल ने बताया कि श्रावण माह में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद में शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    2
    *डीआईजी-एसपी का फ्लैग मार्च, सुरक्षा का लिया जायजा*  
बांदा। कांवड़ यात्रा और आगामी श्रावण सोमवार को देखते हुए जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को पुलिस ने शहर में रूट मार्च किया।पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. और पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।रूट मार्च के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मुस्तैदी देखी गई। ड्यूटी पर तैनात जवानों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और श्रद्धालुओं व आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करते हुए सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीआईजी और एसपी ने बाम्बेश्वर मंदिर पहुंचकर श्रावण सोमवार पर संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था परखी।श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ नगर मेविस टॉक सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।एसपी पलाश बंसल ने बताया कि श्रावण माह में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद में शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्ष आमने-सामने, मारपीट का आरोप, बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र में निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्षों के बीच विवाद सामने आया है। अलीगंज निवासी किन्नरों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कालू कुआं क्षेत्र के रहने वाले किन्नरों पर उनके क्षेत्र में आकर पैसे की उगाही करने, विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, घटना 6 अगस्त 2026 की बताई गई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि रेलवे पटरी के आधार पर दोनों पक्षों का एरिया निर्धारित है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उनके क्षेत्र में पहुंचकर पैसे मांगने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 8 अगस्त की रात करीब नौ बजे भी कई लोगों ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में कुछ लोगों के नाम लेते हुए करीब 20-25 लोगों पर मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    4
    निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्ष आमने-सामने, मारपीट का आरोप,
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र में निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्षों के बीच विवाद सामने आया है। अलीगंज निवासी किन्नरों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कालू कुआं क्षेत्र के रहने वाले किन्नरों पर उनके क्षेत्र में आकर पैसे की उगाही करने, विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
शिकायत के मुताबिक, घटना 6 अगस्त 2026 की बताई गई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि रेलवे पटरी के आधार पर दोनों पक्षों का एरिया निर्धारित है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उनके क्षेत्र में पहुंचकर पैसे मांगने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट की गई।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि 8 अगस्त की रात करीब नौ बजे भी कई लोगों ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में कुछ लोगों के नाम लेते हुए करीब 20-25 लोगों पर मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सावन सोमवार और अमावस्या पर भारी वाहनों के लिए डायवर्जन, बांदा-चित्रकूट मार्ग पर रहेगा प्रतिबंध बांदा। सावन सोमवार, कांवड़ यात्रा और सावन अमावस्या को देखते हुए बांदा पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर पैदल श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए शनिवार, रविवार और सोमवार को दिन-रात भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मटौंध, भूरागढ़, बांदा, अतर्रा, बदौसा होते हुए चित्रकूट जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों को रोका गया है। चित्रकूट की ओर जाने वाले आवश्यक सेवाओं के वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है। बांदा-मटौंध से कबरई तक भी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। महोबा से बांदा आने वाले भारी वाहन कबरई से खन्ना होते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते बांदा पहुंचेंगे। इसी प्रकार बांदा से महोबा जाने वाले भारी वाहन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का प्रयोग करेंगे। बांदा से चित्रकूट जाने वाले लोगों को कांवड़ यात्रा मार्ग के बजाय बांदा-बिसंडा-पहाड़ी मार्ग अथवा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। पुलिस के अनुसार बांदा-बेंदाघाट-फतेहपुर, बांदा-चिल्ला-चौडगरा, बांदा-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे-महोबा और बांदा-नरैनी-कालिंजर मार्ग सभी वाहनों के लिए सामान्य रूप से खुले रहेंगे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मटौंध-बांदा-अतर्रा-बदौसा-चित्रकूट मार्ग पर अनावश्यक आवागमन से बचें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सुरक्षित यात्रा करें। कांवड़ यात्रियों से निर्धारित कांवड़ यात्रा मार्ग का ही प्रयोग करने की अपील की गई है।
    1
    सावन सोमवार और अमावस्या पर भारी वाहनों के लिए डायवर्जन,
बांदा-चित्रकूट मार्ग पर रहेगा प्रतिबंध
बांदा। सावन सोमवार, कांवड़ यात्रा और सावन अमावस्या को देखते हुए बांदा पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर पैदल श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए शनिवार, रविवार और सोमवार को दिन-रात भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
मटौंध, भूरागढ़, बांदा, अतर्रा, बदौसा होते हुए चित्रकूट जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों को रोका गया है। चित्रकूट की ओर जाने वाले आवश्यक सेवाओं के वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है।
बांदा-मटौंध से कबरई तक भी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। महोबा से बांदा आने वाले भारी वाहन कबरई से खन्ना होते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते बांदा पहुंचेंगे। इसी प्रकार बांदा से महोबा जाने वाले भारी वाहन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का प्रयोग करेंगे।
बांदा से चित्रकूट जाने वाले लोगों को कांवड़ यात्रा मार्ग के बजाय बांदा-बिसंडा-पहाड़ी मार्ग अथवा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।
पुलिस के अनुसार बांदा-बेंदाघाट-फतेहपुर, बांदा-चिल्ला-चौडगरा, बांदा-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे-महोबा और बांदा-नरैनी-कालिंजर मार्ग सभी वाहनों के लिए सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मटौंध-बांदा-अतर्रा-बदौसा-चित्रकूट मार्ग पर अनावश्यक आवागमन से बचें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सुरक्षित यात्रा करें। कांवड़ यात्रियों से निर्धारित कांवड़ यात्रा मार्ग का ही प्रयोग करने की अपील की गई है।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • बांदा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में प्रमुख कांग्रेसियों का दल प्रयागराज के केपी इंटर कॉलेज में आयोजित नेता प्रतिपक्ष व सांसद माननीय राहुल गांधी द्वारा छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल हुए, प्रयागराज से लौटकर आने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बतलाया उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में छात्र शामिल हुए माननीय राहुल गांधी के आगमन पर आतिशबाजी करके उनका भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर माननीय राहुल गांधी जी ने केंद्र में बैठी हुई भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की छात्र राष्ट्र की धरोहर के रूप में हमारे सामने है शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी को लेकर छात्रों में लोकतांत्रिक तरीके से दिल्ली के जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन किया लेकिन वहां पर सरकार के इशारे पर लाठी चार्ज और पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया जिससे अनेक छात्र बुरी तरह से घायल हुए ।सरकार से निरंतर इस बात की मांग की जा रही है कि सदन में आकर अपना स्पष्टीकरण दें लेकिन गृहमंत्री खामोश है इससे ऐसा प्रतीत होता है कि गृहमंत्री के ही इशारे पर यह सभी कारवाइयां की गई कांग्रेस पार्टी छात्रों के हितों के लिए सदैव से संघर्षशील रही है और आगे भी उनका साथ लेकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी 2027 में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार एवं 2029 में केंद्र की सरकार को यही छात्र आगे आकर भाजपा सरकार को हटाने का काम करेंगे इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, एआईसीसी रमेश चंद कोरी, पीसीसी साकेत बिहारी मिश्रा, कांग्रेस उपाध्यक्ष सूरज बाजपेई कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई , शोशल मीडिया अध्यक्ष संतोष द्विवेदी,आरिफ निजामी, युवा नेता सादाब खान सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुए।
    4
    बांदा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में प्रमुख कांग्रेसियों का दल प्रयागराज के केपी इंटर कॉलेज में आयोजित नेता प्रतिपक्ष व सांसद माननीय राहुल गांधी द्वारा छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल हुए,
प्रयागराज से लौटकर आने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बतलाया उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में छात्र शामिल हुए माननीय राहुल गांधी के आगमन पर आतिशबाजी करके उनका भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर माननीय राहुल गांधी जी ने केंद्र में बैठी हुई भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की छात्र राष्ट्र की धरोहर के रूप में हमारे सामने है शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी को लेकर छात्रों में लोकतांत्रिक तरीके से दिल्ली के जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन किया लेकिन वहां पर सरकार के इशारे पर लाठी चार्ज और पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया जिससे अनेक छात्र बुरी तरह से घायल हुए ।सरकार से निरंतर इस बात की मांग की जा रही है कि सदन में आकर अपना स्पष्टीकरण दें लेकिन गृहमंत्री खामोश है इससे ऐसा प्रतीत होता है कि गृहमंत्री के ही इशारे पर यह सभी कारवाइयां की गई कांग्रेस पार्टी छात्रों के हितों के लिए सदैव से संघर्षशील रही है और आगे भी उनका साथ लेकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी 2027 में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार एवं 2029 में केंद्र की सरकार को यही छात्र आगे आकर भाजपा सरकार को हटाने का काम करेंगे इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, एआईसीसी रमेश चंद कोरी, पीसीसी साकेत बिहारी मिश्रा, कांग्रेस उपाध्यक्ष सूरज बाजपेई कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई , शोशल मीडिया अध्यक्ष संतोष द्विवेदी,आरिफ निजामी, युवा नेता सादाब खान सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुए।
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बबेरू मरका थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमेढ़ा गांव मे एक नवयुवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिलामुख्यालय भेज दिया है बबेरू मरका थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमेढ़ा गांव मे एक नवयुवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिलामुख्यालय भेज दिया है मरका थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमेढ़ा मे पुष्पेंद्र कुमार(24)पुत्र नरेंद्र कुशवाहा ने मध्य रात्रि अपने खेत मे बने मुर्गी फार्म केंद्र के छप्पर की धन्नी मे रस्सी के सहारे फांसी लगाकर झूल गया भाई धर्मेन्द्र ने रात्रि मे बाँदा से घर पंहुचा और फ़ोन किया तो फोन नहीं रिसीव हुआ जिसके बाद मुर्गी फार्म पहुंचकर देखा तो बिस्तर मे भी कोई नहीं था खोजने पर देखा तो फांसी पर लटका था घर वालों को जानकारी दी जिससे मौत कोहराम मच गया सुबह पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेनसिक टीम ने जाँच पड़ताल की और शव को उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिलामुख्यालय भेज दिया है वही इस घटना से परिवार मे कोहराम मच गया है माँ रंन्नो देवी का रो रो कर बुरा हाल है मृतक तीन भाईयो और चार बहनो मे चौथे नम्बर का था।
    1
    बबेरू मरका थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमेढ़ा गांव मे एक नवयुवक  ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया सूचना पर पहुंची पुलिस  ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिलामुख्यालय भेज दिया है 
बबेरू मरका थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमेढ़ा गांव मे एक नवयुवक  ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया सूचना पर पहुंची पुलिस  ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिलामुख्यालय भेज दिया है 
मरका थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमेढ़ा मे पुष्पेंद्र कुमार(24)पुत्र नरेंद्र कुशवाहा ने  मध्य रात्रि अपने खेत मे बने मुर्गी फार्म केंद्र के छप्पर की धन्नी मे रस्सी के सहारे फांसी लगाकर झूल गया भाई धर्मेन्द्र ने रात्रि मे बाँदा से घर पंहुचा और फ़ोन किया तो फोन नहीं रिसीव हुआ जिसके बाद मुर्गी फार्म पहुंचकर देखा तो बिस्तर मे भी कोई नहीं था खोजने पर देखा तो फांसी पर लटका था घर वालों को जानकारी दी जिससे मौत कोहराम मच गया सुबह पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेनसिक टीम ने जाँच पड़ताल की और शव को उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिलामुख्यालय भेज दिया है वही इस घटना से परिवार मे कोहराम मच गया है माँ रंन्नो देवी का रो रो कर बुरा हाल है मृतक तीन भाईयो और चार बहनो मे चौथे नम्बर का था।
    user_कुलदीप कुमार मिश्रा
    कुलदीप कुमार मिश्रा
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.