तालाब में डूबी दोनों किशोरियों के शव 24 घंटे बाद एसडीआरएफ ने किए बरामद तालाब में डूबी दोनों किशोरियों के शव 24 घंटे बाद एसडीआरएफ ने किए बरामद पिहानी, हरदोई। थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर दहेलिया में शुक्रवार को सिंघाड़ा बीनने गईं तीन किशोरी जानवी (14), प्रियंका (12) व आरुषि (13) तालाब में डूब गईं। ग्रामीणों ने 14 वर्षीय जानवी की किसी तरह जान बचा ली। जबकि प्रियंका और आरुषि को नहीं बचा और डूब गई। शनिवार को 24 घण्टे बाद एसडीआरएफ टीम ने प्रियंका और आरुषि के शव बरामद कर लिए। पुलिस दोनों शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिए। वहीं, इस घटना से गांव में सन्नाटा पसरा है। एएसपी पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि तीन बच्चियां तालाब में डूब गई थीं, जिनमें से एक तैरकर बाहर निकल आई। अन्य दो की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है। सीतापुर से एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंचकर खोजबीन कराई गई। दोनों किशोरियों के शव बरामद कर लिए गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
तालाब में डूबी दोनों किशोरियों के शव 24 घंटे बाद एसडीआरएफ ने किए बरामद तालाब में डूबी दोनों किशोरियों के शव 24 घंटे बाद एसडीआरएफ ने किए बरामद पिहानी, हरदोई। थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर दहेलिया में शुक्रवार को सिंघाड़ा बीनने गईं तीन किशोरी जानवी (14), प्रियंका (12) व आरुषि (13) तालाब में डूब गईं। ग्रामीणों ने 14 वर्षीय जानवी की किसी तरह जान बचा ली। जबकि प्रियंका और आरुषि को नहीं बचा और डूब गई। शनिवार को 24 घण्टे बाद एसडीआरएफ टीम ने प्रियंका और आरुषि के शव बरामद कर लिए। पुलिस दोनों शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिए। वहीं, इस घटना से गांव में सन्नाटा पसरा है। एएसपी पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि तीन बच्चियां तालाब में डूब गई थीं, जिनमें से एक तैरकर बाहर निकल आई। अन्य दो की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है। सीतापुर से एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंचकर खोजबीन कराई गई। दोनों किशोरियों के शव बरामद कर लिए गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
- जनता हॉस्पिटल जलालाबाद की ओर से तहसील कलान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कलान, शाहजहांपुर। आज जनता हॉस्पिटल जलालाबाद की ओर से तहसील-कलान परिसर में अधिवक्ता बन्धुओं एवं कर्मचारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ अभिषेक प्रताप सिंह (एस.डी.एम. कलान) द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर सृजित कुमार (तहसीलदार कलान), सब रजिस्ट्रार एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं तहसील कर्मचारी उपस्थित रहे और स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में डॉ. के.पी. गुप्ता के निर्देशन में चिकित्सकीय टीम द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। इस दौरान डॉ. आशीष चंद्रा ने भी अपनी सेवाएं देकर शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को निःशुल्क जांच व स्वास्थ्य संबंधी सलाह मिलने से सभी ने सराहना की और ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने की मांग की। जनता हॉस्पिटल जलालाबाद की इस पहल को सामाजिक दायित्व की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया गया1
- खिरनी बाग रामलीला मैदान शाहजहांपुर में भूख हड़ताल धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं पेड़ कटान को लेकर1
- शाहजहाँपुर में होली पर हुड़दंगियों को चेतावनी, जुलूस मार्ग का हाई अलर्ट निरीक्षण शाहजहाँपुर, 21 फरवरी 2026। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोतवाली में उच्च स्तरीय पीस मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अमले ने कानून-व्यवस्था की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। बैठक में बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। नगर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शांति समिति सदस्यों, व्यापार मंडल प्रतिनिधियों व धर्मगुरुओं ने भी सहभागिता कर सुझाव दिए। पीस मीटिंग में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की पहचान कर विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हुड़दंग, जबरन रंग डालने, शराब पीकर उपद्रव करने या सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। डायल-112 को अलर्ट मोड पर रखने, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा पैदल गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जुलूस मार्गों पर प्रकाश, स्वच्छता, पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा, जबकि पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर निगरानी करने के निर्देश दिए गए। बैठक के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने बड़े लाट साहब के पारंपरिक जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, छतों की चेकिंग, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। अंत में प्रशासन और पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि होली का पर्व प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं, अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्योहार सुरक्षित और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।1
- शाहजहांपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 कुन्तल खराब कचरी-पापड़ नष्ट, 2 कुन्तल रंगीन कचरी सीज2
- Post by Amresh Rajput Paterkar1
- जनपद शाहजहांपुर में होली महापर्व पर पीस कमेटी से सहभागिता लेते हुए अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली ए डी जी श्रीमान रमित शर्मा जी की वाइट।3
- मुस्कुराए चेहरे, खिली उम्मीदें: मंत्री सुरेश खन्ना ने किया सहायक उपकरण वितरण शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा सोमवार को एक गरिमामय समारोह में दिव्यांगजनों को कृत्रिम सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे।1
- लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम-एसपी ने कलान में सुनी 65 शिकायतें, एक हफ्ते में निस्तारण का अल्टीमेटम शाहजहांपुर, 21 फरवरी। जन समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान को लेकर प्रशासन सख्त नजर आया। धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील कलान में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शिकायतकर्ता को दोबारा चक्कर न लगाने पड़ें। समाधान दिवस के दौरान नगर पंचायत कलान में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित आवेदनों की शिकायत सामने आने पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी कलान को तत्काल जांच के निर्देश दिए। तहसील सभागार में जिलाधिकारी ने स्वयं शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश दिए। समाधान दिवस में अवैध कब्जा, बिजली, राशन कार्ड, पेंशन समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का एक सप्ताह के भीतर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो फरियादी समाधान दिवस में आया है, उसे दोबारा न आना पड़े। भूमि संबंधी मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही हर शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से संतुष्टि फीडबैक लेना अनिवार्य बताया गया। इस अवसर पर राजेश द्विवेदी, उप जिलाधिकारी कलान अभिषेक प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- होली पर्व को लेकर थाना कोतवाली में उच्च स्तरीय पीस मीटिंग, बड़े लाट साहब जुलूस मार्ग का निरीक्षण2