कानपुर रोड स्थित कल्याण नर्सिंग होम पर गंभीर आरोप,आखिर किसकी लापरवाही। रायबरेली।कानपुर रोड स्थित कल्याण नर्सिंग होम एक बार फिर चर्चाओं में है। आरोप है कि यहां गैर-कानूनी तरीके से गर्भपात (अबॉर्शन) और अन्य स्त्री रोग संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। एक वायरल ऑडियो में कथित रूप से शकुंतला नाम की महिला, जिन्हें नर्सिंग होम की संचालिका बताया जा रहा है, इन गतिविधियों को लेकर बातचीत करती हुई सुनाई दे रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह महिला लंबे समय से बिना मान्यता प्राप्त डिग्री के स्त्री रोग से संबंधित कार्यों में संलिप्त रही है और स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी से नर्सिंग होम संचालित कर रही है। फिलहाल यह नर्सिंग होम कानपुर रोड पर स्थित बताया जा रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ऐसे आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है, या फिर यह मामला भी कथित सेटिंग-गेटिंग के चलते ठंडे बस्ते में चला जाएगा। नोट: इस वायरल ऑडियो और लगाए गए आरोपों की BKNEWS24/7 स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार मो,9305490961
कानपुर रोड स्थित कल्याण नर्सिंग होम पर गंभीर आरोप,आखिर किसकी लापरवाही। रायबरेली।कानपुर रोड स्थित कल्याण नर्सिंग होम एक बार फिर चर्चाओं में है। आरोप है कि यहां गैर-कानूनी तरीके से गर्भपात (अबॉर्शन) और अन्य स्त्री रोग संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। एक वायरल ऑडियो में कथित रूप से शकुंतला नाम की महिला, जिन्हें नर्सिंग होम की संचालिका बताया जा रहा है, इन गतिविधियों को लेकर बातचीत करती हुई सुनाई दे रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह महिला लंबे समय से बिना मान्यता प्राप्त डिग्री के स्त्री रोग से संबंधित कार्यों में संलिप्त रही है और स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी से नर्सिंग होम संचालित कर रही है। फिलहाल यह नर्सिंग होम कानपुर रोड पर स्थित बताया जा रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ऐसे आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है, या फिर यह मामला भी कथित सेटिंग-गेटिंग के चलते ठंडे बस्ते में चला जाएगा। नोट: इस वायरल ऑडियो और लगाए गए आरोपों की BKNEWS24/7 स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार मो,9305490961
- रायबरेली।कानपुर रोड स्थित कल्याण नर्सिंग होम एक बार फिर चर्चाओं में है। आरोप है कि यहां गैर-कानूनी तरीके से गर्भपात (अबॉर्शन) और अन्य स्त्री रोग संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। एक वायरल ऑडियो में कथित रूप से शकुंतला नाम की महिला, जिन्हें नर्सिंग होम की संचालिका बताया जा रहा है, इन गतिविधियों को लेकर बातचीत करती हुई सुनाई दे रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह महिला लंबे समय से बिना मान्यता प्राप्त डिग्री के स्त्री रोग से संबंधित कार्यों में संलिप्त रही है और स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी से नर्सिंग होम संचालित कर रही है। फिलहाल यह नर्सिंग होम कानपुर रोड पर स्थित बताया जा रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ऐसे आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है, या फिर यह मामला भी कथित सेटिंग-गेटिंग के चलते ठंडे बस्ते में चला जाएगा। नोट: इस वायरल ऑडियो और लगाए गए आरोपों की BKNEWS24/7 स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार मो,93054909611
- "जहां सरकार एक तरफ टैक्स लगा रही है, वहीं सरकार महंगाई बढ़ाती चली जा रही है। आज ही 60 रुपए एलपीजी के बढ़ा दिए।" राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव1
- रायबरेली : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित भव्य **होली मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह** सूर्या होटल के सभागार में शाम को संपन्न हुआ। कार्यक्रम ने रंगों, संस्कृति और सामाजिक एकता के माध्यम से सद्भावना का सुंदर संदेश दिया। मुख्य अतिथि प्रदेश युवा अध्यक्ष **अतुल कुमार गुप्ता**, विशिष्ट अतिथि बार एसोसिएशन अध्यक्ष **राकेश तिवारी**, नगर मजिस्ट्रेट **रामावतार**, खाद्य सुरक्षा अधिकारी **शेफाली रस्तोगी**, प्रदेश युवा मंत्री **सोनू वर्मा** एवं प्रदेश संगठन मंत्री **राज नारायण अग्रहरि** ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर अध्यक्ष **केके गुप्ता** ने समारोह का सफल संचालन किया। कार्यक्रम में वेव डांस अकैडमी के बच्चों ने गणेश वंदना, होली एवं राधा-कृष्ण पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। स्टार मेकर प्रतियोगिता के विजेता **सत्येंद्र सिंह** एवं **संदीप जैन** ने देशभक्ति गीत "संदेशे आते हैं" गाया, जबकि दिव्यांग कलाकार **शबाब अली** ने "अरे द्वारपालो" एवं होली गीतों से माहौल को रंगीन बनाया। समाज सेवा, चिकित्सा, शिक्षा, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई गणमान्य व्यक्तियों को **मनोज कुमार सोनकर स्मृति सम्मान** से नवाजा गया। इनमें सरोज सोनकर, चंद्रिका प्रसाद, सर्वेश सिंह, शुभम सोनकर, अलंकार शर्मा, विवेक मिश्रा, रिंकू जायसवाल, ओम प्रकाश साहू, ओम प्रकाश सोनकर, मोहम्मद सऊद, सुनील साहू, धर्मेंद्र त्रिवेदी, जय कृष्णा साहू, अमित साहू, बच्चन लाल गुप्ता, डॉ. एस.के. जैन, तारिक खान, शैलेंद्र अग्निहोत्री, रामशरण साहू, सुनील सिंह, डॉ. शशिकांत शर्मा, पूनम तिवारी, राकेश तिवारी, योगेंद्र दीक्षित आदि शामिल रहे। सम्मान प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष **प्रभाकर गुप्ता** एवं नगर अध्यक्ष केके गुप्ता द्वारा प्रदान किए गए। प्रदेश युवा अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष **संदीप बंसल** के नेतृत्व में व्यापारियों के हित, मान-सम्मान एवं सुरक्षा के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने व्यापारियों से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, खुदरा व्यापार मजबूत करने एवं बड़े घरानों/विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने की अपील की।3
- फतेहपुर जनपद के थाना बकेवर क्षेत्रीय ग्राम मंगली गांव में सोशल मीडिया में एक मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है वायरल वीडियो की चैनल पुष्टि नहीं कर रहा है किंतु वायरल वीडियो से एक बात तो स्पष्ट हो रही है मारपीट का वायरल प्रशासन को चुनौती देने का काम कर रहा है वही कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है पुलिस द्वारा अभी तक यह बताया गया है की मारपीट में घायलों का उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।1
- 👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻 बकेवर फतेहपुर *लौटी बारात पर ग्रामीण दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला आधा दर्जन से अधिक घायल* *जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझिले गांव का पूरा मामला* *बारात वापस आने पर गांव के दबंगों ने दूल्हा समेत पिता तथा रिश्तेदारों को प्री प्लान के तहत किया लहुलुहान* *नववधू समेत अन्य महिलाओं के जेवरात की की गई छीना जपटी* *काफी दबाव बस प्रशासन ने खाना पूर्ति कर लिखा मुकदमा* *काफी समय तक समझौते का तालमेल कराते हुए प्रशासन नाकाम* *मामला बकेवर थाना क्षेत्र के मंझिले गांव का*1
- पति ने पत्नी की पिटाई की,बुलाने पर साथियों संग मिलकर साले का सिर फोड़ा। संवाददाता बहुआ/फतेहपुर। शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी की लाठी डंडे से पिटाई कर दिया।पत्नी के बुलाने पर साथियों संग साले की पिटाई कर उसका सिर फोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी पति और इसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। ललौली थाना क्षेत्र के कोंडार के मजरे पहलवान का डेरा गांव निवासी महिला सुनैना देवी ने आरोप लगाया है कि उसका पति पवन निषाद आएदिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। चार मार्च को उसका पति पवन निषाद शराब पीकर घर आया।और उसे गाली गलौज करते हुए लात घूसे और डंडे से पिटाई करते हुए जमीन पर पटककर पेट और छाती पर लात घूसे से मारा पीटा और उसके हाथ की उंगलियां तोड़ने लगा।जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।जब उसने फोन कर अपने भाई छोटेलाल निषाद पुत्र जगदीश को जानकारी देकर बुलाया तो उसे पति पवन निषाद और रवि निषाद पुत्र मोती और रामभवन पुत्र रामपाल ने रास्ता रोककर लाठियों से जमकर पीटा।और भाई का सिर फोड़ दिया।जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।1
- फ़तेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के खदरा स्थित RV एजुकेशन सेंटर स्कूल की छात्रा को फीस न जमा होने पर धूप के खड़ा करने का छात्रा ने आरोप लगाकर माता पिता से कहा। माता पिता ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। पीड़ित सुशील द्विवेदी की माने तो परिवार की आर्थिक स्थित को देखते हुए खेती किसानी से परिवार भुखमरी की कगार पर है। फसल कटने के बाद बच्ची की फीस को लेकर स्कूल के प्रबंधक से कहा लेकिन वहां भी कोई सुनवाई न कर बच्ची का उत्पीड़न किये जाने का आरोप लगाया। हालांकि इस मामले में स्कूल के प्रबंधक ने एक साल होने को है लेकिन फीस नही जमा की गई। जनवरी माह में पांच हजार जाम किया है। जबकि किसानों के लिए फीस से आधा और कन्वेंस फीस में भी छूट देकर जमा करने के लिए अभिभावको से कहा गया लेकिन इसी तरह की समस्याओं का सामना कर पड रहा है। बच्ची को धूप में खड़ा करने का आरोप बेबुनियाद बताया है।1
- "राज्यसभा बड़ा कि मुख्यमंत्री? हम लोग आदरणीय मायावती जी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, INDIA गठबंधन हुआ तो हम सब नीतीश कुमार जी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, बीजेपी राज्यसभा से रिटायर करेगी उन्हें।" राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव1