Shuru
Apke Nagar Ki App…
"राज्यसभा बड़ा कि मुख्यमंत्री? हम लोग आदरणीय मायावती जी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, INDIA गठबंधन हुआ तो हम सब नीतीश कुमार जी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, बीजेपी राज्यसभा से रिटायर करेगी उन्हें।" राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव
पवन कुमार गुप्ता
"राज्यसभा बड़ा कि मुख्यमंत्री? हम लोग आदरणीय मायावती जी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, INDIA गठबंधन हुआ तो हम सब नीतीश कुमार जी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, बीजेपी राज्यसभा से रिटायर करेगी उन्हें।" राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- "जहां सरकार एक तरफ टैक्स लगा रही है, वहीं सरकार महंगाई बढ़ाती चली जा रही है। आज ही 60 रुपए एलपीजी के बढ़ा दिए।" राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव1
- रायबरेली : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित भव्य **होली मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह** सूर्या होटल के सभागार में शाम को संपन्न हुआ। कार्यक्रम ने रंगों, संस्कृति और सामाजिक एकता के माध्यम से सद्भावना का सुंदर संदेश दिया। मुख्य अतिथि प्रदेश युवा अध्यक्ष **अतुल कुमार गुप्ता**, विशिष्ट अतिथि बार एसोसिएशन अध्यक्ष **राकेश तिवारी**, नगर मजिस्ट्रेट **रामावतार**, खाद्य सुरक्षा अधिकारी **शेफाली रस्तोगी**, प्रदेश युवा मंत्री **सोनू वर्मा** एवं प्रदेश संगठन मंत्री **राज नारायण अग्रहरि** ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर अध्यक्ष **केके गुप्ता** ने समारोह का सफल संचालन किया। कार्यक्रम में वेव डांस अकैडमी के बच्चों ने गणेश वंदना, होली एवं राधा-कृष्ण पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। स्टार मेकर प्रतियोगिता के विजेता **सत्येंद्र सिंह** एवं **संदीप जैन** ने देशभक्ति गीत "संदेशे आते हैं" गाया, जबकि दिव्यांग कलाकार **शबाब अली** ने "अरे द्वारपालो" एवं होली गीतों से माहौल को रंगीन बनाया। समाज सेवा, चिकित्सा, शिक्षा, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई गणमान्य व्यक्तियों को **मनोज कुमार सोनकर स्मृति सम्मान** से नवाजा गया। इनमें सरोज सोनकर, चंद्रिका प्रसाद, सर्वेश सिंह, शुभम सोनकर, अलंकार शर्मा, विवेक मिश्रा, रिंकू जायसवाल, ओम प्रकाश साहू, ओम प्रकाश सोनकर, मोहम्मद सऊद, सुनील साहू, धर्मेंद्र त्रिवेदी, जय कृष्णा साहू, अमित साहू, बच्चन लाल गुप्ता, डॉ. एस.के. जैन, तारिक खान, शैलेंद्र अग्निहोत्री, रामशरण साहू, सुनील सिंह, डॉ. शशिकांत शर्मा, पूनम तिवारी, राकेश तिवारी, योगेंद्र दीक्षित आदि शामिल रहे। सम्मान प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष **प्रभाकर गुप्ता** एवं नगर अध्यक्ष केके गुप्ता द्वारा प्रदान किए गए। प्रदेश युवा अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष **संदीप बंसल** के नेतृत्व में व्यापारियों के हित, मान-सम्मान एवं सुरक्षा के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने व्यापारियों से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, खुदरा व्यापार मजबूत करने एवं बड़े घरानों/विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने की अपील की।3
- रायबरेली।कानपुर रोड स्थित कल्याण नर्सिंग होम एक बार फिर चर्चाओं में है। आरोप है कि यहां गैर-कानूनी तरीके से गर्भपात (अबॉर्शन) और अन्य स्त्री रोग संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। एक वायरल ऑडियो में कथित रूप से शकुंतला नाम की महिला, जिन्हें नर्सिंग होम की संचालिका बताया जा रहा है, इन गतिविधियों को लेकर बातचीत करती हुई सुनाई दे रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह महिला लंबे समय से बिना मान्यता प्राप्त डिग्री के स्त्री रोग से संबंधित कार्यों में संलिप्त रही है और स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी से नर्सिंग होम संचालित कर रही है। फिलहाल यह नर्सिंग होम कानपुर रोड पर स्थित बताया जा रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ऐसे आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है, या फिर यह मामला भी कथित सेटिंग-गेटिंग के चलते ठंडे बस्ते में चला जाएगा। नोट: इस वायरल ऑडियो और लगाए गए आरोपों की BKNEWS24/7 स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार मो,93054909611
- Post by ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश1
- ऊंचाहार , रायबरेली । दो पक्षों के आपसी विवाद में दूसरे समुदाय के लोग कूद गए । आरोप है कि युवकों ने सरेआम महिला को गिराकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की , किसी तरह भागकर महिला ने अपनी आबरू बचाई है । पीड़िता ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी , पुलिस मामले की जांच कर रही है । मामला नगर के कालवारन टोला का है। यहां की रहने वाली एक महिला का उसके पड़ोसियों से आपसी विवाद चल रहा है। इस विवाद में महिला ने कोतवाली में शिकायत की थी। पीड़िता का कहना है कि शुक्रवार को उसके घर पुलिस पहुंची और पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली आने के लिए कहा। पुलिस के वापस लौट जाने के बाद उसके विपक्षी दूसरे समुदाय के दो युवकों को लेकर आए और उसे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए दोनों युवक उससे भिड़ गए।युवकों ने उसे अर्द्धनग्न कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगे।महिला किसी तरह दोनों युवकों से भाग कर अपने घर में घुस गई, जिससे उसकी आबरू बच सकी ।घटना के बाद पीड़िता ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है । कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, मामला दो पक्षों के आपसी विवाद का है ।महिला के आरोपों की भी गहराई से जांच करके कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Dhirendra Shukla1
- अमेठी। मुसाफिरखाना तहसील के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र के पाली गांव में जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पीड़ित दलित परिवार का आरोप है कि कुछ दिन पहले पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराए जा रहे कथित अवैध निर्माण को रुकवा दिया था, लेकिन अब वही निर्माण कार्य दोबारा शुरू करा दिया गया है। पीड़ित का कहना है कि जिस मकान में वह पिछले लगभग 40 वर्षों से रहन-सहन कर रहा है, उसी मकान पर उसके नाम से बिजली का कनेक्शन भी चल रहा है। इसके बावजूद अब उसे बेघर करने की कोशिश की जा रही है। परिवार का आरोप है कि कथित दबंग पक्ष के पास भूमि से संबंधित कोई वैध कागजात मौजूद नहीं हैं, जबकि मामला न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।1
- "राज्यसभा बड़ा कि मुख्यमंत्री? हम लोग आदरणीय मायावती जी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, INDIA गठबंधन हुआ तो हम सब नीतीश कुमार जी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, बीजेपी राज्यसभा से रिटायर करेगी उन्हें।" राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव1