logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका फर्रुखाबाद। जनपद के थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव हरिहरपुर निवासी संतोष सिंह (42) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी मोनी ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों के अनुसार संतोष सिंह गाजियाबाद की दुर्गा कॉलोनी में अपने साढ़ू सोनू सिंह के साथ टाइल लगाने का कार्य करते थे। घटना से पूर्व संतोष ने अपनी पत्नी को फोन कर बताया था कि कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की है और उनके मुंह पर चोट लगी है। इतना कहने के बाद फोन कट गया। संतोष के साढ़ू सोनू सिंह ने बताया कि उन्हें भी मारपीट की जानकारी फोन से मिली थी। उन्होंने स्थानीय स्तर पर संतोष को दवाई दिलवाई और उस समय वह सामान्य प्रतीत हो रहे थे, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद उनका शव पैतृक गांव हरिहरपुर लाया गया। गांव पहुंचने पर परिजनों ने संतोष के शरीर पर चोट के निशान देखे, जिससे हत्या की आशंका गहरा गई। परिजनों ने थाना राजेपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 15 फरवरी 2026 को शव का पोस्टमार्टम कराया। चूंकि घटना गाजियाबाद में होना बताई जा रही है, इसलिए पुलिस ने परिजनों को संबंधित थाने में तहरीर देने की सलाह दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी संबंधित थाने को भेजी जाएगी। मृतक संतोष अपनी वृद्ध माता के इकलौते पुत्र थे। परिवार में पत्नी मोनी, 9 वर्षीय बेटी देवांशी और एक वर्ष का पुत्र बिनायक हैं। संतोष ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर आर्थिक और मानसिक संकट गहरा गया है। फिलहाल संतोष की मौत रहस्य बनी हुई है। परिजन घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

1 hr ago
user_पत्रकार गोपाल सक्सेना
पत्रकार गोपाल सक्सेना
अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका फर्रुखाबाद। जनपद के थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव हरिहरपुर निवासी संतोष सिंह (42) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी मोनी ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों के अनुसार संतोष सिंह गाजियाबाद की दुर्गा कॉलोनी में अपने साढ़ू सोनू सिंह के साथ टाइल लगाने का कार्य करते थे। घटना से पूर्व संतोष ने अपनी पत्नी को फोन कर बताया था कि कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की है और उनके मुंह पर चोट लगी है। इतना कहने के बाद फोन कट गया। संतोष के साढ़ू सोनू सिंह ने बताया कि उन्हें भी मारपीट की जानकारी फोन से मिली थी। उन्होंने स्थानीय स्तर पर संतोष को दवाई दिलवाई और उस समय वह सामान्य प्रतीत हो रहे थे, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद उनका शव पैतृक गांव हरिहरपुर लाया गया। गांव पहुंचने पर परिजनों ने संतोष के शरीर पर चोट के निशान देखे, जिससे हत्या की आशंका गहरा गई। परिजनों ने थाना राजेपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 15 फरवरी 2026 को शव का पोस्टमार्टम कराया। चूंकि घटना गाजियाबाद में होना बताई जा रही है, इसलिए पुलिस ने परिजनों को संबंधित थाने में तहरीर देने की सलाह दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी संबंधित थाने को भेजी जाएगी। मृतक संतोष अपनी वृद्ध माता के इकलौते पुत्र थे। परिवार में पत्नी मोनी, 9 वर्षीय बेटी देवांशी और एक वर्ष का पुत्र बिनायक हैं। संतोष ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर आर्थिक और मानसिक संकट गहरा गया है। फिलहाल संतोष की मौत रहस्य बनी हुई है। परिजन घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 🏏 T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत! T20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को करारी शिकस्त देते हुए सुपर स्टेज में सुपरफास्ट एंट्री कर ली है। मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाज़ी और घातक गेंदबाज़ी का प्रदर्शन किया, जिससे पाकिस्तान की टीम दबाव में नज़र आई। 🇮🇳 पूरे देश में जश्न का माहौल, फैंस ने मनाया जीत का उत्सव। 🔥 सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की तारीफों की बाढ़। भारत की इस जीत ने टूर्नामेंट में उसकी दावेदारी को और मजबूत कर दिया है। #T20WorldCup2026 #INDvsPAK #TeamIndia #BreakingNews
    2
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
🏏 T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत!
T20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को करारी शिकस्त देते हुए सुपर स्टेज में सुपरफास्ट एंट्री कर ली है। मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाज़ी और घातक गेंदबाज़ी का प्रदर्शन किया, जिससे पाकिस्तान की टीम दबाव में नज़र आई।
🇮🇳 पूरे देश में जश्न का माहौल, फैंस ने मनाया जीत का उत्सव।
🔥 सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की तारीफों की बाढ़।
भारत की इस जीत ने टूर्नामेंट में उसकी दावेदारी को और मजबूत कर दिया है।
#T20WorldCup2026 #INDvsPAK #TeamIndia #BreakingNews
    user_पत्रकार गोपाल सक्सेना
    पत्रकार गोपाल सक्सेना
    अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मानवता और सेवा भाव की मिसाल बने निरीक्षक मोहम्मद कामिल, जरूरतमंदों और कांवरियों की सेवा से जीता लोगों का दिल फर्रुखाबाद। जनपद में अपनी अलग पहचान बनाने वाले और देशभक्ति के साथ समाज सेवा में अग्रणी निरीक्षक पुलिस लाइन फतेहगढ़ मोहम्मद कामिल ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी उन्होंने तामेश्वर मंदिर के बाहर बैठे महिला, पुरुष वृद्धजनों और बच्चों को फल वितरित कर उनका हालचाल जाना और उन्हें सहयोग प्रदान किया। निरीक्षक मोहम्मद कामिल ने मंदिर परिसर के बाहर मौजूद जरूरतमंदों को अपने हाथों से फल वितरित किए। पुलिस अधिकारी को अपने बीच पाकर वृद्धजनों और बच्चों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। इस दौरान उन्होंने सभी से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। निरीक्षक मोहम्मद कामिल का सेवा भाव केवल एक अवसर तक सीमित नहीं है, बल्कि वह लंबे समय से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। थाना राजेपुर में नियुक्ति के दौरान उन्होंने सावन माह में आने वाले कांवरियों की लगातार सेवा की और उनके लिए खाने-पीने सहित आवश्यक व्यवस्थाएं कराईं, जिसकी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की गई थी। वहीं थाना कायमगंज में तैनाती के दौरान दीपावली के अवसर पर उन्होंने सड़क किनारे दीये बेच रहे दो छोटे बच्चों की पूरी दुकान से सभी दीये खरीद लिए और उन्हें दीपावली मनाने के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। निरीक्षक की इस पहल की जनपद भर में खूब प्रशंसा हुई और लोगों ने इसे मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। इसके अलावा निरीक्षक मोहम्मद कामिल समय-समय पर वृद्धाश्रम फर्रुखाबाद पहुंचकर वहां रह रहे वृद्धजनों को जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध कराते हैं और त्योहारों के अवसर पर उनके साथ समय बिताकर उनका मनोबल बढ़ाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निरीक्षक मोहम्मद कामिल का यह मानवीय चेहरा समाज के लिए प्रेरणादायक है। उनकी यह पहल न केवल जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाती है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करती है। निरीक्षक मोहम्मद कामिल की यह पहल एक बार फिर यह संदेश देती है कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी पूरी निष्ठा के साथ निभा रही है।
    3
    मानवता और सेवा भाव की मिसाल बने निरीक्षक मोहम्मद कामिल, जरूरतमंदों और कांवरियों की सेवा से जीता लोगों का दिल
फर्रुखाबाद। 
जनपद में अपनी अलग पहचान बनाने वाले और देशभक्ति के साथ समाज सेवा में अग्रणी निरीक्षक पुलिस लाइन फतेहगढ़ मोहम्मद कामिल ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी उन्होंने तामेश्वर मंदिर के बाहर बैठे महिला, पुरुष वृद्धजनों और बच्चों को फल वितरित कर उनका हालचाल जाना और उन्हें सहयोग प्रदान किया।
निरीक्षक मोहम्मद कामिल ने मंदिर परिसर के बाहर मौजूद जरूरतमंदों को अपने हाथों से फल वितरित किए। पुलिस अधिकारी को अपने बीच पाकर वृद्धजनों और बच्चों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। इस दौरान उन्होंने सभी से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
निरीक्षक मोहम्मद कामिल का सेवा भाव केवल एक अवसर तक सीमित नहीं है, बल्कि वह लंबे समय से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। थाना राजेपुर में नियुक्ति के दौरान उन्होंने सावन माह में आने वाले कांवरियों की लगातार सेवा की और उनके लिए खाने-पीने सहित आवश्यक व्यवस्थाएं कराईं, जिसकी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की गई थी।
वहीं थाना कायमगंज में तैनाती के दौरान दीपावली के अवसर पर उन्होंने सड़क किनारे दीये बेच रहे दो छोटे बच्चों की पूरी दुकान से सभी दीये खरीद लिए और उन्हें दीपावली मनाने के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। निरीक्षक की इस पहल की जनपद भर में खूब प्रशंसा हुई और लोगों ने इसे मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
इसके अलावा निरीक्षक मोहम्मद कामिल समय-समय पर वृद्धाश्रम फर्रुखाबाद पहुंचकर वहां रह रहे वृद्धजनों को जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध कराते हैं और त्योहारों के अवसर पर उनके साथ समय बिताकर उनका मनोबल बढ़ाते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निरीक्षक मोहम्मद कामिल का यह मानवीय चेहरा समाज के लिए प्रेरणादायक है। उनकी यह पहल न केवल जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाती है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करती है।
निरीक्षक मोहम्मद कामिल की यह पहल एक बार फिर यह संदेश देती है कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी पूरी निष्ठा के साथ निभा रही है।
    user_रामू राजपूत पत्रकार
    रामू राजपूत पत्रकार
    Court reporter अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • फर्रुखाबाद अमृतपुर व्यूरो रिपोर्ट अमृतपुर का स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर एक बार फिर एकता का केंद्र बना ।
    1
    फर्रुखाबाद अमृतपुर व्यूरो रिपोर्ट अमृतपुर का स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर एक बार फिर एकता का  केंद्र बना ।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Amritpur, Farrukhabad•
    10 hrs ago
  • फर्रुखाबाद से 10 बड़ी खबरें
    1
    फर्रुखाबाद से 10 बड़ी खबरें
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • जलालाबाद परशुरामपुरी जलालाबाद स्थित बालाजी मंदिर धाम कमेटी ने एक निर्धन कन्या के विवाह का आयोजन कर सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश की है। कमेटी ने कलान तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा जंगल निवासी धनदेवी की पुत्री रीता के विवाह में सहयोग कर मानवता और सेवा भाव का परिचय दिया। रीता के परिवार में पिता की मृत्यु के बाद आर्थिक तंगी आ गई थी, जिससे वे विवाह कराने में असमर्थ थे। इस जानकारी के बाद कमेटी ने कन्या के विवाह का जिम्मा अपने कंधों पर लिया।
    1
    जलालाबाद परशुरामपुरी जलालाबाद स्थित बालाजी मंदिर धाम कमेटी ने एक निर्धन कन्या के विवाह का आयोजन कर सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश की है। कमेटी ने कलान तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा जंगल निवासी धनदेवी की पुत्री रीता के विवाह में सहयोग कर मानवता और सेवा भाव का परिचय दिया।
रीता के परिवार में पिता की मृत्यु के बाद आर्थिक तंगी आ गई थी, जिससे वे विवाह कराने में असमर्थ थे। इस जानकारी के बाद कमेटी ने कन्या के विवाह का जिम्मा अपने कंधों पर लिया।
    user_आकाश मिश्रा
    आकाश मिश्रा
    पत्रकार जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • Post by अशोक मैथिल
    1
    Post by अशोक मैथिल
    user_अशोक मैथिल
    अशोक मैथिल
    कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जलालाबाद में कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा खेत में लगे कंटीले तार में उलझी बाइक, तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव ढका ता उजेरा के पास मढ़िया गुसाईं रोड पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। कटराथाना क्षेत्र के ग्राम फिलनगर निवासी विकास मौर्या (35 वर्ष), विवेक कुमार (15 वर्ष) व जितिन मौर्य (22 वर्ष) सहित चार लोग हीरो स्प्लेंडर बाइक (UP 27 BC 3141) से जा रहे थे। बताया गया कि सभी करीब 50 लोगों के साथ कांवड़ लेकर आ रहे थे। बाइक चालक के अनुसार रास्ते में उनकी कांवड़ को किसी ने खंडित कर दिया, जिसके बाद वे पीछे भाग रहे थे। इसी दौरान अचानक मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खेत में जा घुसी, जहां लगे कंटीले तार (आरी वाले तार) में उलझ गई। हादसे में विकास मौर्या के पैर व सीने में गहरा तार लगने से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य युवक भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
    3
    जलालाबाद में कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा
खेत में लगे कंटीले तार में उलझी बाइक, तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर
जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव ढका ता उजेरा के पास मढ़िया गुसाईं रोड पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। कटराथाना क्षेत्र के ग्राम फिलनगर निवासी विकास मौर्या (35 वर्ष), विवेक कुमार (15 वर्ष) व जितिन मौर्य (22 वर्ष) सहित चार लोग हीरो स्प्लेंडर बाइक (UP 27 BC 3141) से जा रहे थे।
बताया गया कि सभी करीब 50 लोगों के साथ कांवड़ लेकर आ रहे थे। बाइक चालक के अनुसार रास्ते में उनकी कांवड़ को किसी ने खंडित कर दिया, जिसके बाद वे पीछे भाग रहे थे। इसी दौरान अचानक मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खेत में जा घुसी, जहां लगे कंटीले तार (आरी वाले तार) में उलझ गई।
हादसे में विकास मौर्या के पैर व सीने में गहरा तार लगने से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य युवक भी घायल हुए हैं।
घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
    user_तेजपाल कठेरिया
    तेजपाल कठेरिया
    जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • फर्रुखाबाद। जनपद के थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव हरिहरपुर निवासी संतोष सिंह (42) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी मोनी ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों के अनुसार संतोष सिंह गाजियाबाद की दुर्गा कॉलोनी में अपने साढ़ू सोनू सिंह के साथ टाइल लगाने का कार्य करते थे। घटना से पूर्व संतोष ने अपनी पत्नी को फोन कर बताया था कि कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की है और उनके मुंह पर चोट लगी है। इतना कहने के बाद फोन कट गया। संतोष के साढ़ू सोनू सिंह ने बताया कि उन्हें भी मारपीट की जानकारी फोन से मिली थी। उन्होंने स्थानीय स्तर पर संतोष को दवाई दिलवाई और उस समय वह सामान्य प्रतीत हो रहे थे, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद उनका शव पैतृक गांव हरिहरपुर लाया गया। गांव पहुंचने पर परिजनों ने संतोष के शरीर पर चोट के निशान देखे, जिससे हत्या की आशंका गहरा गई। परिजनों ने थाना राजेपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 15 फरवरी 2026 को शव का पोस्टमार्टम कराया। चूंकि घटना गाजियाबाद में होना बताई जा रही है, इसलिए पुलिस ने परिजनों को संबंधित थाने में तहरीर देने की सलाह दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी संबंधित थाने को भेजी जाएगी। मृतक संतोष अपनी वृद्ध माता के इकलौते पुत्र थे। परिवार में पत्नी मोनी, 9 वर्षीय बेटी देवांशी और एक वर्ष का पुत्र बिनायक हैं। संतोष ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर आर्थिक और मानसिक संकट गहरा गया है। फिलहाल संतोष की मौत रहस्य बनी हुई है। परिजन घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    1
    फर्रुखाबाद। जनपद के थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव हरिहरपुर निवासी संतोष सिंह (42) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी मोनी ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
परिजनों के अनुसार संतोष सिंह गाजियाबाद की दुर्गा कॉलोनी में अपने साढ़ू सोनू सिंह के साथ टाइल लगाने का कार्य करते थे। घटना से पूर्व संतोष ने अपनी पत्नी को फोन कर बताया था कि कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की है और उनके मुंह पर चोट लगी है। इतना कहने के बाद फोन कट गया।
संतोष के साढ़ू सोनू सिंह ने बताया कि उन्हें भी मारपीट की जानकारी फोन से मिली थी। उन्होंने स्थानीय स्तर पर संतोष को दवाई दिलवाई और उस समय वह सामान्य प्रतीत हो रहे थे, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद उनका शव पैतृक गांव हरिहरपुर लाया गया।
गांव पहुंचने पर परिजनों ने संतोष के शरीर पर चोट के निशान देखे, जिससे हत्या की आशंका गहरा गई। परिजनों ने थाना राजेपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 15 फरवरी 2026 को शव का पोस्टमार्टम कराया। चूंकि घटना गाजियाबाद में होना बताई जा रही है, इसलिए पुलिस ने परिजनों को संबंधित थाने में तहरीर देने की सलाह दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी संबंधित थाने को भेजी जाएगी।
मृतक संतोष अपनी वृद्ध माता के इकलौते पुत्र थे। परिवार में पत्नी मोनी, 9 वर्षीय बेटी देवांशी और एक वर्ष का पुत्र बिनायक हैं। संतोष ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर आर्थिक और मानसिक संकट गहरा गया है।
फिलहाल संतोष की मौत रहस्य बनी हुई है। परिजन घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    user_पत्रकार गोपाल सक्सेना
    पत्रकार गोपाल सक्सेना
    अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.