अरवल में CPI और CPM ने शहीद ए आज़म भगत सिंह राजगुरु सुखदेव की 95 वा शहादत दिवस पर निकाला साम्राज्यवादी विरोध मार्च। प्रकाशन नार्थ। । --------------- । अरवल ----आज दिनांक 23 मार्च 2026 को शहीद ए आज़म भगत सिंह, राजगुरु , सुखदेव की 95वा शहादत दिवस पर भाकपा एवं माकपा ने संयुक्त रूप से साम्राज्यवादी विरोध मार्च भाकपा के जिला सचिव कामरेड अरुण कुमार पासवान (अधिवक्ता) तथा माकपा के कामरेड उमेश ठाकुर के नेतृत्व में मोटरसाइकिल मार्च निकल गया । यह मार्च भाकपा कार्यालय अरवल से निकलकर खंगाह रोड रोड होते हुए 9 नंबर पुल होते हुए पूरा अरवल बाजार में साम्राज्यवाद मुर्दाबाद,पूंजीवाद मुर्दाबाद, समाजवाद जिंदाबाद ,भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव ,अमर रहे। भगत सिंह तुम जिंदा हो,हम सब के संकल्पों में, जात धर्म में नहीं बटेंगे, मिल,जुल, कर संघर्ष करेंगे। युवा रक्त की गर्मी से बर्फ की घाटी पिघलेगी आदि नारा लगाते हुए यह मार्च मधुबन पहुंचा और वहां शहीद ए आज़म भगत जी के प्रतिभा पर माल्यार्पण किया जिला सचिव कामरेड अरुण कुमार पासवान अधिवक्ता कार्यकारिणी सदस्य पूर्व मुखिया मनोज कुमार अकेला, रामचंद्र पाठक, सुशील कुमार, दीनानाथ सिंह, शिवदत्त सिंह, राकेश कुमार, विकाश कुमार, संतोष कुमार अधिवक्ता, पंकज कुमार राय, माकपा के कामरेड उमेश ठाकुर, विजय सिंह, पंकज कुमार, के अलावे दोनों दलों की ओर से सैकड़ो कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में मौजूद थे।
अरवल में CPI और CPM ने शहीद ए आज़म भगत सिंह राजगुरु सुखदेव की 95 वा शहादत दिवस पर निकाला साम्राज्यवादी विरोध मार्च। प्रकाशन नार्थ। ।
--------------- । अरवल ----आज दिनांक 23 मार्च 2026 को शहीद ए आज़म भगत सिंह, राजगुरु , सुखदेव की 95वा शहादत दिवस पर भाकपा एवं माकपा ने संयुक्त रूप से साम्राज्यवादी विरोध मार्च भाकपा के जिला सचिव
कामरेड अरुण कुमार पासवान (अधिवक्ता) तथा माकपा के कामरेड उमेश ठाकुर के नेतृत्व में मोटरसाइकिल मार्च निकल गया । यह मार्च भाकपा कार्यालय अरवल से निकलकर खंगाह रोड रोड होते हुए 9 नंबर पुल होते हुए पूरा अरवल बाजार में साम्राज्यवाद मुर्दाबाद,पूंजीवाद मुर्दाबाद, समाजवाद जिंदाबाद ,भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव ,अमर रहे। भगत सिंह तुम जिंदा हो,हम सब के संकल्पों में, जात धर्म में नहीं बटेंगे, मिल,जुल, कर संघर्ष करेंगे। युवा रक्त की गर्मी से बर्फ की घाटी पिघलेगी
आदि नारा लगाते हुए यह मार्च मधुबन पहुंचा और वहां शहीद ए आज़म भगत जी के प्रतिभा पर माल्यार्पण किया जिला सचिव कामरेड अरुण कुमार पासवान अधिवक्ता कार्यकारिणी सदस्य पूर्व मुखिया मनोज कुमार अकेला, रामचंद्र पाठक, सुशील कुमार, दीनानाथ सिंह, शिवदत्त सिंह, राकेश कुमार, विकाश कुमार, संतोष कुमार अधिवक्ता, पंकज कुमार राय, माकपा के कामरेड उमेश ठाकुर, विजय सिंह, पंकज कुमार, के अलावे दोनों दलों की ओर से सैकड़ो कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में मौजूद थे।
- Post by Situ kumar pathak2
- नाम नरेंद्र काम सरेंडर वोट चोर गद्दी छोड़1
- Post by NAITIK BIHAR NEWS1
- 25 मार्च को आरा आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। पत्रकार संजय श्रीवास्तव की रिपोर्ट1
- दो उच्च विद्यालयों में 'कैरियर गाइडेंस' कार्यक्रम आयोजित; छात्रों को मिला सफलता का मूलमंत्र, किशोरियों को वितरित की गई 'किशोरी किट' कोंच प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत दो प्रमुख विद्यालयों—अस्लेमपुर पंचायत के तुतुरखी उच्च विद्यालय और श्री गांव पंचायत के खबरा उच्च विद्यालय—में भव्य कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम का आयोजन दिप प्रोविजनल कर किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को भविष्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें सही शैक्षणिक दिशा प्रदान करना था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए जीवन में सफलता पाने के तीन मूलमंत्र दिए अनुशासन, कठोर परिश्रम और निरंतर प्रयास। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक सुव्यवस्थित दिनचर्या और बिना रुके मेहनत करने की इच्छा ही करियर निर्माण की सबसे मजबूत नींव होती है।वही कोंच थाने के एएसआई संजय कुमार ने बच्चों के बीच कैरियर निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन साझा किया। उन्होंने वर्तमान समय की चुनौतियों और सुरक्षात्मक पहलुओं पर ध्यान दिलाते हुए बच्चों को लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया गया। नोडल शिक्षिका उच्च विद्यालय तुतुरखी के सरिता कुमारी द्वारा बालिकाओं के बीच 'किशोर अवस्था किट' का वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने किशोर अवस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा में सफलता के लिए शारीरिक स्वास्थ्य और स्वच्छता का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि बालिकाएं बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें।इस पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक राजीव रंजन कुमार ने की। कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का मंच संचालन नोडल शिक्षक श्री रितेश कुमार के द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने विशेषज्ञों से अपने भविष्य के करियर को लेकर सवाल भी पूछे। वही मौके पर शिक्षक राजू रंजन कुमार, गौतम कुमार , सुनील कुमार ,पिंटू कुमार गुप्ता ,जितेंद्र कुमार , सरिता कुमारी ,आशुतोष कुमार वर्मा , रितेश कुमार, प्रीति कुमारी, जीना नसरीन संजीत कुमार विष्णु शर्मा मोहम्मद नजर अहमद पंकज कुमार रवि कुमार रही रामनिवास कुमार ,लीपीक पवन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- Post by Ramesh Kumar1
- हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा शिव महोत्सव का आयोजन किया गया हसपुरा छोटी खेल मैदान पर एक दिवसीय विराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया।2
- निमनाही सूर्य मंदिर और विभिन्न घाटों पर चैती छठ की धूम, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच खरना आज कोंच प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक निमनाही सूर्य मंदिर सहित विभिन्न छठ घाटों पर चैती छठ महापर्व को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। पर्व के दूसरे दिन सोमवार को व्रतियों ने खरना के प्रसाद की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। शाम को खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया।छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कोंच के प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज, कोंच थानाध्यक्ष सुदेह कुमार और आंती थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव ने संयुक्त रूप से विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि सभी प्रमुख घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निमनाही सूर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सतेंद्र शर्मा ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि महंत सरदार जी के मार्गदर्शन में व्रतियों के लिए ठहरने, रोशनी और पेयजल की उत्तम व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर और तालाब की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। मंगलवार की शाम को व्रती भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे और बुधवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।1
- Post by Ramesh Kumar1