logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मखदुमपुर में छठ घाट सज-धज कर तैयार, मंगलवार को अर्घ देंगे व्रती मखदुमपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर मखदुमपुर प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सभी छठ घाट पूरी तरह सज-धज कर तैयार हो गए हैं। घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है, जिससे व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रखंड मुख्यालय स्थित कृष्ण वंशी शब्द घाट, प्लेया सूर्य मंदिर, कंसारा घाट, सुगाव सूर्य मंदिर, सबलपुर सूर्य मंदिर, धरनई सूर्य मंदिर तथा धनकी सूर्य मंदिर सहित कई प्रमुख स्थानों पर आकर्षक तरीके से घाटों को सजाया गया है। इन घाटों पर विशेष रूप से सुरक्षा, रोशनी और स्वच्छता का ध्यान रखा गया है। मंगलवार को छठ व्रती डूबते हुए सूर्य को पहला अर्घ देंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचकर भगवान सूर्य की उपासना करेंगे। पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में सोमवार की शाम नगर पार्षद नीरज कुमार ने बताया कि छठ व्रतियों की सुविधा के लिए सभी घाटों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। घाटों पर पंडाल, स्वच्छ पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे छठ पर्व को सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से मनाया जा सके।

2 hrs ago
user_Ramesh Kumar
Ramesh Kumar
Local News Reporter मखदूमपुर, जहानाबाद, बिहार•
2 hrs ago

मखदुमपुर में छठ घाट सज-धज कर तैयार, मंगलवार को अर्घ देंगे व्रती मखदुमपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर मखदुमपुर प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सभी छठ घाट पूरी तरह सज-धज कर तैयार हो गए हैं। घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है, जिससे व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रखंड मुख्यालय स्थित कृष्ण वंशी शब्द घाट, प्लेया सूर्य मंदिर, कंसारा घाट, सुगाव सूर्य मंदिर, सबलपुर सूर्य मंदिर, धरनई सूर्य मंदिर तथा धनकी सूर्य मंदिर सहित कई प्रमुख स्थानों पर आकर्षक तरीके से घाटों को सजाया गया है। इन घाटों पर विशेष रूप से सुरक्षा, रोशनी और स्वच्छता का ध्यान रखा गया है। मंगलवार को छठ व्रती डूबते हुए सूर्य को पहला अर्घ देंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचकर भगवान सूर्य की उपासना करेंगे। पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में सोमवार की शाम नगर पार्षद नीरज कुमार ने बताया कि छठ व्रतियों की सुविधा के लिए सभी घाटों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। घाटों पर पंडाल, स्वच्छ पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे छठ पर्व को सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से मनाया जा सके।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Ramesh Kumar
    1
    Post by Ramesh Kumar
    user_Ramesh Kumar
    Ramesh Kumar
    Local News Reporter मखदूमपुर, जहानाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत जहानाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने जिले को ₹250 करोड़ से अधिक की 161 विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। इस पहल से जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान 73 नई योजनाओं की शुरुआत की गई, जिनकी कुल लागत करीब ₹150 करोड़ बताई जा रही है। वहीं, लगभग ₹100 करोड़ की लागत से तैयार 88 योजनाओं का उद्घाटन भी किया गया। इन योजनाओं में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर जिले का संतुलित विकास करना है, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच की दूरी कम हो सके। उन्होंने केंद्र सरकार के सहयोग का भी जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है।इस अवसर पर जिला प्रशासन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। ‘समृद्धि यात्रा’ के जरिए सरकार विभिन्न जिलों में विकास योजनाओं की समीक्षा और नई परियोजनाओं की शुरुआत कर रही है।
    1
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत जहानाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने जिले को ₹250 करोड़ से अधिक की 161 विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। इस पहल से जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान 73 नई योजनाओं की शुरुआत की गई, जिनकी कुल लागत करीब ₹150 करोड़ बताई जा रही है। वहीं, लगभग ₹100 करोड़ की लागत से तैयार 88 योजनाओं का उद्घाटन भी किया गया। इन योजनाओं में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर जिले का संतुलित विकास करना है, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच की दूरी कम हो सके। उन्होंने केंद्र सरकार के सहयोग का भी जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है।इस अवसर पर जिला प्रशासन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। ‘समृद्धि यात्रा’ के जरिए सरकार विभिन्न जिलों में विकास योजनाओं की समीक्षा और नई परियोजनाओं की शुरुआत कर रही है।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    32 min ago
  • दो उच्च विद्यालयों में 'कैरियर गाइडेंस' कार्यक्रम आयोजित; छात्रों को मिला सफलता का मूलमंत्र, किशोरियों को वितरित की गई 'किशोरी किट' कोंच प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत दो प्रमुख विद्यालयों—अस्लेमपुर पंचायत के तुतुरखी उच्च विद्यालय और श्री गांव पंचायत के खबरा उच्च विद्यालय—में भव्य कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम का आयोजन दिप प्रोविजनल कर किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को भविष्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें सही शैक्षणिक दिशा प्रदान करना था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए जीवन में सफलता पाने के तीन मूलमंत्र दिए अनुशासन, कठोर परिश्रम और निरंतर प्रयास। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक सुव्यवस्थित दिनचर्या और बिना रुके मेहनत करने की इच्छा ही करियर निर्माण की सबसे मजबूत नींव होती है।वही कोंच थाने के एएसआई संजय कुमार ने बच्चों के बीच कैरियर निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन साझा किया। उन्होंने वर्तमान समय की चुनौतियों और सुरक्षात्मक पहलुओं पर ध्यान दिलाते हुए बच्चों को लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया गया। नोडल शिक्षिका उच्च विद्यालय तुतुरखी के सरिता कुमारी द्वारा बालिकाओं के बीच 'किशोर अवस्था किट' का वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने किशोर अवस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा में सफलता के लिए शारीरिक स्वास्थ्य और स्वच्छता का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि बालिकाएं बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें।इस पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक राजीव रंजन कुमार ने की। कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का मंच संचालन नोडल शिक्षक श्री रितेश कुमार के द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने विशेषज्ञों से अपने भविष्य के करियर को लेकर सवाल भी पूछे। वही मौके पर शिक्षक राजू रंजन कुमार, गौतम कुमार , सुनील कुमार ,पिंटू कुमार गुप्ता ,जितेंद्र कुमार , सरिता कुमारी ,आशुतोष कुमार वर्मा , रितेश कुमार, प्रीति कुमारी, जीना नसरीन संजीत कुमार विष्णु शर्मा मोहम्मद नजर अहमद पंकज कुमार रवि कुमार रही रामनिवास कुमार ,लीपीक पवन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    दो उच्च विद्यालयों में 'कैरियर गाइडेंस' कार्यक्रम आयोजित; छात्रों को मिला सफलता का मूलमंत्र, किशोरियों को वितरित की गई 'किशोरी किट'
कोंच प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत दो प्रमुख विद्यालयों—अस्लेमपुर पंचायत के तुतुरखी उच्च विद्यालय और श्री गांव पंचायत के खबरा उच्च विद्यालय—में भव्य कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम का आयोजन दिप प्रोविजनल कर किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को भविष्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें सही शैक्षणिक दिशा प्रदान करना था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी  अभिषेक कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए जीवन में सफलता पाने के तीन मूलमंत्र दिए अनुशासन, कठोर परिश्रम और निरंतर प्रयास। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक सुव्यवस्थित दिनचर्या और बिना रुके मेहनत करने की इच्छा ही करियर निर्माण की सबसे मजबूत नींव होती है।वही कोंच थाने के एएसआई  संजय कुमार ने बच्चों के बीच कैरियर निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन साझा किया। उन्होंने वर्तमान समय की चुनौतियों और सुरक्षात्मक पहलुओं पर ध्यान दिलाते हुए बच्चों को लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहने की सलाह दी।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया गया। नोडल शिक्षिका उच्च विद्यालय तुतुरखी के सरिता कुमारी द्वारा बालिकाओं के बीच 'किशोर अवस्था किट' का वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने किशोर अवस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा में सफलता के लिए शारीरिक स्वास्थ्य और स्वच्छता का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि बालिकाएं बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें।इस पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक राजीव रंजन कुमार ने की। कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का मंच संचालन नोडल शिक्षक श्री रितेश कुमार के द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने विशेषज्ञों से अपने भविष्य के करियर को लेकर सवाल भी पूछे। वही मौके पर शिक्षक राजू रंजन कुमार, गौतम कुमार , सुनील कुमार ,पिंटू कुमार गुप्ता ,जितेंद्र कुमार , सरिता कुमारी ,आशुतोष कुमार वर्मा , रितेश कुमार, प्रीति कुमारी, जीना नसरीन संजीत कुमार विष्णु शर्मा मोहम्मद नजर अहमद पंकज कुमार रवि कुमार रही रामनिवास कुमार ,लीपीक पवन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by जन सेवक
    1
    Post by जन सेवक
    user_जन सेवक
    जन सेवक
    Doctor Gaya, Bihar•
    1 hr ago
  • आज Arwal district में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर मुख्यमंत्री Nitish Kumar पहुंचे। इस प्रोजेक्ट से जिले के स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है और स्थानीय लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। इस वीडियो में देखिए पूरा ग्राउंड कवरेज और मौके का माहौल। 👉 ऐसे ही अपडेट के लिए पेज को फॉलो जरूर करें। #NitishKumar #Arwal #BiharNews #MedicalCollege #BreakingNews #GroundReport #BiharDevelopment #ArwalNews #CMVisit #LocalNews
    1
    आज Arwal district में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर मुख्यमंत्री Nitish Kumar पहुंचे।
इस प्रोजेक्ट से जिले के स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है और स्थानीय लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।
इस वीडियो में देखिए पूरा ग्राउंड कवरेज और मौके का माहौल।
👉 ऐसे ही अपडेट के लिए पेज को फॉलो जरूर करें।
#NitishKumar #Arwal #BiharNews #MedicalCollege #BreakingNews #GroundReport #BiharDevelopment #ArwalNews #CMVisit #LocalNews
    user_RRP न्यूज़
    RRP न्यूज़
    Local News Reporter Arwal, Bihar•
    1 hr ago
  • गया शहर के केंदूई छठ घाट पर लोक आस्था के महापर्व पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए छठव्रतीयो का उमड़ता है जन सैलाब। छठ पूजा घाट स्थित सूर्य भगवान का मंदिर श्रद्धालुओं का आकर्षण का केंद्र है।यहां पर नगर निगम गयाजी द्वारा विशेष सफाई कराया जा रहा है। यहां पर दूर दराज से गाड़ी से आए हुए श्रद्धालुओं को गाड़ी लगाने के लिए विशेष पार्किंग की सुविधा है।
    1
    गया शहर के केंदूई छठ घाट पर लोक आस्था के महापर्व पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए छठव्रतीयो का उमड़ता है जन सैलाब। छठ पूजा घाट स्थित सूर्य भगवान का मंदिर श्रद्धालुओं का आकर्षण का केंद्र है।यहां पर नगर निगम गयाजी द्वारा विशेष सफाई कराया जा रहा है। यहां पर दूर दराज से गाड़ी से आए हुए श्रद्धालुओं को गाड़ी लगाने के लिए विशेष पार्किंग की सुविधा है।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    रिपोर्टर Gaya, Bihar•
    2 hrs ago
  • गया, 23 मार्च 2026, आगामी 26 मार्च को ज़िले में भव्य रूप से मनाए जाने वाले रामनवमी पर्व के अवसर पर जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार द्वारा रामनवमी आयोजन समिति के सदस्यों के साथ पूरे रूट लाइन का पैदल निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम आजाद पार्क पहुच कर भीड़ नियंत्रण के बारे में जानकारी लिया बताया गया कि रामनवमी के दिन विभिन्न स्थानों से आने वाले शोभा यात्रा आजाद पार्क में एकत्रित होते हैं और यही से निर्धारित रुट से विष्णुपद जाकर शोभा यात्रा समाप्त होती है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आजाद पार्क के समीप मेडिकल फैसिलिटी, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था इत्यादि पूरी मुकम्मल रखवाने का निर्देश दिए हैं। इसके पश्चात सभी अधिकारी पैदल तेलबीघा काली मंदिर पहुचकर शोभायात्रा का रुट देखा, खुली नाली के ऊपर ढक्कन लगवाने को कहा साथ ही रास्ता को समतलीकरण करवाने को कहा है। इसके पश्चात मुरारपुर काली मंदिर पहुचकर मजबूती से बैरिकेडिंग करवाने को कहा है साथ ही पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी, प्रशासनिक पदाधिकारी का डेपुटेशन करवाने का निर्देश दिए हैं। साथ ही मिनी कंट्रोल रूम भी उक्त स्थान पर संचालित करवाने का निर्देश दिए हैं। इसके पश्चात खैरात अहमद सड़क, दवा मंडी रोड का निरीक्षण किया, सड़क को ठीक करवाने, नाला के ऊपर ढक्कन लगवाने एवं रौशनी की व्यवस्था करवाने को कहा है। इसके पश्चात टेकारी रोड, गोसाई बाग रोड, ढोलकिया गली, केपी रोड, छत्ता मस्जिद, पीर मंसूर, नादरागंज, चांद चौरा होते हुए विष्णुपद तक पैदल निरीक्षण किया। शोभा यात्रा मार्ग में कहीं भी कोई डार्क स्पॉट नहीं रहे इसके लिए रात्रि में सभी पदाधिकारी घूम कर रोशनी का आकलन कर ले, जहां भी रोशनी की कमी पाई जाएगी वहां पर वैकल्पिक लाइट की व्यवस्था करवाये। शोभा यात्रा मार्ग में जहां भी बैरिकेडिंग की आवश्यकता है, अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल के माध्यम से बैरिकेडिंग, वॉच टावर, ड्रॉप गेट इत्यादि लगवाना सुनिश्चित करें। शोभा यात्रा मार्ग में जहां भी सीसीटीवी, ड्रोन, वीडियोग्राफी की आवश्यकता है उसका रिपोर्ट अनुमंडल पदाधिकारी अभिलंब उपलब्ध करवाए ताकि उक्त स्थान पर व्यवस्था सुनिश्चित करवाया जा सके। शोभा यात्रा मार्ग में जहां भी मिश्रित आबादी है या संवेदनशील स्थान है उन संबंधित स्थान पर विशेष निगरानी एवं सतर्कता के उद्देश्य से पर्याप्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करवाने का निर्देश दिए हैं। शोभा यात्रा मार्ग में जहां कहीं भी आवारा पशु है उसे काऊ कैचर के माध्यम से नगर निगम द्वारा सुरक्षित स्थान पर रखवाया जाए। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं पुलिस उपाध्यक्ष यातायात को निर्देश दिए हैं कि ट्रैफिक प्लान तैयार कर उसे प्रसारित करवाये। अवैध रूप से रास्ते में जहां भी पार्किंग है उसे तुरंत हटवाए ताकि शोभा यात्रा में कहीं कोई दिक्कत नहीं हो। उन्होंने कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग को निर्देश दिए हैं कि शोभा यात्रा के दिन बिजली काटने संबंधित सूचना पहले ही सभी लोगों को एसएमएस के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। शोभा यात्रा के मार्ग में जितने भी लूज वायर हैं उसे तुरंत ठीक करवाने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रमुख मार्ग एवं विष्णुपद के समीप अग्निशमन वाहन मौजूद रखे। नगर आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि शोभा यात्रा के प्रमुख मार्गो एवं विभिन्न स्थानों पर चलंत वाहनों पर लाइट लगवाकर रौशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करवाये। निरीक्षण में वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक नगर 01, ज़िला परिवहन पदाधिकारी, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था सहित विभिन्न थानों के थाना प्रभारी, शोभा यात्रा के आयोजन समिति के सदस्य गण सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
    1
    गया, 23 मार्च 2026, आगामी 26 मार्च को ज़िले में भव्य रूप से मनाए जाने वाले रामनवमी पर्व के अवसर पर जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार द्वारा रामनवमी आयोजन समिति के सदस्यों के साथ पूरे रूट लाइन का पैदल निरीक्षण किया गया। 
सर्वप्रथम आजाद पार्क पहुच कर भीड़ नियंत्रण के बारे में जानकारी लिया बताया गया कि रामनवमी के दिन विभिन्न स्थानों से आने वाले शोभा यात्रा आजाद पार्क में एकत्रित होते हैं और यही से निर्धारित रुट से विष्णुपद जाकर शोभा यात्रा समाप्त होती है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आजाद पार्क के समीप मेडिकल फैसिलिटी, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था इत्यादि पूरी मुकम्मल रखवाने का निर्देश दिए हैं।
इसके पश्चात सभी अधिकारी पैदल तेलबीघा काली मंदिर पहुचकर शोभायात्रा का रुट देखा, खुली नाली के ऊपर ढक्कन लगवाने को कहा साथ ही रास्ता को समतलीकरण करवाने को कहा है। इसके पश्चात मुरारपुर काली मंदिर पहुचकर मजबूती से बैरिकेडिंग करवाने को कहा है साथ ही पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी, प्रशासनिक पदाधिकारी का डेपुटेशन करवाने का निर्देश दिए हैं। साथ ही मिनी कंट्रोल रूम भी उक्त स्थान पर संचालित करवाने का निर्देश दिए हैं।
इसके पश्चात खैरात अहमद सड़क, दवा मंडी रोड का निरीक्षण किया, सड़क को ठीक करवाने, नाला के ऊपर ढक्कन लगवाने एवं रौशनी की व्यवस्था करवाने को कहा है।  इसके पश्चात टेकारी रोड, गोसाई बाग रोड, ढोलकिया गली, केपी रोड, छत्ता मस्जिद, पीर मंसूर, नादरागंज, चांद चौरा होते हुए विष्णुपद तक पैदल निरीक्षण किया।
शोभा यात्रा मार्ग में कहीं भी कोई डार्क स्पॉट नहीं रहे इसके लिए रात्रि में सभी पदाधिकारी घूम कर रोशनी का आकलन कर ले, जहां भी रोशनी की कमी पाई जाएगी वहां पर वैकल्पिक लाइट की व्यवस्था करवाये। शोभा यात्रा मार्ग में जहां भी बैरिकेडिंग की आवश्यकता है, अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल के माध्यम से बैरिकेडिंग, वॉच टावर, ड्रॉप गेट इत्यादि लगवाना सुनिश्चित करें। 
शोभा यात्रा मार्ग में जहां भी सीसीटीवी, ड्रोन, वीडियोग्राफी की आवश्यकता है उसका रिपोर्ट अनुमंडल पदाधिकारी अभिलंब उपलब्ध करवाए ताकि उक्त स्थान पर व्यवस्था सुनिश्चित करवाया जा सके।
शोभा यात्रा मार्ग में जहां भी मिश्रित आबादी है या संवेदनशील स्थान है उन संबंधित स्थान पर विशेष निगरानी एवं सतर्कता के उद्देश्य से पर्याप्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करवाने का निर्देश दिए हैं। 
शोभा यात्रा मार्ग में जहां कहीं भी आवारा पशु है उसे काऊ कैचर के माध्यम से नगर निगम द्वारा सुरक्षित स्थान पर रखवाया जाए।
उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं पुलिस उपाध्यक्ष यातायात को निर्देश दिए हैं कि ट्रैफिक प्लान तैयार कर उसे प्रसारित करवाये। अवैध रूप से रास्ते में जहां भी पार्किंग है उसे तुरंत हटवाए ताकि शोभा यात्रा में कहीं कोई दिक्कत नहीं हो।
उन्होंने कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग को निर्देश दिए हैं कि शोभा यात्रा के दिन बिजली काटने संबंधित सूचना पहले ही सभी लोगों को एसएमएस के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। शोभा यात्रा के मार्ग में जितने भी लूज वायर हैं उसे तुरंत ठीक करवाने का निर्देश दिए हैं।
उन्होंने अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रमुख मार्ग एवं विष्णुपद के समीप अग्निशमन वाहन मौजूद रखे। 
नगर आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि शोभा यात्रा के प्रमुख मार्गो एवं विभिन्न स्थानों पर चलंत वाहनों पर लाइट लगवाकर रौशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करवाये।
निरीक्षण में वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक नगर 01, ज़िला परिवहन पदाधिकारी, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था सहित विभिन्न थानों के थाना प्रभारी, शोभा यात्रा के आयोजन समिति के सदस्य गण सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    3 hrs ago
  • Post by Ramesh Kumar
    1
    Post by Ramesh Kumar
    user_Ramesh Kumar
    Ramesh Kumar
    Local News Reporter मखदूमपुर, जहानाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.