logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेरठ में 16,726 अवैध इमारतों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा चाबुक! | TRUTH X With Nawedkhan: Shastri nagar देखिए पूरी खबर का वीडियो MEERUT LATEST NEWS:मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आया है। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के. विश्वनाथन की पीठ ने MDA जोन A की 16,726 अवैध इमारतों को सील करने का कड़ा आदेश दिया है। इसके साथ ही जोन B, C और D की अवैध संपत्तियों की पहचान करने और उल्देपुर की अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। ​प्रशासन की लापरवाही और दुकानदारों के दर्द पर देखिए TRUTH X की यह खास रिपोर्ट नावेद खान के साथ। ​📌 मामले की अगली सुनवाई: 9 दिसंबर देखिए पूरी खबर का वीडियो ​#TRUTHX #Nawedkhan #MeerutNews #SupremeCourt #CentralMarketMeerut #

1 hr ago
user_नवेद खान न्यूज ऐंकर मेरठ
नवेद खान न्यूज ऐंकर मेरठ
News Anchor मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

मेरठ में 16,726 अवैध इमारतों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा चाबुक! | TRUTH X With Nawedkhan: Shastri nagar देखिए पूरी खबर का वीडियो MEERUT LATEST NEWS:मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आया है। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के. विश्वनाथन की पीठ ने MDA जोन A की 16,726 अवैध इमारतों को सील करने का कड़ा आदेश दिया है। इसके साथ ही जोन B, C और D की अवैध संपत्तियों की पहचान करने और उल्देपुर की अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। ​प्रशासन की लापरवाही और दुकानदारों के दर्द पर देखिए TRUTH X की यह खास रिपोर्ट नावेद खान के साथ। ​📌 मामले की अगली सुनवाई: 9 दिसंबर देखिए पूरी खबर का वीडियो ​#TRUTHX #Nawedkhan #MeerutNews #SupremeCourt #CentralMarketMeerut #

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना लोहिया नगर क्षेत्र अंतर्गत पति के द्वारा पत्नी की हत्या की घटना में अभियुक्त की गिरफ्तारी/ पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी कोतवाली द्वारा बाइट
    1
    थाना लोहिया नगर क्षेत्र अंतर्गत पति के द्वारा पत्नी की हत्या की घटना में अभियुक्त की गिरफ्तारी/ पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी कोतवाली द्वारा बाइट
    user_Mohd Waseem
    Mohd Waseem
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रेस विज्ञप्ति* *मेडिकल कालेज द्वारा "औषधि दुष्प्रभाव सूचना रिपोर्टिंग" विषय पर जन-जागरण अभियान आयोजित किये जाने के संबंध में* प्राचार्य प्रोफेसर डा० आर० सी० गुप्ता के मार्गदर्शन में छठवें नेशनल फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के अंतर्गत फार्माकोलॉजी विभाग एल० एल० आर० एम० मेडिकल कालेज द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल चिकित्सालय के PMSSY बाह्य रोगी विभाग के प्रांगण में उपभोक्ताओं द्वारा "औषधि दुष्प्रभाव सूचना रिपोर्टिंग" विषय पर जन-जागरण अभियान आयोजित किया गया। कार्यवाहक विभागाध्यक्ष डा० पिंकी विश्वकर्मा के नेतृत्व में डा० राजकुमार गोयल द्वारा जनसामान्य को अभियान में फार्माकोविजिलेंस (औषधि सतर्कता) आज के समय में चिकित्सा क्षेत्र का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। बाजार में आने वाली हर दवा का सुरक्षित होना जरूरी है, और इसके लिए डॉक्टरों, नर्सों, फार्मासिस्टों के साथ-साथ मरीजों को भी जागरूक होना होगा। दवाओं के किसी भी प्रतिकूल प्रभाव (Adverse Drug Reaction) की तुरंत रिपोर्टिंग करके हम अनगिनत जानों को बचा सकते हैं के संबंध में जानकारी दी गई। इस अभियान में विभाग के समस्त परास्नातक, स्नातक छात्र तथा डिमॉन्स्ट्रेटर्स के द्वारा मरीजों में दवाइयों के तर्कसंगत उपयोग करने तथा दवाइयों से होने वाले दुष्प्रभावों को रिपोर्ट करने के सम्बन्ध में एक रोल प्ले का प्रदर्शन किया गया। प्राचार्य डा० आर० सी० गुप्ता ने कार्यवाहक विभागाध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये बधाई दी। इस अवसर पर डा० गौरव गुप्ता, डा० आनन्द दीक्षित, डा० अमरेन्द्र चौधरी, डा० पीयूष मिश्रा, डा० शालिनी गुप्ता, डा० राम किशोर पांडे एवं समस्त परास्नातक छात्र, स्नातक छात्र तथा डिमॉन्स्ट्रेटर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कर्मचारियों की उपस्थिती एवं योगदान सराहनीय रहा।
    3
    प्रेस विज्ञप्ति* 
*मेडिकल कालेज द्वारा "औषधि दुष्प्रभाव सूचना रिपोर्टिंग" विषय पर जन-जागरण अभियान आयोजित किये जाने के संबंध में*
प्राचार्य प्रोफेसर डा० आर० सी० गुप्ता के मार्गदर्शन में छठवें नेशनल फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के अंतर्गत फार्माकोलॉजी विभाग एल० एल० आर० एम० मेडिकल कालेज द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल चिकित्सालय के PMSSY बाह्य रोगी विभाग के प्रांगण में उपभोक्ताओं द्वारा "औषधि दुष्प्रभाव सूचना रिपोर्टिंग" विषय पर जन-जागरण अभियान आयोजित किया गया। 
कार्यवाहक विभागाध्यक्ष डा० पिंकी विश्वकर्मा के नेतृत्व में डा० राजकुमार गोयल द्वारा जनसामान्य को अभियान में फार्माकोविजिलेंस (औषधि सतर्कता) आज के समय में चिकित्सा क्षेत्र का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। बाजार में आने वाली हर दवा का सुरक्षित होना जरूरी है, और इसके लिए डॉक्टरों, नर्सों, फार्मासिस्टों के साथ-साथ मरीजों को भी जागरूक होना होगा। दवाओं के किसी भी प्रतिकूल प्रभाव (Adverse Drug Reaction) की तुरंत रिपोर्टिंग करके हम अनगिनत जानों को बचा सकते हैं के संबंध में जानकारी दी गई।
इस अभियान में विभाग के समस्त परास्नातक, स्नातक छात्र तथा डिमॉन्स्ट्रेटर्स के द्वारा मरीजों में दवाइयों के तर्कसंगत उपयोग करने तथा दवाइयों से होने वाले दुष्प्रभावों को रिपोर्ट करने के सम्बन्ध में एक रोल प्ले का प्रदर्शन किया गया। 
प्राचार्य डा० आर० सी० गुप्ता ने कार्यवाहक विभागाध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये बधाई दी। 
इस अवसर पर डा० गौरव गुप्ता, डा० आनन्द दीक्षित, डा० अमरेन्द्र चौधरी, डा० पीयूष मिश्रा, डा० शालिनी गुप्ता, डा० राम किशोर पांडे एवं समस्त परास्नातक छात्र, स्नातक छात्र तथा डिमॉन्स्ट्रेटर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कर्मचारियों की उपस्थिती एवं योगदान सराहनीय रहा।
    user_Arnav chaudhary
    Arnav chaudhary
    Court reporter मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • टीपी नगर में गांजे का कथित खेल? महिला ने लगाए गंभीर आरोप मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोस में कथित गांजा बिक्री को लेकर शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि शिवम समेत कुछ लोग इलाके में गांजा बेच रहे हैं और इसका असर बच्चों पर भी पड़ रहा है। शिकायत में पुलिस संरक्षण में कथित कारोबार चलने का भी दावा किया गया है। महिला का कहना है कि उसके पास वीडियो साक्ष्य हैं, लेकिन अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। अब जांच में ही साफ होगा कि शिकायत में लगाए गए आरोप कितने सही हैं। #Meerut #TPNagar #Ganja #DrugCrime #MeerutPolice #CrimeNews #ViralVideo #PoliceInvestigation #MeerutNews #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #ERadioIndia
    1
    टीपी नगर में गांजे का कथित खेल? महिला ने लगाए गंभीर आरोप
मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोस में कथित गांजा बिक्री को लेकर शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि शिवम समेत कुछ लोग इलाके में गांजा बेच रहे हैं और इसका असर बच्चों पर भी पड़ रहा है।
शिकायत में पुलिस संरक्षण में कथित कारोबार चलने का भी दावा किया गया है। महिला का कहना है कि उसके पास वीडियो साक्ष्य हैं, लेकिन अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। अब जांच में ही साफ होगा कि शिकायत में लगाए गए आरोप कितने सही हैं।
#Meerut #TPNagar #Ganja #DrugCrime #MeerutPolice #CrimeNews #ViralVideo #PoliceInvestigation #MeerutNews #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #ERadioIndia
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house Meerut, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 4,800 संयोजकों का सम्मेलन मेरठ। भाजपा के संगठनात्मक अभियान के तहत सोमवार को मेरठ में शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहुंचेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 4,800 शक्ति केंद्र संयोजकों के सम्मेलन में शामिल होने की जानकारी है। जेन-जी संवाद कार्यक्रम के बाद यह आज का दूसरा बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम है। सम्मेलन में भाजपा के शीर्ष नेता शक्ति केंद्र संयोजकों से सीधे संवाद कर संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने पर जोर देंगे। संगठन और चुनावी तैयारियों पर फोकस सम्मेलन में शक्ति केंद्र संयोजकों को संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन और चुनावी तैयारियों का मंत्र दिया जाएगा। भाजपा नेतृत्व का जोर जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और बूथ से लेकर शक्ति केंद्र तक संगठनात्मक नेटवर्क को मजबूत करने पर रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में पश्चिमी यूपी में संगठन की आगामी रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी संदेश दिए जाने की संभावना है। सम्मेलन को लेकर मेरठ में भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस-प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई हैं।
    4
    मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 4,800 संयोजकों का सम्मेलन

मेरठ। भाजपा के संगठनात्मक अभियान के तहत सोमवार को मेरठ में शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहुंचेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 4,800 शक्ति केंद्र संयोजकों के सम्मेलन में शामिल होने की जानकारी है।
जेन-जी संवाद कार्यक्रम के बाद यह आज का दूसरा बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम है। सम्मेलन में भाजपा के शीर्ष नेता शक्ति केंद्र संयोजकों से सीधे संवाद कर संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने पर जोर देंगे।
संगठन और चुनावी तैयारियों पर फोकस
सम्मेलन में शक्ति केंद्र संयोजकों को संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन और चुनावी तैयारियों का मंत्र दिया जाएगा। भाजपा नेतृत्व का जोर जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और बूथ से लेकर शक्ति केंद्र तक संगठनात्मक नेटवर्क को मजबूत करने पर रहेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में पश्चिमी यूपी में संगठन की आगामी रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी संदेश दिए जाने की संभावना है।
सम्मेलन को लेकर मेरठ में भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस-प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई हैं।
    user_Gaurav Choudhary
    Gaurav Choudhary
    Non-Governmental Organisation मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • क्या कहेगे आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर के बारे में प्रोटीन,विटामिन से भरपूर चिप्स का स्वाद, क्या वाकई इसमें जो दिखाई जा रहा है वह कहां तक सच है । कोई तथ्य या प्रमाण वास्तविकता का नही है हमारे पास, स्वास्थ्य को महत्वपूर्ण मानते हुए आपके बीच इस वीडियो को पहचान पहुंचना उचित समझा । अपनी अपनी राय बताएं अपने सभी मित्रों को भेजें और सभी बच्चों को दिखाएं
    1
    क्या कहेगे आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर के बारे में
प्रोटीन,विटामिन से भरपूर चिप्स का स्वाद, क्या वाकई इसमें जो दिखाई जा रहा है वह कहां तक सच है । कोई तथ्य या प्रमाण वास्तविकता का नही है हमारे पास, स्वास्थ्य को महत्वपूर्ण मानते हुए आपके बीच इस वीडियो को पहचान पहुंचना उचित समझा । अपनी अपनी राय बताएं अपने सभी मित्रों को भेजें और सभी बच्चों को दिखाएं
    user_PARUL SIROHI BC MEERUT
    PARUL SIROHI BC MEERUT
    सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पितृ पक्ष और हमारे सनातन धर्म आर्यावर्त घर का वास्तुदोष एक विश्लेशज्ञ प्रस्तुतीकरण पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक *पितृ और वास्तु का संबंध क्या है?* *वास्तु = स्थान का विज्ञान, पितृ = जीवन का आधार* *एक विशेष प्रस्तुतीकरण दिनांक 26 सितम्बर 2026 से पितृपक्ष प्रारंभ* [*संकलन विश्लेषण लेख पंडित कुंजबिहारी वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक*] वास्तु कहता है घर की ऊर्जा सही हो तो पीढ़ियां फलती-फूलती हैं। पितृ परंपरा कहती है पूर्वजों की कृपा हो तो घर में बरकत रहती है। दोनों का लक्ष्य एक ही है - *स्थिरता, सुरक्षा और वंश वृद्धि।* जब घर का पितृ-स्थान दूषित होता है, तो पितृ दोष जैसे लक्षण दिखते हैं - काम में रुकावट, अकारण कलह, धन टिकना बंद, अकाल मृत्यु, दुर्घटना होना, घर में बिमारी होना और वो लंबे समय तक चलना। इसलिए वास्तु में पितृ स्थान को सबसे पवित्र रखा जाता है। पितृ से संबंधित मुख्य दिशाएं - वास्तु अनुसार *1. दक्षिण दिशा - मुख्य पितृ दिशा* - यम की दिशा है, पितरों का आधिपत्य। - पितृ पक्ष में दक्षिण मुख होकर तर्पण इसी कारण किया जाता है। *2. दक्षिण-पश्चिम - नैऋत्य कोण - सबसे महत्वपूर्ण* - ये पितरों का स्थायी स्थान है इसको हम पितृ पद भी बोलते हैं। - यहाँ भारीपन, स्थिरता होनी चाहिए। इसी कोने में पूर्वजों की फोटो लगाना सबसे शुभ माना जाता है। - ये कोना दूषित हो तो पितृ दोष सबसे ज्यादा प्रभाव दिखाता है। साथ में राहु भी डिस्टर्ब हो जाता है जिससे असंतोष की भावना घर जाती है या यूं भी कह सकते है जीवन नीरस और खाली सा हो जाता है। *3. दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम का मध्य* - कुछ आचार्य इस भाग को भी पितृ ऊर्जा का संग्रह-स्थल मानते हैं। वास्तु में पितृ के लिए क्या करें - क्या न करें *क्या करें:* - पितरों की फोटो हमेशा *दक्षिण दीवार पर, उत्तर मुखी* लगाएं, वो भी नैऋत्य कोने में। - पितृ पक्ष में उस कोने में रोज़ शाम को घी का दीया जलाएं। - नैऋत्य कोण को हमेशा साफ, भारी और ऊंचा रखें। *क्या न करें:* - पितरों की फोटो कभी भी ईशान कोण (उत्तर-पूर्व), रसोई या बेडरूम में न लगाएं। - दक्षिण-पश्चिम में टॉयलेट, किचन या मुख्य द्वार का होना बड़ा वास्तु दोष है जो पितृ दोष को बढ़ाता है।
    4
    पितृ पक्ष और हमारे सनातन धर्म आर्यावर्त घर का वास्तुदोष एक विश्लेशज्ञ प्रस्तुतीकरण पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक 
*पितृ और वास्तु का संबंध क्या है?* *वास्तु = स्थान का विज्ञान, पितृ = जीवन का आधार* *एक विशेष  प्रस्तुतीकरण दिनांक  26 सितम्बर 2026 से पितृपक्ष प्रारंभ* [*संकलन विश्लेषण लेख पंडित कुंजबिहारी वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक*]
वास्तु कहता है घर की ऊर्जा सही हो तो पीढ़ियां फलती-फूलती हैं। पितृ परंपरा कहती है पूर्वजों की कृपा हो तो घर में बरकत रहती है। दोनों का लक्ष्य एक ही है - *स्थिरता, सुरक्षा और वंश वृद्धि।*
जब घर का पितृ-स्थान दूषित होता है, तो पितृ दोष जैसे लक्षण दिखते हैं - काम में रुकावट, अकारण कलह, धन टिकना बंद, अकाल मृत्यु, दुर्घटना होना, घर में बिमारी होना और वो लंबे समय तक चलना। इसलिए वास्तु में पितृ स्थान को सबसे पवित्र रखा जाता है।
पितृ से संबंधित मुख्य दिशाएं - वास्तु अनुसार
*1. दक्षिण दिशा - मुख्य पितृ दिशा*
- यम की दिशा है, पितरों का आधिपत्य।
- पितृ पक्ष में दक्षिण मुख होकर तर्पण इसी कारण किया जाता है।
*2. दक्षिण-पश्चिम - नैऋत्य कोण - सबसे महत्वपूर्ण*
- ये पितरों का स्थायी स्थान है इसको हम पितृ पद भी बोलते हैं।
- यहाँ भारीपन, स्थिरता होनी चाहिए। इसी कोने में पूर्वजों की फोटो लगाना सबसे शुभ माना जाता है।
- ये कोना दूषित हो तो पितृ दोष सबसे ज्यादा प्रभाव दिखाता है। साथ में राहु भी डिस्टर्ब हो जाता है जिससे असंतोष की भावना घर जाती है या यूं भी कह सकते है जीवन नीरस और खाली सा हो जाता है।
*3. दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम का मध्य*
- कुछ आचार्य इस भाग को भी पितृ ऊर्जा का संग्रह-स्थल मानते हैं।
वास्तु में पितृ के लिए क्या करें - क्या न करें
*क्या करें:*
- पितरों की फोटो हमेशा *दक्षिण दीवार पर, उत्तर मुखी* लगाएं, वो भी नैऋत्य कोने में।
- पितृ पक्ष में उस कोने में रोज़ शाम को घी का दीया जलाएं।
- नैऋत्य कोण को हमेशा साफ, भारी और ऊंचा रखें।
*क्या न करें:*
- पितरों की फोटो कभी भी ईशान कोण (उत्तर-पूर्व), रसोई या बेडरूम में न लगाएं।
- दक्षिण-पश्चिम में टॉयलेट, किचन या मुख्य द्वार का होना बड़ा वास्तु दोष है जो पितृ दोष को बढ़ाता है।
    user_कुंजबिहारी वशिष्ठ ज्योतिषी
    कुंजबिहारी वशिष्ठ ज्योतिषी
    Ashram मोदीनगर, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सेंट्रल मार्केट के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई सेंट्रल मार्केट पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, मेरठ के हजारों निर्माण जांच के दायरे में जोन ए में एमडीए ने 16,726 भवन चिन्हित किए, जोन बी, सी और डी में भी सर्वे के निर्देश; अगली सुनवाई नौ दिसंबर मेरठ। शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में अवैध निर्माण और आवासीय संपत्तियों में व्यावसायिक गतिविधियों के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट के सख्त रुख से मेरठ में अवैध निर्माणों को लेकर हलचल तेज हो गई है। एमडीए की ओर से जोन ए में चिन्हित 16,726 भवनों का मामला भी सुनवाई के दौरान सामने आया। इनमें व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने की बात बताई गई है। सुप्रीम कोर्ट ने जोन ए के अलावा जोन बी, सी और डी में भी ऐसी संपत्तियों को चिन्हित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इससे कार्रवाई का दायरा सेंट्रल मार्केट और शास्त्रीनगर तक सीमित रहने के बजाय मेरठ के अन्य हिस्सों तक पहुंचने की स्थिति बन रही है। सुनवाई न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति के. विश्वनाथन की पीठ में हुई। मामले की अगली सुनवाई नौ दिसंबर को निर्धारित की गई है। हालांकि, सोमवार की सुनवाई का विस्तृत आदेश अभी अपलोड नहीं हुआ है, इसलिए आदेश में दिए गए निर्देशों की अंतिम शब्दावली सामने आने के बाद ही कार्रवाई की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी। सेंट्रल मार्केट में पहले ही हो चुकी है कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के पूर्व निर्देशों के अनुपालन में शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट की 44 चिन्हित संपत्तियों में से छह भवनों पर 16 सितंबर को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाया गया था। अब सोमवार की सुनवाई के बाद मेरठ के दूसरे क्षेत्रों में भी अवैध निर्माण और आवासीय संपत्तियों के व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई की निगाहें टिक गई हैं। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि सुप्रीम कोर्ट के विस्तृत आदेश में 16,726 चिन्हित भवनों को लेकर कार्रवाई की प्रक्रिया और समयसीमा क्या तय होती है।
    2
    सेंट्रल मार्केट के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई 
सेंट्रल मार्केट पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, मेरठ के हजारों निर्माण जांच के दायरे में
जोन ए में एमडीए ने 16,726 भवन चिन्हित किए, जोन बी, सी और डी में भी सर्वे के निर्देश; अगली सुनवाई नौ दिसंबर
मेरठ। शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में अवैध निर्माण और आवासीय संपत्तियों में व्यावसायिक गतिविधियों के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट के सख्त रुख से मेरठ में अवैध निर्माणों को लेकर हलचल तेज हो गई है। एमडीए की ओर से जोन ए में चिन्हित 16,726 भवनों का मामला भी सुनवाई के दौरान सामने आया। इनमें व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने की बात बताई गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने जोन ए के अलावा जोन बी, सी और डी में भी ऐसी संपत्तियों को चिन्हित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इससे कार्रवाई का दायरा सेंट्रल मार्केट और शास्त्रीनगर तक सीमित रहने के बजाय मेरठ के अन्य हिस्सों तक पहुंचने की स्थिति बन रही है।
सुनवाई न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति के. विश्वनाथन की पीठ में हुई। मामले की अगली सुनवाई नौ दिसंबर को निर्धारित की गई है। हालांकि, सोमवार की सुनवाई का विस्तृत आदेश अभी अपलोड नहीं हुआ है, इसलिए आदेश में दिए गए निर्देशों की अंतिम शब्दावली सामने आने के बाद ही कार्रवाई की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।
सेंट्रल मार्केट में पहले ही हो चुकी है कार्रवाई
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व निर्देशों के अनुपालन में शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट की 44 चिन्हित संपत्तियों में से छह भवनों पर 16 सितंबर को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाया गया था।
अब सोमवार की सुनवाई के बाद मेरठ के दूसरे क्षेत्रों में भी अवैध निर्माण और आवासीय संपत्तियों के व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई की निगाहें टिक गई हैं।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि सुप्रीम कोर्ट के विस्तृत आदेश में 16,726 चिन्हित भवनों को लेकर कार्रवाई की प्रक्रिया और समयसीमा क्या तय होती है।
    user_Arnav chaudhary
    Arnav chaudhary
    Court reporter मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ऐसे अवसर अक्सर कैमरे की पकड़ में आ ही जाते है अब क्या कर सकते है आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का मेरठ दौरा था, उससे पहले गाजियाबाद में NH 09 पर स्वागत कार्यक्रम था, वीडियो में देखिए मंच पर क्या चल रहा है।
    1
    ऐसे अवसर अक्सर कैमरे की पकड़ में आ ही जाते है अब क्या कर सकते है
आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का मेरठ दौरा था, उससे पहले गाजियाबाद में NH 09 पर स्वागत कार्यक्रम था, वीडियो में देखिए मंच पर क्या चल रहा है।
    user_PARUL SIROHI BC MEERUT
    PARUL SIROHI BC MEERUT
    सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात सामने आई है। स्कूल की महिला टीचर निशात फातिमा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि सऊद अंसारी नाम का आरोपी असलहा लेकर स्कूल में दाखिल हुआ। वह स्कूल की दूसरी मंजिल पर पहुंचा, जहां निशात फातिमा बच्चों को पढ़ा रही थीं। आरोपी उन्हें क्लास से बाहर लेकर आया और कुछ देर बहस के बाद उन पर कई गोलियां चला दीं। गोली लगने से टीचर की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद स्कूल स्टाफ को अपनी ओर आता देख आरोपी सऊद अंसारी ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल कलेक्ट्रेट के ठीक सामने स्थित है। दिनदहाड़े स्कूल परिसर में हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वारदात के पीछे की वजह और आरोपी-टीचर के बीच विवाद का कारण पता किया जा रहा है।
    1
    लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात सामने आई है। स्कूल की महिला टीचर निशात फातिमा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि सऊद अंसारी नाम का आरोपी असलहा लेकर स्कूल में दाखिल हुआ। वह स्कूल की दूसरी मंजिल पर पहुंचा, जहां निशात फातिमा बच्चों को पढ़ा रही थीं। आरोपी उन्हें क्लास से बाहर लेकर आया और कुछ देर बहस के बाद उन पर कई गोलियां चला दीं।
गोली लगने से टीचर की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद स्कूल स्टाफ को अपनी ओर आता देख आरोपी सऊद अंसारी ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
हैरानी की बात यह है कि चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल कलेक्ट्रेट के ठीक सामने स्थित है। दिनदहाड़े स्कूल परिसर में हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वारदात के पीछे की वजह और आरोपी-टीचर के बीच विवाद का कारण पता किया जा रहा है।
    user_Dheeraj Kumar
    Dheeraj Kumar
    Local News Reporter हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.