लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात सामने आई है। स्कूल की महिला टीचर निशात फातिमा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि सऊद अंसारी नाम का आरोपी असलहा लेकर स्कूल में दाखिल हुआ। वह स्कूल की दूसरी मंजिल पर पहुंचा, जहां निशात फातिमा बच्चों को पढ़ा रही थीं। आरोपी उन्हें क्लास से बाहर लेकर आया और कुछ देर बहस के बाद उन पर कई गोलियां चला दीं। गोली लगने से टीचर की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद स्कूल स्टाफ को अपनी ओर आता देख आरोपी सऊद अंसारी ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल कलेक्ट्रेट के ठीक सामने स्थित है। दिनदहाड़े स्कूल परिसर में हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वारदात के पीछे की वजह और आरोपी-टीचर के बीच विवाद का कारण पता किया जा रहा है।
लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात सामने आई है। स्कूल की महिला टीचर निशात फातिमा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि सऊद अंसारी नाम का आरोपी असलहा लेकर स्कूल में दाखिल हुआ। वह स्कूल की दूसरी मंजिल पर पहुंचा, जहां निशात फातिमा बच्चों को पढ़ा रही थीं। आरोपी उन्हें क्लास से बाहर लेकर आया और कुछ देर बहस के बाद उन पर कई गोलियां चला दीं। गोली लगने से टीचर की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद स्कूल स्टाफ को अपनी ओर आता देख आरोपी सऊद अंसारी ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल कलेक्ट्रेट के ठीक सामने स्थित है। दिनदहाड़े स्कूल परिसर में हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वारदात के पीछे की वजह और आरोपी-टीचर के बीच विवाद का कारण पता किया जा रहा है।
- लहचौड़ा डबल मर्डर का आरोपी महंत नरेश नाथ कोलकाता से गिरफ्तार, भिक्षुक बनकर छिपा था! BAGHPAT DESK : बागपत के लहचौड़ा में दो दोस्तों अंकित और इसरार की हत्या के आरोपी महंत नरेश नाथ को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भिक्षुक बनकर मंदिर के आसपास घूम रहा था। रविवार को बागपत कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस जल्द ही रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इस मामले में पुलिस पहले ही महंत के दो शिष्यों को गिरफ्तार कर चुकी है।1
- कपूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, दिग्विजय सिसोदिया ने फीता काटकर किया उद्घाटन; खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह हापुड़ के कपूरपुर गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी से धौलाना विधानसभा 58 के भावी उम्मीदवार दिग्विजय सिसोदिया समाजसेवी पहुंचे। आयोजकों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। दिग्विजय सिसोदिया ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मुकाबले में दो टीमों ने हिस्सा लिया।1
- Post by गौरव प्रताप कोरी1
- पितृ पक्ष और हमारे सनातन धर्म आर्यावर्त घर का वास्तुदोष एक विश्लेशज्ञ प्रस्तुतीकरण पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक *पितृ और वास्तु का संबंध क्या है?* *वास्तु = स्थान का विज्ञान, पितृ = जीवन का आधार* *एक विशेष प्रस्तुतीकरण दिनांक 26 सितम्बर 2026 से पितृपक्ष प्रारंभ* [*संकलन विश्लेषण लेख पंडित कुंजबिहारी वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक*] वास्तु कहता है घर की ऊर्जा सही हो तो पीढ़ियां फलती-फूलती हैं। पितृ परंपरा कहती है पूर्वजों की कृपा हो तो घर में बरकत रहती है। दोनों का लक्ष्य एक ही है - *स्थिरता, सुरक्षा और वंश वृद्धि।* जब घर का पितृ-स्थान दूषित होता है, तो पितृ दोष जैसे लक्षण दिखते हैं - काम में रुकावट, अकारण कलह, धन टिकना बंद, अकाल मृत्यु, दुर्घटना होना, घर में बिमारी होना और वो लंबे समय तक चलना। इसलिए वास्तु में पितृ स्थान को सबसे पवित्र रखा जाता है। पितृ से संबंधित मुख्य दिशाएं - वास्तु अनुसार *1. दक्षिण दिशा - मुख्य पितृ दिशा* - यम की दिशा है, पितरों का आधिपत्य। - पितृ पक्ष में दक्षिण मुख होकर तर्पण इसी कारण किया जाता है। *2. दक्षिण-पश्चिम - नैऋत्य कोण - सबसे महत्वपूर्ण* - ये पितरों का स्थायी स्थान है इसको हम पितृ पद भी बोलते हैं। - यहाँ भारीपन, स्थिरता होनी चाहिए। इसी कोने में पूर्वजों की फोटो लगाना सबसे शुभ माना जाता है। - ये कोना दूषित हो तो पितृ दोष सबसे ज्यादा प्रभाव दिखाता है। साथ में राहु भी डिस्टर्ब हो जाता है जिससे असंतोष की भावना घर जाती है या यूं भी कह सकते है जीवन नीरस और खाली सा हो जाता है। *3. दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम का मध्य* - कुछ आचार्य इस भाग को भी पितृ ऊर्जा का संग्रह-स्थल मानते हैं। वास्तु में पितृ के लिए क्या करें - क्या न करें *क्या करें:* - पितरों की फोटो हमेशा *दक्षिण दीवार पर, उत्तर मुखी* लगाएं, वो भी नैऋत्य कोने में। - पितृ पक्ष में उस कोने में रोज़ शाम को घी का दीया जलाएं। - नैऋत्य कोण को हमेशा साफ, भारी और ऊंचा रखें। *क्या न करें:* - पितरों की फोटो कभी भी ईशान कोण (उत्तर-पूर्व), रसोई या बेडरूम में न लगाएं। - दक्षिण-पश्चिम में टॉयलेट, किचन या मुख्य द्वार का होना बड़ा वास्तु दोष है जो पितृ दोष को बढ़ाता है।4
- सुंदर गौतम बने किठौर व्यापार सभा अध्यक्ष, सपा ने दी नई जिम्मेदारी मेरठ में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा ने संगठन में नई नियुक्ति की है। किनानगर निवासी सुंदर गौतम को किठौर विधानसभा व्यापार सभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नियुक्ति के दौरान सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सुंदर गौतम की नई जिम्मेदारी के तहत किठौर क्षेत्र में व्यापारियों से जुड़े मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों पर काम करने की बात कही गई है। #Meerut #Kithore #SundarGautam #SamajwadiParty #SP #VyaparSabha #KithoreAssembly #BusinessCommunity #MeerutNews #UPPolitics #UPNews #ERadioIndia1
- दतेंडी में श्री जाहरवीर मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, सीएम चौहान की अगुवाई में श्रद्धालुओं के लिए खास व्यवस्थाएं हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के गांव दतेंडी में श्री जाहरवीर मेले का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मेले में आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण पहुंचे। करीब चार दशक से चली आ रही इस परंपरा में पूरे परिसर में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मेला अध्यक्ष सीएम चौहान की अगुवाई में श्रद्धालुओं की सुविधा और मेले की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए। मेला समिति के पदाधिकारी और सदस्य व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में जुटे रहे। 📍 स्थान: दतेंडी, पिलखुवा, हापुड़ 🎥 रिपोर्ट: शराफत सैफी, हापुड़ आप देख रहे हैं स्टार भारत न्यूज़ ट्वेंटी फोर।1
- लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात सामने आई है। स्कूल की महिला टीचर निशात फातिमा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि सऊद अंसारी नाम का आरोपी असलहा लेकर स्कूल में दाखिल हुआ। वह स्कूल की दूसरी मंजिल पर पहुंचा, जहां निशात फातिमा बच्चों को पढ़ा रही थीं। आरोपी उन्हें क्लास से बाहर लेकर आया और कुछ देर बहस के बाद उन पर कई गोलियां चला दीं। गोली लगने से टीचर की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद स्कूल स्टाफ को अपनी ओर आता देख आरोपी सऊद अंसारी ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल कलेक्ट्रेट के ठीक सामने स्थित है। दिनदहाड़े स्कूल परिसर में हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वारदात के पीछे की वजह और आरोपी-टीचर के बीच विवाद का कारण पता किया जा रहा है।1
- मेरठ: संपत्ति विवाद में पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद चौकी पहुंचकर किया सरेंडर मेरठ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर में एक पति ने संपत्ति के विवाद में अपनी ही पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मृतका के भाई सोनू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि शाहिस्ता और चांद खां की शादी करीब छह साल पहले हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। पिछले कुछ समय से चांद को गांव में संपत्ति मिली थी, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच पिछले तीन महीने से लगातार विवाद चल रहा था। आरोप है कि चांद नशे का आदी है और शाहिस्ता चाहती थी कि वह वह संपत्ति बच्चों के नाम कर दे। दोपहर करीब 2:30 बजे: चांद वापस कमरे पर पहुंचा, जहां उसने शाहिस्ता के साथ मारपीट की और फिर चुन्नी से उसका गला घोंट दिया। थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति चांद खां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।2