Shuru
Apke Nagar Ki App…
गौरव प्रताप कोरी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *गैस एजेंसी में घुसे चोर माल नहीं मिला तो गार्ड को धमका कर कैमरे की डीवीआर ले उड़े चोर।* *गैस एजेंसी में घुसे चोर माल नहीं मिला तो गार्ड को धमका कर कैमरे की डीवीआर ले उड़े चोर।* मामला बीती रात में थाना धौलाना क्षेत्रांतर्गत गैस एजेंंसी का है जहां 04 अज्ञात चोर छत के रास्ते से चोरी करने के उद्देश्य से गैस एजेंसी में घुसे गए, जहां चोरों को कोई नकदी व अन्य कीमती सामान नहीं मिला तो गैस एजेंसी पर तैनात गार्ड को धमका कर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को लेकर फरार हो गए । जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को पता चली तो पुलिस विभाग में हड़कंप पहुंच गया, गैस एजेंसी मलिक ने पुलिस को सूचना दी प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना धौलाना पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है साथ ही घटना के अनावरण के लिए 03 टीमों का गठन किया गया है साथ ही चोरों को पकड़ने के लिए अन्य सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही1
- थाना लोहिया नगर क्षेत्र अंतर्गत पति के द्वारा पत्नी की हत्या की घटना में अभियुक्त की गिरफ्तारी/ पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी कोतवाली द्वारा बाइट1
- प्रधानाचार्य पर अभद्रता और जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप, छात्रा ने थाने में दी तहरीर दौराला। दिल्ली-दून हाईवे स्थित सकौती के हितकारी किसान इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पर अभद्रता का आरोप लगाने वाली छात्रा सोमवार को परिजनों और अन्य सहयोगियों के साथ थाने पहुंची। छात्रा ने प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। तहरीर में छात्रा ने आरोप लगाया कि वह लगातार तीन वर्षों से कक्षा में टॉपर रही है। इसके बावजूद प्रधानाचार्य ने उसके साथ अभद्रता करते हुए अश्लील भाषा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। छात्रा के अनुसार, क्लास टीचर से शिकायत करने पर मामले को दबाने का प्रयास किया गया। छात्रा ने बताया कि परिजनों को जानकारी देने के बाद शुक्रवार को वह कॉलेज पहुंची थी और प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। वहीं, कॉलेज प्रबंधन कमेटी की ओर से भी प्रधानाचार्य को हटाने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रधानाचार्य का मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।4
- टीपी नगर में गांजे का कथित खेल? महिला ने लगाए गंभीर आरोप मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोस में कथित गांजा बिक्री को लेकर शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि शिवम समेत कुछ लोग इलाके में गांजा बेच रहे हैं और इसका असर बच्चों पर भी पड़ रहा है। शिकायत में पुलिस संरक्षण में कथित कारोबार चलने का भी दावा किया गया है। महिला का कहना है कि उसके पास वीडियो साक्ष्य हैं, लेकिन अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। अब जांच में ही साफ होगा कि शिकायत में लगाए गए आरोप कितने सही हैं। #Meerut #TPNagar #Ganja #DrugCrime #MeerutPolice #CrimeNews #ViralVideo #PoliceInvestigation #MeerutNews #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #ERadioIndia1
- MP:जय स्तंभ चौक पर जाम यातायात प्रभावित हुआ #groundnews24x71
- हापुड़ में ग्रामीण चिकित्सक की संदिग्ध मौत, फोन कवर में मिला कथित सुसाइड नोट; 10 लाख रुपये का जिक्र हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर सलामतपुर में रविवार को ग्रामीण चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गांव निवासी कुंवर पाल के रूप में हुई है, जो गांव में ही चिकित्सकीय कार्य करते थे। बताया जा रहा है कि हालत बिगड़ने के बाद कुंवर पाल की मौत हो गई। ग्रामीणों के बीच जहरीला पदार्थ खाने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने पर बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतक के फोन के कवर में एक कथित सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कुछ लोगों के नाम लिखे होने की बात सामने आई है।1
- बिजनौर - हनीट्रैप गिरोह के पर्दाफाश को लेकर हुई पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस वक्त हंगामा मच गया। उत्तर प्रदेश। बिजनौर - हनीट्रैप गिरोह के पर्दाफाश को लेकर हुई पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस वक्त हंगामा मच गया। जब गिरफ्तार महिला आरोपी ने खुद को बेकसूर बताते हुए रो-रोकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। महिला ने कहा— “साहब, हमें बचा लीजिए, हमें गलत फंसाया जा रहा है।” पुलिसकर्मियों ने महिला को शांत कराने की कोशिश की। मामले में चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।3
- प्रेस विज्ञप्ति* *मेडिकल कालेज द्वारा "औषधि दुष्प्रभाव सूचना रिपोर्टिंग" विषय पर जन-जागरण अभियान आयोजित किये जाने के संबंध में* प्राचार्य प्रोफेसर डा० आर० सी० गुप्ता के मार्गदर्शन में छठवें नेशनल फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के अंतर्गत फार्माकोलॉजी विभाग एल० एल० आर० एम० मेडिकल कालेज द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल चिकित्सालय के PMSSY बाह्य रोगी विभाग के प्रांगण में उपभोक्ताओं द्वारा "औषधि दुष्प्रभाव सूचना रिपोर्टिंग" विषय पर जन-जागरण अभियान आयोजित किया गया। कार्यवाहक विभागाध्यक्ष डा० पिंकी विश्वकर्मा के नेतृत्व में डा० राजकुमार गोयल द्वारा जनसामान्य को अभियान में फार्माकोविजिलेंस (औषधि सतर्कता) आज के समय में चिकित्सा क्षेत्र का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। बाजार में आने वाली हर दवा का सुरक्षित होना जरूरी है, और इसके लिए डॉक्टरों, नर्सों, फार्मासिस्टों के साथ-साथ मरीजों को भी जागरूक होना होगा। दवाओं के किसी भी प्रतिकूल प्रभाव (Adverse Drug Reaction) की तुरंत रिपोर्टिंग करके हम अनगिनत जानों को बचा सकते हैं के संबंध में जानकारी दी गई। इस अभियान में विभाग के समस्त परास्नातक, स्नातक छात्र तथा डिमॉन्स्ट्रेटर्स के द्वारा मरीजों में दवाइयों के तर्कसंगत उपयोग करने तथा दवाइयों से होने वाले दुष्प्रभावों को रिपोर्ट करने के सम्बन्ध में एक रोल प्ले का प्रदर्शन किया गया। प्राचार्य डा० आर० सी० गुप्ता ने कार्यवाहक विभागाध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये बधाई दी। इस अवसर पर डा० गौरव गुप्ता, डा० आनन्द दीक्षित, डा० अमरेन्द्र चौधरी, डा० पीयूष मिश्रा, डा० शालिनी गुप्ता, डा० राम किशोर पांडे एवं समस्त परास्नातक छात्र, स्नातक छात्र तथा डिमॉन्स्ट्रेटर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कर्मचारियों की उपस्थिती एवं योगदान सराहनीय रहा।3
- जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से अभद्रता का वीडियो वायरल जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से अभद्रता का वीडियो वायरल जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप 6-7 युवकों ने रास्ते में रोककर की अभद्रता, तीन गिरफ्तार; महिला आयोग ने लिया संज्ञान जमुई। बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कथित तौर पर अभद्रता और छेड़खानी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। घटना 19 सितंबर की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान करने का दावा किया है। अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया गया है कि नाबालिग छात्र और छात्रा स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में छह-सात युवकों ने उन्हें कथित तौर पर रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने छात्रा के साथ अभद्रता की और आपत्तिजनक हरकतें कीं। इस दौरान कुछ युवक घटना का वीडियो भी बनाते रहे। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया और लोगों में आक्रोश देखने को मिला। पुलिस ने पीड़ित छात्र-छात्रा के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार वीडियो में दिखाई दे रहे सभी युवकों की पहचान की जा चुकी है और तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि नाबालिगों की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पीड़ितों की सुरक्षा और पहचान की गोपनीयता बनाए रखने की बात कही। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की भी बात कही गई है। मामले में राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने जमुई डीएम से घटना की जानकारी लेकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। भाजपा प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने भी घटना की निंदा करते हुए आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।1