Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिजनौर - हनीट्रैप गिरोह के पर्दाफाश को लेकर हुई पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस वक्त हंगामा मच गया। उत्तर प्रदेश। बिजनौर - हनीट्रैप गिरोह के पर्दाफाश को लेकर हुई पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस वक्त हंगामा मच गया। जब गिरफ्तार महिला आरोपी ने खुद को बेकसूर बताते हुए रो-रोकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। महिला ने कहा— “साहब, हमें बचा लीजिए, हमें गलत फंसाया जा रहा है।” पुलिसकर्मियों ने महिला को शांत कराने की कोशिश की। मामले में चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
Dheeraj Kumar
बिजनौर - हनीट्रैप गिरोह के पर्दाफाश को लेकर हुई पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस वक्त हंगामा मच गया। उत्तर प्रदेश। बिजनौर - हनीट्रैप गिरोह के पर्दाफाश को लेकर हुई पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस वक्त हंगामा मच गया। जब गिरफ्तार महिला आरोपी ने खुद को बेकसूर बताते हुए रो-रोकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। महिला ने कहा— “साहब, हमें बचा लीजिए, हमें गलत फंसाया जा रहा है।” पुलिसकर्मियों ने महिला को शांत कराने की कोशिश की। मामले में चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- लहचौड़ा डबल मर्डर का आरोपी महंत नरेश नाथ कोलकाता से गिरफ्तार, भिक्षुक बनकर छिपा था! BAGHPAT DESK : बागपत के लहचौड़ा में दो दोस्तों अंकित और इसरार की हत्या के आरोपी महंत नरेश नाथ को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भिक्षुक बनकर मंदिर के आसपास घूम रहा था। रविवार को बागपत कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस जल्द ही रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इस मामले में पुलिस पहले ही महंत के दो शिष्यों को गिरफ्तार कर चुकी है।1
- कपूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, दिग्विजय सिसोदिया ने फीता काटकर किया उद्घाटन; खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह हापुड़ के कपूरपुर गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी से धौलाना विधानसभा 58 के भावी उम्मीदवार दिग्विजय सिसोदिया समाजसेवी पहुंचे। आयोजकों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। दिग्विजय सिसोदिया ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मुकाबले में दो टीमों ने हिस्सा लिया।1
- Post by गौरव प्रताप कोरी1
- लुखराड़ा के जंगल में चोरों का धावा, 12 ट्यूबवेल खंगाले हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुखराड़ा के जंगल में शनिवार रात चोरों ने किसानों की ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक करीब 12 ट्यूबवेलों से लाखों रुपये का सामान समेट लिया। चोर मोटर, स्टार्टर, बिजली के तार, केबल और पंखे समेत सिंचाई उपकरण चोरी कर ले गए। एक ही रात में बड़ी संख्या में ट्यूबवेलों पर हुई चोरी की घटना से किसानों में रोष व्याप्त है। रविवार सुबह करीब नौ बजे किसान खेतों पर पहुंचे तो कई ट्यूबवेलों के दरवाजे और उपकरण अस्त-व्यस्त मिले। अंदर जाकर देखा तो मोटर, स्टार्टर, केबल और बिजली के अन्य सामान गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के किसान भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित किसानों में राजू, विजयपाल, अनिल कुमार, दीपक चौधरी और सुधीर समेत कई किसान शामिल हैं। सिंचाई व्यवस्था ठप होने की चिंता किसानों का कहना है कि ट्यूबवेलों से मोटर और विद्युत उपकरण चोरी होने के कारण खेतों की सिंचाई प्रभावित होगी। फसल की जरूरत के समय दोबारा मोटर, स्टार्टर और केबल लगवाने में उन्हें हजारों रुपये खर्च करने पड़ेंगे। किसानों ने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा करने के साथ ही रात में जंगल क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। एक साथ कई ट्यूबवेलों में चोरी होने से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि किसानों से तहरीर ली जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। पुलिस घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में जांच कर रही है। चोरों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।1
- सुंदर गौतम बने किठौर व्यापार सभा अध्यक्ष, सपा ने दी नई जिम्मेदारी मेरठ में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा ने संगठन में नई नियुक्ति की है। किनानगर निवासी सुंदर गौतम को किठौर विधानसभा व्यापार सभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नियुक्ति के दौरान सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सुंदर गौतम की नई जिम्मेदारी के तहत किठौर क्षेत्र में व्यापारियों से जुड़े मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों पर काम करने की बात कही गई है। #Meerut #Kithore #SundarGautam #SamajwadiParty #SP #VyaparSabha #KithoreAssembly #BusinessCommunity #MeerutNews #UPPolitics #UPNews #ERadioIndia1
- थाना भावनपुर क्षेत्र अंतर्गत पति-पत्नी के मध्य आपसी विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने की घटना में आरोपी की गिरफ्तारी/पुलिस द्वारा कृत कार्रवाई के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर देहात द्वारा बाईट1
- दतेंडी में श्री जाहरवीर मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, सीएम चौहान की अगुवाई में श्रद्धालुओं के लिए खास व्यवस्थाएं हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के गांव दतेंडी में श्री जाहरवीर मेले का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मेले में आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण पहुंचे। करीब चार दशक से चली आ रही इस परंपरा में पूरे परिसर में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मेला अध्यक्ष सीएम चौहान की अगुवाई में श्रद्धालुओं की सुविधा और मेले की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए। मेला समिति के पदाधिकारी और सदस्य व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में जुटे रहे। 📍 स्थान: दतेंडी, पिलखुवा, हापुड़ 🎥 रिपोर्ट: शराफत सैफी, हापुड़ आप देख रहे हैं स्टार भारत न्यूज़ ट्वेंटी फोर।1
- लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात सामने आई है। स्कूल की महिला टीचर निशात फातिमा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि सऊद अंसारी नाम का आरोपी असलहा लेकर स्कूल में दाखिल हुआ। वह स्कूल की दूसरी मंजिल पर पहुंचा, जहां निशात फातिमा बच्चों को पढ़ा रही थीं। आरोपी उन्हें क्लास से बाहर लेकर आया और कुछ देर बहस के बाद उन पर कई गोलियां चला दीं। गोली लगने से टीचर की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद स्कूल स्टाफ को अपनी ओर आता देख आरोपी सऊद अंसारी ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल कलेक्ट्रेट के ठीक सामने स्थित है। दिनदहाड़े स्कूल परिसर में हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वारदात के पीछे की वजह और आरोपी-टीचर के बीच विवाद का कारण पता किया जा रहा है।1