logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पोस्ट को ज्यादा शेयर करें ताकि शासन प्रशासन तक पहुंच सके हक की लड़ाई तन्हा ही लड़नी होती है* * सैलाब उमड़ता है जीत जाने के बाद मंदसौर काँग्रेस कार्यालय के सामने कुछ भाजपाई IYC के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे थे, लेकिन एक काँग्रेसी बहन ने उन्हें उनके ही लेवल का शानदार जवाब दिया।

2 hrs ago
user_Arun Lodhi
Arun Lodhi
पत्रकार Amanganj, Panna•
2 hrs ago

पोस्ट को ज्यादा शेयर करें ताकि शासन प्रशासन तक पहुंच सके हक की लड़ाई तन्हा ही लड़नी होती है* * सैलाब उमड़ता है जीत जाने के बाद मंदसौर काँग्रेस कार्यालय के सामने कुछ भाजपाई IYC के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे थे, लेकिन एक काँग्रेसी बहन ने उन्हें उनके ही लेवल का शानदार जवाब दिया।

More news from Panna and nearby areas
  • हक की लड़ाई तन्हा ही लड़नी होती है* * सैलाब उमड़ता है जीत जाने के बाद मंदसौर काँग्रेस कार्यालय के सामने कुछ भाजपाई IYC के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे थे, लेकिन एक काँग्रेसी बहन ने उन्हें उनके ही लेवल का शानदार जवाब दिया।
    1
    हक की लड़ाई तन्हा ही लड़नी होती है*
* सैलाब उमड़ता है जीत जाने
के बाद
मंदसौर काँग्रेस कार्यालय के सामने कुछ भाजपाई IYC के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे थे, लेकिन एक काँग्रेसी बहन ने उन्हें उनके ही लेवल का शानदार जवाब दिया।
    user_Arun Lodhi
    Arun Lodhi
    पत्रकार Amanganj, Panna•
    2 hrs ago
  • ककरहटी शुक्ला परिवार की बेटी की तिलकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि शामिल हुए एवं शुभकामनाएं दी
    1
    ककरहटी शुक्ला परिवार की बेटी की तिलकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि शामिल हुए एवं शुभकामनाएं दी
    user_Sandeep shukla
    Sandeep shukla
    पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
    4 hrs ago
  • पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरी चौकी के ग्राम झिरमिला में पिता की डांट से आहत होकर एक 18 वर्षीय बालिका घर से लापता हो गई। जानकारी के अनुसार गीता यादव पिता बलराम यादव निवासी झिरमिला 25 फरवरी की सुबह नाराज होकर बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी।घटना की सूचना मलघन गांव निवासी कपिल मिश्रा द्वारा डायल 112 पुलिस वाहन को दी गई। सूचना मिलते ही शाहनगर के नवागत थाना प्रभारी परशुराम डाबर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित की। टीम में महिला आरक्षक राजकुमारी मंडलोई, आरक्षक ब्रजभान बागरी एवं पायलट जय कुशवाहा को शाहनगर थाना से तुरंत मलघन के लिए रवाना किया गया। रास्ते में बालिका की तलाश कर रहे उसके भाई वीरसिंह यादव पिता बलराम यादव निवासी झिरमिला मिल गए, जिन्हें साथ लेकर पुलिस टीम मलघन पहुंची। सतत खोजबीन के बाद बालिका को सुरक्षित बरामद कर बोरी चौकी लाया गया, जहां आवश्यक कार्यवाही उपरांत उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और तत्परता दिखाने पर समस्त पुलिस स्टाफ का आभार व्यक्त किया। पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता से एक संभावित अनहोनी टल गई।
    1
    पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरी चौकी के ग्राम झिरमिला में पिता की डांट से आहत होकर एक 18 वर्षीय बालिका घर से लापता हो गई। जानकारी के अनुसार गीता यादव पिता बलराम यादव निवासी झिरमिला 25 फरवरी की सुबह नाराज होकर बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी।घटना की सूचना मलघन गांव निवासी कपिल मिश्रा द्वारा डायल 112 पुलिस वाहन को दी गई। सूचना मिलते ही शाहनगर के नवागत थाना प्रभारी परशुराम डाबर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित की। टीम में महिला आरक्षक राजकुमारी मंडलोई, आरक्षक ब्रजभान बागरी एवं पायलट जय कुशवाहा को शाहनगर थाना से तुरंत मलघन के लिए रवाना किया गया। रास्ते में बालिका की तलाश कर रहे उसके भाई वीरसिंह यादव पिता बलराम यादव निवासी झिरमिला मिल गए, जिन्हें साथ लेकर पुलिस टीम मलघन पहुंची। सतत खोजबीन के बाद बालिका को सुरक्षित बरामद कर बोरी चौकी लाया गया, जहां आवश्यक कार्यवाही उपरांत उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और तत्परता दिखाने पर समस्त पुलिस स्टाफ का आभार व्यक्त किया। पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता से एक संभावित अनहोनी टल गई।
    user_Saurabh Singh
    Saurabh Singh
    पत्रकार शाहनगर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • एंकर/- दमोह की बजरिया पुलिस चौकी में बुधवार शाम चौकी प्रभारी राकेश पाठक की पहल से अलग हो रहे पति-पत्नी को फिर एक करने का प्रयास किया गया है। पुलिस कर्मियों के सामने ही पति-पत्नी ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और आपसी मतभेद खत्म कर जीवन भर साथ रहने का संकल्प लिया। इन दोनों पति-पत्नी ने पुलिस में आवेदन देकर अलग-अलग रहने की बात कही थी। चौकी प्रभारी ने जब उन्हें विवाह के साथ ही कानूनी प्रक्रिया समझाई तो पति-पत्नी ने अपने पुराने मतभेद खत्म कर दिए।
    1
    एंकर/- दमोह की बजरिया पुलिस चौकी में बुधवार शाम चौकी प्रभारी राकेश पाठक की पहल से अलग हो रहे पति-पत्नी को फिर एक करने का प्रयास किया गया है।  पुलिस कर्मियों के सामने ही पति-पत्नी ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और आपसी मतभेद खत्म कर जीवन भर साथ रहने का संकल्प लिया। इन दोनों पति-पत्नी ने पुलिस में आवेदन देकर अलग-अलग रहने की बात कही थी। चौकी प्रभारी ने जब उन्हें विवाह के साथ ही कानूनी प्रक्रिया समझाई तो पति-पत्नी ने अपने पुराने मतभेद खत्म कर दिए।
    user_Akib khan press
    Akib khan press
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जिले में एस.आई.आर. प्रक्रिया पूर्ण, मतदाता सूची संशोधन रहेगा सतत- कलेक्टर श्री कोचर 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा फॉर्म-6 भरकर करा सकते हैं नाम दर्ज नाम कटने, संशोधन या विलोपन संबंधी शिकायतों पर अपील का प्रावधान
    1
    जिले में एस.आई.आर. प्रक्रिया पूर्ण, मतदाता सूची संशोधन रहेगा सतत- कलेक्टर श्री कोचर
18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा फॉर्म-6 भरकर करा सकते हैं नाम दर्ज नाम कटने, संशोधन या विलोपन संबंधी शिकायतों पर अपील का प्रावधान
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दमोह। सिटी कोतवाली क्षेत्र के कसाई मंडी चौकी प्रभारी राकेश पाठक ने एक आपसी समझौता करा कर पति-पत्नी को एक कराने में विशेष भूमिका निभाई है।
    1
    दमोह। सिटी कोतवाली क्षेत्र के कसाई मंडी चौकी प्रभारी राकेश पाठक ने एक आपसी समझौता करा कर पति-पत्नी को एक कराने में विशेष भूमिका निभाई है।
    user_Hakikat MP संवाद न्यूज
    Hakikat MP संवाद न्यूज
    पत्रकार Patera, Damoh•
    4 hrs ago
  • नवभारत न्यूज दमोह। जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र का फुटेरा कला क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बारात से भरी पिकअप पलट गई, जिसमें 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए चौकी प्रभारी फुटेरा आनंद कुमार सहित पुलिस पहुंची है और घायलों को अस्पताल भेजने मेंलगी है।
    1
    नवभारत न्यूज 
दमोह। जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र का फुटेरा कला क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बारात से भरी पिकअप पलट गई, जिसमें 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए चौकी प्रभारी फुटेरा आनंद कुमार सहित पुलिस पहुंची है और घायलों को अस्पताल भेजने मेंलगी है।
    user_Journelist Govindra Sahu
    Journelist Govindra Sahu
    Photographer हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कपिलधारा कूप स्वीकृति के नाम पर रिश्वत लेते पहली बार सरपंच रंगे हाथों गिरफ्तार। ​ ​भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए लोकायुक्त संभाग सागर ने आज बुधवार 25 फरवरी को एक बड़ी सफलता हासिल की है। महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस ने ग्राम पंचायत चौपरा के सरपंच को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है। ​आवेदक नंदलाल राठौर (निवासी ग्राम चौपरा) ने अपनी एक हेक्टेयर कृषि भूमि पर सिंचाई की सुविधा के लिए कपिलधारा योजना के तहत कूप (कुएं) निर्माण हेतु आवेदन किया था। कूप निर्माण की स्वीकृति जनपद पंचायत शाहनगर से मिल चुकी थी और इसका कार्य मनरेगा के तहत होना था। हितग्राही का ​आरोप है कि जब उसने कार्य शुरू करने के लिए ग्राम पंचायत चौपरा के सरपंच जगत आदिवासी से संपर्क किया, तो सरपंच ने कार्य शुरू करने की अनुमति देने के बदले 11,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। ​सरपंच द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत नंदलाल राठौर ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया। आज जैसे ही आवेदक ने सरपंच जगत आदिवासी को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में ₹5,000 सौंपे, पहले से तैनात लोकायुक्त की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना के बाद पूरे जनपद कार्यालय में हड़कंप के हालात हो गये और जनपद में पदस्थ कर्मचारी इधर-उधर भागते नजर आए फिलहाल लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही जारी है। इस कार्यवाही में निरीक्षक कमल सिंह उइके, निरीक्षक रंजीत सिंह एवं लोकायुक्त सागर का स्टाफ मोजूद रहा।
    3
    कपिलधारा कूप स्वीकृति के नाम पर रिश्वत लेते पहली बार सरपंच रंगे हाथों गिरफ्तार।
​
​भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए लोकायुक्त संभाग सागर ने आज बुधवार 25 फरवरी को एक बड़ी सफलता हासिल की है। महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस ने ग्राम पंचायत चौपरा के सरपंच को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है।
​आवेदक नंदलाल राठौर (निवासी ग्राम चौपरा) ने अपनी एक हेक्टेयर कृषि भूमि पर सिंचाई की सुविधा के लिए कपिलधारा योजना के तहत कूप (कुएं) निर्माण हेतु आवेदन किया था। कूप निर्माण की स्वीकृति जनपद पंचायत शाहनगर से मिल चुकी थी और इसका कार्य मनरेगा के तहत होना था। हितग्राही का ​आरोप है कि जब उसने कार्य शुरू करने के लिए ग्राम पंचायत चौपरा के सरपंच जगत आदिवासी से संपर्क किया, तो सरपंच ने कार्य शुरू करने की अनुमति देने के बदले 11,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।
​सरपंच द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत नंदलाल राठौर ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया। आज जैसे ही आवेदक ने सरपंच जगत आदिवासी को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में ₹5,000 सौंपे, पहले से तैनात लोकायुक्त की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना के बाद पूरे जनपद कार्यालय में हड़कंप के हालात हो गये और जनपद में पदस्थ कर्मचारी इधर-उधर भागते नजर आए फिलहाल लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही जारी है।
इस कार्यवाही में निरीक्षक कमल सिंह उइके, निरीक्षक रंजीत सिंह एवं लोकायुक्त सागर का स्टाफ मोजूद रहा।
    user_Saurabh Singh
    Saurabh Singh
    पत्रकार शाहनगर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.