उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर रविवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वाराणसी दर्शन से वापस लौट रहे अरुण अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कार से उतरे थे, तभी पीछे से बिना नंबर की सफेद कार में सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना कादरी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कराई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा फरार बदमाशों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर रविवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वाराणसी दर्शन से वापस लौट रहे अरुण अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कार से उतरे थे, तभी पीछे से बिना नंबर की सफेद कार में सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना कादरी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कराई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा फरार बदमाशों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
- शटर बंद रखकर नाली के रास्ते शराब बेचे जाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दुकान का शटर पूरी तरह बंद है और उसके नीचे नाली के जरिए शराब की बिक्री की जा रही है।1
- फर्रुखाबाद के आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार दोपहर संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस मनाया गया।1
- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के ग्राम सलेमपुर, पोस्ट भरखा की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं. ब्लॉक राजेपुर, तहसील अमृतपुर के इस गांव में सलेमपुर मुख्य मार्ग को कुढ़ा माड़िया से जोड़ने वाली सड़क आज भी कच्ची और जलभराव की समस्या से जूझ रही है. कई सालों से लोग इस सड़क की बदहाली से परेशान हैं. बरसात के मौसम में तो ये सड़क नरक से कम नहीं लगती. घुटनों तक पानी और कीचड़ में चलना दूभर हो जाता है. स्कूल जाने वाले बच्चे, बीमार बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं सबसे ज्यादा मुसीबत झेलती हैं. इस सड़क की हालत को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अभी तक किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया है. ऐसा लगता है कि प्रशासन इस गांव को भूल गया है. क्या विकास केवल कागजों पर ही रहेगा? क्या सलेमपुर के लोगों को भी अच्छी सड़क और बेहतर जीवन का अधिकार नहीं है? हम प्रशासन से गुहार लगाते हैं कि जल्द से जल्द इस सड़क का पक्कीकरण कराया जाए और जलभराव की समस्या का समाधान निकाला जाए. #GramSalempur2
- शाहाबाद पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बेचकर प्राप्त 7050 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को ग्राम अमिरता निवासी सुरेश कुमार पुत्र भैयालाल ने थाना शाहाबाद में तहरीर देकर बताया था कि तीन नामजद एवं चार अज्ञात व्यक्तियों ने उनके घर से आभूषण, गेहूं और बर्तन चोरी कर लिए थे। इस संबंध में थाना शाहाबाद पर मुकदमा अपराध संख्या 451/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोत्तरी की गई। जांच के दौरान पुलिस ने प्रकाश में आए दो आरोपियों अरविन्द पुत्र ओम प्रकाश तथा संजू पुत्र शेरसिंह, निवासी मोहल्ला खेड़ाबीबीजई, थाना शाहाबाद, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी का सामान बेच दिया था, जिसके एवज में मिले 7050 रुपये नकद पुलिस ने बरामद कर लिए। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सूर्यभान यादव, कांस्टेबल माधव सराय, कांस्टेबल कंचन सिंह तथा कांस्टेबल मोहम्मद इरफान शामिल रहे।2
- कन्नौज जिले के सौरिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के लिए सीएमओ डॉ. विकास चंद्रा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली को परखा और उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। अधिकांश कर्मचारी मौके पर उपस्थित मिले, लेकिन बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। डॉ. चंद्रा ने चिकित्सा अधिकारी और स्टाफ नर्सों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं की पहली जांच (ANC) के दौरान ही उनके बैंक खाते की जानकारी दर्ज की जाए, ताकि प्रसव उपरांत मिलने वाली 1400 रुपये की सरकारी सहायता राशि सीधे और बिना रुकावट के उन्हें मिल सके। अस्पताल की बिजली व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सीएमओ ने पाया कि जनरेटर पिछले चार-पांच सालों से खराब पड़ा है। वहीं ऑन-ग्रिड सोलर लाइटें बिजली कटने पर निष्प्रभावी हो जाती हैं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी होती है। इस समस्या के समाधान के लिए 25 केवीए जनरेटर की मांग को लेकर शासन को पत्र भेजा गया है और कम वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए विद्युत विभाग से समन्वय किया जाएगा। समग्र कार्यप्रणाली को संतोषजनक बताते हुए भी उन्होंने अस्पताल परिसर की गंदगी और महिला शौचालयों की हालत पर कड़ा रुख अपनाया। संचारी और दस्तक अभियान के मद्देनजर परिसर की झाड़ियों और गंदगी की तत्काल सफाई के निर्देश दिए गए। सीएमओ ने चेतावनी दी है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जल्द ही दोबारा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा होगी।1
- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर रविवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वाराणसी दर्शन से वापस लौट रहे अरुण अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कार से उतरे थे, तभी पीछे से बिना नंबर की सफेद कार में सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना कादरी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कराई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा फरार बदमाशों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1