logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर पहुंचे एसपी अभिजित आर. शंकर, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर मंदिर परिसर का निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश देवरिया। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार, 17 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर ने थाना मदनपुर क्षेत्र के महेन स्थित बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मंदिर परिसर में प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती तथा संवेदनशील स्थानों पर लगाए गए ड्यूटी प्वाइंट का निरीक्षण किया। उन्होंने भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीड़ बढ़ने की स्थिति में श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से कतारबद्ध कर दर्शन कराया जाए। साथ ही अफवाह फैलाने अथवा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एसपी ने मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी सुविधाओं और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी भी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं को भरोसा दिलाया कि सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में दर्शन कराने के लिए देवरिया पुलिस पूरी तरह तत्पर है। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात, प्रभावी कानून-व्यवस्था और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए जनपद पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

8 hrs ago
user_अवनीश शंकर राय
अवनीश शंकर राय
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर पहुंचे एसपी अभिजित आर. शंकर, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर मंदिर परिसर का निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश देवरिया। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार, 17 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर ने थाना मदनपुर क्षेत्र के महेन स्थित बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मंदिर परिसर में प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती तथा संवेदनशील स्थानों पर लगाए गए ड्यूटी प्वाइंट का निरीक्षण किया। उन्होंने भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीड़ बढ़ने की स्थिति में श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से कतारबद्ध कर दर्शन कराया जाए। साथ ही अफवाह फैलाने अथवा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एसपी ने मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी सुविधाओं और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी भी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं को भरोसा दिलाया कि सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में दर्शन कराने के लिए देवरिया पुलिस पूरी तरह तत्पर है। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात, प्रभावी कानून-व्यवस्था और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए जनपद पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

More news from Gorakhpur and nearby areas
  • अयोध्या राम मंदिर में दान और चढ़ावा चोरी के आरोपों तथा विवाद के बाद, अयोध्या का बड़ा संत समाज और प्रमुख अखाड़े श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। ​संतों के इस समर्थन और पूरे घटनाक्रम से जुड़े मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं: ​सफाई और संवाद अभियान: ट्रस्ट के महासचिव पद से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने के बाद चंपत राय ने अयोध्या में साधु-संतों और अखाड़ों (जैसे निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास) से मुलाकात कर संवाद शुरू किया। उन्होंने चढ़ावा प्रकरण में प्रशासनिक व कानूनी कार्रवाइयों की विस्तृत जानकारी दी और भ्रम दूर करने का प्रयास किया। ​मणिराम दास छावनी में बैठक: मणिराम दास छावनी में लगभग 300 साधु-संतों, विश्व हिंदू परिषद (VHP) और RSS के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी हुई। इसकी अध्यक्षता महंत कमलनयन दास ने की। ​षड्यंत्र और चरित्र हनन का आरोप: संत समाज और धार्मिक न्यास समिति के सदस्यों (जैसे स्वामी राजकुमार दास और महंत मिथिलेश नंदिनी शरण) ने कहा कि चंपत राय निष्कलंक और बेदाग हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर आंदोलन और निर्माण को नीचा दिखाने के लिए विपक्षी ताकतों द्वारा सुनियोजित तरीके से उनका चरित्र हनन और अयोध्या को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। ​विपक्ष पर निशाना: संतों का कहना था कि जिन्होंने कोर्ट में रामलला के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे, वे अब राजनीति के तहत इस मुद्दे पर भ्रम फैला रहे हैं। ​जांच प्रक्रिया पर भरोसा: संत समाज ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच एसआईटी (SIT) कर रही है और मुख्य आरोपियों पर कार्रवाई हो चुकी है। इसलिए जांच पूरी होने से पहले किसी पर बिना साक्ष्य के आरोप लगाना अनुचित है। ​संतों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव रखा कि चंपत राय का राम मंदिर निर्माण और आंदोलन में अतुलनीय योगदान रहा है और उनकी निष्ठा पर कोई शंका नहीं की जा सकती।
    1
    अयोध्या राम मंदिर में दान और चढ़ावा चोरी के आरोपों तथा विवाद के बाद, अयोध्या का बड़ा संत समाज और प्रमुख अखाड़े श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं।

​संतों के इस समर्थन और पूरे घटनाक्रम से जुड़े मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:
​सफाई और संवाद अभियान: ट्रस्ट के महासचिव पद से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने के बाद चंपत राय ने अयोध्या में साधु-संतों और अखाड़ों (जैसे निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास) से मुलाकात कर संवाद शुरू किया। उन्होंने चढ़ावा प्रकरण में प्रशासनिक व कानूनी कार्रवाइयों की विस्तृत जानकारी दी और भ्रम दूर करने का प्रयास किया।
​मणिराम दास छावनी में बैठक: मणिराम दास छावनी में लगभग 300 साधु-संतों, विश्व हिंदू परिषद (VHP) और RSS के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी हुई। इसकी अध्यक्षता महंत कमलनयन दास ने की।
​षड्यंत्र और चरित्र हनन का आरोप: संत समाज और धार्मिक न्यास समिति के सदस्यों (जैसे स्वामी राजकुमार दास और महंत मिथिलेश नंदिनी शरण) ने कहा कि चंपत राय निष्कलंक और बेदाग हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर आंदोलन और निर्माण को नीचा दिखाने के लिए विपक्षी ताकतों द्वारा सुनियोजित तरीके से उनका चरित्र हनन और अयोध्या को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।
​विपक्ष पर निशाना: संतों का कहना था कि जिन्होंने कोर्ट में रामलला के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे, वे अब राजनीति के तहत इस मुद्दे पर भ्रम फैला रहे हैं।
​जांच प्रक्रिया पर भरोसा: संत समाज ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच एसआईटी (SIT) कर रही है और मुख्य आरोपियों पर कार्रवाई हो चुकी है। इसलिए जांच पूरी होने से पहले किसी पर बिना साक्ष्य के आरोप लगाना अनुचित है।
​संतों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव रखा कि चंपत राय का राम मंदिर निर्माण और आंदोलन में अतुलनीय योगदान रहा है और उनकी निष्ठा पर कोई शंका नहीं की जा सकती।
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Librarian Chauri Chaura, Gorakhpur•
    3 hrs ago
  • क्या अमेरिका और ईरान फिर बातचीत की मेज पर लौटेंगे? या फिर... होर्मुज से शुरू हुआ ये तनाव... एक बड़े युद्ध की चिंगारी बन जाएगा? अमेरिका-ईरान: महायुद्ध का खतरा तो भइया... उल्टी गिनती खत्म! और अब... अमेरिका और ईरान के बीच महायुद्ध का खतरा एक बार फिर सिर पर आ खड़ा हुआ है! क्योंकि... ईरान और अमेरिका के बीच शांति की जो आखिरी उम्मीद बची थी... वो भी आज टूटती नजर आ रही है। तेहरान से साफ संकेत मिल रहे हैं... कि अब ईरान सिर्फ बचाव की रणनीति पर नहीं रहेगा... बल्कि जरूरत पड़ी तो सीधे आक्रामक रुख अपनाएगा। [पॉज़] इस वक्त की सबसे बड़ी खबर ये है कि... जून में अमेरिका और ईरान के बीच हुआ 60 दिन का समझौता... आज खत्म हो रहा है। और इस समझौते को आगे बढ़ाने को लेकर... दोनों देशों के बीच बातचीत में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। यानी... जिस समझौते से युद्ध को रोकने और हालात सामान्य करने की उम्मीद जगी थी... उसकी मियाद खत्म... और बातचीत अब भी अटकी हुई है। [पॉज़] सबसे बड़ा खतरा अब ईरान की तरफ से मिल रहे इन संकेतों से है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स यानी IRGC के वरिष्ठ कमांडर... ब्रिगेडियर जनरल यदोल्लाह जवानी ने कहा है कि ईरान की रक्षात्मक रणनीति अब आक्रामक रूप ले सकती है। यानी... अब तक ईरान जिस रणनीति को बचाव बता रहा था... उसे अब ऑफेंसिव यानी आक्रामक अंदाज दिया जा सकता है। और अगर ऐसा हुआ... तो अमेरिका और ईरान के बीच तनाव... सीधे बड़े सैन्य टकराव में बदल सकता है। [पॉज़] और इस तनाव का सबसे बड़ा असर दिखाई दे रहा है... होर्मुज जलडमरूमध्य में! दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक... होर्मुज में जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है। ताजा शिपिंग डेटा के मुताबिक... शनिवार को सिर्फ कुछ ही कमोडिटी जहाज इस रास्ते से गुजरे... जबकि रविवार को कोई ट्रांजिट दर्ज नहीं हुआ। यानी... तेल और गैस की सप्लाई वाले इस बेहद अहम रास्ते पर... तनाव अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। और सबसे बड़ा सवाल यही है... क्या अमेरिका और ईरान फिर बातचीत की मेज पर लौटेंगे? या फिर... होर्मुज से शुरू हुआ ये तनाव... एक बड़े युद्ध की चिंगारी बन जाएगा? क्योंकि इस वक्त... खाड़ी में हालात बेहद विस्फोटक हैं... और ईरान के तेवर साफ बता रहे हैं... अब मामला सिर्फ बचाव का नहीं... आर-पार की तैयारी का है!
    1
    क्या अमेरिका और ईरान फिर बातचीत की मेज पर लौटेंगे?
या फिर...
होर्मुज से शुरू हुआ ये तनाव...
एक बड़े युद्ध की चिंगारी बन जाएगा?
अमेरिका-ईरान: महायुद्ध का खतरा
तो भइया...
उल्टी गिनती खत्म!
और अब...
अमेरिका और ईरान के बीच महायुद्ध का खतरा एक बार फिर सिर पर आ खड़ा हुआ है!
क्योंकि...
ईरान और अमेरिका के बीच शांति की जो आखिरी उम्मीद बची थी...
वो भी आज टूटती नजर आ रही है।
तेहरान से साफ संकेत मिल रहे हैं...
कि अब ईरान सिर्फ बचाव की रणनीति पर नहीं रहेगा...
बल्कि जरूरत पड़ी तो सीधे आक्रामक रुख अपनाएगा।
[पॉज़]
इस वक्त की सबसे बड़ी खबर ये है कि...
जून में अमेरिका और ईरान के बीच हुआ 60 दिन का समझौता... आज खत्म हो रहा है।
और इस समझौते को आगे बढ़ाने को लेकर...
दोनों देशों के बीच बातचीत में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है।
यानी...
जिस समझौते से युद्ध को रोकने और हालात सामान्य करने की उम्मीद जगी थी...
उसकी मियाद खत्म...
और बातचीत अब भी अटकी हुई है।
[पॉज़]
सबसे बड़ा खतरा अब ईरान की तरफ से मिल रहे इन संकेतों से है।
ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स यानी IRGC के वरिष्ठ कमांडर...
ब्रिगेडियर जनरल यदोल्लाह जवानी ने कहा है कि ईरान की रक्षात्मक रणनीति अब आक्रामक रूप ले सकती है।
यानी...
अब तक ईरान जिस रणनीति को बचाव बता रहा था...
उसे अब ऑफेंसिव यानी आक्रामक अंदाज दिया जा सकता है।
और अगर ऐसा हुआ...
तो अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...
सीधे बड़े सैन्य टकराव में बदल सकता है।
[पॉज़]
और इस तनाव का सबसे बड़ा असर दिखाई दे रहा है...
होर्मुज जलडमरूमध्य में!
दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक...
होर्मुज में जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है।
ताजा शिपिंग डेटा के मुताबिक...
शनिवार को सिर्फ कुछ ही कमोडिटी जहाज इस रास्ते से गुजरे...
जबकि रविवार को कोई ट्रांजिट दर्ज नहीं हुआ।
यानी...
तेल और गैस की सप्लाई वाले इस बेहद अहम रास्ते पर...
तनाव अब अपने चरम पर पहुंच चुका है।
और सबसे बड़ा सवाल यही है...
क्या अमेरिका और ईरान फिर बातचीत की मेज पर लौटेंगे?
या फिर...
होर्मुज से शुरू हुआ ये तनाव...
एक बड़े युद्ध की चिंगारी बन जाएगा?
क्योंकि इस वक्त...
खाड़ी में हालात बेहद विस्फोटक हैं...
और ईरान के तेवर साफ बता रहे हैं...
अब मामला सिर्फ बचाव का नहीं...
आर-पार की तैयारी का है!
    user_RIYAJUDDIN SIDDIQUI
    RIYAJUDDIN SIDDIQUI
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दुदही में भ्रष्टाचार का आरोप: पहली बारिश में ध्वस्त हुआ लाखों का नाला। ​"क्या विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार की नींव रखी जा रही है? कुशीनगर के दुदही से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। यहाँ लाखों रुपये की लागत से बना नाला पहली ही बारिश का दबाव नहीं झेल पाया और धराशायी हो गया! ​मामला नगर पंचायत दुदही के वार्ड नंबर 11, सरोजिनी नगर और वार्ड नंबर 9, लालबहादुर शास्त्री नगर का है। जनता के टैक्स के पैसों से बने इस नाले से लोगों को उम्मीद थी कि जलभराव से मुक्ति मिलेगी, लेकिन पहली ही बारिश ने इस निर्माण कार्य की पोल खोल दी। नाला कई जगहों से पूरी तरह से टूट चुका है और जगह-जगह बड़ी-बड़ी दरारें साफ नजर आ रही हैं। ​ग्रामीणों का आरोप है कि इस नाले के निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। लोगों का कहना है कि जब नाला बन रहा था, तभी से घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई जा रही थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों से की, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। ​अब आक्रोशित ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषी ठेकेदारों व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस गंभीर मामले पर नगर पंचायत प्रशासन ने पूरी तरह चुप्पी साध रखी है—ईओ और जनप्रतिनिधियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। ​आपकी इस खबर पर क्या राय है? कमेंट करके हमें बताएं और इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि यह आवाज जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुँच सके।"
    1
    दुदही में भ्रष्टाचार का आरोप: पहली बारिश में ध्वस्त हुआ लाखों का नाला।

​"क्या विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार की नींव रखी जा रही है? कुशीनगर के दुदही से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। यहाँ लाखों रुपये की लागत से बना नाला पहली ही बारिश का दबाव नहीं झेल पाया और धराशायी हो गया!
​मामला नगर पंचायत दुदही के वार्ड नंबर 11, सरोजिनी नगर और वार्ड नंबर 9, लालबहादुर शास्त्री नगर का है। जनता के टैक्स के पैसों से बने इस नाले से लोगों को उम्मीद थी कि जलभराव से मुक्ति मिलेगी, लेकिन पहली ही बारिश ने इस निर्माण कार्य की पोल खोल दी। नाला कई जगहों से पूरी तरह से टूट चुका है और जगह-जगह बड़ी-बड़ी दरारें साफ नजर आ रही हैं।
​ग्रामीणों का आरोप है कि इस नाले के निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। लोगों का कहना है कि जब नाला बन रहा था, तभी से घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई जा रही थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों से की, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली।
​अब आक्रोशित ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषी ठेकेदारों व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस गंभीर मामले पर नगर पंचायत प्रशासन ने पूरी तरह चुप्पी साध रखी है—ईओ और जनप्रतिनिधियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
​आपकी इस खबर पर क्या राय है? कमेंट करके हमें बताएं और इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि यह आवाज जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुँच सके।"
    user_Bharat Up Times
    Bharat Up Times
    Local News Reporter तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर क्रॉस कंट्री रेस एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित मऊ । स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन के सहयोग से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा क्रॉस कंट्री रेस (बालक/बालिका वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग की दौड़ पुलिस लाइन के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर गाजीपुर तिराहा, भीटी होते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में समाप्त हुई, जबकि बालिका वर्ग की दौड़ भीटी चौक से प्रारंभ होकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट, मऊ द्वारा खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया गया। बालक वर्ग में कबीराज प्रथम, राहुल राजभर द्वितीय, सत्यम निषाद तृतीय, अनिल यादव चतुर्थ, धीरज कन्नौजिया पंचम तथा गणेश निषाद ने षष्ठम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में मनीषा यादव प्रथम, अर्चना यादव द्वितीय, शिवांगी तृतीय, संजना चतुर्थ, रोमी राजभर पंचम एवं रंजना कुमारी ने षष्ठम स्थान प्राप्त किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में ध्वजारोहण के पश्चात आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सदर तथा विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इसके उपरांत नगर पालिका परिषद, मऊ द्वारा जनपद स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जनपद की चार टीमों ने प्रतिभाग किया। विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मऊ अरसद जमाल द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर राजीव कुमार जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ, मनोज यादव, रीमा यादव, सोनिया कुमारी, मोईन खान, रितेश दास सहित जनपद के खेल प्रेमी उपस्थित रहे। अंत में जिला क्रीड़ाधिकारी मऊ डीपी सिंह ने खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु उपस्थित अतिथियों एवं खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।
    3
    स्वतंत्रता दिवस पर क्रॉस कंट्री रेस एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित
मऊ । स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन के सहयोग से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा क्रॉस कंट्री रेस (बालक/बालिका वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग की दौड़ पुलिस लाइन के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर गाजीपुर तिराहा, भीटी होते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में समाप्त हुई, जबकि बालिका वर्ग की दौड़ भीटी चौक से प्रारंभ होकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट, मऊ द्वारा खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया गया।
बालक वर्ग में कबीराज प्रथम, राहुल राजभर द्वितीय, सत्यम निषाद तृतीय, अनिल यादव चतुर्थ, धीरज कन्नौजिया पंचम तथा गणेश निषाद ने षष्ठम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में मनीषा यादव प्रथम, अर्चना यादव द्वितीय, शिवांगी तृतीय, संजना चतुर्थ, रोमी राजभर पंचम एवं रंजना कुमारी ने षष्ठम स्थान प्राप्त किया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में ध्वजारोहण के पश्चात आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सदर तथा विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इसके उपरांत नगर पालिका परिषद, मऊ द्वारा जनपद स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जनपद की चार टीमों ने प्रतिभाग किया। विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मऊ अरसद जमाल द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर राजीव कुमार जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ, मनोज यादव, रीमा यादव, सोनिया कुमारी, मोईन खान, रितेश दास सहित जनपद के खेल प्रेमी उपस्थित रहे। अंत में जिला क्रीड़ाधिकारी मऊ डीपी सिंह ने खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु उपस्थित अतिथियों एवं खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कूटरचित तरीके से बाइक बेचने का आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई TVS विक्टर मोटरसाइकिल को फर्जी तरीके से बेचने का आरोप, खरजरवा से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त देवरिया। अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने कूटरचित तरीके से मोटरसाइकिल बेचने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 16 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर खरजरवा से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवम सिंह पुत्र स्व. आनन्द प्रकाश सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी मकान नंबर 154, वार्ड नंबर 20, साकेतनगर, थाना कोतवाली, देवरिया के रूप में हुई है। मामले में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0-380/2024 के तहत धारा 419, 420, 467, 468, 504 एवं 506 भादवि में मुकदमा दर्ज है। मोटरसाइकिल को कूटरचित तरीके से बेचने का आरोप पुलिस के मुताबिक वादिनी सरिता सिंह पत्नी स्व. रवि प्रकाश सिंह, निवासी साकेतनगर, देवरिया की TVS विक्टर मोटरसाइकिल संख्या UP52AU/8358 को अभियुक्त द्वारा कथित रूप से कूटरचित तरीके से बेच दिया गया था। इस संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, थाना कोतवाली देवरिया उपनिरीक्षक मनीष सिंह, थाना कोतवाली देवरिया कांस्टेबल अविनाश सिंह, थाना कोतवाली देवरिया महिला आरक्षी शीला सिंह, थाना कोतवाली देवरिया
    2
    कूटरचित तरीके से बाइक बेचने का आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
TVS विक्टर मोटरसाइकिल को फर्जी तरीके से बेचने का आरोप, खरजरवा से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त
देवरिया। अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने कूटरचित तरीके से मोटरसाइकिल बेचने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 16 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर खरजरवा से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवम सिंह पुत्र स्व. आनन्द प्रकाश सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी मकान नंबर 154, वार्ड नंबर 20, साकेतनगर, थाना कोतवाली, देवरिया के रूप में हुई है।
मामले में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0-380/2024 के तहत धारा 419, 420, 467, 468, 504 एवं 506 भादवि में मुकदमा दर्ज है।
मोटरसाइकिल को कूटरचित तरीके से बेचने का आरोप
पुलिस के मुताबिक वादिनी सरिता सिंह पत्नी स्व. रवि प्रकाश सिंह, निवासी साकेतनगर, देवरिया की TVS विक्टर मोटरसाइकिल संख्या UP52AU/8358 को अभियुक्त द्वारा कथित रूप से कूटरचित तरीके से बेच दिया गया था। इस संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, थाना कोतवाली देवरिया
उपनिरीक्षक मनीष सिंह, थाना कोतवाली देवरिया
कांस्टेबल अविनाश सिंह, थाना कोतवाली देवरिया
महिला आरक्षी शीला सिंह, थाना कोतवाली देवरिया
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र (पूरे कुमेदान, मजरे कोलवा गांव) में बंजर जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष की घटना सामने आई है। ​घटना का विवरण: ​कारण: शमशेर अली (70) और विक्रमाजीत सिंह के बीच मकान के सामने स्थित बंजर जमीन पर कब्जेदारी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। ​मारपीट और हमला: रविवार को ट्रैक्टर से जुताई करने का विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। ​मौत और घायल: हमले और ट्रैक्टर से कुचलने के कारण 70 वर्षीय शमशेर अली गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। घटना में महिलाओं समेत करीब 9 लोग घायल हुए हैं। ​पुलिस कार्रवाई: ​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) अर्पित विजयवर्गीय और भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। ​गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र (पूरे कुमेदान, मजरे कोलवा गांव) में बंजर जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष की घटना सामने आई है।

​घटना का विवरण:
​कारण: शमशेर अली (70) और विक्रमाजीत सिंह के बीच मकान के सामने स्थित बंजर जमीन पर कब्जेदारी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।
​मारपीट और हमला: रविवार को ट्रैक्टर से जुताई करने का विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले।
​मौत और घायल: हमले और ट्रैक्टर से कुचलने के कारण 70 वर्षीय शमशेर अली गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। घटना में महिलाओं समेत करीब 9 लोग घायल हुए हैं।
​पुलिस कार्रवाई:
​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) अर्पित विजयवर्गीय और भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की।
​गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Librarian Chauri Chaura, Gorakhpur•
    3 hrs ago
  • कुशीनगर में खूबसूरती से खतरे तक: पनियहवा पुल बना सेल्फी और स्टंट पॉइंट कुशीनगर। कभी अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिक महत्व के लिए पहचान रखने वाला पनियहवा पुल अब लापरवाही और असुरक्षा के चलते चिंता का विषय बनता जा रहा है। नारायणी नदी पर बना यह पुल भारत-नेपाल को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग के साथ-साथ स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही का भी प्रमुख केंद्र है। लेकिन इन दिनों पुल और इसके आसपास का इलाका युवाओं के लिए सेल्फी, रील और स्टंट का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। कई युवक रेलवे ट्रैक के आसपास वीडियो और रील बनाने के लिए पहुंच रहे हैं। कुछ मामलों में ट्रेन के आने के दौरान उसके साथ स्टंट करने जैसी खतरनाक कोशिशें भी देखने को मिल रही हैं। यह लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। पुल के ऊपर जरा-सी चूक सीधे नारायणी नदी के गहरे पानी में गिरने का खतरा पैदा कर सकती है। वहीं रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के साथ स्टंट करना जानलेवा साबित हो सकता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कुछ युवा सोशल मीडिया पर कुछ सेकेंड की लोकप्रियता के लिए अपनी जिंदगी को खतरे में क्यों डाल रहे हैं? क्या एक वीडियो या रील की कीमत इंसानी जिंदगी से ज्यादा हो सकती है? यह मामला सिर्फ युवाओं की लापरवाही तक सीमित नहीं है, बल्कि संवेदनशील स्थल पर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन पनियहवा पुल और रेलवे ट्रैक के आसपास निगरानी बढ़ाए और खतरनाक तरीके से वीडियो बनाने वालों को रोके। क्योंकि हादसा होने के बाद कार्रवाई करने से बेहतर है—हादसे से पहले सावधानी बरती जाए।
    1
    कुशीनगर में खूबसूरती से खतरे तक: पनियहवा पुल बना सेल्फी और स्टंट पॉइंट
कुशीनगर। कभी अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिक महत्व के लिए पहचान रखने वाला पनियहवा पुल अब लापरवाही और असुरक्षा के चलते चिंता का विषय बनता जा रहा है। नारायणी नदी पर बना यह पुल भारत-नेपाल को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग के साथ-साथ स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही का भी प्रमुख केंद्र है।
लेकिन इन दिनों पुल और इसके आसपास का इलाका युवाओं के लिए सेल्फी, रील और स्टंट का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। कई युवक रेलवे ट्रैक के आसपास वीडियो और रील बनाने के लिए पहुंच रहे हैं। कुछ मामलों में ट्रेन के आने के दौरान उसके साथ स्टंट करने जैसी खतरनाक कोशिशें भी देखने को मिल रही हैं।
यह लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। पुल के ऊपर जरा-सी चूक सीधे नारायणी नदी के गहरे पानी में गिरने का खतरा पैदा कर सकती है। वहीं रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के साथ स्टंट करना जानलेवा साबित हो सकता है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कुछ युवा सोशल मीडिया पर कुछ सेकेंड की लोकप्रियता के लिए अपनी जिंदगी को खतरे में क्यों डाल रहे हैं? क्या एक वीडियो या रील की कीमत इंसानी जिंदगी से ज्यादा हो सकती है?
यह मामला सिर्फ युवाओं की लापरवाही तक सीमित नहीं है, बल्कि संवेदनशील स्थल पर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन पनियहवा पुल और रेलवे ट्रैक के आसपास निगरानी बढ़ाए और खतरनाक तरीके से वीडियो बनाने वालों को रोके।
क्योंकि हादसा होने के बाद कार्रवाई करने से बेहतर है—हादसे से पहले सावधानी बरती जाए।
    user_Aditya pandey
    Aditya pandey
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बनकटा पुलिस ने सलेमपुर-मैरवा मार्ग से आरोपी को दबोचा, पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में हुई कार्रवाई नाबालिग किशोरी को बरामद कर आरोपी गिरफ्तार देवरिया। थाना बनकटा पुलिस ने नाबालिग किशोरी के घर से चले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में बनकटा पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को थाना बनकटा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के घर से कहीं चले जाने के संबंध में तहरीर दी थी। मामले में तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान 15 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोहनपुर बाजार के पास सलेमपुर-मैरवा मार्ग से पीड़िता को बरामद कर लिया। साथ ही मामले से संबंधित आरोपी राजपूत विशाल पवन सिंह पुत्र स्वर्गीय पवन सिंह, निवासी खलवा, थाना नौतन, जिला सिवान, बिहार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि बरामद पीड़िता के बयान और विवेचना में संकलित साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 87, 65(1) बीएनएस, धारा ¾(2) पॉक्सो एक्ट तथा धारा 9 बाल विवाह निषेध अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 20/2024, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना श्रीरामपुर, जनपद देवरिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, थाना बनकटा। महिला आरक्षी ममता सिंह, थाना बनकटा। महिला आरक्षी संगम सिंह, थाना बनकटा।
    2
    बनकटा पुलिस ने सलेमपुर-मैरवा मार्ग से आरोपी को दबोचा, पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में हुई कार्रवाई
नाबालिग किशोरी को बरामद कर आरोपी गिरफ्तार
देवरिया। थाना बनकटा पुलिस ने नाबालिग किशोरी के घर से चले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में बनकटा पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को थाना बनकटा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के घर से कहीं चले जाने के संबंध में तहरीर दी थी। मामले में तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान 15 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोहनपुर बाजार के पास सलेमपुर-मैरवा मार्ग से पीड़िता को बरामद कर लिया। साथ ही मामले से संबंधित आरोपी राजपूत विशाल पवन सिंह पुत्र स्वर्गीय पवन सिंह, निवासी खलवा, थाना नौतन, जिला सिवान, बिहार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि बरामद पीड़िता के बयान और विवेचना में संकलित साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 87, 65(1) बीएनएस, धारा ¾(2) पॉक्सो एक्ट तथा धारा 9 बाल विवाह निषेध अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 20/2024, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना श्रीरामपुर, जनपद देवरिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, थाना बनकटा।
महिला आरक्षी ममता सिंह, थाना बनकटा।
महिला आरक्षी संगम सिंह, थाना बनकटा।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र के बदौली बाबू गांव में दर्दनाक हादसा,नाग पंचमी पर तालाब में नहाने गए 3 बच्चों की डू/बने से मौ*त.......
    1
    गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र के बदौली बाबू गांव में दर्दनाक हादसा,नाग पंचमी पर तालाब में नहाने गए 3 बच्चों की डू/बने से मौ*त.......
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.