logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कूटरचित तरीके से बाइक बेचने का आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई TVS विक्टर मोटरसाइकिल को फर्जी तरीके से बेचने का आरोप, खरजरवा से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त देवरिया। अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने कूटरचित तरीके से मोटरसाइकिल बेचने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 16 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर खरजरवा से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवम सिंह पुत्र स्व. आनन्द प्रकाश सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी मकान नंबर 154, वार्ड नंबर 20, साकेतनगर, थाना कोतवाली, देवरिया के रूप में हुई है। मामले में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0-380/2024 के तहत धारा 419, 420, 467, 468, 504 एवं 506 भादवि में मुकदमा दर्ज है। मोटरसाइकिल को कूटरचित तरीके से बेचने का आरोप पुलिस के मुताबिक वादिनी सरिता सिंह पत्नी स्व. रवि प्रकाश सिंह, निवासी साकेतनगर, देवरिया की TVS विक्टर मोटरसाइकिल संख्या UP52AU/8358 को अभियुक्त द्वारा कथित रूप से कूटरचित तरीके से बेच दिया गया था। इस संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, थाना कोतवाली देवरिया उपनिरीक्षक मनीष सिंह, थाना कोतवाली देवरिया कांस्टेबल अविनाश सिंह, थाना कोतवाली देवरिया महिला आरक्षी शीला सिंह, थाना कोतवाली देवरिया

9 hrs ago
user_अवनीश शंकर राय
अवनीश शंकर राय
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago
cfae5846-d7e8-4d14-9b73-579652c7bdb9

कूटरचित तरीके से बाइक बेचने का आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई TVS विक्टर मोटरसाइकिल को फर्जी तरीके से बेचने का आरोप, खरजरवा से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त देवरिया। अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने कूटरचित तरीके से मोटरसाइकिल बेचने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 16 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर खरजरवा से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवम सिंह पुत्र स्व. आनन्द प्रकाश सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी मकान नंबर 154, वार्ड नंबर 20, साकेतनगर, थाना कोतवाली, देवरिया के रूप में हुई है। मामले में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0-380/2024

के तहत धारा 419, 420, 467, 468, 504 एवं 506 भादवि में मुकदमा दर्ज है। मोटरसाइकिल को कूटरचित तरीके से बेचने का आरोप पुलिस के मुताबिक वादिनी सरिता सिंह पत्नी स्व. रवि प्रकाश सिंह, निवासी साकेतनगर, देवरिया की TVS विक्टर मोटरसाइकिल संख्या UP52AU/8358 को अभियुक्त द्वारा कथित रूप से कूटरचित तरीके से बेच दिया गया था। इस संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, थाना कोतवाली देवरिया उपनिरीक्षक मनीष सिंह, थाना कोतवाली देवरिया कांस्टेबल अविनाश सिंह, थाना कोतवाली देवरिया महिला आरक्षी शीला सिंह, थाना कोतवाली देवरिया

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चुनाहजूरी स्थित माता मंदिर से मड़देव तक कांवड़ यात्रा निकाली चुनाहजूरी माता मंदिर से मड़देव तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सैलानी चौक पर हुआ स्वागत रिपोर्टर दुर्गेश यादव जन जन की आवाज न्यूज़ 24 बैतुल चुनाहजूरी। सावन माह के पावन अवसर पर चुनाहजूरी स्थित माता मंदिर से मड़देव तक कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारों के साथ कांवड़ लेकर मड़देव की ओर रवाना हुए। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था देखने को मिली। यात्रा का सैलानी चौक पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए स्वागत एवं आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गईं। कांवड़ यात्रा में बच्चों और महिलाओं की भागीदारी ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। यात्रा शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मड़देव की ओर रवाना हुई। कार्यक्रम में बदामी यादव, सन्तोष यादव, सरपंच पति दल्लू उईके, रोजगार सहायक दिनेश यादव तथा सैलानी चौक के दुकानदारों द्वारा कांवड़ यात्रा के श्रद्धालुओं को स्वफाहार देकर स्वागत किया
    4
    चुनाहजूरी स्थित माता मंदिर से मड़देव तक कांवड़ यात्रा निकाली
चुनाहजूरी माता मंदिर से मड़देव तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सैलानी चौक पर हुआ स्वागत
रिपोर्टर दुर्गेश यादव  जन जन की आवाज न्यूज़ 24 बैतुल
चुनाहजूरी। सावन माह के पावन अवसर पर चुनाहजूरी स्थित माता मंदिर से मड़देव तक कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारों के साथ कांवड़ लेकर मड़देव की ओर रवाना हुए।
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था देखने को मिली। यात्रा का सैलानी चौक पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए स्वागत एवं आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गईं।
कांवड़ यात्रा में बच्चों और महिलाओं की भागीदारी ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। यात्रा शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मड़देव की ओर रवाना हुई। कार्यक्रम में बदामी यादव, सन्तोष यादव, सरपंच पति दल्लू उईके, रोजगार सहायक दिनेश यादव तथा सैलानी चौक के दुकानदारों द्वारा कांवड़ यात्रा के श्रद्धालुओं को स्वफाहार देकर स्वागत किया
    user_जन जन की आवाज न्यूज़ 24
    जन जन की आवाज न्यूज़ 24
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर पहुंचे एसपी अभिजित आर. शंकर, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर मंदिर परिसर का निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश देवरिया। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार, 17 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर ने थाना मदनपुर क्षेत्र के महेन स्थित बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मंदिर परिसर में प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती तथा संवेदनशील स्थानों पर लगाए गए ड्यूटी प्वाइंट का निरीक्षण किया। उन्होंने भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीड़ बढ़ने की स्थिति में श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से कतारबद्ध कर दर्शन कराया जाए। साथ ही अफवाह फैलाने अथवा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एसपी ने मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी सुविधाओं और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी भी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं को भरोसा दिलाया कि सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में दर्शन कराने के लिए देवरिया पुलिस पूरी तरह तत्पर है। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात, प्रभावी कानून-व्यवस्था और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए जनपद पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
    1
    बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर पहुंचे एसपी अभिजित आर. शंकर, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर मंदिर परिसर का निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश
देवरिया। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार, 17 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर ने थाना मदनपुर क्षेत्र के महेन स्थित बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने मंदिर परिसर में प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती तथा संवेदनशील स्थानों पर लगाए गए ड्यूटी प्वाइंट का निरीक्षण किया। उन्होंने भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की।
पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीड़ बढ़ने की स्थिति में श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से कतारबद्ध कर दर्शन कराया जाए। साथ ही अफवाह फैलाने अथवा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
एसपी ने मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी सुविधाओं और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी भी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं को भरोसा दिलाया कि सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में दर्शन कराने के लिए देवरिया पुलिस पूरी तरह तत्पर है।
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात, प्रभावी कानून-व्यवस्था और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए जनपद पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ‘जैन अल्फा’ की आवाज लखनऊ तक पहुंची, मांगों को लेकर छात्रों का धरना!
    1
    ‘जैन अल्फा’ की आवाज लखनऊ तक पहुंची, मांगों को लेकर छात्रों का धरना!
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में नशे में धुत एक अग्निवीर जवान (यश तोमर) द्वारा पुलिसकर्मियों और राहगीरों से हाथापाई व अभद्रता की घटना सामने आई है। ​घटना का मुख्य विवरण: ​वाहनों में टक्कर: रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी कार में सवार अग्निवीर ने नशे की हालत में कई गाड़ियों में टक्कर मार दी और कार को रेस्टोरेंट के अंदर घुसाने का प्रयास किया। ​पुलिसकर्मियों से हाथापाई: सूचना पर पहुंची पुलिस (PRV) और हाईवे चौकी के दरोगा से आरोपी भिड़ गया। उसने पुलिस चालकों व पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की, एक चालक की वर्दी फाड़ दी और दरोगा के साथ भी हाथापाई की। ​कार्रवाई: पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे काबू में कर हिरासत में लिया। इसके बाद सेना पुलिस (Military Police) और सैन्य अधिकारियों को सूचित कर मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई है।
    1
    मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में नशे में धुत एक अग्निवीर जवान (यश तोमर) द्वारा पुलिसकर्मियों और राहगीरों से हाथापाई व अभद्रता की घटना सामने आई है।
​घटना का मुख्य विवरण:
​वाहनों में टक्कर: रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी कार में सवार अग्निवीर ने नशे की हालत में कई गाड़ियों में टक्कर मार दी और कार को रेस्टोरेंट के अंदर घुसाने का प्रयास किया।
​पुलिसकर्मियों से हाथापाई: सूचना पर पहुंची पुलिस (PRV) और हाईवे चौकी के दरोगा से आरोपी भिड़ गया। उसने पुलिस चालकों व पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की, एक चालक की वर्दी फाड़ दी और दरोगा के साथ भी हाथापाई की।
​कार्रवाई: पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे काबू में कर हिरासत में लिया। इसके बाद सेना पुलिस (Military Police) और सैन्य अधिकारियों को सूचित कर मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई है।
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Librarian Chauri Chaura, Gorakhpur•
    47 min ago
  • नागपंचमी पर परवरपार शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा परिसर
    1
    नागपंचमी पर परवरपार शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा परिसर
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर पडरौना के छावनी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में महिला की मृत्यु होने पर परिजनों का फूटा गुस्सा ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर पडरौना के छावनी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में महिला की मृत्यु होने पर परिजनों का फूटा गुस्सा
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर पडरौना के छावनी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में महिला की मृत्यु होने पर परिजनों का फूटा गुस्सा
ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर पडरौना के छावनी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में महिला की मृत्यु होने पर परिजनों का फूटा गुस्सा
    user_Salma khatoon
    Salma khatoon
    Audio visual consultant पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अब मामला सिर्फ बचाव का नहीं... आर-पार की तैयारी का है!” अमेरिका-ईरान: युद्ध का खतरा तो भइया... उल्टी गिनती खत्म! अमेरिका और ईरान के बीच महायुद्ध का खतरा फिर सिर पर आ गया है! जून में हुआ 60 दिन का अमेरिका-ईरान समझौता आज खत्म हो गया है और दोनों देशों के बीच बातचीत अब भी अटकी हुई है। इसी बीच ईरान के IRGC कमांडर यदोल्लाह जवानी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने संकेत दिया है कि ईरान अब रक्षात्मक से आक्रामक रुख अपना सकता है और दुश्मनों को रणनीतिक सरप्राइज देने की तैयारी है। उधर होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही भी बुरी तरह प्रभावित है। यानी एक तरफ बातचीत अटकी है, दूसरी तरफ ईरान के तेवर आक्रामक हैं। अब सवाल है... अगला कदम बातचीत होगा या फिर युद्ध?
    1
    अब मामला सिर्फ बचाव का नहीं... आर-पार की तैयारी का है!”
अमेरिका-ईरान: युद्ध का खतरा
तो भइया... उल्टी गिनती खत्म! अमेरिका और ईरान के बीच महायुद्ध का खतरा फिर सिर पर आ गया है!
जून में हुआ 60 दिन का अमेरिका-ईरान समझौता आज खत्म हो गया है और दोनों देशों के बीच बातचीत अब भी अटकी हुई है।
इसी बीच ईरान के IRGC कमांडर यदोल्लाह जवानी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने संकेत दिया है कि ईरान अब रक्षात्मक से आक्रामक रुख अपना सकता है और दुश्मनों को रणनीतिक सरप्राइज देने की तैयारी है।
उधर होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही भी बुरी तरह प्रभावित है।
यानी एक तरफ बातचीत अटकी है, दूसरी तरफ ईरान के तेवर आक्रामक हैं।
अब सवाल है... अगला कदम बातचीत होगा या फिर युद्ध?
    user_RIYAJUDDIN SIDDIQUI
    RIYAJUDDIN SIDDIQUI
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • देवरिया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देवरिया क्लब में आयोजित मुख्य समारोह खाद्यान्न से लेकर अंतरिक्ष तक: स्वतंत्रता दिवस पर बोले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, देवरिया में विकास की नई हुंकार ​देवरिया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देवरिया क्लब में आयोजित मुख्य समारोह में भारत की अभूतपूर्व प्रगति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। तत्पश्चात आयोजित विशेष संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत की विकास यात्रा का खाका प्रस्तुत किया। ​भाषण के मुख्य बिंदु: ​खाद्यान्न और तकनीक: कृषि मंत्री ने रेखांकित किया कि भारत अब खाद्यान्न के क्षेत्र में पूरी तरह आत्मनिर्भर हो चुका है और दुनिया को अनाज निर्यात कर रहा है। इसके साथ ही, देश अब विमान निर्माण से लेकर अंतरिक्ष और अत्याधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान बना रहा है। ​जनकल्याणकारी योजनाएं: केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि 'स्वच्छ भारत अभियान' ने महात्मा गांधी के सपने को साकार किया है। गरीबों को पक्के मकान और निर्बाध विद्युत आपूर्ति जैसी सुविधाएं देकर नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारा गया है। ​संस्कार और कर्तव्य: उन्होंने भावी पीढ़ी को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ बेहतर संस्कार देने का आह्वान किया और कहा कि आर्थिक, सामाजिक व वैज्ञानिक प्रगति ही भारत को 'विकसित राष्ट्र' बनाएगी। ​समारोह की झलकियां: गोष्ठी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पं. गिरीश चंद्र तिवारी ने स्वतंत्रता संग्राम के संस्मरण साझा किए, वहीं मुख्य विकास अधिकारी (CDO) राजेश कुमार सिंह ने व्यवहार परिवर्तन के साथ विकास कार्यों के क्रियान्वयन पर बल दिया। ​कार्यक्रम में सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत किया। समारोह का संचालन अपर मुख्य अधिकारी (जिला पंचायत) द्वारा किया गया। ​प्रमुख उपस्थिति: इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश मणि, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर, वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल पांडेय, परियोजना निदेशक, भाजपा नेता अंकुर राय, अंबिकेश पांडेय सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    1
    देवरिया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देवरिया क्लब में आयोजित मुख्य समारोह
खाद्यान्न से लेकर अंतरिक्ष तक: स्वतंत्रता दिवस पर बोले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, देवरिया में विकास की नई हुंकार
​देवरिया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देवरिया क्लब में आयोजित मुख्य समारोह में भारत की अभूतपूर्व प्रगति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। तत्पश्चात आयोजित विशेष संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत की विकास यात्रा का खाका प्रस्तुत किया।
​भाषण के मुख्य बिंदु:
​खाद्यान्न और तकनीक: कृषि मंत्री ने रेखांकित किया कि भारत अब खाद्यान्न के क्षेत्र में पूरी तरह आत्मनिर्भर हो चुका है और दुनिया को अनाज निर्यात कर रहा है। इसके साथ ही, देश अब विमान निर्माण से लेकर अंतरिक्ष और अत्याधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान बना रहा है।
​जनकल्याणकारी योजनाएं: केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि 'स्वच्छ भारत अभियान' ने महात्मा गांधी के सपने को साकार किया है। गरीबों को पक्के मकान और निर्बाध विद्युत आपूर्ति जैसी सुविधाएं देकर नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारा गया है।
​संस्कार और कर्तव्य: उन्होंने भावी पीढ़ी को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ बेहतर संस्कार देने का आह्वान किया और कहा कि आर्थिक, सामाजिक व वैज्ञानिक प्रगति ही भारत को 'विकसित राष्ट्र' बनाएगी।
​समारोह की झलकियां:
गोष्ठी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पं. गिरीश चंद्र तिवारी ने स्वतंत्रता संग्राम के संस्मरण साझा किए, वहीं मुख्य विकास अधिकारी (CDO) राजेश कुमार सिंह ने व्यवहार परिवर्तन के साथ विकास कार्यों के क्रियान्वयन पर बल दिया।
​कार्यक्रम में सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत किया। समारोह का संचालन अपर मुख्य अधिकारी (जिला पंचायत) द्वारा किया गया।
​प्रमुख उपस्थिति:
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश मणि, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर, वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल पांडेय, परियोजना निदेशक, भाजपा नेता अंकुर राय, अंबिकेश पांडेय सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    user_जन जन की आवाज न्यूज़ 24
    जन जन की आवाज न्यूज़ 24
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.