Shuru
Apke Nagar Ki App…
अब मामला सिर्फ बचाव का नहीं... आर-पार की तैयारी का है!” अमेरिका-ईरान: युद्ध का खतरा तो भइया... उल्टी गिनती खत्म! अमेरिका और ईरान के बीच महायुद्ध का खतरा फिर सिर पर आ गया है! जून में हुआ 60 दिन का अमेरिका-ईरान समझौता आज खत्म हो गया है और दोनों देशों के बीच बातचीत अब भी अटकी हुई है। इसी बीच ईरान के IRGC कमांडर यदोल्लाह जवानी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने संकेत दिया है कि ईरान अब रक्षात्मक से आक्रामक रुख अपना सकता है और दुश्मनों को रणनीतिक सरप्राइज देने की तैयारी है। उधर होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही भी बुरी तरह प्रभावित है। यानी एक तरफ बातचीत अटकी है, दूसरी तरफ ईरान के तेवर आक्रामक हैं। अब सवाल है... अगला कदम बातचीत होगा या फिर युद्ध?
RIYAJUDDIN SIDDIQUI
अब मामला सिर्फ बचाव का नहीं... आर-पार की तैयारी का है!” अमेरिका-ईरान: युद्ध का खतरा तो भइया... उल्टी गिनती खत्म! अमेरिका और ईरान के बीच महायुद्ध का खतरा फिर सिर पर आ गया है! जून में हुआ 60 दिन का अमेरिका-ईरान समझौता आज खत्म हो गया है और दोनों देशों के बीच बातचीत अब भी अटकी हुई है। इसी बीच ईरान के IRGC कमांडर यदोल्लाह जवानी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने संकेत दिया है कि ईरान अब रक्षात्मक से आक्रामक रुख अपना सकता है और दुश्मनों को रणनीतिक सरप्राइज देने की तैयारी है। उधर होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही भी बुरी तरह प्रभावित है। यानी एक तरफ बातचीत अटकी है, दूसरी तरफ ईरान के तेवर आक्रामक हैं। अब सवाल है... अगला कदम बातचीत होगा या फिर युद्ध?
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पडरौना में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा नगर हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर पडरौना नगर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने नगरपालिका कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में भव्य प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी तिलक चौक से शुरू होकर कोतवाली रोड, सुभाष चौक, गांधी चौक और रामकोला रोड होते हुए बावली चौक पहुंची। प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पालिका कर्मचारी एवं नगरवासी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारों के साथ निकली प्रभातफेरी ने पूरे नगर का माहौल राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। प्रभातफेरी के मार्ग में स्थापित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल एवं उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राष्ट्रनायकों और महापुरुषों के त्याग, संघर्ष एवं योगदान को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके बताए आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जलकल भवन परिसर में भी ध्वजारोहण किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पडरौना नगर गूंजता रहा। देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगे ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को और भव्य बना दिया। समारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि देश की आजादी हमें लंबे संघर्ष, त्याग, तपस्या और असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बाद मिली है। स्वतंत्रता दिवस केवल झंडा फहराने और उत्सव मनाने का दिन नहीं है, बल्कि यह उन वीर सपूतों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश ने विकास के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल की हैं। अब प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह देश की प्रगति में अपना योगदान दे। देश की तरक्की तभी संभव है जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ राष्ट्रहित में कार्य करे। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर के विकास के साथ-साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सद्भाव और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नगरवासियों से पडरौना को स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगर बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। युवाओं को शिक्षा, अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच को अपने जीवन का आधार बनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मजबूत और विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, महापुरुषों एवं देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया गया। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। प्रभातफेरी का समापन बावली चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। यहां पालिकाध्यक्ष सहित उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप को नमन करते हुए उनके साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम को याद किया। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन देशभक्ति के नारों के बीच हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष ‘बुलबुल’ जायसवाल, सभासद श्याम साहा, अमानतुल्लाह, प्रमोद श्रीवास्तव, शारदापाल सिंह, रामाश्रय, बलवंत सिंह, भोली जायसवाल, करीम, प्रवीण कुमार सिंह, अनिल जायसवाल, अरुण कुशवाहा, अब्दुल्ला, छोटे कुशवाहा, मैनुद्दीन, संतोष गुप्ता, राजस्व अधीक्षक हरिश्चंद्र, कर निरीक्षक रवि प्रताप सिंह, रियाजुद्दीन, महेंद्र प्रसाद, सतीश प्रसाद, नीरज मिश्र, भारत चौधरी, अभय मारोदिया, भास्कर शर्मा, भास्कर पाठक, अभय तिवारी, आकाश वर्मा, मंथन सिंह, बृजेश शर्मा, अमित तिवारी, नन्हे पाण्डेय, अंशु जायसवाल, सिद्धार्थ जायसवाल सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पडरौना नगर में आयोजित कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा। देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान के साथ पूरा नगर स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगा नजर आया।4
- पडरौना नगर स्थित श्री साईं सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा कल सोमवार को पडरौना में भव्य श्री साईं पालकी यात्रा निकाली जाएगी। पालकी यात्रा पडरौना बलूचहा नहर से शुरू होकर पूरे नगर में भ्रमण करेगी जिसमें भव्य पालकी यात्रा सहित अन्य धार्मिक झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। संस्थान के अध्यक्ष अभिनाश चौरसिया ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कार्यक्रम की रूप रेखा को विस्तार से बताया देखें पूरा रिपोर्ट....1
- कुशीनगर - सरकारी विद्यालय में जमीन पर फेका गया तिरंगा,वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल,तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के तेजवलिया ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय का मामला। कुशीनगर - सरकारी विद्यालय में जमीन पर फेका गया तिरंगा,वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल,तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के तेजवलिया ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय का मामला।1
- जरूरी सूचना कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कटाई भरपूरवा निवासी अख्तर अली के बेटी की बाल्ड कैंसर हुआ पैसे की आर्थिक तंगी से बेटी की इलाज नहीं हो पा रही है सोशल मीडिया पर लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि आप लोग अफसर अली को जितना हो सके उतना कम करें जरूरी सूचना कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कटाई भरपूरवा निवासी अख्तर अली के बेटी की बाल्ड कैंसर हुआ पैसे की आर्थिक तंगी से बेटी की इलाज नहीं हो पा रही है सोशल मीडिया पर लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि आप लोग अफसर अली को जितना हो सके उतना कम करें1
- दुदही में भ्रष्टाचार का आरोप: पहली बारिश में ध्वस्त हुआ लाखों का नाला। "क्या विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार की नींव रखी जा रही है? कुशीनगर के दुदही से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। यहाँ लाखों रुपये की लागत से बना नाला पहली ही बारिश का दबाव नहीं झेल पाया और धराशायी हो गया! मामला नगर पंचायत दुदही के वार्ड नंबर 11, सरोजिनी नगर और वार्ड नंबर 9, लालबहादुर शास्त्री नगर का है। जनता के टैक्स के पैसों से बने इस नाले से लोगों को उम्मीद थी कि जलभराव से मुक्ति मिलेगी, लेकिन पहली ही बारिश ने इस निर्माण कार्य की पोल खोल दी। नाला कई जगहों से पूरी तरह से टूट चुका है और जगह-जगह बड़ी-बड़ी दरारें साफ नजर आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस नाले के निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। लोगों का कहना है कि जब नाला बन रहा था, तभी से घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई जा रही थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों से की, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। अब आक्रोशित ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषी ठेकेदारों व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस गंभीर मामले पर नगर पंचायत प्रशासन ने पूरी तरह चुप्पी साध रखी है—ईओ और जनप्रतिनिधियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। आपकी इस खबर पर क्या राय है? कमेंट करके हमें बताएं और इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि यह आवाज जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुँच सके।"1
- नागपंचमी पर परवरपार शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा परिसर1
- पूर्वांचल व्यापार मंडल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किया ध्वजारोहण कार्यक्रम। आपको बता दे कि पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी जी के नेतृत्व में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पडरौना में प्रभात फेरी निकाली गई। साथ ही व्यापारियों ने इस दौरान वंदे मातरम्, भारत माता की जय एवं वीर सपूतों के अमरता के नारे लगाए। तत्पश्चात ध्वजारोहण कर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर आजादी का जश्न मनाया। इस मौके पर नगर के गणमान्य लोगों सहित पूर्वांचल व्यापार के पदाधिकारी गण व व्यापारी गण मौजूद रहे। #HappyIndependenceDay #KushinagarNews #BreakingNews #NewsUpdate #padrauna1
- NH-27 पर भीषण हादसा: कार पुलिया से टकराकर पानी में गिरी, दो की मौत, एक घायल की हालत गंभीर1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर ** *तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा मुरलीधर के पास नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित कार पुलिया से टकराई एक की मौत दो लोग गंभीर*1