चुनाहजूरी स्थित माता मंदिर से मड़देव तक कांवड़ यात्रा निकाली चुनाहजूरी माता मंदिर से मड़देव तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सैलानी चौक पर हुआ स्वागत रिपोर्टर दुर्गेश यादव जन जन की आवाज न्यूज़ 24 बैतुल चुनाहजूरी। सावन माह के पावन अवसर पर चुनाहजूरी स्थित माता मंदिर से मड़देव तक कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारों के साथ कांवड़ लेकर मड़देव की ओर रवाना हुए। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था देखने को मिली। यात्रा का सैलानी चौक पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए स्वागत एवं आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गईं। कांवड़ यात्रा में बच्चों और महिलाओं की भागीदारी ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। यात्रा शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मड़देव की ओर रवाना हुई। कार्यक्रम में बदामी यादव, सन्तोष यादव, सरपंच पति दल्लू उईके, रोजगार सहायक दिनेश यादव तथा सैलानी चौक के दुकानदारों द्वारा कांवड़ यात्रा के श्रद्धालुओं को स्वफाहार देकर स्वागत किया
चुनाहजूरी स्थित माता मंदिर से मड़देव तक कांवड़ यात्रा निकाली चुनाहजूरी माता मंदिर से मड़देव तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सैलानी चौक पर हुआ स्वागत रिपोर्टर दुर्गेश यादव जन जन की आवाज न्यूज़ 24 बैतुल चुनाहजूरी। सावन माह के पावन अवसर पर चुनाहजूरी स्थित माता मंदिर से मड़देव तक
कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारों के साथ कांवड़ लेकर मड़देव की ओर रवाना हुए। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था देखने को मिली।
यात्रा का सैलानी चौक पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए स्वागत एवं आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गईं। कांवड़ यात्रा में बच्चों और महिलाओं की भागीदारी ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि
एवं खुशहाली की कामना की। यात्रा शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मड़देव की ओर रवाना हुई। कार्यक्रम में बदामी यादव, सन्तोष यादव, सरपंच पति दल्लू उईके, रोजगार सहायक दिनेश यादव तथा सैलानी चौक के दुकानदारों द्वारा कांवड़ यात्रा के श्रद्धालुओं को स्वफाहार देकर स्वागत किया
- बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र (पूरे कुमेदान, मजरे कोलवा गांव) में बंजर जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष की घटना सामने आई है। घटना का विवरण: कारण: शमशेर अली (70) और विक्रमाजीत सिंह के बीच मकान के सामने स्थित बंजर जमीन पर कब्जेदारी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। मारपीट और हमला: रविवार को ट्रैक्टर से जुताई करने का विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। मौत और घायल: हमले और ट्रैक्टर से कुचलने के कारण 70 वर्षीय शमशेर अली गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। घटना में महिलाओं समेत करीब 9 लोग घायल हुए हैं। पुलिस कार्रवाई: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) अर्पित विजयवर्गीय और भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- NH-27 पर भीषण हादसा: कार पुलिया से टकराकर पानी में गिरी, दो की मौत, एक घायल की हालत गंभीर1
- क्या अमेरिका और ईरान फिर बातचीत की मेज पर लौटेंगे? या फिर... होर्मुज से शुरू हुआ ये तनाव... एक बड़े युद्ध की चिंगारी बन जाएगा? अमेरिका-ईरान: महायुद्ध का खतरा तो भइया... उल्टी गिनती खत्म! और अब... अमेरिका और ईरान के बीच महायुद्ध का खतरा एक बार फिर सिर पर आ खड़ा हुआ है! क्योंकि... ईरान और अमेरिका के बीच शांति की जो आखिरी उम्मीद बची थी... वो भी आज टूटती नजर आ रही है। तेहरान से साफ संकेत मिल रहे हैं... कि अब ईरान सिर्फ बचाव की रणनीति पर नहीं रहेगा... बल्कि जरूरत पड़ी तो सीधे आक्रामक रुख अपनाएगा। [पॉज़] इस वक्त की सबसे बड़ी खबर ये है कि... जून में अमेरिका और ईरान के बीच हुआ 60 दिन का समझौता... आज खत्म हो रहा है। और इस समझौते को आगे बढ़ाने को लेकर... दोनों देशों के बीच बातचीत में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। यानी... जिस समझौते से युद्ध को रोकने और हालात सामान्य करने की उम्मीद जगी थी... उसकी मियाद खत्म... और बातचीत अब भी अटकी हुई है। [पॉज़] सबसे बड़ा खतरा अब ईरान की तरफ से मिल रहे इन संकेतों से है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स यानी IRGC के वरिष्ठ कमांडर... ब्रिगेडियर जनरल यदोल्लाह जवानी ने कहा है कि ईरान की रक्षात्मक रणनीति अब आक्रामक रूप ले सकती है। यानी... अब तक ईरान जिस रणनीति को बचाव बता रहा था... उसे अब ऑफेंसिव यानी आक्रामक अंदाज दिया जा सकता है। और अगर ऐसा हुआ... तो अमेरिका और ईरान के बीच तनाव... सीधे बड़े सैन्य टकराव में बदल सकता है। [पॉज़] और इस तनाव का सबसे बड़ा असर दिखाई दे रहा है... होर्मुज जलडमरूमध्य में! दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक... होर्मुज में जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है। ताजा शिपिंग डेटा के मुताबिक... शनिवार को सिर्फ कुछ ही कमोडिटी जहाज इस रास्ते से गुजरे... जबकि रविवार को कोई ट्रांजिट दर्ज नहीं हुआ। यानी... तेल और गैस की सप्लाई वाले इस बेहद अहम रास्ते पर... तनाव अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। और सबसे बड़ा सवाल यही है... क्या अमेरिका और ईरान फिर बातचीत की मेज पर लौटेंगे? या फिर... होर्मुज से शुरू हुआ ये तनाव... एक बड़े युद्ध की चिंगारी बन जाएगा? क्योंकि इस वक्त... खाड़ी में हालात बेहद विस्फोटक हैं... और ईरान के तेवर साफ बता रहे हैं... अब मामला सिर्फ बचाव का नहीं... आर-पार की तैयारी का है!1
- दुदही में भ्रष्टाचार का आरोप: पहली बारिश में ध्वस्त हुआ लाखों का नाला। "क्या विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार की नींव रखी जा रही है? कुशीनगर के दुदही से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। यहाँ लाखों रुपये की लागत से बना नाला पहली ही बारिश का दबाव नहीं झेल पाया और धराशायी हो गया! मामला नगर पंचायत दुदही के वार्ड नंबर 11, सरोजिनी नगर और वार्ड नंबर 9, लालबहादुर शास्त्री नगर का है। जनता के टैक्स के पैसों से बने इस नाले से लोगों को उम्मीद थी कि जलभराव से मुक्ति मिलेगी, लेकिन पहली ही बारिश ने इस निर्माण कार्य की पोल खोल दी। नाला कई जगहों से पूरी तरह से टूट चुका है और जगह-जगह बड़ी-बड़ी दरारें साफ नजर आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस नाले के निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। लोगों का कहना है कि जब नाला बन रहा था, तभी से घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई जा रही थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों से की, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। अब आक्रोशित ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषी ठेकेदारों व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस गंभीर मामले पर नगर पंचायत प्रशासन ने पूरी तरह चुप्पी साध रखी है—ईओ और जनप्रतिनिधियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। आपकी इस खबर पर क्या राय है? कमेंट करके हमें बताएं और इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि यह आवाज जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुँच सके।"1
- कूटरचित तरीके से बाइक बेचने का आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई TVS विक्टर मोटरसाइकिल को फर्जी तरीके से बेचने का आरोप, खरजरवा से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त देवरिया। अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने कूटरचित तरीके से मोटरसाइकिल बेचने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 16 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर खरजरवा से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवम सिंह पुत्र स्व. आनन्द प्रकाश सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी मकान नंबर 154, वार्ड नंबर 20, साकेतनगर, थाना कोतवाली, देवरिया के रूप में हुई है। मामले में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0-380/2024 के तहत धारा 419, 420, 467, 468, 504 एवं 506 भादवि में मुकदमा दर्ज है। मोटरसाइकिल को कूटरचित तरीके से बेचने का आरोप पुलिस के मुताबिक वादिनी सरिता सिंह पत्नी स्व. रवि प्रकाश सिंह, निवासी साकेतनगर, देवरिया की TVS विक्टर मोटरसाइकिल संख्या UP52AU/8358 को अभियुक्त द्वारा कथित रूप से कूटरचित तरीके से बेच दिया गया था। इस संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, थाना कोतवाली देवरिया उपनिरीक्षक मनीष सिंह, थाना कोतवाली देवरिया कांस्टेबल अविनाश सिंह, थाना कोतवाली देवरिया महिला आरक्षी शीला सिंह, थाना कोतवाली देवरिया2
- स्वतंत्रता दिवस पर क्रॉस कंट्री रेस एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित मऊ । स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन के सहयोग से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा क्रॉस कंट्री रेस (बालक/बालिका वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग की दौड़ पुलिस लाइन के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर गाजीपुर तिराहा, भीटी होते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में समाप्त हुई, जबकि बालिका वर्ग की दौड़ भीटी चौक से प्रारंभ होकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट, मऊ द्वारा खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया गया। बालक वर्ग में कबीराज प्रथम, राहुल राजभर द्वितीय, सत्यम निषाद तृतीय, अनिल यादव चतुर्थ, धीरज कन्नौजिया पंचम तथा गणेश निषाद ने षष्ठम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में मनीषा यादव प्रथम, अर्चना यादव द्वितीय, शिवांगी तृतीय, संजना चतुर्थ, रोमी राजभर पंचम एवं रंजना कुमारी ने षष्ठम स्थान प्राप्त किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में ध्वजारोहण के पश्चात आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सदर तथा विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इसके उपरांत नगर पालिका परिषद, मऊ द्वारा जनपद स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जनपद की चार टीमों ने प्रतिभाग किया। विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मऊ अरसद जमाल द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर राजीव कुमार जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ, मनोज यादव, रीमा यादव, सोनिया कुमारी, मोईन खान, रितेश दास सहित जनपद के खेल प्रेमी उपस्थित रहे। अंत में जिला क्रीड़ाधिकारी मऊ डीपी सिंह ने खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु उपस्थित अतिथियों एवं खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।3
- कुशीनगर में खूबसूरती से खतरे तक: पनियहवा पुल बना सेल्फी और स्टंट पॉइंट कुशीनगर। कभी अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिक महत्व के लिए पहचान रखने वाला पनियहवा पुल अब लापरवाही और असुरक्षा के चलते चिंता का विषय बनता जा रहा है। नारायणी नदी पर बना यह पुल भारत-नेपाल को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग के साथ-साथ स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही का भी प्रमुख केंद्र है। लेकिन इन दिनों पुल और इसके आसपास का इलाका युवाओं के लिए सेल्फी, रील और स्टंट का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। कई युवक रेलवे ट्रैक के आसपास वीडियो और रील बनाने के लिए पहुंच रहे हैं। कुछ मामलों में ट्रेन के आने के दौरान उसके साथ स्टंट करने जैसी खतरनाक कोशिशें भी देखने को मिल रही हैं। यह लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। पुल के ऊपर जरा-सी चूक सीधे नारायणी नदी के गहरे पानी में गिरने का खतरा पैदा कर सकती है। वहीं रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के साथ स्टंट करना जानलेवा साबित हो सकता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कुछ युवा सोशल मीडिया पर कुछ सेकेंड की लोकप्रियता के लिए अपनी जिंदगी को खतरे में क्यों डाल रहे हैं? क्या एक वीडियो या रील की कीमत इंसानी जिंदगी से ज्यादा हो सकती है? यह मामला सिर्फ युवाओं की लापरवाही तक सीमित नहीं है, बल्कि संवेदनशील स्थल पर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन पनियहवा पुल और रेलवे ट्रैक के आसपास निगरानी बढ़ाए और खतरनाक तरीके से वीडियो बनाने वालों को रोके। क्योंकि हादसा होने के बाद कार्रवाई करने से बेहतर है—हादसे से पहले सावधानी बरती जाए।1
- बनकटा पुलिस ने सलेमपुर-मैरवा मार्ग से आरोपी को दबोचा, पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में हुई कार्रवाई नाबालिग किशोरी को बरामद कर आरोपी गिरफ्तार देवरिया। थाना बनकटा पुलिस ने नाबालिग किशोरी के घर से चले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में बनकटा पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को थाना बनकटा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के घर से कहीं चले जाने के संबंध में तहरीर दी थी। मामले में तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान 15 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोहनपुर बाजार के पास सलेमपुर-मैरवा मार्ग से पीड़िता को बरामद कर लिया। साथ ही मामले से संबंधित आरोपी राजपूत विशाल पवन सिंह पुत्र स्वर्गीय पवन सिंह, निवासी खलवा, थाना नौतन, जिला सिवान, बिहार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि बरामद पीड़िता के बयान और विवेचना में संकलित साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 87, 65(1) बीएनएस, धारा ¾(2) पॉक्सो एक्ट तथा धारा 9 बाल विवाह निषेध अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 20/2024, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना श्रीरामपुर, जनपद देवरिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, थाना बनकटा। महिला आरक्षी ममता सिंह, थाना बनकटा। महिला आरक्षी संगम सिंह, थाना बनकटा।2
- गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र के बदौली बाबू गांव में दर्दनाक हादसा,नाग पंचमी पर तालाब में नहाने गए 3 बच्चों की डू/बने से मौ*त.......1