दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन छीनी जालौन जिले में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र के नगर क्षेत्र से सामने आया है, जहां दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। बताया जा रहा है कि महिला किसी कार्य से बाजार क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी बाइक पर सवार दो बदमाश तेजी से उसके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर गले में पहनी सोने की चेन छीन ली। महिला जब तक कुछ समझ पाती, तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। घटना के बाद पीड़िता ने शोर मचाया, जिस पर आसपास मौजूद लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पूरी वारदात पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है। पीड़ित महिला ने घटना को लेकर पुलिस को लिखित तहरीर दे दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी तथा सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस चेन स्नैचिंग की घटना ने एक बार फिर नगर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

- जालौन में चोरी का खुलासा: कोतवाली पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम ने 5 आरोपियों—वासिल, सजल फरीदी, सुफियान उर्फ लक्की, फरहान व शान—को गिरफ्तार किया। कुछ ही दिनों में चोरी का पर्दाफाश, जालौन पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा जालौन पुलिस कोतवाली जालौन पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी की घटना से संबंधित 80 हजार रुपये नकद और दो अदद मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक 28 जुलाई 2026 की रात वादी दिलीप कुमार अग्रवाल के घर के सामने स्कूटी पर रखे बैग से अज्ञात चोरों ने रुपये चोरी कर लिए थे। बैग में रखी नकदी चोरी होने की सूचना पर कोतवाली जालौन में मु.अ.सं. 164/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए टीम गठित कर जांच शुरू की। 03 अगस्त 2026 को कोतवाली जालौन पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम 1. वासिल पुत्र नाजिम, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी मोहल्ला राजपाट, कस्बा व थाना जालौन। 2. सजल फरीदी पुत्र मोहम्मद सोहेल फरीदी, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी मोहल्ला राजपाट, कस्बा व थाना जालौन। 3. सुफियान उर्फ लक्की पुत्र अनसार, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी मोहल्ला शाहगंज, कस्बा व थाना जालौन। 4. फरहान पुत्र नसीब, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी मोहल्ला तोपखाना, कस्बा व थाना जालौन। 5. शान पुत्र अकील अली, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी मोहल्ला मुल्लामनोर, कस्बा व थाना जालौन। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने 28 जुलाई की रात मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि चोरी की गई रकम में से उन्हें 82 हजार रुपये मिले थे, जिसमें से 2 हजार रुपये उन्होंने खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 80,000 रुपये एवं दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कुछ आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास दर्ज है। वासिल के खिलाफ कोतवाली जालौन में पूर्व के मुकदमे दर्ज होने की बात पुलिस दस्तावेज में दर्ज है, जबकि अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को चोरी की घटना के बाद कुछ ही दिनों में सफल खुलासे के तौर पर देखा जा रहा है। कार्रवाई में कोतवाली जालौन पुलिस के साथ स्वाट/सर्विलांस टीम की अहम भूमिका बताई गई है। #JalaunPolice #Jalaun #JalaunNews #JalaunCrime #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice #UttarPradeshPolice #PoliceAction #CrimeNewsJalaun #JalaunKotwali #KotwaliJalaun #SwatTeam #SurveillanceTeam #TheftCase #ChoriKaKhulasa #Chori #Arrested #PoliceEncounter #CashRecovery #MotorcycleRecovery #DilipKumarAgrawal #Vasih #SajalFaridi #Sufiyan #Farhan #Shan #JalaunBreaking #UPNews #HindiNews1
- विद्युत विभाग के फैसले से नाराज पूर्व सैनिक, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार उरई। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध जताया और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व सैनिकों का कहना है कि दक्षिणांचल विद्युत वितरण विभाग में कार्यरत 55 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व सैनिकों को बिना लिखित आदेश के सेवा से हटाया जा रहा है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार पूर्व सैनिक 65 वर्ष तक सेवा दे सकते हैं। पूर्व सैनिकों ने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। इस दौरान कैप्टन अखिलेश नगायच सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।1
- ब्रेकिंग जालौन जालौन में चोरों ने घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को दिया अंजाम, ब्रेकिंग जालौन जालौन में चोरों ने घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को दिया अंजाम, घर में घुसे चोरों ने करीब 12 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और ढाई लाख कैश समेत मोबाइल फोन किया चोरी, अलमारी और बक्से को चाबियां से खोलकर नकदी जेवरात समेत सामान किया चोरी, परिवार के सभी सदस्य रात में सोते रहे और बाउंड्री फांदकर घर मे घुसे चोर इत्मीनान से चोरी की वारदात को देते रहे अंजाम, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस चोरी की घटना की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामगंज इलाके का मामला।4
- नाला कि सफाई जल्द से जल्द किया जाये 🙏 कानपुर देहात जैनपुर गाँव कोड नंबर 209311 ये नला एक साल से खुदा पड़ा है और ना तो इसकी सफाई होती है और ना तो ये नाला बन रहा है और नाले के बागल मट्टी का ढेर भी लगा है और घर के सामने नाला है प्लीज 🙏इसकी जल्द से जल्द सफाई का कार्य करवाए 🙏1
- *बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारु संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी निर्धारित* कानपुर देहात 3 अगस्त 2026 जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशों के क्रम में सुरेंद्र कुमार कौशल अधिशासी अभियंता समन्वयक अधिकारी बाढ़ सिचाई खंड कानपुर देहात द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद कानपुर देहात में संभावित बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत नदियों के जलस्तर की सतत निगरानी, राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी समन्वय तथा त्वरित सूचना आदान-प्रदान के उद्देश्य से तहसील माती स्थित कार्यालय अधिशासी अभियंता, सिंचाई खण्ड कानपुर देहात में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष को पुनः सक्रिय किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारु संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी निर्धारित की गई है। सोमवार व बृहस्पतिवार को लाल बहादुर, सींच पर्यवेक्षक (मोबाइल: 9838143312) तथा नरेंद्र वर्मा, चपरासी (मोबाइल: 9450141655), मंगलवार व शुक्रवार को प्रियांशु शुक्ला, कनिष्ठ सहायक (मोबाइल: 7985736261)तथा ब्रजभान, बेलदार(मोबाइल: 9793477069), बुधवार व शनिवार को रजनीश अवस्थी, वरिष्ठ सहायक (मोबाइल: 6307955886), कैलाश नारायण, धावक (मोबाइल: 9956894712) तथा रविवार को विजय निषाद, वरिष्ठ सहायक (मोबाइल: 8808948965) एवं अरविन्द कुमार, मेट (मोबाइल: 9839749236) की ड्यूटी निर्धारित की गई है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित दिवस पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहकर प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे तथा किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन में समन्वय बनाए रखेंगे।1
- gram hardua Khalsa post sangharshipur thana musanagar jila Kanpur dehat mein yah Chhota sa gaon hai aur is gaon ki na hi to sadke theek hain na hi koi road hai bacchon ko school jaane ke liye bahut lambi dikkat ka samna karna padta hai is gaon ke bare koi bhi sunvai nahi hoti hii1
- रामदीन पुरवा गांव में युवक ने घर में फांसी लगाकर दे दी जान, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा रनिया थाना क्षेत्र के रामदीन पुरवा गांव के रहने वाले एक युवक ने घर में पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगाकर जान दे दी।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि मृतक युवक का नाम समर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह उम्र 35 वर्ष है, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।1