Shuru
Apke Nagar Ki App…
gram hardua Khalsa post sangharshipur thana musanagar jila Kanpur dehat mein yah Chhota sa gaon hai aur is gaon ki na hi to sadke theek hain na hi koi road hai bacchon ko school jaane ke liye bahut lambi dikkat ka samna karna padta hai is gaon ke bare koi bhi sunvai nahi hoti hii
Dayaram Banjara
gram hardua Khalsa post sangharshipur thana musanagar jila Kanpur dehat mein yah Chhota sa gaon hai aur is gaon ki na hi to sadke theek hain na hi koi road hai bacchon ko school jaane ke liye bahut lambi dikkat ka samna karna padta hai is gaon ke bare koi bhi sunvai nahi hoti hii
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पाइप लाइन बिछाने में फसल नुकसान का सही मुआवजा न मिलने पर किसानों ने डीएम से की शिकायत उरई। गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा पाइप लाइन बिछाने के दौरान फसलों के हुए नुकसान का उचित और सही मुआवजा न मिलने से नाराज दर्जनों किसानों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। किसानों ने आरोप लगाया है कि सर्वेक्षण में दर्ज फसल के स्थान पर दूसरी फसल का कम मुआवजा दिया गया है। माधौगढ़ तहसील व जालौन क्षेत्र के ग्राम गुलाबपुरा और छिुरिया सलेमपुर निवासी किसानों ने जिलाधिकारी को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि गेल इंडिया लि. (शाखा दिबियापुर) द्वारा उनकी जमीनों (गाटा सं. 1415, 1402, 1404 और मौजा गुलाबपुरा के गाटा सं. 218 व 1618) से होकर नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है। किसानों के अनुसार, कंपनी के अधिकारियों ने सर्वे के दौरान ऑनलाइन फोटो खींची थी, जिसमें उनके खेतों में तरोई और लौकी की फसल दर्ज की गई थी। इसके बावजूद गेल इंडिया द्वारा उन्हें तरोई व लौकी की जगह किसी अन्य साधारण फसल की दर से मुआवजा दे दिया गया है, जो कि सरासर गलत है। पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि गेल इंडिया लि. शाखा दिबियापुर को निर्देशित कर सर्वे रिपोर्ट में दर्ज असल फसल (तरोई व लौकी) के आधार पर उचित मुआवजा दिलाया जाए। शिकायत करने वालों में शामिल रहे। प्रार्थना पत्र सौंपने वालों में मुख्य रूप से हिम्मतराम कुशवाहा (गुलाबपुरा), सन्तोष कुमार (कुतलूपुर), रामशंकर, संजय सिंह (छिरिया), शेषनारायण, दिनेश कुमार (बदनपुरा सरावन), अर्जुन सिंह, शेर बहादुर सिंह (छिरिया सलेमपुर), मलखान सिंह सहित कई अन्य पीड़ित किसान शामिल रहे।1
- रामगंज में लाखों की सनसनीखेज चोरी, बेटे की शादी के लिए रखे जेवर व ढाई लाख नकद पार घर के सभी लोग सोते रहे, चोर चाबियों से अलमारी-बक्से खोल ले गए नकदी व जेवर; रेजगारी तक नहीं छोड़ी कालपी (जालौन)। नगर के मोहल्ला रामगंज में रविवार देर रात एक सनसनीखेज चोरी की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब ढाई लाख रुपये की नकदी, बेटे की शादी के लिए बनवाकर रखे गए लगभग 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात तथा एक मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। मोहल्ला रामगंज निवासी सरमान सिंह पुत्र स्वर्गीय निरंजन सिंह, जो मूल रूप से ग्राम बैरई के निवासी हैं, वर्तमान में कालपी स्थित अपने आवास में परिवार सहित रहते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात लगभग 11:15 बजे तक वह जाग रहे थे, जिसके बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। रात करीब 12:55 बजे उनकी पत्नी ममता देवी की आंख खुली तो उन्होंने घर के दरवाजे खुले देखे। इस पर उन्होंने सरमान सिंह को जगाया, जिसके बाद घर में चोरी होने का पता चला। गृहस्वामी के अनुसार घटना के समय उनका पुत्र अनुराग सिंह और भांजा मुनेश सिंह छत पर बने कमरे में सो रहे थे, जबकि पुत्री मानसी देवी नीचे एक कमरे में सो रही थी। सरमान सिंह अपनी पत्नी के साथ बरामदे में सो रहे थे। उनकी आशंका है कि चोर घर की बाउंड्री फांदकर अंदर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने घर के दो कमरों को पूरी तरह खंगाल दिया। अलमारी और बक्सों को चाबियों से खोलकर उनमें रखी ढाई लाख रुपये की नकदी तथा लगभग 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए। ये जेवर बेटे की आगामी शादी के लिए बनवाकर सुरक्षित रखे गए थे। इसके अलावा पुत्री का मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया गया। इतना ही नहीं, चोर डिब्बों में रखी रेजगारी तक समेट ले गए। गृहस्वामी के अनुसार घर में रखा लगभग पूरा नकद चोरी हो गया, केवल खिड़की में रखे 300 रुपये ही बचे। सरमान सिंह ने बताया कि वह कालपी स्थित एक देसी शराब ठेके की कैंटीन का संचालन करते हैं। घटना की सूचना रात में ही कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस बल के साथ तथा क्षेत्राधिकारी राजेश कमल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। गृहस्वामी ने बताया कि वह शीघ्र ही कोतवाली में लिखित तहरीर देंगे, जिसके आधार पर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई करेगी। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।4
- Jalaun News : School का नल महीनों से खराब, बच्चे सड़क पर धो रहे बर्तन!! Kashipura School....वीडियो वायरल! जालौन: प्राथमिक विद्यालय काशीपुरा में महीनों से खराब पड़ा नल, बच्चे स्कूल से बाहर जाकर धो रहे बर्तन जालौन। जालौन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय काशीपुरा में पेयजल व्यवस्था बदहाल होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय का नल कई महीनों से खराब पड़ा है, जिसके कारण मिड-डे मील के बाद बच्चों को बर्तन धोने के लिए स्कूल परिसर से बाहर जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय के बाहर सड़क भी है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। यदि इस दौरान कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी, यह सवाल उठ रहा है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारियों से विद्यालय के खराब नल को शीघ्र ठीक कराने तथा बच्चों के लिए सुरक्षित पेयजल और बर्तन धोने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। यदि यह स्थिति वास्तव में लंबे समय से बनी हुई है, तो संबंधित विभाग द्वारा मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है।1
- दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। जालौन कोतवाली क्षेत्र के नगर में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है1