logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। जालौन कोतवाली क्षेत्र के नगर में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है

14 hrs ago
user_Dev Patel
Dev Patel
Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। जालौन कोतवाली क्षेत्र के नगर में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *➡️ वामा सारथी के तत्वावधान में पुलिस परिवार हेतु होम्योपैथिक चिकित्सा एवं निःशुल्क औषधि वितरण शिविर का आयोजन* पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन में एवं वामा सारथी अध्यक्षा अर्चना सिरोही (धर्मपत्नी राजीव सिरोही क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर) व मनी श्रीवास्तव (धर्मपत्नी प्रतीक श्रीवास्तव, सीएफओ) की उपस्थिति में वामा सारथी कल्याणकारी कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 02 अगस्त 2026 (रविवार) को पुलिस लाइन, कानपुर देहात में पुलिस परिवार के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं निःशुल्क औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर का आयोजन जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, कानपुर देहात, डॉ० राजश्री के आदेशानुसार किया गया, जिसमें राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, समायू, कानपुर देहात के चिकित्साधिकारी, डॉ0 अग्रजा सिंह, महिला रोग विशेषज्ञ, महिला डॉ0 स्वप्निल सिंह, फार्मासिस्ट देवेन्द्र कुमार (राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय समायू, कानपुर देहात) एवं सहायक कार्मिकों द्वारा पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यकता अनुसार निःशुल्क होम्योपैथिक औषधियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर पुलिस परिवार के सदस्यों ने शिविर का लाभ उठाते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
    1
    *➡️ वामा सारथी के तत्वावधान में पुलिस परिवार हेतु होम्योपैथिक चिकित्सा एवं निःशुल्क औषधि वितरण शिविर का आयोजन*
पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन में एवं वामा सारथी अध्यक्षा अर्चना सिरोही (धर्मपत्नी राजीव सिरोही क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर) व मनी श्रीवास्तव (धर्मपत्नी प्रतीक श्रीवास्तव, सीएफओ) की उपस्थिति में वामा सारथी कल्याणकारी कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 02 अगस्त 2026 (रविवार) को पुलिस लाइन, कानपुर देहात में पुलिस परिवार के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं निःशुल्क औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर का आयोजन जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, कानपुर देहात, डॉ० राजश्री के आदेशानुसार किया गया, जिसमें राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, समायू, कानपुर देहात के चिकित्साधिकारी, डॉ0 अग्रजा सिंह, महिला रोग विशेषज्ञ, महिला डॉ0 स्वप्निल सिंह, फार्मासिस्ट देवेन्द्र कुमार (राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय समायू, कानपुर देहात) एवं सहायक कार्मिकों द्वारा पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यकता अनुसार निःशुल्क होम्योपैथिक औषधियों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर पुलिस परिवार के सदस्यों ने शिविर का लाभ उठाते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • खोजाफूल गांव में बकरा-बकरी चोरी का प्रयास नाकाम, ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा, दो साथी फरार, पुलिस जांच में जुटी खोजाफूल गांव में शनिवार शाम बकरा-बकरी चोरी की कोशिश उस समय नाकाम हो गई, जब ग्रामीणों की सतर्कता से एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची सिकंदरा थाना पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम तीन युवक गांव निवासी गीता देवी का एक बकरा और एक बकरी चोरी कर ले जा रहे थे। इसी दौरान आसपास के दुकानदारों की नजर उन पर पड़ गई। दुकानदारों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और चोरों की घेराबंदी कर दी। इस दौरान दो आरोपी भागने में सफल रहे, जबकि एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी पहचान पिंडार्थू निवासी जुबैर के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना सिकंदरा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी आमिर को हिरासत में लेकर थाने ले गई। वहीं, पीड़िता गीता देवी ने सिकंदरा थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़िता का आरोप है कि करीब दो माह पहले भी उसका एक बकरा चोरी हो गया था। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने रविवार शाम करीब 4 बजे बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तहरीर प्राप्त हो गई है और उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
    1
    खोजाफूल गांव में बकरा-बकरी चोरी का प्रयास नाकाम, ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा, दो साथी फरार, पुलिस जांच में जुटी
खोजाफूल गांव में शनिवार शाम बकरा-बकरी चोरी की कोशिश उस समय नाकाम हो गई, जब ग्रामीणों की सतर्कता से एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची सिकंदरा थाना पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम तीन युवक गांव निवासी गीता देवी का एक बकरा और एक बकरी चोरी कर ले जा रहे थे। इसी दौरान आसपास के दुकानदारों की नजर उन पर पड़ गई। दुकानदारों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और चोरों की घेराबंदी कर दी। इस दौरान दो आरोपी भागने में सफल रहे, जबकि एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी पहचान पिंडार्थू निवासी जुबैर के रूप में हुई है।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना सिकंदरा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी आमिर को हिरासत में लेकर थाने ले गई। वहीं, पीड़िता गीता देवी ने सिकंदरा थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़िता का आरोप है कि करीब दो माह पहले भी उसका एक बकरा चोरी हो गया था।
सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने रविवार शाम करीब 4 बजे बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तहरीर प्राप्त हो गई है और उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • महिला ने पड़ोसियों पर लगाया हमला और तोड़फोड़ का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा . महिला ने पड़ोसियों पर लगाया हमला और तोड़फोड़ का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मंगलपुर थाना क्षेत्र के चिता का पुरवा गांव की निवासी रामश्री ने पड़ोसियों पर रंजिशन गाली-गलौज, मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रामश्री ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोसी वीरेंद्र पाल, उसकी पत्नी पप्पी देवी और पुत्री पारुल पुरानी रंजिश के चलते आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। आरोप है कि 27 जून को दोपहर करीब 1 बजे तीनों आरोपियों ने उसके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा घर का स्टील का गेट, जंगला तथा अन्य सामान भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। पीड़िता का कहना है कि उसने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। आरोपियों द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल फिलहाल कंचौसी पुलिस चौकी में खड़ी है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने रविवार शाम करीब 6 बजे बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    महिला ने पड़ोसियों पर लगाया हमला और तोड़फोड़ का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
. महिला ने पड़ोसियों पर लगाया हमला और तोड़फोड़ का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मंगलपुर थाना क्षेत्र के चिता का पुरवा गांव की निवासी रामश्री ने पड़ोसियों पर रंजिशन गाली-गलौज, मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रामश्री ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोसी वीरेंद्र पाल, उसकी पत्नी पप्पी देवी और पुत्री पारुल पुरानी रंजिश के चलते आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। आरोप है कि 27 जून को दोपहर करीब 1 बजे तीनों आरोपियों ने उसके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा घर का स्टील का गेट, जंगला तथा अन्य सामान भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया।
पीड़िता का कहना है कि उसने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। आरोपियों द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल फिलहाल कंचौसी पुलिस चौकी में खड़ी है।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने रविवार शाम करीब 6 बजे बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कानपुर देहात: शिवली पुलिस ने विशेष अभियान में पांच वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कानपुर देहात | रिपोर्ट: इकबाल अहमद कानपुर देहात: शिवली पुलिस ने विशेष अभियान में पांच वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कानपुर देहात | रिपोर्ट: इकबाल अहमद कानपुर देहात पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवली थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंटों के अनुपालन में रविवार को की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में सेशन केस संख्या 1469/2023 (धारा 498-ए/304-बी भादवि) के वारंटी अमित सिंह उर्फ अंशू सिंह निवासी सरैया लालपुर, धारा 138 एनआई एक्ट के वारंटी सुशील निवासी रामपुर तथा पॉक्सो कोर्ट से संबंधित स्पेशल ट्रायल संख्या 55/2018 के वारंटी सीमबाबू, पुत्तन उर्फ विनोद कुमार और श्याम जी निवासी ग्राम रामपुर शामिल हैं। शिवली पुलिस ने सभी अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध नियंत्रण, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई को चौकी प्रभारी मैथा उपनिरीक्षक प्रवीण कृष्ण मिश्र, उपनिरीक्षक आनंद कुमार पाण्डेय तथा पुलिस टीम के अन्य जवानों ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
    2
    कानपुर देहात: शिवली पुलिस ने विशेष अभियान में पांच वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

कानपुर देहात | रिपोर्ट: इकबाल अहमद
कानपुर देहात: शिवली पुलिस ने विशेष अभियान में पांच वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कानपुर देहात | रिपोर्ट: इकबाल अहमद
कानपुर देहात पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवली थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंटों के अनुपालन में रविवार को की गई।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में सेशन केस संख्या 1469/2023 (धारा 498-ए/304-बी भादवि) के वारंटी अमित सिंह उर्फ अंशू सिंह निवासी सरैया लालपुर, धारा 138 एनआई एक्ट के वारंटी सुशील निवासी रामपुर तथा पॉक्सो कोर्ट से संबंधित स्पेशल ट्रायल संख्या 55/2018 के वारंटी सीमबाबू, पुत्तन उर्फ विनोद कुमार और श्याम जी निवासी ग्राम रामपुर शामिल हैं।
शिवली पुलिस ने सभी अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध नियंत्रण, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
इस कार्रवाई को चौकी प्रभारी मैथा उपनिरीक्षक प्रवीण कृष्ण मिश्र, उपनिरीक्षक आनंद कुमार पाण्डेय तथा पुलिस टीम के अन्य जवानों ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • ​3 से 4 घंटे ही मिल रही बिजली, सूखने लगीं धान और तिल की फसलें ​ककहरा और बिनौरा के किसानों का आरोप—जेई बना रहे ओवरलोड का बहाना, कलेक्ट्रेट पहुंच डीएम से लगाई गुहार ​ उरई। ​भीषण गर्मी और फसलों को पानी की सख्त जरूरत के बीच जिले के ग्रामीण इलाकों में बिजली की समस्या विकराल रूप धारण करने लगी है। जालौन जिले के ककहरा और बिनौरा-वैद्य गांव में पिछले एक सप्ताह से निजी नलकूपों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। स्थिति यह है कि 24 घंटे में महज 3 से 4 घंटे ही सप्लाई दी जा रही है, जिससे किसानों की खड़ी फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं। सोमवार को आक्रोशित किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और अनवरत बिजली आपूर्ति की मांग की। ​जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में किसानों ने बिजली विभाग के क्षेत्रीय जूनियर इंजीनियर (J.E.) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब वे आपूर्ति में सुधार के लिए जेई से शिकायत करते हैं, तो वे ओवरलोड का बहाना बनाकर ककहरा और बिनौरा-वैद्य गांव की ही बिजली कटवा देते हैं। ​किसान रामपाल सिंह और कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि कृषि फीडर औता (नंबर-2) से औता, हजरतपुर, जगतपुरा-बुजुर्ग और सिहारी दाऊदपुर गांव भी जुड़े हुए हैं। आरोप है कि इन गांवों के 10 से 15 किसानों को नियम विरुद्ध ग्रामीण फीडर से जोड़कर लगातार बिजली आपूर्ति दी जा रही है, जबकि ककहरा और बिनौरा के साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है। ​बिजली की बेतरतीब कटौती से किसान बेहद परेशान हैं। इस समय खेतों में धान, उर्द, तिल, मूंग और ज्वार की फसलों को पानी की सख्त जरूरत है। नलकूप न चलने के कारण सिंचाई का काम पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। किसानों का कहना है कि अगर अगले कुछ दिनों में पानी नहीं मिला, तो उनकी पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी, जिससे भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। ​ग्रामीणों ने मांग की है कि ककहरा और बिनौरा-वैद्य गांवों के नलकूपों को रोजाना कम से कम 10 से 12 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जाए। साथ ही औता कृषि फीडर के जिन उपभोक्ताओं को ग्रामीण फीडर से चलाया जा रहा है, उन्हें तुरंत अलग करके वापस कृषि फीडर से जोड़ा जाए ताकि लोड संतुलित रहे और सभी को समान रूप से बिजली मिल सके।​ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से कृष्ण पाल सिंह, रामपाल सिंह, आशीष, संजय कुमार, अजीत सिंह, ब्रजकिशोर, रामकुमार, सुनील कुमार, कुलदीप, भारत, अभय प्रताप, अमन तिवारी, जितेन्द्र सिंह, ललिता प्रसाद, प्रवीन कुमार, शिवबहादुर, शूरनारायण, सोहनलाल, जयेन्द्र सिंह व अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
    1
    ​3 से 4 घंटे ही मिल रही बिजली, सूखने लगीं धान और तिल की फसलें
​ककहरा और बिनौरा के किसानों का आरोप—जेई बना रहे ओवरलोड का बहाना, कलेक्ट्रेट पहुंच डीएम से लगाई गुहार
​ उरई। ​भीषण गर्मी और फसलों को पानी की सख्त जरूरत के बीच जिले के ग्रामीण इलाकों में बिजली की समस्या विकराल रूप धारण करने लगी है। जालौन जिले के ककहरा और बिनौरा-वैद्य गांव में पिछले एक सप्ताह से निजी नलकूपों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। स्थिति यह है कि 24 घंटे में महज 3 से 4 घंटे ही सप्लाई दी जा रही है, जिससे किसानों की खड़ी फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं। सोमवार को आक्रोशित किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और अनवरत बिजली आपूर्ति की मांग की।
​जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में किसानों ने बिजली विभाग के क्षेत्रीय जूनियर इंजीनियर (J.E.) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब वे आपूर्ति में सुधार के लिए जेई से शिकायत करते हैं, तो वे ओवरलोड का बहाना बनाकर ककहरा और बिनौरा-वैद्य गांव की ही बिजली कटवा देते हैं।
​किसान रामपाल सिंह और कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि कृषि फीडर औता (नंबर-2) से औता, हजरतपुर, जगतपुरा-बुजुर्ग और सिहारी दाऊदपुर गांव भी जुड़े हुए हैं। आरोप है कि इन गांवों के 10 से 15 किसानों को नियम विरुद्ध ग्रामीण फीडर से जोड़कर लगातार बिजली आपूर्ति दी जा रही है, जबकि ककहरा और बिनौरा के साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है। ​बिजली की बेतरतीब कटौती से किसान बेहद परेशान हैं। इस समय खेतों में धान, उर्द, तिल, मूंग और ज्वार की फसलों को पानी की सख्त जरूरत है। नलकूप न चलने के कारण सिंचाई का काम पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। किसानों का कहना है कि अगर अगले कुछ दिनों में पानी नहीं मिला, तो उनकी पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी, जिससे भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। ​ग्रामीणों ने मांग की है कि ककहरा और बिनौरा-वैद्य गांवों के नलकूपों को रोजाना कम से कम 10 से 12 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जाए। साथ ही औता कृषि फीडर के जिन उपभोक्ताओं को ग्रामीण फीडर से चलाया जा रहा है, उन्हें तुरंत अलग करके वापस कृषि फीडर से जोड़ा जाए ताकि लोड संतुलित रहे और सभी को समान रूप से बिजली मिल सके।​ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से कृष्ण पाल सिंह, रामपाल सिंह, आशीष, संजय कुमार, अजीत सिंह, ब्रजकिशोर, रामकुमार, सुनील कुमार, कुलदीप, भारत, अभय प्रताप, अमन तिवारी, जितेन्द्र सिंह, ललिता प्रसाद, प्रवीन कुमार, शिवबहादुर, शूरनारायण, सोहनलाल, जयेन्द्र सिंह व अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🇮🇳 हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा देशभक्ति और एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश लखनऊ। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इस अभियान का उद्देश्य देशवासियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान और गौरव की भावना से जोड़ना है। ‘हर घर तिरंगा’ के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाता है। यह अभियान भारत की विविधता में एकता, राष्ट्रीय गौरव और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि भारत की संप्रभुता, एकता और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ का संदेश प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करता है। जालौन संवाददाता – पंकज गुप्ता
    1
    🇮🇳 हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा देशभक्ति और एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश
लखनऊ। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इस अभियान का उद्देश्य देशवासियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान और गौरव की भावना से जोड़ना है।
‘हर घर तिरंगा’ के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाता है। यह अभियान भारत की विविधता में एकता, राष्ट्रीय गौरव और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि भारत की संप्रभुता, एकता और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ का संदेश प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करता है। जालौन संवाददाता – पंकज गुप्ता
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बलियापुर में ट्रांसफार्मर बदलने की मांग पर ग्रामीणों का हंगामा, ब्लॉक प्रमुख ने अधिकारियों से की जल्द समाधान की मांग सिकंदरा तहसील क्षेत्र के बलियापुर गांव में शनिवार की भोर ट्रांसफार्मर जलने के बाद से गांव की विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। हादसे में दो मवेशी भी झुलस गए थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल कराने और नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग करते हुए शिकायती पत्र सौंपा था। रविवार को विद्युत विभाग की टीम गांव पहुंची और बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया। ग्रामीणों का आरोप है कि जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने के बजाय विभाग ने दूसरे ट्रांसफार्मर से गांव में बिजली सप्लाई शुरू करने का प्रयास किया। इसे लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों की सूचना पर सहार ब्लॉक प्रमुख आकाश सिंह ऋषि मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्युत विभाग के जेई से वार्ता कर ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली। ब्लॉक प्रमुख ने विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर हादसे में हुए नुकसान की भरपाई कराने की मांग की। साथ ही जले हुए ट्रांसफार्मर को तत्काल हटाकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने तथा गांव में जर्जर बिजली के तारों को बदलने की भी मांग उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग द्वारा गांव के कुछ हिस्सों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है, लेकिन कई घरों में अब भी बिजली नहीं पहुंची है। फिलहाल ब्लॉक प्रमुख आकाश सिंह ऋषि ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
    1
    बलियापुर में ट्रांसफार्मर बदलने की मांग पर ग्रामीणों का हंगामा, ब्लॉक प्रमुख ने अधिकारियों से की जल्द समाधान की मांग
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के बलियापुर गांव में शनिवार की भोर ट्रांसफार्मर जलने के बाद से गांव की विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। हादसे में दो मवेशी भी झुलस गए थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल कराने और नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग करते हुए शिकायती पत्र सौंपा था।
रविवार को विद्युत विभाग की टीम गांव पहुंची और बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया। ग्रामीणों का आरोप है कि जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने के बजाय विभाग ने दूसरे ट्रांसफार्मर से गांव में बिजली सप्लाई शुरू करने का प्रयास किया। इसे लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया।
ग्रामीणों की सूचना पर सहार ब्लॉक प्रमुख आकाश सिंह ऋषि मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्युत विभाग के जेई से वार्ता कर ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली। ब्लॉक प्रमुख ने विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर हादसे में हुए नुकसान की भरपाई कराने की मांग की। साथ ही जले हुए ट्रांसफार्मर को तत्काल हटाकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने तथा गांव में जर्जर बिजली के तारों को बदलने की भी मांग उठाई।
ग्रामीणों ने बताया कि विभाग द्वारा गांव के कुछ हिस्सों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है, लेकिन कई घरों में अब भी बिजली नहीं पहुंची है। फिलहाल ब्लॉक प्रमुख आकाश सिंह ऋषि ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। जालौन कोतवाली क्षेत्र के नगर में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है
    1
    दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। 
जालौन कोतवाली क्षेत्र के नगर में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.