*➡️ वामा सारथी के तत्वावधान में पुलिस परिवार हेतु होम्योपैथिक चिकित्सा एवं निःशुल्क औषधि वितरण शिविर का आयोजन* पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन में एवं वामा सारथी अध्यक्षा अर्चना सिरोही (धर्मपत्नी राजीव सिरोही क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर) व मनी श्रीवास्तव (धर्मपत्नी प्रतीक श्रीवास्तव, सीएफओ) की उपस्थिति में वामा सारथी कल्याणकारी कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 02 अगस्त 2026 (रविवार) को पुलिस लाइन, कानपुर देहात में पुलिस परिवार के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं निःशुल्क औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर का आयोजन जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, कानपुर देहात, डॉ० राजश्री के आदेशानुसार किया गया, जिसमें राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, समायू, कानपुर देहात के चिकित्साधिकारी, डॉ0 अग्रजा सिंह, महिला रोग विशेषज्ञ, महिला डॉ0 स्वप्निल सिंह, फार्मासिस्ट देवेन्द्र कुमार (राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय समायू, कानपुर देहात) एवं सहायक कार्मिकों द्वारा पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यकता अनुसार निःशुल्क होम्योपैथिक औषधियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर पुलिस परिवार के सदस्यों ने शिविर का लाभ उठाते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

- पमा कट के पास जुआ खेलते 7 लोग गिरफ्तार, ₹8 हजार नकद बरामद जालौन। कोतवाली क्षेत्र की छिरिया चौकी पुलिस ने ग्राम पमा के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे स्थित पमा कट पर जुआ खेल रहे 7 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से करीब ₹8 हजार नकद और ताश के पत्ते बरामद किए। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने कहा कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। #जालौन #JalaunPolice #जुआ_अधिनियम #पुलिस_कार्रवाई #BreakingNews1
- पाइप लाइन बिछाने में फसल नुकसान का सही मुआवजा न मिलने पर किसानों ने डीएम से की शिकायत उरई। गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा पाइप लाइन बिछाने के दौरान फसलों के हुए नुकसान का उचित और सही मुआवजा न मिलने से नाराज दर्जनों किसानों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। किसानों ने आरोप लगाया है कि सर्वेक्षण में दर्ज फसल के स्थान पर दूसरी फसल का कम मुआवजा दिया गया है। माधौगढ़ तहसील व जालौन क्षेत्र के ग्राम गुलाबपुरा और छिुरिया सलेमपुर निवासी किसानों ने जिलाधिकारी को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि गेल इंडिया लि. (शाखा दिबियापुर) द्वारा उनकी जमीनों (गाटा सं. 1415, 1402, 1404 और मौजा गुलाबपुरा के गाटा सं. 218 व 1618) से होकर नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है। किसानों के अनुसार, कंपनी के अधिकारियों ने सर्वे के दौरान ऑनलाइन फोटो खींची थी, जिसमें उनके खेतों में तरोई और लौकी की फसल दर्ज की गई थी। इसके बावजूद गेल इंडिया द्वारा उन्हें तरोई व लौकी की जगह किसी अन्य साधारण फसल की दर से मुआवजा दे दिया गया है, जो कि सरासर गलत है। पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि गेल इंडिया लि. शाखा दिबियापुर को निर्देशित कर सर्वे रिपोर्ट में दर्ज असल फसल (तरोई व लौकी) के आधार पर उचित मुआवजा दिलाया जाए। शिकायत करने वालों में शामिल रहे। प्रार्थना पत्र सौंपने वालों में मुख्य रूप से हिम्मतराम कुशवाहा (गुलाबपुरा), सन्तोष कुमार (कुतलूपुर), रामशंकर, संजय सिंह (छिरिया), शेषनारायण, दिनेश कुमार (बदनपुरा सरावन), अर्जुन सिंह, शेर बहादुर सिंह (छिरिया सलेमपुर), मलखान सिंह सहित कई अन्य पीड़ित किसान शामिल रहे।1
- रामगंज में लाखों की सनसनीखेज चोरी, बेटे की शादी के लिए रखे जेवर व ढाई लाख नकद पार घर के सभी लोग सोते रहे, चोर चाबियों से अलमारी-बक्से खोल ले गए नकदी व जेवर; रेजगारी तक नहीं छोड़ी कालपी (जालौन)। नगर के मोहल्ला रामगंज में रविवार देर रात एक सनसनीखेज चोरी की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब ढाई लाख रुपये की नकदी, बेटे की शादी के लिए बनवाकर रखे गए लगभग 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात तथा एक मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। मोहल्ला रामगंज निवासी सरमान सिंह पुत्र स्वर्गीय निरंजन सिंह, जो मूल रूप से ग्राम बैरई के निवासी हैं, वर्तमान में कालपी स्थित अपने आवास में परिवार सहित रहते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात लगभग 11:15 बजे तक वह जाग रहे थे, जिसके बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। रात करीब 12:55 बजे उनकी पत्नी ममता देवी की आंख खुली तो उन्होंने घर के दरवाजे खुले देखे। इस पर उन्होंने सरमान सिंह को जगाया, जिसके बाद घर में चोरी होने का पता चला। गृहस्वामी के अनुसार घटना के समय उनका पुत्र अनुराग सिंह और भांजा मुनेश सिंह छत पर बने कमरे में सो रहे थे, जबकि पुत्री मानसी देवी नीचे एक कमरे में सो रही थी। सरमान सिंह अपनी पत्नी के साथ बरामदे में सो रहे थे। उनकी आशंका है कि चोर घर की बाउंड्री फांदकर अंदर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने घर के दो कमरों को पूरी तरह खंगाल दिया। अलमारी और बक्सों को चाबियों से खोलकर उनमें रखी ढाई लाख रुपये की नकदी तथा लगभग 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए। ये जेवर बेटे की आगामी शादी के लिए बनवाकर सुरक्षित रखे गए थे। इसके अलावा पुत्री का मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया गया। इतना ही नहीं, चोर डिब्बों में रखी रेजगारी तक समेट ले गए। गृहस्वामी के अनुसार घर में रखा लगभग पूरा नकद चोरी हो गया, केवल खिड़की में रखे 300 रुपये ही बचे। सरमान सिंह ने बताया कि वह कालपी स्थित एक देसी शराब ठेके की कैंटीन का संचालन करते हैं। घटना की सूचना रात में ही कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस बल के साथ तथा क्षेत्राधिकारी राजेश कमल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। गृहस्वामी ने बताया कि वह शीघ्र ही कोतवाली में लिखित तहरीर देंगे, जिसके आधार पर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई करेगी। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।4
- Jalaun News : School का नल महीनों से खराब, बच्चे सड़क पर धो रहे बर्तन!! Kashipura School....वीडियो वायरल! जालौन: प्राथमिक विद्यालय काशीपुरा में महीनों से खराब पड़ा नल, बच्चे स्कूल से बाहर जाकर धो रहे बर्तन जालौन। जालौन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय काशीपुरा में पेयजल व्यवस्था बदहाल होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय का नल कई महीनों से खराब पड़ा है, जिसके कारण मिड-डे मील के बाद बच्चों को बर्तन धोने के लिए स्कूल परिसर से बाहर जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय के बाहर सड़क भी है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। यदि इस दौरान कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी, यह सवाल उठ रहा है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारियों से विद्यालय के खराब नल को शीघ्र ठीक कराने तथा बच्चों के लिए सुरक्षित पेयजल और बर्तन धोने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। यदि यह स्थिति वास्तव में लंबे समय से बनी हुई है, तो संबंधित विभाग द्वारा मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है।1
- जालौन के नदीगांव थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम। जालौन के नदीगांव थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव रखकर कोंच-नदीगांव मार्ग पर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने 5 नामजद समेत 10–12 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सूचना पर चार थानों की पुलिस और क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद मौके पर पहुंचे, परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया और हालात को नियंत्रित किया l1