Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन के नदीगांव थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम। जालौन के नदीगांव थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव रखकर कोंच-नदीगांव मार्ग पर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने 5 नामजद समेत 10–12 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सूचना पर चार थानों की पुलिस और क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद मौके पर पहुंचे, परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया और हालात को नियंत्रित किया l
Dev Patel
जालौन के नदीगांव थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम। जालौन के नदीगांव थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव रखकर कोंच-नदीगांव मार्ग पर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने 5 नामजद समेत 10–12 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सूचना पर चार थानों की पुलिस और क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद मौके पर पहुंचे, परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया और हालात को नियंत्रित किया l
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन में चोरी का खुलासा: कोतवाली पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम ने 5 आरोपियों—वासिल, सजल फरीदी, सुफियान उर्फ लक्की, फरहान व शान—को गिरफ्तार किया। कुछ ही दिनों में चोरी का पर्दाफाश, जालौन पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा जालौन पुलिस कोतवाली जालौन पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी की घटना से संबंधित 80 हजार रुपये नकद और दो अदद मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक 28 जुलाई 2026 की रात वादी दिलीप कुमार अग्रवाल के घर के सामने स्कूटी पर रखे बैग से अज्ञात चोरों ने रुपये चोरी कर लिए थे। बैग में रखी नकदी चोरी होने की सूचना पर कोतवाली जालौन में मु.अ.सं. 164/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए टीम गठित कर जांच शुरू की। 03 अगस्त 2026 को कोतवाली जालौन पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम 1. वासिल पुत्र नाजिम, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी मोहल्ला राजपाट, कस्बा व थाना जालौन। 2. सजल फरीदी पुत्र मोहम्मद सोहेल फरीदी, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी मोहल्ला राजपाट, कस्बा व थाना जालौन। 3. सुफियान उर्फ लक्की पुत्र अनसार, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी मोहल्ला शाहगंज, कस्बा व थाना जालौन। 4. फरहान पुत्र नसीब, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी मोहल्ला तोपखाना, कस्बा व थाना जालौन। 5. शान पुत्र अकील अली, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी मोहल्ला मुल्लामनोर, कस्बा व थाना जालौन। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने 28 जुलाई की रात मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि चोरी की गई रकम में से उन्हें 82 हजार रुपये मिले थे, जिसमें से 2 हजार रुपये उन्होंने खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 80,000 रुपये एवं दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कुछ आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास दर्ज है। वासिल के खिलाफ कोतवाली जालौन में पूर्व के मुकदमे दर्ज होने की बात पुलिस दस्तावेज में दर्ज है, जबकि अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को चोरी की घटना के बाद कुछ ही दिनों में सफल खुलासे के तौर पर देखा जा रहा है। कार्रवाई में कोतवाली जालौन पुलिस के साथ स्वाट/सर्विलांस टीम की अहम भूमिका बताई गई है। #JalaunPolice #Jalaun #JalaunNews #JalaunCrime #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice #UttarPradeshPolice #PoliceAction #CrimeNewsJalaun #JalaunKotwali #KotwaliJalaun #SwatTeam #SurveillanceTeam #TheftCase #ChoriKaKhulasa #Chori #Arrested #PoliceEncounter #CashRecovery #MotorcycleRecovery #DilipKumarAgrawal #Vasih #SajalFaridi #Sufiyan #Farhan #Shan #JalaunBreaking #UPNews #HindiNews1
- विद्युत विभाग के फैसले से नाराज पूर्व सैनिक, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार उरई। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध जताया और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व सैनिकों का कहना है कि दक्षिणांचल विद्युत वितरण विभाग में कार्यरत 55 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व सैनिकों को बिना लिखित आदेश के सेवा से हटाया जा रहा है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार पूर्व सैनिक 65 वर्ष तक सेवा दे सकते हैं। पूर्व सैनिकों ने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। इस दौरान कैप्टन अखिलेश नगायच सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।1
- ब्रेकिंग जालौन जालौन में चोरों ने घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को दिया अंजाम, ब्रेकिंग जालौन जालौन में चोरों ने घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को दिया अंजाम, घर में घुसे चोरों ने करीब 12 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और ढाई लाख कैश समेत मोबाइल फोन किया चोरी, अलमारी और बक्से को चाबियां से खोलकर नकदी जेवरात समेत सामान किया चोरी, परिवार के सभी सदस्य रात में सोते रहे और बाउंड्री फांदकर घर मे घुसे चोर इत्मीनान से चोरी की वारदात को देते रहे अंजाम, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस चोरी की घटना की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामगंज इलाके का मामला।4
- *मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत जनपद में उड़द, मूंग एवं मूंगफली की खरीद हेतु कुल 17 क्रय केंद्र अनुमोदित।* कानपुर देहात 3 अगस्त 2026 किसानों को उनकी उपज का लाभकारी एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्रीष्म जायद विपणन मौसम वर्ष 2026-27 के अंतर्गत मूल्य समर्थन योजना के तहत जनपद कानपुर देहात में उड़द, मूंग एवं मूंगफली (जायद) की खरीद के लिए विभिन्न क्रय एजेंसियों के माध्यम से अब तक कुल 17 क्रय केंद्रों का अनुमोदन किया गया है। जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा संबंधित क्रय एजेंसियों को नियमानुसार खरीद व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी क्रय केंद्रों पर पारदर्शी, सुचारु एवं किसान हितैषी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जनपद में पीसीएफ के माध्यम से कुल 04 क्रय केंद्र संचालित किए जाएंगे। इनमें पीसीएफ मूंग खरीद केंद्र पुखरायां, बी-पैक्स लक्ष्मणपुर पिलख, किसान एग्रो विजन मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड (झींझक) तथा प्रकृति एग्रो एण्ड एलाइड मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड (अकबरपुर) शामिल हैं। इसी प्रकार यूपीपीसीयूएस के माध्यम से 03 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें दिव्यांचल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (झींझक), तड़ियावन अन्नपूर्णा एफपीओ (पुखरायां) तथा बी-पैक्स बनीपारा (झींझक) शामिल हैं। जेफेड के माध्यम से 02 क्रय केंद्र संचालित किए जाएंगे, जिनमें बहुआयामी एग्रो फार्मर एफपीओ (पुखरायां) तथा एम-पैक्स डीग (भोगनीपुर) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पीसीयू (PCU) के माध्यम से 08 क्रय केंद्रों का अनुमोदन किया गया है। इनमें चार बी-पैक्स क्रय केंद्र—बी-पैक्स बानबाजार (डेरापुर), बी-पैक्स गौरीहसनपुर (सिकंदरा), बी-पैक्स सैथा (अकबरपुर) एवं बी-पैक्स विशायकपुर (अकबरपुर) तथा चार एफपीओ/प्रोड्यूसर कंपनी आधारित क्रय केंद्र—जनरेशन ग्रीन्स फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड (पुखरायां मंडी), इण्डो आर्या एग्रो प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड (झींझक मंडी), नित्या फेस एग्रो प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड (अकबरपुर मंडी) तथा अच्युत प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड (झींझक मंडी) शामिल हैं। जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह ने सभी क्रय एजेंसियों को निर्देशित किया है कि क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था, तौल, भुगतान एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं तथा खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित हो। उन्होंने जनपद के किसानों से अपील की है कि वे अपनी उड़द, मूंग एवं मूंगफली की उपज केवल अधिकृत क्रय केंद्रों पर ही विक्रय करें तथा किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए संबंधित केंद्र प्रभारी अथवा कृषि विभाग से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि शासन किसानों के हितों के संरक्षण एवं उनकी आय में वृद्धि के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है तथा प्रत्येक पात्र किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।2
- gram hardua Khalsa post sangharshipur thana musanagar jila Kanpur dehat mein yah Chhota sa gaon hai aur is gaon ki na hi to sadke theek hain na hi koi road hai bacchon ko school jaane ke liye bahut lambi dikkat ka samna karna padta hai is gaon ke bare koi bhi sunvai nahi hoti hii1
- रामदीन पुरवा गांव में युवक ने घर में फांसी लगाकर दे दी जान, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा रनिया थाना क्षेत्र के रामदीन पुरवा गांव के रहने वाले एक युवक ने घर में पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगाकर जान दे दी।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि मृतक युवक का नाम समर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह उम्र 35 वर्ष है, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।1