Shuru
Apke Nagar Ki App…
विद्युत विभाग के फैसले से नाराज पूर्व सैनिक, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार उरई। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध जताया और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व सैनिकों का कहना है कि दक्षिणांचल विद्युत वितरण विभाग में कार्यरत 55 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व सैनिकों को बिना लिखित आदेश के सेवा से हटाया जा रहा है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार पूर्व सैनिक 65 वर्ष तक सेवा दे सकते हैं। पूर्व सैनिकों ने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। इस दौरान कैप्टन अखिलेश नगायच सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
पत्रकार विकाश सिंह
विद्युत विभाग के फैसले से नाराज पूर्व सैनिक, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार उरई। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध जताया और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व सैनिकों का कहना है कि दक्षिणांचल विद्युत वितरण विभाग में कार्यरत 55 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व सैनिकों को बिना लिखित आदेश के सेवा से हटाया जा रहा है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार पूर्व सैनिक 65 वर्ष तक सेवा दे सकते हैं। पूर्व सैनिकों ने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। इस दौरान कैप्टन अखिलेश नगायच सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पमा कट के पास जुआ खेलते 7 लोग गिरफ्तार, ₹8 हजार नकद बरामद जालौन। कोतवाली क्षेत्र की छिरिया चौकी पुलिस ने ग्राम पमा के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे स्थित पमा कट पर जुआ खेल रहे 7 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से करीब ₹8 हजार नकद और ताश के पत्ते बरामद किए। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने कहा कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। #जालौन #JalaunPolice #जुआ_अधिनियम #पुलिस_कार्रवाई #BreakingNews1
- *मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत जनपद में उड़द, मूंग एवं मूंगफली की खरीद हेतु कुल 17 क्रय केंद्र अनुमोदित।* कानपुर देहात 3 अगस्त 2026 किसानों को उनकी उपज का लाभकारी एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्रीष्म जायद विपणन मौसम वर्ष 2026-27 के अंतर्गत मूल्य समर्थन योजना के तहत जनपद कानपुर देहात में उड़द, मूंग एवं मूंगफली (जायद) की खरीद के लिए विभिन्न क्रय एजेंसियों के माध्यम से अब तक कुल 17 क्रय केंद्रों का अनुमोदन किया गया है। जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा संबंधित क्रय एजेंसियों को नियमानुसार खरीद व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी क्रय केंद्रों पर पारदर्शी, सुचारु एवं किसान हितैषी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जनपद में पीसीएफ के माध्यम से कुल 04 क्रय केंद्र संचालित किए जाएंगे। इनमें पीसीएफ मूंग खरीद केंद्र पुखरायां, बी-पैक्स लक्ष्मणपुर पिलख, किसान एग्रो विजन मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड (झींझक) तथा प्रकृति एग्रो एण्ड एलाइड मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड (अकबरपुर) शामिल हैं। इसी प्रकार यूपीपीसीयूएस के माध्यम से 03 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें दिव्यांचल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (झींझक), तड़ियावन अन्नपूर्णा एफपीओ (पुखरायां) तथा बी-पैक्स बनीपारा (झींझक) शामिल हैं। जेफेड के माध्यम से 02 क्रय केंद्र संचालित किए जाएंगे, जिनमें बहुआयामी एग्रो फार्मर एफपीओ (पुखरायां) तथा एम-पैक्स डीग (भोगनीपुर) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पीसीयू (PCU) के माध्यम से 08 क्रय केंद्रों का अनुमोदन किया गया है। इनमें चार बी-पैक्स क्रय केंद्र—बी-पैक्स बानबाजार (डेरापुर), बी-पैक्स गौरीहसनपुर (सिकंदरा), बी-पैक्स सैथा (अकबरपुर) एवं बी-पैक्स विशायकपुर (अकबरपुर) तथा चार एफपीओ/प्रोड्यूसर कंपनी आधारित क्रय केंद्र—जनरेशन ग्रीन्स फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड (पुखरायां मंडी), इण्डो आर्या एग्रो प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड (झींझक मंडी), नित्या फेस एग्रो प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड (अकबरपुर मंडी) तथा अच्युत प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड (झींझक मंडी) शामिल हैं। जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह ने सभी क्रय एजेंसियों को निर्देशित किया है कि क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था, तौल, भुगतान एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं तथा खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित हो। उन्होंने जनपद के किसानों से अपील की है कि वे अपनी उड़द, मूंग एवं मूंगफली की उपज केवल अधिकृत क्रय केंद्रों पर ही विक्रय करें तथा किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए संबंधित केंद्र प्रभारी अथवा कृषि विभाग से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि शासन किसानों के हितों के संरक्षण एवं उनकी आय में वृद्धि के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है तथा प्रत्येक पात्र किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।2
- संदलपुर ब्लॉक के कई गांवों में शिव भक्तों ने निकाली भव्य कावड़ यात्रा कानपुर देहात,सावन माह के पावन अवसर पर रविवार को संदलपुर ब्लॉक के विभिन्न गांवों में शिव भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य कावड़ यात्राएं निकालीं। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से गूंज उठा। कावड़ यात्राओं में बड़ी संख्या में युवक, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। शिव भक्त गंगाजल से भरी कावड़ लेकर निर्धारित मार्गों से होते हुए शिव मंदिरों तक पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन, डीजे और धार्मिक झांकियों के साथ यात्रा निकाली, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। यात्रा मार्ग पर ग्रामीणों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह शिव भक्तों के लिए जलपान, शीतल पेय और प्रसाद की व्यवस्था की गई। लोगों ने पुष्पवर्षा कर कावड़ियों का स्वागत किया। यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन भी सतर्क रहा और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए। संदलपुर ब्लॉक के विभिन्न गांवों में निकली कावड़ यात्राओं ने श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।4
- महिला ने पड़ोसियों पर लगाया हमला और तोड़फोड़ का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा . महिला ने पड़ोसियों पर लगाया हमला और तोड़फोड़ का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मंगलपुर थाना क्षेत्र के चिता का पुरवा गांव की निवासी रामश्री ने पड़ोसियों पर रंजिशन गाली-गलौज, मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रामश्री ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोसी वीरेंद्र पाल, उसकी पत्नी पप्पी देवी और पुत्री पारुल पुरानी रंजिश के चलते आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। आरोप है कि 27 जून को दोपहर करीब 1 बजे तीनों आरोपियों ने उसके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा घर का स्टील का गेट, जंगला तथा अन्य सामान भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। पीड़िता का कहना है कि उसने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। आरोपियों द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल फिलहाल कंचौसी पुलिस चौकी में खड़ी है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने रविवार शाम करीब 6 बजे बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- सावन के पहले सोमवार पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक को सुबह से जुटे हजारों श्रद्धालु, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस सिकंदरा कस्बे स्थित महाकालेश्वर मंदिर में सावन माह के पहले सोमवार को भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और जल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र दिनभर "बम-बम भोले" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। सुबह से शुरू हुआ श्रद्धालुओं का आगमन करीब 11 बजे तक लगातार जारी रहा। इसके बाद भीड़ में कुछ कमी आई, जिससे प्रशासन को राहत मिली। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिकंदरा थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। मंदिर परिसर और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई तथा आने-जाने वाले श्रद्धालुओं पर लगातार नजर रखी गई। सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे, जिसके चलते दर्शन और पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।1
- डेरापुर को मिलेगी नई पहचान: 70 लाख की लागत से बनेगा आधुनिक हेलीपैड, आपदा और आपातकाल में बनेगा जीवनरक्षक डेरापुर को मिलेगी नई पहचान: 70 लाख की लागत से बनेगा आधुनिक हेलीपैड, आपदा और आपातकाल में बनेगा जीवनरक्षक डेरापुर के विकास को नई उड़ान मिलने जा रही है। नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग 70 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक हेलीपैड का निर्माण कराया जाएगा। यह हेलीपैड अंबेडकर नगर वार्ड में डेरापुर–रूरा मार्ग पर बनाया जाएगा। परियोजना के लिए भूमि का सीमांकन और समतलीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे निर्माण कार्य जल्द गति पकड़ेगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अवर अभियंता अभिषेक कुमार ने रविवार करीब तीन बजे बताया कि प्रस्तावित हेलीपैड 50 मीटर लंबा और 50 मीटर चौड़ा होगा। भूमि समतल होने के बाद निर्माण का अगला चरण शुरू किया जाएगा। हेलीपैड बनने से न केवल वीआईपी आवागमन आसान होगा, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं, चिकित्सा आपातकाल और अन्य विषम परिस्थितियों में हेलीकॉप्टर के माध्यम से त्वरित राहत एवं बचाव कार्य भी संभव हो सकेंगे। इससे क्षेत्र की आपदा प्रबंधन क्षमता मजबूत होगी और जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सकेगी। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यह परियोजना डेरापुर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। आधुनिक हेलीपैड बनने से क्षेत्र की आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी, प्रशासनिक व्यवस्थाओं को नई गति मिलेगी और डेरापुर को विकास के नक्शे पर एक नई पहचान मिलेगी।1
- दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन छीनी जालौन जिले में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र के नगर क्षेत्र से सामने आया है, जहां दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। बताया जा रहा है कि महिला किसी कार्य से बाजार क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी बाइक पर सवार दो बदमाश तेजी से उसके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर गले में पहनी सोने की चेन छीन ली। महिला जब तक कुछ समझ पाती, तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। घटना के बाद पीड़िता ने शोर मचाया, जिस पर आसपास मौजूद लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पूरी वारदात पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है। पीड़ित महिला ने घटना को लेकर पुलिस को लिखित तहरीर दे दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी तथा सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस चेन स्नैचिंग की घटना ने एक बार फिर नगर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1