logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामगंज में लाखों की सनसनीखेज चोरी, बेटे की शादी के लिए रखे जेवर व ढाई लाख नकद पार घर के सभी लोग सोते रहे, चोर चाबियों से अलमारी-बक्से खोल ले गए नकदी व जेवर; रेजगारी तक नहीं छोड़ी कालपी (जालौन)। नगर के मोहल्ला रामगंज में रविवार देर रात एक सनसनीखेज चोरी की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब ढाई लाख रुपये की नकदी, बेटे की शादी के लिए बनवाकर रखे गए लगभग 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात तथा एक मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। मोहल्ला रामगंज निवासी सरमान सिंह पुत्र स्वर्गीय निरंजन सिंह, जो मूल रूप से ग्राम बैरई के निवासी हैं, वर्तमान में कालपी स्थित अपने आवास में परिवार सहित रहते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात लगभग 11:15 बजे तक वह जाग रहे थे, जिसके बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। रात करीब 12:55 बजे उनकी पत्नी ममता देवी की आंख खुली तो उन्होंने घर के दरवाजे खुले देखे। इस पर उन्होंने सरमान सिंह को जगाया, जिसके बाद घर में चोरी होने का पता चला। गृहस्वामी के अनुसार घटना के समय उनका पुत्र अनुराग सिंह और भांजा मुनेश सिंह छत पर बने कमरे में सो रहे थे, जबकि पुत्री मानसी देवी नीचे एक कमरे में सो रही थी। सरमान सिंह अपनी पत्नी के साथ बरामदे में सो रहे थे। उनकी आशंका है कि चोर घर की बाउंड्री फांदकर अंदर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने घर के दो कमरों को पूरी तरह खंगाल दिया। अलमारी और बक्सों को चाबियों से खोलकर उनमें रखी ढाई लाख रुपये की नकदी तथा लगभग 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए। ये जेवर बेटे की आगामी शादी के लिए बनवाकर सुरक्षित रखे गए थे। इसके अलावा पुत्री का मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया गया। इतना ही नहीं, चोर डिब्बों में रखी रेजगारी तक समेट ले गए। गृहस्वामी के अनुसार घर में रखा लगभग पूरा नकद चोरी हो गया, केवल खिड़की में रखे 300 रुपये ही बचे। सरमान सिंह ने बताया कि वह कालपी स्थित एक देसी शराब ठेके की कैंटीन का संचालन करते हैं। घटना की सूचना रात में ही कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस बल के साथ तथा क्षेत्राधिकारी राजेश कमल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। गृहस्वामी ने बताया कि वह शीघ्र ही कोतवाली में लिखित तहरीर देंगे, जिसके आधार पर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई करेगी। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

2 hrs ago
user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

रामगंज में लाखों की सनसनीखेज चोरी, बेटे की शादी के लिए रखे जेवर व ढाई लाख नकद पार घर के सभी लोग सोते रहे, चोर चाबियों से अलमारी-बक्से खोल ले गए नकदी व जेवर; रेजगारी तक नहीं छोड़ी कालपी (जालौन)। नगर के मोहल्ला रामगंज में रविवार देर रात एक सनसनीखेज चोरी की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब ढाई लाख रुपये की नकदी, बेटे की शादी के लिए बनवाकर रखे गए लगभग 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात तथा एक मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया।

समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। मोहल्ला रामगंज निवासी सरमान सिंह पुत्र स्वर्गीय निरंजन सिंह, जो मूल रूप से ग्राम बैरई के निवासी हैं, वर्तमान में कालपी स्थित अपने आवास में परिवार सहित रहते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात लगभग 11:15 बजे तक वह जाग रहे थे, जिसके बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। रात करीब 12:55 बजे उनकी पत्नी ममता देवी की आंख खुली तो उन्होंने घर के दरवाजे खुले देखे। इस पर उन्होंने सरमान सिंह को जगाया, जिसके बाद घर में चोरी होने का पता चला। गृहस्वामी के अनुसार घटना के समय उनका पुत्र अनुराग सिंह और भांजा मुनेश सिंह छत पर बने कमरे में सो रहे

थे, जबकि पुत्री मानसी देवी नीचे एक कमरे में सो रही थी। सरमान सिंह अपनी पत्नी के साथ बरामदे में सो रहे थे। उनकी आशंका है कि चोर घर की बाउंड्री फांदकर अंदर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने घर के दो कमरों को पूरी तरह खंगाल दिया। अलमारी और बक्सों को चाबियों से खोलकर उनमें रखी ढाई लाख रुपये की नकदी तथा लगभग 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए। ये जेवर बेटे की आगामी शादी के लिए बनवाकर सुरक्षित रखे गए थे। इसके अलावा पुत्री का मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया गया। इतना ही नहीं, चोर डिब्बों में रखी रेजगारी तक समेट ले

गए। गृहस्वामी के अनुसार घर में रखा लगभग पूरा नकद चोरी हो गया, केवल खिड़की में रखे 300 रुपये ही बचे। सरमान सिंह ने बताया कि वह कालपी स्थित एक देसी शराब ठेके की कैंटीन का संचालन करते हैं। घटना की सूचना रात में ही कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस बल के साथ तथा क्षेत्राधिकारी राजेश कमल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। गृहस्वामी ने बताया कि वह शीघ्र ही कोतवाली में लिखित तहरीर देंगे, जिसके आधार पर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई करेगी। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ​3 से 4 घंटे ही मिल रही बिजली, सूखने लगीं धान और तिल की फसलें ​ककहरा और बिनौरा के किसानों का आरोप—जेई बना रहे ओवरलोड का बहाना, कलेक्ट्रेट पहुंच डीएम से लगाई गुहार ​ उरई। ​भीषण गर्मी और फसलों को पानी की सख्त जरूरत के बीच जिले के ग्रामीण इलाकों में बिजली की समस्या विकराल रूप धारण करने लगी है। जालौन जिले के ककहरा और बिनौरा-वैद्य गांव में पिछले एक सप्ताह से निजी नलकूपों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। स्थिति यह है कि 24 घंटे में महज 3 से 4 घंटे ही सप्लाई दी जा रही है, जिससे किसानों की खड़ी फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं। सोमवार को आक्रोशित किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और अनवरत बिजली आपूर्ति की मांग की। ​जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में किसानों ने बिजली विभाग के क्षेत्रीय जूनियर इंजीनियर (J.E.) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब वे आपूर्ति में सुधार के लिए जेई से शिकायत करते हैं, तो वे ओवरलोड का बहाना बनाकर ककहरा और बिनौरा-वैद्य गांव की ही बिजली कटवा देते हैं। ​किसान रामपाल सिंह और कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि कृषि फीडर औता (नंबर-2) से औता, हजरतपुर, जगतपुरा-बुजुर्ग और सिहारी दाऊदपुर गांव भी जुड़े हुए हैं। आरोप है कि इन गांवों के 10 से 15 किसानों को नियम विरुद्ध ग्रामीण फीडर से जोड़कर लगातार बिजली आपूर्ति दी जा रही है, जबकि ककहरा और बिनौरा के साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है। ​बिजली की बेतरतीब कटौती से किसान बेहद परेशान हैं। इस समय खेतों में धान, उर्द, तिल, मूंग और ज्वार की फसलों को पानी की सख्त जरूरत है। नलकूप न चलने के कारण सिंचाई का काम पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। किसानों का कहना है कि अगर अगले कुछ दिनों में पानी नहीं मिला, तो उनकी पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी, जिससे भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। ​ग्रामीणों ने मांग की है कि ककहरा और बिनौरा-वैद्य गांवों के नलकूपों को रोजाना कम से कम 10 से 12 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जाए। साथ ही औता कृषि फीडर के जिन उपभोक्ताओं को ग्रामीण फीडर से चलाया जा रहा है, उन्हें तुरंत अलग करके वापस कृषि फीडर से जोड़ा जाए ताकि लोड संतुलित रहे और सभी को समान रूप से बिजली मिल सके।​ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से कृष्ण पाल सिंह, रामपाल सिंह, आशीष, संजय कुमार, अजीत सिंह, ब्रजकिशोर, रामकुमार, सुनील कुमार, कुलदीप, भारत, अभय प्रताप, अमन तिवारी, जितेन्द्र सिंह, ललिता प्रसाद, प्रवीन कुमार, शिवबहादुर, शूरनारायण, सोहनलाल, जयेन्द्र सिंह व अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
    1
    ​3 से 4 घंटे ही मिल रही बिजली, सूखने लगीं धान और तिल की फसलें
​ककहरा और बिनौरा के किसानों का आरोप—जेई बना रहे ओवरलोड का बहाना, कलेक्ट्रेट पहुंच डीएम से लगाई गुहार
​ उरई। ​भीषण गर्मी और फसलों को पानी की सख्त जरूरत के बीच जिले के ग्रामीण इलाकों में बिजली की समस्या विकराल रूप धारण करने लगी है। जालौन जिले के ककहरा और बिनौरा-वैद्य गांव में पिछले एक सप्ताह से निजी नलकूपों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। स्थिति यह है कि 24 घंटे में महज 3 से 4 घंटे ही सप्लाई दी जा रही है, जिससे किसानों की खड़ी फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं। सोमवार को आक्रोशित किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और अनवरत बिजली आपूर्ति की मांग की।
​जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में किसानों ने बिजली विभाग के क्षेत्रीय जूनियर इंजीनियर (J.E.) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब वे आपूर्ति में सुधार के लिए जेई से शिकायत करते हैं, तो वे ओवरलोड का बहाना बनाकर ककहरा और बिनौरा-वैद्य गांव की ही बिजली कटवा देते हैं।
​किसान रामपाल सिंह और कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि कृषि फीडर औता (नंबर-2) से औता, हजरतपुर, जगतपुरा-बुजुर्ग और सिहारी दाऊदपुर गांव भी जुड़े हुए हैं। आरोप है कि इन गांवों के 10 से 15 किसानों को नियम विरुद्ध ग्रामीण फीडर से जोड़कर लगातार बिजली आपूर्ति दी जा रही है, जबकि ककहरा और बिनौरा के साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है। ​बिजली की बेतरतीब कटौती से किसान बेहद परेशान हैं। इस समय खेतों में धान, उर्द, तिल, मूंग और ज्वार की फसलों को पानी की सख्त जरूरत है। नलकूप न चलने के कारण सिंचाई का काम पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। किसानों का कहना है कि अगर अगले कुछ दिनों में पानी नहीं मिला, तो उनकी पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी, जिससे भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। ​ग्रामीणों ने मांग की है कि ककहरा और बिनौरा-वैद्य गांवों के नलकूपों को रोजाना कम से कम 10 से 12 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जाए। साथ ही औता कृषि फीडर के जिन उपभोक्ताओं को ग्रामीण फीडर से चलाया जा रहा है, उन्हें तुरंत अलग करके वापस कृषि फीडर से जोड़ा जाए ताकि लोड संतुलित रहे और सभी को समान रूप से बिजली मिल सके।​ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से कृष्ण पाल सिंह, रामपाल सिंह, आशीष, संजय कुमार, अजीत सिंह, ब्रजकिशोर, रामकुमार, सुनील कुमार, कुलदीप, भारत, अभय प्रताप, अमन तिवारी, जितेन्द्र सिंह, ललिता प्रसाद, प्रवीन कुमार, शिवबहादुर, शूरनारायण, सोहनलाल, जयेन्द्र सिंह व अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🇮🇳 हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा देशभक्ति और एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश लखनऊ। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इस अभियान का उद्देश्य देशवासियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान और गौरव की भावना से जोड़ना है। ‘हर घर तिरंगा’ के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाता है। यह अभियान भारत की विविधता में एकता, राष्ट्रीय गौरव और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि भारत की संप्रभुता, एकता और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ का संदेश प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करता है। जालौन संवाददाता – पंकज गुप्ता
    1
    🇮🇳 हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा देशभक्ति और एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश
लखनऊ। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इस अभियान का उद्देश्य देशवासियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान और गौरव की भावना से जोड़ना है।
‘हर घर तिरंगा’ के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाता है। यह अभियान भारत की विविधता में एकता, राष्ट्रीय गौरव और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि भारत की संप्रभुता, एकता और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ का संदेश प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करता है। जालौन संवाददाता – पंकज गुप्ता
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रामगंज में लाखों की सनसनीखेज चोरी, बेटे की शादी के लिए रखे जेवर व ढाई लाख नकद पार घर के सभी लोग सोते रहे, चोर चाबियों से अलमारी-बक्से खोल ले गए नकदी व जेवर; रेजगारी तक नहीं छोड़ी कालपी (जालौन)। नगर के मोहल्ला रामगंज में रविवार देर रात एक सनसनीखेज चोरी की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब ढाई लाख रुपये की नकदी, बेटे की शादी के लिए बनवाकर रखे गए लगभग 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात तथा एक मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। मोहल्ला रामगंज निवासी सरमान सिंह पुत्र स्वर्गीय निरंजन सिंह, जो मूल रूप से ग्राम बैरई के निवासी हैं, वर्तमान में कालपी स्थित अपने आवास में परिवार सहित रहते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात लगभग 11:15 बजे तक वह जाग रहे थे, जिसके बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। रात करीब 12:55 बजे उनकी पत्नी ममता देवी की आंख खुली तो उन्होंने घर के दरवाजे खुले देखे। इस पर उन्होंने सरमान सिंह को जगाया, जिसके बाद घर में चोरी होने का पता चला। गृहस्वामी के अनुसार घटना के समय उनका पुत्र अनुराग सिंह और भांजा मुनेश सिंह छत पर बने कमरे में सो रहे थे, जबकि पुत्री मानसी देवी नीचे एक कमरे में सो रही थी। सरमान सिंह अपनी पत्नी के साथ बरामदे में सो रहे थे। उनकी आशंका है कि चोर घर की बाउंड्री फांदकर अंदर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने घर के दो कमरों को पूरी तरह खंगाल दिया। अलमारी और बक्सों को चाबियों से खोलकर उनमें रखी ढाई लाख रुपये की नकदी तथा लगभग 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए। ये जेवर बेटे की आगामी शादी के लिए बनवाकर सुरक्षित रखे गए थे। इसके अलावा पुत्री का मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया गया। इतना ही नहीं, चोर डिब्बों में रखी रेजगारी तक समेट ले गए। गृहस्वामी के अनुसार घर में रखा लगभग पूरा नकद चोरी हो गया, केवल खिड़की में रखे 300 रुपये ही बचे। सरमान सिंह ने बताया कि वह कालपी स्थित एक देसी शराब ठेके की कैंटीन का संचालन करते हैं। घटना की सूचना रात में ही कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस बल के साथ तथा क्षेत्राधिकारी राजेश कमल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। गृहस्वामी ने बताया कि वह शीघ्र ही कोतवाली में लिखित तहरीर देंगे, जिसके आधार पर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई करेगी। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    4
    रामगंज में लाखों की सनसनीखेज चोरी, बेटे की शादी के लिए रखे जेवर व ढाई लाख नकद पार

घर के सभी लोग सोते रहे, चोर चाबियों से अलमारी-बक्से खोल ले गए नकदी व जेवर; रेजगारी तक नहीं छोड़ी
कालपी (जालौन)। नगर के मोहल्ला रामगंज में रविवार देर रात एक सनसनीखेज चोरी की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब ढाई लाख रुपये की नकदी, बेटे की शादी के लिए बनवाकर रखे गए लगभग 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात तथा एक मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
मोहल्ला रामगंज निवासी सरमान सिंह पुत्र स्वर्गीय निरंजन सिंह, जो मूल रूप से ग्राम बैरई के निवासी हैं, वर्तमान में कालपी स्थित अपने आवास में परिवार सहित रहते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात लगभग 11:15 बजे तक वह जाग रहे थे, जिसके बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। रात करीब 12:55 बजे उनकी पत्नी ममता देवी की आंख खुली तो उन्होंने घर के दरवाजे खुले देखे। इस पर उन्होंने सरमान सिंह को जगाया, जिसके बाद घर में चोरी होने का पता चला।
गृहस्वामी के अनुसार घटना के समय उनका पुत्र अनुराग सिंह और भांजा मुनेश सिंह छत पर बने कमरे में सो रहे थे, जबकि पुत्री मानसी देवी नीचे एक कमरे में सो रही थी। सरमान सिंह अपनी पत्नी के साथ बरामदे में सो रहे थे। उनकी आशंका है कि चोर घर की बाउंड्री फांदकर अंदर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ित ने बताया कि चोरों ने घर के दो कमरों को पूरी तरह खंगाल दिया। अलमारी और बक्सों को चाबियों से खोलकर उनमें रखी ढाई लाख रुपये की नकदी तथा लगभग 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए। ये जेवर बेटे की आगामी शादी के लिए बनवाकर सुरक्षित रखे गए थे। इसके अलावा पुत्री का मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया गया। इतना ही नहीं, चोर डिब्बों में रखी रेजगारी तक समेट ले गए। गृहस्वामी के अनुसार घर में रखा लगभग पूरा नकद चोरी हो गया, केवल खिड़की में रखे 300 रुपये ही बचे।
सरमान सिंह ने बताया कि वह कालपी स्थित एक देसी शराब ठेके की कैंटीन का संचालन करते हैं। घटना की सूचना रात में ही कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस बल के साथ तथा क्षेत्राधिकारी राजेश कमल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई।
गृहस्वामी ने बताया कि वह शीघ्र ही कोतवाली में लिखित तहरीर देंगे, जिसके आधार पर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई करेगी। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Jalaun News : School का नल महीनों से खराब, बच्चे सड़क पर धो रहे बर्तन!! Kashipura School....वीडियो वायरल! जालौन: प्राथमिक विद्यालय काशीपुरा में महीनों से खराब पड़ा नल, बच्चे स्कूल से बाहर जाकर धो रहे बर्तन जालौन। जालौन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय काशीपुरा में पेयजल व्यवस्था बदहाल होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय का नल कई महीनों से खराब पड़ा है, जिसके कारण मिड-डे मील के बाद बच्चों को बर्तन धोने के लिए स्कूल परिसर से बाहर जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय के बाहर सड़क भी है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। यदि इस दौरान कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी, यह सवाल उठ रहा है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारियों से विद्यालय के खराब नल को शीघ्र ठीक कराने तथा बच्चों के लिए सुरक्षित पेयजल और बर्तन धोने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। यदि यह स्थिति वास्तव में लंबे समय से बनी हुई है, तो संबंधित विभाग द्वारा मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है।
    1
    Jalaun News : School का नल महीनों से खराब, बच्चे सड़क पर धो रहे बर्तन!! Kashipura School....वीडियो वायरल!
जालौन: प्राथमिक विद्यालय काशीपुरा में महीनों से खराब पड़ा नल, बच्चे स्कूल से बाहर जाकर धो रहे बर्तन
जालौन। जालौन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय काशीपुरा में पेयजल व्यवस्था बदहाल होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय का नल कई महीनों से खराब पड़ा है, जिसके कारण मिड-डे मील के बाद बच्चों को बर्तन धोने के लिए स्कूल परिसर से बाहर जाना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय के बाहर सड़क भी है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। यदि इस दौरान कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी, यह सवाल उठ रहा है।
ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारियों से विद्यालय के खराब नल को शीघ्र ठीक कराने तथा बच्चों के लिए सुरक्षित पेयजल और बर्तन धोने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
यदि यह स्थिति वास्तव में लंबे समय से बनी हुई है, तो संबंधित विभाग द्वारा मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पाइप लाइन बिछाने में फसल नुकसान का सही मुआवजा न मिलने पर किसानों ने डीएम से की शिकायत ​उरई। गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा पाइप लाइन बिछाने के दौरान फसलों के हुए नुकसान का उचित और सही मुआवजा न मिलने से नाराज दर्जनों किसानों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। किसानों ने आरोप लगाया है कि सर्वेक्षण में दर्ज फसल के स्थान पर दूसरी फसल का कम मुआवजा दिया गया है। ​माधौगढ़ तहसील व जालौन क्षेत्र के ग्राम गुलाबपुरा और छिुरिया सलेमपुर निवासी किसानों ने जिलाधिकारी को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि गेल इंडिया लि. (शाखा दिबियापुर) द्वारा उनकी जमीनों (गाटा सं. 1415, 1402, 1404 और मौजा गुलाबपुरा के गाटा सं. 218 व 1618) से होकर नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है। ​किसानों के अनुसार, कंपनी के अधिकारियों ने सर्वे के दौरान ऑनलाइन फोटो खींची थी, जिसमें उनके खेतों में तरोई और लौकी की फसल दर्ज की गई थी। इसके बावजूद गेल इंडिया द्वारा उन्हें तरोई व लौकी की जगह किसी अन्य साधारण फसल की दर से मुआवजा दे दिया गया है, जो कि सरासर गलत है। ​पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि गेल इंडिया लि. शाखा दिबियापुर को निर्देशित कर सर्वे रिपोर्ट में दर्ज असल फसल (तरोई व लौकी) के आधार पर उचित मुआवजा दिलाया जाए। ​शिकायत करने वालों में शामिल रहे। प्रार्थना पत्र सौंपने वालों में मुख्य रूप से हिम्मतराम कुशवाहा (गुलाबपुरा), सन्तोष कुमार (कुतलूपुर), रामशंकर, संजय सिंह (छिरिया), शेषनारायण, दिनेश कुमार (बदनपुरा सरावन), अर्जुन सिंह, शेर बहादुर सिंह (छिरिया सलेमपुर), मलखान सिंह सहित कई अन्य पीड़ित किसान शामिल रहे।
    1
    पाइप लाइन बिछाने में फसल नुकसान का सही मुआवजा न मिलने पर किसानों ने डीएम से की शिकायत
​उरई।  गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा पाइप लाइन बिछाने के दौरान फसलों के हुए नुकसान का उचित और सही मुआवजा न मिलने से नाराज दर्जनों किसानों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। किसानों ने आरोप लगाया है कि सर्वेक्षण में दर्ज फसल के स्थान पर दूसरी फसल का कम मुआवजा दिया गया है। ​माधौगढ़ तहसील व जालौन क्षेत्र के ग्राम गुलाबपुरा और छिुरिया सलेमपुर निवासी किसानों ने जिलाधिकारी को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि गेल इंडिया लि. (शाखा दिबियापुर) द्वारा उनकी जमीनों (गाटा सं. 1415, 1402, 1404 और मौजा गुलाबपुरा के गाटा सं. 218 व 1618) से होकर नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है। ​किसानों के अनुसार, कंपनी के अधिकारियों ने सर्वे के दौरान ऑनलाइन फोटो खींची थी, जिसमें उनके खेतों में तरोई और लौकी की फसल दर्ज की गई थी। इसके बावजूद गेल इंडिया द्वारा उन्हें तरोई व लौकी की जगह किसी अन्य साधारण फसल की दर से मुआवजा दे दिया गया है, जो कि सरासर गलत है। ​पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि गेल इंडिया लि. शाखा दिबियापुर को निर्देशित कर सर्वे रिपोर्ट में दर्ज असल फसल (तरोई व लौकी) के आधार पर उचित मुआवजा दिलाया जाए।
​शिकायत करने वालों में शामिल रहे। प्रार्थना पत्र सौंपने वालों में मुख्य रूप से हिम्मतराम कुशवाहा (गुलाबपुरा), सन्तोष कुमार (कुतलूपुर), रामशंकर, संजय सिंह (छिरिया), शेषनारायण, दिनेश कुमार (बदनपुरा सरावन), अर्जुन सिंह, शेर बहादुर सिंह (छिरिया सलेमपुर), मलखान सिंह सहित कई अन्य पीड़ित किसान शामिल रहे।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सांसद पप्पू यादव पर हमला करने वाले बुलंदशहर, यूपी के सुमित शर्मा और हैप्पी शर्मा हैं। सुमित BJP का नगर मंत्री है और हैप्पी BJP का मंडल महामंत्री है। दिल्ली पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सांसद पप्पू यादव पर हमला करने वाले बुलंदशहर, यूपी के सुमित शर्मा और हैप्पी शर्मा हैं। सुमित BJP का नगर मंत्री है और हैप्पी BJP का मंडल महामंत्री है। दिल्ली पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
    1
    दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सांसद पप्पू यादव पर हमला करने वाले बुलंदशहर, यूपी के सुमित शर्मा और हैप्पी शर्मा हैं। सुमित BJP का नगर मंत्री है और हैप्पी BJP का मंडल महामंत्री है। दिल्ली पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सांसद पप्पू यादव पर हमला करने वाले बुलंदशहर, यूपी के सुमित शर्मा और हैप्पी शर्मा हैं। सुमित BJP का नगर मंत्री है और हैप्पी BJP का मंडल महामंत्री है। दिल्ली पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.