Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहली बार एक कार्यक्रम के सिलसिले में बेगूसराय पहुंच रहे हैं, जहां वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। उनके इस पहले दौरे के बीच, छात्र जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार ने मुख्यमंत्री से एक विशेष मांग की है। अमरेश कुमार ने मांग की है कि दिनकर विश्वविद्यालय और सिमरिया सिक्स लेन का नाम बेगूसराय के किसी महापुरुष के नाम पर रखा जाए।
India khabar Begusarai.
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहली बार एक कार्यक्रम के सिलसिले में बेगूसराय पहुंच रहे हैं, जहां वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। उनके इस पहले दौरे के बीच, छात्र जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार ने मुख्यमंत्री से एक विशेष मांग की है। अमरेश कुमार ने मांग की है कि दिनकर विश्वविद्यालय और सिमरिया सिक्स लेन का नाम बेगूसराय के किसी महापुरुष के नाम पर रखा जाए।
More news from बिहार and nearby areas
- बेगूसराय में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई। रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ का रथ शहर के मेन मार्केट से होकर गुजरा। इस शुभ अवसर पर नगर निगम के पूर्व संजय सिंह ने सभी बेगूसराय वासियों को जगन्नाथ यात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।4
- 'मुरेठा बाबा' के नाम से चर्चित सम्राट चौधरी बेगूसराय आ रहे हैं। उनके इस आगमन को लेकर विशेष रूप से स्वागत की तैयारी की गई है, जिसके तहत बेगूसराय की सड़कों का 'मेकअप' किया गया है।1
- बिहार के बेगूसराय में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ी घोषणा की है। इसके तहत जिले में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ के नाम पर एक विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। इसके साथ ही बिहार में 551 मॉडल स्कूलों की शुरुआत भी की जा रही है।1
- पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत घोसवरी में सांप के काटने से एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है।1
- बिहार के लखीसराय में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने रविवार को सूर्यगढ़ा से जदयू विधायक रामानंद मंडल के नया बाजार स्थित आवास पर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू के नेतृत्व में चलाए जा रहे राज्यव्यापी विधायक घेराव कार्यक्रम के तहत शिक्षकों ने विधायक को अपनी 6 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक, प्रधान शिक्षक, प्रधानाध्यापक और पुस्तकालयाध्यक्ष को पे-बैंड के तहत पुनरीक्षित वेतनमान देने तथा राज्यकर्मी की सुविधाएं प्रदान करने की मांग की है। इसके साथ ही, 12 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले नियोजित शिक्षकों को प्रोन्नति के साथ वेतन उन्नयन का लाभ देने, स्थानांतरण की सुविधा उपलब्ध कराने, सभी श्रेणियों के शिक्षकों के लिए समयबद्ध प्रोन्नति, पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने और विद्यालयों का संचालन शनिवार एवं गुरुवार को मध्यांतर तक करने की मांग उठाई गई है। संघ के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि विधायक के माध्यम से इन मांगों को विधानसभा में उठाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी इन मांगों पर शीघ्र ही कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आगामी मानसून सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करेंगे।1
- पटना के मोकामा में गंगा नदी के बढ़ते कटाव को लेकर युवा नेता एवं समाजसेवी रौशन भारद्वाज ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि गंगा कटाव से नदी के किनारे बसे गांवों की जमीन, फसल और लोगों का आशियाना लगातार खतरे में बना हुआ है। रौशन भारद्वाज ने प्रशासन और संबंधित विभाग से अपील की है कि समय रहते कटावरोधी कार्यों को तेज किया जाए, जिससे संभावित नुकसान को रोका जा सके। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने और जरूरत पड़ने पर प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही, उन्होंने स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।1
- बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी बेगूसराय पहुंचे हैं। बेगूसराय आगमन के दौरान उन्होंने जिले में स्थित बी०पी० इंटर स्कूल, मॉडल विद्यालय का निरीक्षण तथा गहन अवलोकन किया।4
- लखीसराय के पीरी बाजार थाना क्षेत्र में एक झाड़ी से शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस सनसनीखेज घटना के सामने आने के बाद से क्षेत्र के लोगों में भारी हलचल मची हुई है।1