logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

✍️ जयपुर 23 और 24 सितंबर को निकलेगी आरक्षण की लॉटरी* 16-09-2026 *◆ पंचायतीराज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी की तारीख तय, अब 23 और 24 सितंबर को निकलेगी आरक्षण की लॉटरी,* *✍️ जयपुर 23 और 24 सितंबर को निकलेगी आरक्षण की लॉटरी* 16-09-2026 *◆ पंचायतीराज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी की तारीख तय, अब 23 और 24 सितंबर को निकलेगी आरक्षण की लॉटरी,* *◆ पहले 17 और 18 सितंबर को प्रस्तावित थी लॉटरी, नगरीय निकाय अध्यक्ष चुनाव के चलते बदला कार्यक्रम,* *◆ 23 सितंबर को जिला स्तर पर निकलेगी आरक्षण लॉटरी, जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों का आरक्षण होगा तय* *◆ 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर निकलेगी लॉटरी, सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की तस्वीर होगी साफ, पंचायतीराज विभाग ने दिए निर्देश, सभी जिला कलेक्टर और उपखंड अधिकारियों को जारी किए निर्देश*

9 hrs ago
user_SADAS LIVE NEWS
SADAS LIVE NEWS
Local News Reporter गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
9 hrs ago

✍️ जयपुर 23 और 24 सितंबर को निकलेगी आरक्षण की लॉटरी* 16-09-2026 *◆ पंचायतीराज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी की तारीख तय, अब 23 और 24 सितंबर को निकलेगी आरक्षण की लॉटरी,* *✍️ जयपुर 23 और 24 सितंबर को निकलेगी आरक्षण की लॉटरी* 16-09-2026 *◆ पंचायतीराज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी की तारीख तय, अब 23 और 24 सितंबर को निकलेगी आरक्षण की लॉटरी,* *◆ पहले 17 और 18 सितंबर को प्रस्तावित थी लॉटरी, नगरीय निकाय अध्यक्ष चुनाव के चलते बदला कार्यक्रम,* *◆ 23 सितंबर को जिला स्तर पर निकलेगी आरक्षण लॉटरी, जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों का आरक्षण होगा तय* *◆ 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर निकलेगी लॉटरी, सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की तस्वीर होगी साफ, पंचायतीराज विभाग ने दिए निर्देश, सभी जिला कलेक्टर और उपखंड अधिकारियों को जारी किए निर्देश*

More news from राजस्थान and nearby areas
  • फायर एंड सेफ्टी की ट्रेनिंग | गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र चित्तौड़गढ़ गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र चित्तौड़गढ़ में नए जवानों को दी गई आग से बचाव और सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी। कमांडेंट रवि सिंह के निर्देशन में नगर परिषद फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा जवानों को आग लगने की स्थिति में आग बुझाने के तरीके, फायर उपकरणों के सही इस्तेमाल और अपनी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करें, इसकी व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान आरक्षी मंजू कंवर, एचपीसी कमलेश एवं राजेंद्र सहित प्रशिक्षण से जुड़े कार्मिक मौजूद रहे। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जवानों को आपात स्थिति में सुरक्षित और प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने के लिए तैयार करना रहा। 🚒 फायर सेफ्टी की जानकारी — सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी प्रशिक्षण। #गृह_रक्षा_प्रशिक्षण_केंद्र #चित्तौड़गढ़ #FireAndSafety #FireBrigade #SafetyTraining #HomeGuards #RaviSingh #HelloChittorgarh
    3
    फायर एंड सेफ्टी की ट्रेनिंग | गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र चित्तौड़गढ़

गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र चित्तौड़गढ़ में नए जवानों को दी गई आग से बचाव और सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी। कमांडेंट रवि सिंह के निर्देशन में नगर परिषद फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा जवानों को आग लगने की स्थिति में आग बुझाने के तरीके, फायर उपकरणों के सही इस्तेमाल और अपनी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करें, इसकी व्यावहारिक जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान आरक्षी मंजू कंवर, एचपीसी कमलेश एवं राजेंद्र सहित प्रशिक्षण से जुड़े कार्मिक मौजूद रहे। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जवानों को आपात स्थिति में सुरक्षित और प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने के लिए तैयार करना रहा।
🚒 फायर सेफ्टी की जानकारी — सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी प्रशिक्षण।
#गृह_रक्षा_प्रशिक्षण_केंद्र #चित्तौड़गढ़ #FireAndSafety #FireBrigade #SafetyTraining #HomeGuards #RaviSingh #HelloChittorgarh
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    29 min ago
  • सुभाष चौक पर मनाया गया ‘ड्राइवर सम्मान दिवस’ चालकों को यातायात नियमों की पालना की दिलाई शपथ। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सुभाष चौक, चित्तौड़गढ़ पर ‘ड्राइवर सम्मान दिवस’ मनाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों की पालना के लिए प्रेरित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा चालकों को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा अन्य यातायात नियमों की पालना करने के संबंध में समझाइश की गई। यातायात प्रभारी पुलिस निरीक्षक मोतीराम ने चालकों को बताया कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी, संयम एवं यातायात नियमों की पालना स्वयं की तथा अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। चालकों से शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन नहीं चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की भी अपील की गई। इस अवसर पर उपस्थित वाहन चालकों एवं अन्य लोगों को हेलमेट का नियमित उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए चालकों को जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया।
    1
    सुभाष चौक पर मनाया गया ‘ड्राइवर सम्मान दिवस’

चालकों को यातायात नियमों की पालना की दिलाई शपथ।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सुभाष चौक, चित्तौड़गढ़ पर ‘ड्राइवर सम्मान दिवस’ मनाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों की पालना के लिए प्रेरित किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा चालकों को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा अन्य यातायात नियमों की पालना करने के संबंध में समझाइश की गई।
यातायात प्रभारी पुलिस निरीक्षक मोतीराम ने चालकों को बताया कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी, संयम एवं यातायात नियमों की पालना स्वयं की तथा अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। चालकों से शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन नहीं चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की भी अपील की गई। इस अवसर पर उपस्थित वाहन चालकों एवं अन्य लोगों को हेलमेट का नियमित उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए चालकों को जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • हिंदी हमारी पहचान, एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम : मीणा आज के तकनीकी युग में हिंदी का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित कोटा /भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,17 सितम्बर हिंदी हमारी पहचान, एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम : मीणा आज के तकनीकी युग में हिंदी का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित कोटा /भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,17 सितम्बर, 2026 सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा द्वारा गुरुवार को राजभाषा हिंदी पखवाड़े के दौरान सेंट्रल एकेडमी (अंग्रेजी माध्यम) सिनियर सेकेंड्री स्कूल, दादाबाड़ी, कोटा में संगोष्ठी एवं ‘आज के तकनीकी युग में हिंदी का महत्व’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान, भावनात्मक एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान और तकनीक का युग है। इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर और सोशल मीडिया ने हमारे जीवन में व्यापक बदलाव किया है। तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बावजूद हिंदी का महत्व कम नहीं हुआ है, बल्कि आधुनिक तकनीक ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए नए अवसर उपलब्ध कराए हैं। सहायक निदेशक मीणा ने कहा कि हिंदी भारत की प्रमुख भाषाओं में से एक है और करोड़ों लोग इसे बोलते एवं समझते हैं। आज हिंदी का प्रयोग केवल बातचीत और साहित्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट, ब्लॉग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल समाचार और मनोरंजन के क्षेत्र में भी तेजी से बढ़ रहा है। इस अवसर पर सेंट्रल एकेडमी के निदेशक प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदी आज देश की सीमाओं से बाहर भी अपनी पहुंच बना रही है। हिंदी में तैयार वीडियो, लेख, गीत और अन्य डिजिटल सामग्री बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं भाषा तकनीक के विकास से हिंदी में अनुवाद, आवाज पहचान और डिजिटल लेखन जैसी सुविधाएं भी लगातार बेहतर हो रही हैं। सेंट्रल एकेडमी के प्राचार्य रजनीश सक्सेना ने भी हिंदी के महत्व और तकनीकी युग में इसके बढ़ते उपयोग पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सभी को हिंदी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प दिलाया गया। निबंध प्रतियोगिता में अक्षिता गौतम ने प्रथम, नव्या सोनी ने द्वितीय तथा प्रकल्प दाधीच ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गौरांगना हाड़ा एवं पावनी रावल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन तकनीकी सहायक प्रेम सिंह यादव ने किया।
    4
    हिंदी हमारी पहचान, एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम : मीणा
आज के तकनीकी युग में हिंदी का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित
कोटा /भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,17 सितम्बर
हिंदी हमारी पहचान, एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम : मीणा
आज के तकनीकी युग में हिंदी का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित
कोटा /भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,17 सितम्बर, 2026                सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा द्वारा गुरुवार को राजभाषा हिंदी पखवाड़े के दौरान सेंट्रल एकेडमी (अंग्रेजी माध्यम) सिनियर सेकेंड्री स्कूल, दादाबाड़ी, कोटा में संगोष्ठी एवं ‘आज के तकनीकी युग में हिंदी का महत्व’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान, भावनात्मक एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान और तकनीक का युग है। इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर और सोशल मीडिया ने हमारे जीवन में व्यापक बदलाव किया है। तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बावजूद हिंदी का महत्व कम नहीं हुआ है, बल्कि आधुनिक तकनीक ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए नए अवसर उपलब्ध कराए हैं।
सहायक निदेशक मीणा ने कहा कि हिंदी भारत की प्रमुख भाषाओं में से एक है और करोड़ों लोग इसे बोलते एवं समझते हैं। आज हिंदी का प्रयोग केवल बातचीत और साहित्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट, ब्लॉग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल समाचार और मनोरंजन के क्षेत्र में भी तेजी से बढ़ रहा है। 
इस अवसर पर सेंट्रल एकेडमी के निदेशक प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदी आज देश की सीमाओं से बाहर भी अपनी पहुंच बना रही है। हिंदी में तैयार वीडियो, लेख, गीत और अन्य डिजिटल सामग्री बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं भाषा तकनीक के विकास से हिंदी में अनुवाद, आवाज पहचान और डिजिटल लेखन जैसी सुविधाएं भी लगातार बेहतर हो रही हैं।
सेंट्रल एकेडमी के प्राचार्य रजनीश सक्सेना ने भी हिंदी के महत्व और तकनीकी युग में इसके बढ़ते उपयोग पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान सभी को हिंदी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प दिलाया गया। निबंध प्रतियोगिता में अक्षिता गौतम ने प्रथम, नव्या सोनी ने द्वितीय तथा प्रकल्प दाधीच ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गौरांगना हाड़ा एवं पावनी रावल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन तकनीकी सहायक प्रेम सिंह यादव ने किया।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • अनुकम्पा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया भीलवाड़ा गणेश भगवान की पेंटिंग प्रतियोगिता अनुकंपा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया भीलवाड़ा में गणेश बनाओ प्रतियोगिता अनुकंपा स्काई सिटी क्लाउड बिलिया भीलवाड़ा में गणेश उत्सव चल रहा हे ,बुधवार 16.09.2026 बच्चो के लिए गणेश भगवान के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता रखी गई जिसमें बच्चो ओर महिलाओं में भी भाग लिया ,गणेश भगवान के चित्र बहुत सुंदर बनाए , कपल सदस्यों के लिए मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता हुई । बच्चों को पारितोषिक वितरण किया, प्रतिदिन सुबह शाम आरती ,भोग के साथ कालोनी की महिलाओं द्वारा भजनों का कार्यक्रम भी हो रहा हे । आगामी शुकवार शनिवार को संस्कृतिक संध्या डांडिया 56 भोग रहेगा ,रविवार को विसर्जन होगा और परसादी के आयोजन रहेगा अनुकम्पा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया कॉलोनी में सारे त्यौहार बड़े ही अच्छे जोश से उल्लास के साथ मनाया जा रहे हैं।
    4
    अनुकम्पा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया भीलवाड़ा गणेश भगवान की पेंटिंग प्रतियोगिता 
अनुकंपा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया भीलवाड़ा में गणेश बनाओ प्रतियोगिता 
अनुकंपा स्काई सिटी क्लाउड बिलिया भीलवाड़ा में गणेश उत्सव चल रहा हे ,बुधवार 16.09.2026 बच्चो के लिए गणेश भगवान के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता रखी गई जिसमें बच्चो ओर महिलाओं में भी भाग लिया ,गणेश भगवान के चित्र बहुत सुंदर बनाए , कपल सदस्यों के लिए मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता हुई । बच्चों को पारितोषिक वितरण किया,
प्रतिदिन सुबह शाम आरती ,भोग के साथ कालोनी की महिलाओं द्वारा भजनों का कार्यक्रम भी हो रहा हे ।
आगामी शुकवार शनिवार को संस्कृतिक संध्या 
डांडिया 56 भोग रहेगा ,रविवार को विसर्जन होगा और परसादी के आयोजन रहेगा 
अनुकम्पा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया कॉलोनी में सारे त्यौहार बड़े ही अच्छे जोश से उल्लास के साथ मनाया जा रहे हैं।
    user_R K Arora
    R K Arora
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • किताब थमाने वाले शिक्षक अब जीवन बचाने में जुटे, 15वें रक्तदान शिविर में 94 यूनिट शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार शाहपुरा के शिक्षकों और राज्य कर्मचारियों की अनोखी पहल पूरे प्रदेश में सराहना का विषय बनी हुई है। 5 सितंबर 2011 से शुरू किया गया रक्तदान और पौधारोपण अभियान लगातार जारी है। इस वर्ष नगर निकाय चुनाव के बावजूद राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंडा गेट में 15वां रक्तदान शिविर और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में 94 यूनिट रक्तदान हुआ, जिसमें शिक्षकों के साथ अन्य विभागों के कर्मचारी और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने कहा कि रक्तदान और पौधारोपण मानवीय कार्य है। शाहपुरा के शिक्षकों की यह पहल अनुकरणीय है और इसे निरंतर जारी रखना चाहिए। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्यनारायण कुमावत ने कहा कि ऐसे शिविरों से सामाजिक समरसता बढ़ती है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश कुमार व्यास ने कहा कि शिक्षक अक्षरदान के साथ रक्तदान कर जीवन बचा रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक नानालाल साल्वी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में अच्छे संस्कार आते हैं। बीसीएमओ डॉ. चेनाराम कुमावत और जिला चिकित्सालय प्रभारी डॉ. अशोक जैन ने भी पहल की सराहना की। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत पौधारोपण किया गया और प्रत्येक रक्तदाता को गमले सहित पौधा भेंट किया गया। विशेष आकर्षण जुड़वां दिव्यांश और देवांशु का जन्मदिन रहा, जो अपने माता-पिता शिक्षक दंपत्ति के साथ शिविर में मनाया गया। मूल रूप से शाहपुरा निवासी एवं प्रमुख शासन सचिव वित्त वैभव गालरिया ने आयोजक देवीलाल बैरवा और पूरी टीम को बधाई संदेश भेजा। शिविर में सबसे खास बात रही कि रामचंद्र बैरवा ने 40वीं बार रक्तदान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी चतुर्भुज जटिया, सूर्यप्रकाश ओझा, पुखराज जोशी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    1
    किताब थमाने वाले शिक्षक अब जीवन बचाने में जुटे, 15वें रक्तदान शिविर में 94 यूनिट
शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार 
शाहपुरा के शिक्षकों और राज्य कर्मचारियों की अनोखी पहल पूरे प्रदेश में सराहना का विषय बनी हुई है। 5 सितंबर 2011 से शुरू किया गया रक्तदान और पौधारोपण अभियान लगातार जारी है।
इस वर्ष नगर निकाय चुनाव के बावजूद राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंडा गेट में 15वां रक्तदान शिविर और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में 94 यूनिट रक्तदान हुआ, जिसमें शिक्षकों के साथ अन्य विभागों के कर्मचारी और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने कहा कि रक्तदान और पौधारोपण मानवीय कार्य है। शाहपुरा के शिक्षकों की यह पहल अनुकरणीय है और इसे निरंतर जारी रखना चाहिए।
अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्यनारायण कुमावत ने कहा कि ऐसे शिविरों से सामाजिक समरसता बढ़ती है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश कुमार व्यास ने कहा कि शिक्षक अक्षरदान के साथ रक्तदान कर जीवन बचा रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक नानालाल साल्वी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में अच्छे संस्कार आते हैं।
बीसीएमओ डॉ. चेनाराम कुमावत और जिला चिकित्सालय प्रभारी डॉ. अशोक जैन ने भी पहल की सराहना की। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत पौधारोपण किया गया और प्रत्येक रक्तदाता को गमले सहित पौधा भेंट किया गया।
विशेष आकर्षण जुड़वां दिव्यांश और देवांशु का जन्मदिन रहा, जो अपने माता-पिता शिक्षक दंपत्ति के साथ शिविर में मनाया गया।
मूल रूप से शाहपुरा निवासी एवं प्रमुख शासन सचिव वित्त वैभव गालरिया ने आयोजक देवीलाल बैरवा और पूरी टीम को बधाई संदेश भेजा।
शिविर में सबसे खास बात रही कि रामचंद्र बैरवा ने 40वीं बार रक्तदान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी चतुर्भुज जटिया, सूर्यप्रकाश ओझा, पुखराज जोशी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    user_Bheru lal luxkar
    Bheru lal luxkar
    Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, स्थानकवासी एंव मूर्ति पूजक संघ ने निकाली शौभायात्रा नीमच जिले के सिंगोली कस्बे में बुधवार को क्षमापना पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्थानकवासी एंव मूर्ति पूजक संघ ने शौभायात्रा निकाली तथा सामुहिक क्षमायाचना कर क्षमा के महत्व को चरितार्थ किया।
    1
    सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, स्थानकवासी एंव मूर्ति पूजक संघ ने निकाली शौभायात्रा
नीमच जिले के सिंगोली कस्बे में बुधवार को क्षमापना पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्थानकवासी एंव मूर्ति पूजक संघ ने शौभायात्रा निकाली तथा सामुहिक क्षमायाचना कर क्षमा के महत्व को चरितार्थ किया।
    user_Mehboob mev
    Mehboob mev
    Local News Reporter सिंगोली, नीमच, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • क्षमा याचना पर्व पर सेवा का संदेश, 200 जरूरतमंदों को भोजन और कंबल श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में आयोजन, मेहता परिवार ने किया सेवा कार्य पवन अग्रवाल, चिकारड़ा डूंगला। क्षमा याचना पर्व के अवसर पर बुधवार को श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में सेवा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेहता परिवार डूंगला की ओर से निर्धन एवं असहाय लोगों को भोजन कराया गया तथा जरूरतमंदों को निशुल्क कंबल वितरित किए गए। जरूरतमंदों की सेवा को बनाया पर्व का माध्यम 16 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में श्री अमृतलाल, कनक मल एवं वीरेंद्र कुमार मेहता, निवासी डूंगला, के सहयोग से यह सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब 200 जरूरतमंद व्यक्ति लाभान्वित हुए। भोजन एवं कंबल मिलने से लाभार्थियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद कार्यक्रम में श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मेहता, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, सिद्धार्थ, सचिव उत्सव कुमार, कोषाध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा सहित अजीत कुमार, कनक मल मेहता, मनीष मेहता एवं कुंदन मोगरा उपस्थित रहे। मेहता परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। सहयोग से सफल हुआ सेवा आयोजन कार्यक्रम को सफल बनाने में पत्रकार विमल नलवाया , राजेंद्र कुमार मोगरा का विशेष सहयोग रहा। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि पर्व का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रहकर जरूरतमंदों की सेवा और समाज में परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करना भी है।
    2
    क्षमा याचना पर्व पर सेवा का संदेश, 200 जरूरतमंदों को भोजन और कंबल

श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में आयोजन, मेहता परिवार ने किया सेवा कार्य
पवन अग्रवाल, चिकारड़ा
डूंगला। क्षमा याचना पर्व के अवसर पर बुधवार को श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में सेवा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेहता परिवार डूंगला की ओर से निर्धन एवं असहाय लोगों को भोजन कराया गया तथा जरूरतमंदों को निशुल्क कंबल वितरित किए गए।
जरूरतमंदों की सेवा को बनाया पर्व का माध्यम
16 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में श्री अमृतलाल, कनक मल एवं वीरेंद्र कुमार मेहता, निवासी डूंगला, के सहयोग से यह सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब 200 जरूरतमंद व्यक्ति लाभान्वित हुए। भोजन एवं कंबल मिलने से लाभार्थियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समिति पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मेहता, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, सिद्धार्थ, सचिव उत्सव कुमार, कोषाध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा सहित अजीत कुमार, कनक मल मेहता, मनीष मेहता एवं कुंदन मोगरा उपस्थित रहे। मेहता परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
सहयोग से सफल हुआ सेवा आयोजन
कार्यक्रम को सफल बनाने में पत्रकार विमल नलवाया , राजेंद्र कुमार मोगरा का विशेष सहयोग रहा। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि पर्व का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रहकर जरूरतमंदों की सेवा और समाज में परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करना भी है।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • एसपी धर्मेंद्र सिंह की टीम अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर! यातायात नियमों का पालन करें 🔥 बड़ा सब्जेक्ट चित्तौड़गढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट! एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम की चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर, अभय कमांड से भी प्रमुख स्थानों की निगरानी—आमजन से यातायात नियमों की पालना की अपील
    1
    एसपी धर्मेंद्र सिंह की टीम अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर! यातायात नियमों का पालन करें
🔥 बड़ा सब्जेक्ट
चित्तौड़गढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट! एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम की चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर, अभय कमांड से भी प्रमुख स्थानों की निगरानी—आमजन से यातायात नियमों की पालना की अपील
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.