सुभाष चौक पर मनाया गया ‘ड्राइवर सम्मान दिवस’ चालकों को यातायात नियमों की पालना की दिलाई शपथ। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सुभाष चौक, चित्तौड़गढ़ पर ‘ड्राइवर सम्मान दिवस’ मनाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों की पालना के लिए प्रेरित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा चालकों को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा अन्य यातायात नियमों की पालना करने के संबंध में समझाइश की गई। यातायात प्रभारी पुलिस निरीक्षक मोतीराम ने चालकों को बताया कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी, संयम एवं यातायात नियमों की पालना स्वयं की तथा अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। चालकों से शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन नहीं चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की भी अपील की गई। इस अवसर पर उपस्थित वाहन चालकों एवं अन्य लोगों को हेलमेट का नियमित उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए चालकों को जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया।
सुभाष चौक पर मनाया गया ‘ड्राइवर सम्मान दिवस’ चालकों को यातायात नियमों की पालना की दिलाई शपथ। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सुभाष चौक, चित्तौड़गढ़ पर ‘ड्राइवर सम्मान दिवस’ मनाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों की पालना के लिए प्रेरित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा चालकों को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा अन्य यातायात नियमों की पालना करने के संबंध में समझाइश की गई। यातायात प्रभारी पुलिस निरीक्षक मोतीराम ने चालकों को बताया कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी, संयम एवं यातायात नियमों की पालना स्वयं की तथा अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। चालकों से शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन नहीं चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की भी अपील की गई। इस अवसर पर उपस्थित वाहन चालकों एवं अन्य लोगों को हेलमेट का नियमित उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए चालकों को जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया।
- छोटीसादड़ी में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के दो और भाजपा के एक प्रत्याशी ने किया आवेदन अध्यक्षपद के लिए छोटीसादड़ी में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के हरीश सोनी व सुमित चपलोत और भाजपा के प्रदीप व्यास का नामांकन, पुलिस सुरक्षा में पहुंचे भाजपा पार्षद1
- सारंगपुरा में कबड्डी का रोमांच, दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 22 टीमों ने लिया हिस्सा, सेमीफाइनल में पहुंची चार टीमें पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा। भगवान श्री देवनारायण जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सारंगपुरा गांव में गुर्जर समाज की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में 22 टीमों को ए एवं बी पूल में विभाजित कर मुकाबले करवाए जा रहे हैं। खिलाड़ियों ने शानदार रेड और मजबूत डिफेंस के साथ दमखम दिखाया। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल दूसरे दिन भाटोली गुजरान, सारंगपुरा, चिकारड़ा, खेरमालिया, नौगामा, सांवलिया जी, रामाखेड़ा और जेतपुरा सहित विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले हुए। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से मैदान में रोमांच बना रहा। दिनभर चले मुकाबलों के बाद चार टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबले गुरुवार को खेले जाएंगे। आठ पीटीआई ने संभाली जिम्मेदारी प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आठ पीटीआई का सराहनीय योगदान रहा। खेल संचालन और मुकाबलों की व्यवस्था में पीटीआई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टूर्नामेंट के मुख्य निर्णायक धर्मेंद्र त्रिपाठी रहे। विजेता को 11 हजार, उपविजेता को 5100 रुपए प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार रुपए तथा उपविजेता टीम को 5100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए पहचान-पत्र (आईडी प्रूफ) साथ लाना अनिवार्य रखा गया है। आयोजन समिति की ओर से खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। आज निकलेगी शोभायात्रा, होगी भजन संध्या देवनारायण जन्मोत्सव के तहत 17 सितंबर को प्रतियोगिता के समापन के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सुबह 11.15 बजे शोभायात्रा एवं जुलूस निकाला जाएगा। शाम 4.15 बजे महाप्रसाद और रात 8.15 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। दर्शकों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह दूसरे दिन खेल मैदान में खिलाड़ियों के साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मुकाबले देखने पहुंचे। शानदार रेड और पकड़ के दौरान दर्शकों ने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। ग्रामीणों ने निभाई सहभागिता आयोजन में दिनेश गुर्जर, दुगाशंकर गुर्जर, कांशीराम गुर्जर, राजमल गुर्जर, राहुल गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, रामलाल गुर्जर, भेरूलाल गुर्जर, वरदीचंद, किशन गुर्जर और रमेश गुर्जर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने आयोजन में सहयोग करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहभागिता निभाई।3
- लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक अधिकारियों की बैठक, 45 स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित* लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक अधिकारियों की बैठक, 45 स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित* *भीलवाड़ा।* जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सोमवार को न्यायिक अधिकारियों की दो महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित हुईं। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर आगामी 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाली वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं प्राधिकरण अध्यक्ष श्री अभय जैन ने मुख्यालय के सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने, राजीनामा योग्य मामलों को चिन्हित करने और प्री-काउंसलिंग के माध्यम से पक्षकारों में समझौते के प्रयास करने के निर्देश दिए गए। इससे पूर्व प्राधिकरण सचिव श्रीमती रश्मि आर्य ने तैयारियों की जानकारी दी। वहीं दूसरी ओर ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान के तहत जिले के लगभग 45 सरकारी व निजी विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर लगाए गए। शिविरों में *"अजनबी से सावधान - मना करो, दूर जाओ, बताओ"* विषय पर बच्चों को अपहरण, बाल तस्करी और शोषण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। न्यायिक अधिकारियों ने बच्चों को अनजान व्यक्तियों के लालच में न आने और आपात स्थिति में अभिभावक या शिक्षक को सूचना देने के लिए प्रेरित किया।1
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में धूमधाम से मनाया गया इंजीनियर्स डे एवं ओजोन दिवस भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में धूमधाम से मनाया गया इंजीनियर्स डे एवं ओजोन दिवस भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में 'अभियंता दिवस' (इंजीनियर्स डे) तथा 'विश्व ओजोन दिवस' का गरिमामय आयोजन किया गया। इंजीनियर्स डे पर नवाचार और प्रश्नोत्तरी सत्र कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विद्यार्थियों को डॉ. विश्वेश्वरैया के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अद्वितीय योगदान, उनकी दूरगामी सोच और तकनीकी उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने तथा राष्ट्र के तकनीकी विकास में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्राध्यापक धीरज जोशी एवं सुरेंद्र चौहान ने अपने सारगर्भित विचार साझा करते हुए इंजीनियरिंग के आधुनिक समाज और नवाचारों में महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से प्रश्नोत्तरी (क्विज़) सत्र आयोजित कर उनके ज्ञान को परखा और सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। सफल संयोजन एवं तकनीकी प्रबंधन एवं कार्यक्रम का कुशल संयोजन प्राध्यापक मुकेश कुमार माली द्वारा किया गया। वहीं, कार्यक्रम के सफल डिजिटल एवं तकनीकी संचालन में बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक स्तुति नवहाल एवं विक्रम चौधरी का सराहनीय योगदान रहा। संपूर्ण आयोजन का मीडिया कवरेज एवं प्रचार-प्रसार प्राध्यापक सत्येंद्र माली द्वारा किया गया। प्रार्थना सभा में ओजोन दिवस पर किया जागरूक इससे पूर्व प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में 'विश्व ओजोन दिवस' मनाया गया। इस अवसर पर जीव विज्ञान के प्राध्यापक सुरेंद्र चौहान ने विद्यार्थियों को ओजोन परत के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन तथा पराबैंगनी किरणों से पृथ्वी की रक्षा में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल आदतें अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की गई।4
- एक पैन, दो पहचान? शाकिर के दस्तावेजों से कथित GST फर्म का मामला, 2017 से चल रही फर्म पर उठे सवाल नीमच/मनासा। मध्यप्रदेश के नीमच जिले की मनासा तहसील से दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग और फर्जी जीएसटी पंजीयन से जुड़ा मामला सामने आया है। मनासा निवासी शाकिर खान ने आरोप लगाया है कि उनके पैन कार्ड और व्यक्तिगत दस्तावेजों का इस्तेमाल कर वर्ष 2017 में रामपुरा स्थित हाकिमी ट्रेडर्स के नाम से कथित तौर पर GST फर्म का पंजीयन करा दिया गया। शाकिर खान का कहना है कि उन्होंने न तो इस फर्म के लिए कोई आवेदन किया और न ही अपने दस्तावेजों के इस्तेमाल की किसी को अनुमति दी। इसके बावजूद उनके नाम और पैन कार्ड से जुड़ी फर्म का संचालन किए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, यह फर्म आज भी सक्रिय बताई जा रही है और इसके माध्यम से लाखों रुपये के लेन-देन की जानकारी सामने आई है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर शाकिर के पैन कार्ड और दस्तावेजों का इस्तेमाल किसने किया और बिना उनकी जानकारी के GST पंजीयन कैसे हो गया? शाकिर के अनुसार, उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के माध्यम से मिली। जानकारी सामने आने के बाद उन्होंने मामले की शिकायत 19 अगस्त 2026 को मनासा थाने में की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद शाकिर खान ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कथित दस्तावेजी फर्जीवाड़े में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि फर्म का वास्तविक संचालन कौन कर रहा था, GST पंजीयन किस आधार पर हुआ और कथित लेन-देन में शाकिर के दस्तावेजों का इस्तेमाल कैसे किया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस और संबंधित विभाग की जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं।1
- गांधीसागर क्षेत्र में गंदगी और बदहाल सड़कों से जनता परेशान 📰 कहीं कचरे के ढेर तो कहीं सड़क पर गड्ढे, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल भीलवाड़ा। शहर के गांधीसागर क्षेत्र से लेकर कांचीपुरम तक सड़क और सफाई व्यवस्था को लेकर आमजन में नाराजगी देखने को मिल रही है। क्षेत्र में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे होने के साथ ही सड़कें भी बदहाल नजर आ रही हैं। कई स्थानों पर सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जगह-जगह जमा कचरे के कारण गंदगी का माहौल बना हुआ है। वहीं, सड़क पर बने गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए इन रास्तों से गुजरना परेशानी भरा साबित हो रहा है। लोगों का कहना है कि शहर में विकास और बेहतर सुविधाओं के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कई इलाकों में मूलभूत व्यवस्थाएं ही सवालों के घेरे में हैं। गांधीसागर से कांचीपुरम तक सड़क, सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार विभागों का ध्यान आकर्षित करते हुए जल्द समाधान की मांग की है। आमजन का सवाल है कि जब क्षेत्र में लंबे समय से सफाई और सड़क की समस्या बनी हुई है, तो जिम्मेदार अधिकारी इस ओर गंभीरता से ध्यान कब देंगे? लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र का निरीक्षण कर कचरे की नियमित सफाई कराई जाए और क्षतिग्रस्त सड़कों एवं गड्ढों की मरम्मत जल्द कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित हादसों को रोका जा सके। अब देखने वाली बात यह होगी कि जनता की इन समस्याओं पर जिम्मेदार विभाग कब तक संज्ञान लेते हैं और धरातल पर क्या कार्रवाई होती है।1
- चित्तौड़गढ़ की 6 बड़ी खबरें: साँवलिया मंदिर की सफाई से निकाय चुनाव और तेजाजी मेले तक साँवलिया सेठ मंदिर परिसर में गंदगी का मुद्दा, निम्बाहेड़ा में भाजपा-कांग्रेस के नामांकन, निकाय चुनाव के बाद आक्या-कृपलानी की चर्चा, धाकड़-दक-जीनगर के क्षेत्रों के परिणाम, दिनेश गवारिया को उपसभापति बनाने की मांग, संवत्सरी पर सामूहिक क्षमायाचना और 19 सितंबर से तेजाजी महाराज का मेला—जानिए चित्तौड़गढ़ जिले की प्रमुख खबरें1
- गणेशपुरा के श्री देवनारायण मंदिर में 17 सितंबर को भव्य कथा का आयोजन, शाम 7 बजे से शुरू होगा धार्मिक कार्यक्रम #गणेशपुरा #श्रीदेवनारायण #देवनारायणकथा #छोटीसादड़ी #धार्मिकआयोजन #राजस्थानन्यूज़ #धर्मलाभ #गांवगणेशपुरा #DesiNews247 #BreakingNews #LocalNews #RajasthanNews1
- नीमच में बदहाल सड़कों का दंश! पुलिया के अभाव में गांवों का संपर्क कटने का खतरा, कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीण मध्यप्रदेश के नीमच जिले की मनासा तहसील से यह तस्वीरें विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं। देवरी परदा, मालाहेड़ा, सुंडी और मोखमपुरा गांव के ग्रामीण लंबे समय से बदहाल सड़कों और पुलिया की समस्या से जूझ रहे हैं।मालाहेड़ा से देवरी परदा, सुंडी से चारभुजा की बारद और मोखमपुरा से देवरी परदा तक के संपर्क मार्गों की हालत बेहद खराब है। बारिश के दिनों में उफनते नालों पर पुलिया नहीं होने से कई गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कटने का खतरा बना रहता है।सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। कीचड़, गड्ढों और जलभराव के बीच मासूम जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। आपात स्थिति में एंबुलेंस और अन्य वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल हो जाती है।समस्या से परेशान आर. कछावा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर पक्की सड़कों तथा आरसीसी पुलिया निर्माण की तत्काल मांग की।अब सवाल यही है—आखिर प्रशासन कब जागेगा और ग्रामीणों को इस बदहाल व्यवस्था से कब राहत मिलेगी?1