logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सारंगपुरा में कबड्डी का रोमांच, दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 22 टीमों ने लिया हिस्सा, सेमीफाइनल में पहुंची चार टीमें पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा। भगवान श्री देवनारायण जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सारंगपुरा गांव में गुर्जर समाज की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में 22 टीमों को ए एवं बी पूल में विभाजित कर मुकाबले करवाए जा रहे हैं। खिलाड़ियों ने शानदार रेड और मजबूत डिफेंस के साथ दमखम दिखाया। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल दूसरे दिन भाटोली गुजरान, सारंगपुरा, चिकारड़ा, खेरमालिया, नौगामा, सांवलिया जी, रामाखेड़ा और जेतपुरा सहित विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले हुए। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से मैदान में रोमांच बना रहा। दिनभर चले मुकाबलों के बाद चार टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबले गुरुवार को खेले जाएंगे। आठ पीटीआई ने संभाली जिम्मेदारी प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आठ पीटीआई का सराहनीय योगदान रहा। खेल संचालन और मुकाबलों की व्यवस्था में पीटीआई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टूर्नामेंट के मुख्य निर्णायक धर्मेंद्र त्रिपाठी रहे। विजेता को 11 हजार, उपविजेता को 5100 रुपए प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार रुपए तथा उपविजेता टीम को 5100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए पहचान-पत्र (आईडी प्रूफ) साथ लाना अनिवार्य रखा गया है। आयोजन समिति की ओर से खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। आज निकलेगी शोभायात्रा, होगी भजन संध्या देवनारायण जन्मोत्सव के तहत 17 सितंबर को प्रतियोगिता के समापन के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सुबह 11.15 बजे शोभायात्रा एवं जुलूस निकाला जाएगा। शाम 4.15 बजे महाप्रसाद और रात 8.15 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। दर्शकों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह दूसरे दिन खेल मैदान में खिलाड़ियों के साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मुकाबले देखने पहुंचे। शानदार रेड और पकड़ के दौरान दर्शकों ने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। ग्रामीणों ने निभाई सहभागिता आयोजन में दिनेश गुर्जर, दुगाशंकर गुर्जर, कांशीराम गुर्जर, राजमल गुर्जर, राहुल गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, रामलाल गुर्जर, भेरूलाल गुर्जर, वरदीचंद, किशन गुर्जर और रमेश गुर्जर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने आयोजन में सहयोग करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहभागिता निभाई।

4 hrs ago
user_पवन अग्रवाल
पवन अग्रवाल
Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
4 hrs ago

सारंगपुरा में कबड्डी का रोमांच, दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 22 टीमों ने लिया हिस्सा, सेमीफाइनल में पहुंची चार टीमें पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा। भगवान श्री देवनारायण जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सारंगपुरा गांव में गुर्जर समाज की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में 22 टीमों को ए एवं बी पूल में विभाजित कर मुकाबले करवाए जा रहे हैं। खिलाड़ियों ने शानदार रेड और मजबूत डिफेंस के साथ दमखम दिखाया। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल दूसरे दिन भाटोली गुजरान, सारंगपुरा, चिकारड़ा, खेरमालिया, नौगामा, सांवलिया जी, रामाखेड़ा और जेतपुरा सहित विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले हुए। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से मैदान में रोमांच

बना रहा। दिनभर चले मुकाबलों के बाद चार टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबले गुरुवार को खेले जाएंगे। आठ पीटीआई ने संभाली जिम्मेदारी प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आठ पीटीआई का सराहनीय योगदान रहा। खेल संचालन और मुकाबलों की व्यवस्था में पीटीआई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टूर्नामेंट के मुख्य निर्णायक धर्मेंद्र त्रिपाठी रहे। विजेता को 11 हजार, उपविजेता को 5100 रुपए प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार रुपए तथा उपविजेता टीम को 5100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए पहचान-पत्र (आईडी प्रूफ) साथ लाना अनिवार्य रखा गया है। आयोजन समिति की ओर से खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। आज निकलेगी शोभायात्रा, होगी भजन संध्या देवनारायण जन्मोत्सव के तहत 17 सितंबर को प्रतियोगिता

के समापन के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सुबह 11.15 बजे शोभायात्रा एवं जुलूस निकाला जाएगा। शाम 4.15 बजे महाप्रसाद और रात 8.15 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। दर्शकों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह दूसरे दिन खेल मैदान में खिलाड़ियों के साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मुकाबले देखने पहुंचे। शानदार रेड और पकड़ के दौरान दर्शकों ने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। ग्रामीणों ने निभाई सहभागिता आयोजन में दिनेश गुर्जर, दुगाशंकर गुर्जर, कांशीराम गुर्जर, राजमल गुर्जर, राहुल गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, रामलाल गुर्जर, भेरूलाल गुर्जर, वरदीचंद, किशन गुर्जर और रमेश गुर्जर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने आयोजन में सहयोग करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहभागिता निभाई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • क्षमा याचना पर्व पर सेवा का संदेश, 200 जरूरतमंदों को भोजन और कंबल श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में आयोजन, मेहता परिवार ने किया सेवा कार्य पवन अग्रवाल, चिकारड़ा डूंगला। क्षमा याचना पर्व के अवसर पर बुधवार को श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में सेवा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेहता परिवार डूंगला की ओर से निर्धन एवं असहाय लोगों को भोजन कराया गया तथा जरूरतमंदों को निशुल्क कंबल वितरित किए गए। जरूरतमंदों की सेवा को बनाया पर्व का माध्यम 16 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में श्री अमृतलाल, कनक मल एवं वीरेंद्र कुमार मेहता, निवासी डूंगला, के सहयोग से यह सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब 200 जरूरतमंद व्यक्ति लाभान्वित हुए। भोजन एवं कंबल मिलने से लाभार्थियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद कार्यक्रम में श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मेहता, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, सिद्धार्थ, सचिव उत्सव कुमार, कोषाध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा सहित अजीत कुमार, कनक मल मेहता, मनीष मेहता एवं कुंदन मोगरा उपस्थित रहे। मेहता परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। सहयोग से सफल हुआ सेवा आयोजन कार्यक्रम को सफल बनाने में पत्रकार विमल नलवाया , राजेंद्र कुमार मोगरा का विशेष सहयोग रहा। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि पर्व का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रहकर जरूरतमंदों की सेवा और समाज में परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करना भी है।
    2
    क्षमा याचना पर्व पर सेवा का संदेश, 200 जरूरतमंदों को भोजन और कंबल

श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में आयोजन, मेहता परिवार ने किया सेवा कार्य
पवन अग्रवाल, चिकारड़ा
डूंगला। क्षमा याचना पर्व के अवसर पर बुधवार को श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में सेवा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेहता परिवार डूंगला की ओर से निर्धन एवं असहाय लोगों को भोजन कराया गया तथा जरूरतमंदों को निशुल्क कंबल वितरित किए गए।
जरूरतमंदों की सेवा को बनाया पर्व का माध्यम
16 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में श्री अमृतलाल, कनक मल एवं वीरेंद्र कुमार मेहता, निवासी डूंगला, के सहयोग से यह सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब 200 जरूरतमंद व्यक्ति लाभान्वित हुए। भोजन एवं कंबल मिलने से लाभार्थियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समिति पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मेहता, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, सिद्धार्थ, सचिव उत्सव कुमार, कोषाध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा सहित अजीत कुमार, कनक मल मेहता, मनीष मेहता एवं कुंदन मोगरा उपस्थित रहे। मेहता परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
सहयोग से सफल हुआ सेवा आयोजन
कार्यक्रम को सफल बनाने में पत्रकार विमल नलवाया , राजेंद्र कुमार मोगरा का विशेष सहयोग रहा। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि पर्व का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रहकर जरूरतमंदों की सेवा और समाज में परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करना भी है।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सनवाड़ में डकैती व हत्या का खुलासा, 21 दिन तक ग्रामीण भेष में जंगलों में घूमी पुलिस, 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार उदयपुर जिले के फ़तेहनगर थाना क्षेत्र के सनवाड़ गाँव में गत 3 अगस्त की रात हुई डकैती और वृद्ध की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से जंगलों व पहाड़ियों में छिपे हुए थे। पीड़ित शिवलाल भील द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार, 3 अगस्त की मध्यरात्रि के आसपास 3-4 अज्ञात बदमाश घर में घुसे थे। बदमाशों ने परिजनों के साथ मारपीट की। उन्हें बंधक बनाया और महिलाओं के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लूट लिए।
    1
    सनवाड़ में डकैती व हत्या का खुलासा, 21 दिन तक ग्रामीण भेष में जंगलों में घूमी पुलिस, 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार
उदयपुर जिले के फ़तेहनगर थाना क्षेत्र के सनवाड़ गाँव में गत 3 अगस्त की रात हुई डकैती और वृद्ध की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से जंगलों व पहाड़ियों में छिपे हुए थे।
पीड़ित शिवलाल भील द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार, 3 अगस्त की मध्यरात्रि के आसपास 3-4 अज्ञात बदमाश घर में घुसे थे। बदमाशों ने परिजनों के साथ मारपीट की। उन्हें बंधक बनाया और महिलाओं के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लूट लिए।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • छोटीसादड़ी में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के हरीश सोनी व सुमित चपलोत और भाजपा के प्रदीप व्यास का नामांकन, पुलिस सुरक्षा में पहुंचे भाजपा पार्षद #छोटीसादड़ी #नगरपालिकाअध्यक्ष #अध्यक्षचुनाव #छोटीसादड़ी_नगरपालिका #कांग्रेस #भाजपा #हरीशसोनी #सुमितचपलोत #प्रदीपव्यास #नगरपालिकाचुनाव #राजस्थानन्यूज़ #प्रतापगढ़ #DesiNews247 #BreakingNews #LocalNews
    1
    छोटीसादड़ी में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के हरीश सोनी व सुमित चपलोत और भाजपा के प्रदीप व्यास का नामांकन, पुलिस सुरक्षा में पहुंचे भाजपा पार्षद
#छोटीसादड़ी
#नगरपालिकाअध्यक्ष
#अध्यक्षचुनाव
#छोटीसादड़ी_नगरपालिका
#कांग्रेस
#भाजपा
#हरीशसोनी
#सुमितचपलोत
#प्रदीपव्यास
#नगरपालिकाचुनाव
#राजस्थानन्यूज़
#प्रतापगढ़
#DesiNews247
#BreakingNews
#LocalNews
    user_Mukesh Nai
    Mukesh Nai
    Local News Reporter छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • **नीमच में मूर्तिकार के अचानक लापता होने से मचा हंगामा, अधूरी गणेश प्रतिमाओं को लेकर पंडाल समितियों में बढ़ी चिंता** नीमच में गणेश उत्सव से पहले उस समय माहौल गरमा गया, जब गणेश प्रतिमाएं तैयार करने वाला मूर्तिकार गोविंद अचानक लापता हो गया। गोविंद का कोई पता नहीं चलने से उसके यहां तैयार हो रही कई गणेश प्रतिमाएं अधूरी रह गईं। अपनी प्रतिमाएं लेने पहुंचे युवाओं की भीड़ बढ़ गई और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। नीमच में गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच मूर्तिकार गोविंद के अचानक लापता होने से हंगामे की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि गोविंद के यहां कई गणेश उत्सव समितियों की प्रतिमाएं तैयार की जा रही थीं, लेकिन उसके अचानक नहीं मिलने से प्रतिमाएं अधूरी रह गईं। अपनी-अपनी प्रतिमाओं को लेकर परेशान युवा और समिति के लोग गोविंद के प्रतिमा निर्माण स्थल पर पहुंचे। देखते ही देखते मौके पर भीड़ बढ़ गई। इसी दौरान लोगों ने वहां का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया और अपनी-अपनी प्रतिमाएं ले जाने लगे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद कैंट थाना टीआई सौरभ शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल गोविंद के अचानक लापता होने की वजह और उसका पता नहीं चल पाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
    1
    **नीमच में मूर्तिकार के अचानक लापता होने से मचा हंगामा, अधूरी गणेश प्रतिमाओं को लेकर पंडाल समितियों में बढ़ी चिंता**
नीमच में गणेश उत्सव से पहले उस समय माहौल गरमा गया, जब गणेश प्रतिमाएं तैयार करने वाला मूर्तिकार गोविंद अचानक लापता हो गया। गोविंद का कोई पता नहीं चलने से उसके यहां तैयार हो रही कई गणेश प्रतिमाएं अधूरी रह गईं। अपनी प्रतिमाएं लेने पहुंचे युवाओं की भीड़ बढ़ गई और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
नीमच में गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच मूर्तिकार गोविंद के अचानक लापता होने से हंगामे की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि गोविंद के यहां कई गणेश उत्सव समितियों की प्रतिमाएं तैयार की जा रही थीं, लेकिन उसके अचानक नहीं मिलने से प्रतिमाएं अधूरी रह गईं। अपनी-अपनी प्रतिमाओं को लेकर परेशान युवा और समिति के लोग गोविंद के प्रतिमा निर्माण स्थल पर पहुंचे। देखते ही देखते मौके पर भीड़ बढ़ गई। इसी दौरान लोगों ने वहां का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया और अपनी-अपनी प्रतिमाएं ले जाने लगे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद कैंट थाना टीआई सौरभ शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल गोविंद के अचानक लापता होने की वजह और उसका पता नहीं चल पाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
    user_Mahesh Suthar
    Mahesh Suthar
    Carpenter नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    17 min ago
  • सुभाष चौक पर मनाया गया ‘ड्राइवर सम्मान दिवस’ चालकों को यातायात नियमों की पालना की दिलाई शपथ। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सुभाष चौक, चित्तौड़गढ़ पर ‘ड्राइवर सम्मान दिवस’ मनाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों की पालना के लिए प्रेरित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा चालकों को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा अन्य यातायात नियमों की पालना करने के संबंध में समझाइश की गई। यातायात प्रभारी पुलिस निरीक्षक मोतीराम ने चालकों को बताया कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी, संयम एवं यातायात नियमों की पालना स्वयं की तथा अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। चालकों से शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन नहीं चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की भी अपील की गई। इस अवसर पर उपस्थित वाहन चालकों एवं अन्य लोगों को हेलमेट का नियमित उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए चालकों को जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया।
    1
    सुभाष चौक पर मनाया गया ‘ड्राइवर सम्मान दिवस’

चालकों को यातायात नियमों की पालना की दिलाई शपथ।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सुभाष चौक, चित्तौड़गढ़ पर ‘ड्राइवर सम्मान दिवस’ मनाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों की पालना के लिए प्रेरित किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा चालकों को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा अन्य यातायात नियमों की पालना करने के संबंध में समझाइश की गई।
यातायात प्रभारी पुलिस निरीक्षक मोतीराम ने चालकों को बताया कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी, संयम एवं यातायात नियमों की पालना स्वयं की तथा अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। चालकों से शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन नहीं चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की भी अपील की गई। इस अवसर पर उपस्थित वाहन चालकों एवं अन्य लोगों को हेलमेट का नियमित उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए चालकों को जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    32 min ago
  • 🙏 देवनारायण मंदिर धनेतकलां में भक्ति की गूंज, भजन संध्या में उमड़ा ग्रामीण जनसमूह 🌺 श्री देवनारायण मंदिर धनेतकलां में जागरण के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन 🎶 माताएं-बहनें, स्त्री-पुरुष और बच्चे सभी भजनों का आनंद लेते नजर आए, वहीं श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद भी तैयार किया जा रहा है। 🙏 पूरा माहौल भक्ति और श्रद्धा से हुआ भक्तिमय।
    1
    🙏 देवनारायण मंदिर धनेतकलां में भक्ति की गूंज, भजन संध्या में उमड़ा ग्रामीण जनसमूह
🌺 श्री देवनारायण मंदिर धनेतकलां में जागरण के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन
🎶 माताएं-बहनें, स्त्री-पुरुष और बच्चे सभी भजनों का आनंद लेते नजर आए, वहीं श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद भी तैयार किया जा रहा है।
🙏 पूरा माहौल भक्ति और श्रद्धा से हुआ भक्तिमय।
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • एक पैन, दो पहचान? शाकिर के दस्तावेजों से कथित GST फर्म का मामला, 2017 से चल रही फर्म पर उठे सवाल नीमच/मनासा। मध्यप्रदेश के नीमच जिले की मनासा तहसील से दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग और फर्जी जीएसटी पंजीयन से जुड़ा मामला सामने आया है। मनासा निवासी शाकिर खान ने आरोप लगाया है कि उनके पैन कार्ड और व्यक्तिगत दस्तावेजों का इस्तेमाल कर वर्ष 2017 में रामपुरा स्थित हाकिमी ट्रेडर्स के नाम से कथित तौर पर GST फर्म का पंजीयन करा दिया गया। शाकिर खान का कहना है कि उन्होंने न तो इस फर्म के लिए कोई आवेदन किया और न ही अपने दस्तावेजों के इस्तेमाल की किसी को अनुमति दी। इसके बावजूद उनके नाम और पैन कार्ड से जुड़ी फर्म का संचालन किए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, यह फर्म आज भी सक्रिय बताई जा रही है और इसके माध्यम से लाखों रुपये के लेन-देन की जानकारी सामने आई है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर शाकिर के पैन कार्ड और दस्तावेजों का इस्तेमाल किसने किया और बिना उनकी जानकारी के GST पंजीयन कैसे हो गया? शाकिर के अनुसार, उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के माध्यम से मिली। जानकारी सामने आने के बाद उन्होंने मामले की शिकायत 19 अगस्त 2026 को मनासा थाने में की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद शाकिर खान ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कथित दस्तावेजी फर्जीवाड़े में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि फर्म का वास्तविक संचालन कौन कर रहा था, GST पंजीयन किस आधार पर हुआ और कथित लेन-देन में शाकिर के दस्तावेजों का इस्तेमाल कैसे किया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस और संबंधित विभाग की जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं।
    1
    एक पैन, दो पहचान? शाकिर के दस्तावेजों से कथित GST फर्म का मामला, 2017 से चल रही फर्म पर उठे सवाल
नीमच/मनासा। मध्यप्रदेश के नीमच जिले की मनासा तहसील से दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग और फर्जी जीएसटी पंजीयन से जुड़ा मामला सामने आया है। मनासा निवासी शाकिर खान ने आरोप लगाया है कि उनके पैन कार्ड और व्यक्तिगत दस्तावेजों का इस्तेमाल कर वर्ष 2017 में रामपुरा स्थित हाकिमी ट्रेडर्स के नाम से कथित तौर पर GST फर्म का पंजीयन करा दिया गया।
शाकिर खान का कहना है कि उन्होंने न तो इस फर्म के लिए कोई आवेदन किया और न ही अपने दस्तावेजों के इस्तेमाल की किसी को अनुमति दी। इसके बावजूद उनके नाम और पैन कार्ड से जुड़ी फर्म का संचालन किए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, यह फर्म आज भी सक्रिय बताई जा रही है और इसके माध्यम से लाखों रुपये के लेन-देन की जानकारी सामने आई है।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर शाकिर के पैन कार्ड और दस्तावेजों का इस्तेमाल किसने किया और बिना उनकी जानकारी के GST पंजीयन कैसे हो गया?
शाकिर के अनुसार, उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के माध्यम से मिली। जानकारी सामने आने के बाद उन्होंने मामले की शिकायत 19 अगस्त 2026 को मनासा थाने में की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद शाकिर खान ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कथित दस्तावेजी फर्जीवाड़े में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि फर्म का वास्तविक संचालन कौन कर रहा था, GST पंजीयन किस आधार पर हुआ और कथित लेन-देन में शाकिर के दस्तावेजों का इस्तेमाल कैसे किया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस और संबंधित विभाग की जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
  • सारंगपुरा में कबड्डी का रोमांच, दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 22 टीमों ने लिया हिस्सा, सेमीफाइनल में पहुंची चार टीमें पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा। भगवान श्री देवनारायण जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सारंगपुरा गांव में गुर्जर समाज की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में 22 टीमों को ए एवं बी पूल में विभाजित कर मुकाबले करवाए जा रहे हैं। खिलाड़ियों ने शानदार रेड और मजबूत डिफेंस के साथ दमखम दिखाया। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल दूसरे दिन भाटोली गुजरान, सारंगपुरा, चिकारड़ा, खेरमालिया, नौगामा, सांवलिया जी, रामाखेड़ा और जेतपुरा सहित विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले हुए। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से मैदान में रोमांच बना रहा। दिनभर चले मुकाबलों के बाद चार टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबले गुरुवार को खेले जाएंगे। आठ पीटीआई ने संभाली जिम्मेदारी प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आठ पीटीआई का सराहनीय योगदान रहा। खेल संचालन और मुकाबलों की व्यवस्था में पीटीआई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टूर्नामेंट के मुख्य निर्णायक धर्मेंद्र त्रिपाठी रहे। विजेता को 11 हजार, उपविजेता को 5100 रुपए प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार रुपए तथा उपविजेता टीम को 5100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए पहचान-पत्र (आईडी प्रूफ) साथ लाना अनिवार्य रखा गया है। आयोजन समिति की ओर से खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। आज निकलेगी शोभायात्रा, होगी भजन संध्या देवनारायण जन्मोत्सव के तहत 17 सितंबर को प्रतियोगिता के समापन के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सुबह 11.15 बजे शोभायात्रा एवं जुलूस निकाला जाएगा। शाम 4.15 बजे महाप्रसाद और रात 8.15 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। दर्शकों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह दूसरे दिन खेल मैदान में खिलाड़ियों के साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मुकाबले देखने पहुंचे। शानदार रेड और पकड़ के दौरान दर्शकों ने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। ग्रामीणों ने निभाई सहभागिता आयोजन में दिनेश गुर्जर, दुगाशंकर गुर्जर, कांशीराम गुर्जर, राजमल गुर्जर, राहुल गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, रामलाल गुर्जर, भेरूलाल गुर्जर, वरदीचंद, किशन गुर्जर और रमेश गुर्जर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने आयोजन में सहयोग करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहभागिता निभाई।
    3
    सारंगपुरा में कबड्डी का रोमांच, दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 22 टीमों ने लिया हिस्सा, सेमीफाइनल में पहुंची चार टीमें
पवन अग्रवाल, चिकारड़ा
चिकारड़ा। भगवान श्री देवनारायण जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सारंगपुरा गांव में गुर्जर समाज की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में 22 टीमों को ए एवं बी पूल में विभाजित कर मुकाबले करवाए जा रहे हैं। खिलाड़ियों ने शानदार रेड और मजबूत डिफेंस के साथ दमखम दिखाया।
मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल
दूसरे दिन भाटोली गुजरान, सारंगपुरा, चिकारड़ा, खेरमालिया, नौगामा, सांवलिया जी, रामाखेड़ा और जेतपुरा सहित विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले हुए। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से मैदान में रोमांच बना रहा। दिनभर चले मुकाबलों के बाद चार टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबले गुरुवार को खेले जाएंगे।
आठ पीटीआई ने संभाली जिम्मेदारी
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आठ पीटीआई का सराहनीय योगदान रहा। खेल संचालन और मुकाबलों की व्यवस्था में पीटीआई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टूर्नामेंट के मुख्य निर्णायक धर्मेंद्र त्रिपाठी रहे।
विजेता को 11 हजार, उपविजेता को 5100 रुपए
प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार रुपए तथा उपविजेता टीम को 5100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए पहचान-पत्र (आईडी प्रूफ) साथ लाना अनिवार्य रखा गया है। आयोजन समिति की ओर से खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
आज निकलेगी शोभायात्रा, होगी भजन संध्या
देवनारायण जन्मोत्सव के तहत 17 सितंबर को प्रतियोगिता के समापन के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सुबह 11.15 बजे शोभायात्रा एवं जुलूस निकाला जाएगा। शाम 4.15 बजे महाप्रसाद और रात 8.15 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा।
दर्शकों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
दूसरे दिन खेल मैदान में खिलाड़ियों के साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मुकाबले देखने पहुंचे। शानदार रेड और पकड़ के दौरान दर्शकों ने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
ग्रामीणों ने निभाई सहभागिता
आयोजन में दिनेश गुर्जर, दुगाशंकर गुर्जर, कांशीराम गुर्जर, राजमल गुर्जर, राहुल गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, रामलाल गुर्जर, भेरूलाल गुर्जर, वरदीचंद, किशन गुर्जर और रमेश गुर्जर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने आयोजन में सहयोग करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहभागिता निभाई।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.