logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सनवाड़ में डकैती व हत्या का खुलासा, 21 दिन तक ग्रामीण भेष में जंगलों में घूमी पुलिस, 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार उदयपुर जिले के फ़तेहनगर थाना क्षेत्र के सनवाड़ गाँव में गत 3 अगस्त की रात हुई डकैती और वृद्ध की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से जंगलों व पहाड़ियों में छिपे हुए थे। पीड़ित शिवलाल भील द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार, 3 अगस्त की मध्यरात्रि के आसपास 3-4 अज्ञात बदमाश घर में घुसे थे। बदमाशों ने परिजनों के साथ मारपीट की। उन्हें बंधक बनाया और महिलाओं के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लूट लिए।

2 hrs ago
user_Local Tv News Channel
Local Tv News Channel
वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

सनवाड़ में डकैती व हत्या का खुलासा, 21 दिन तक ग्रामीण भेष में जंगलों में घूमी पुलिस, 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार उदयपुर जिले के फ़तेहनगर थाना क्षेत्र के सनवाड़ गाँव में गत 3 अगस्त की रात हुई डकैती और वृद्ध की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से जंगलों व पहाड़ियों में छिपे हुए थे। पीड़ित शिवलाल भील द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार, 3 अगस्त की मध्यरात्रि के आसपास 3-4 अज्ञात बदमाश घर में घुसे थे। बदमाशों ने परिजनों के साथ मारपीट की। उन्हें बंधक बनाया और महिलाओं के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लूट लिए।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सनवाड़ में डकैती व हत्या का खुलासा, 21 दिन तक ग्रामीण भेष में जंगलों में घूमी पुलिस, 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार उदयपुर जिले के फ़तेहनगर थाना क्षेत्र के सनवाड़ गाँव में गत 3 अगस्त की रात हुई डकैती और वृद्ध की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से जंगलों व पहाड़ियों में छिपे हुए थे। पीड़ित शिवलाल भील द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार, 3 अगस्त की मध्यरात्रि के आसपास 3-4 अज्ञात बदमाश घर में घुसे थे। बदमाशों ने परिजनों के साथ मारपीट की। उन्हें बंधक बनाया और महिलाओं के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लूट लिए।
    1
    सनवाड़ में डकैती व हत्या का खुलासा, 21 दिन तक ग्रामीण भेष में जंगलों में घूमी पुलिस, 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार
उदयपुर जिले के फ़तेहनगर थाना क्षेत्र के सनवाड़ गाँव में गत 3 अगस्त की रात हुई डकैती और वृद्ध की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से जंगलों व पहाड़ियों में छिपे हुए थे।
पीड़ित शिवलाल भील द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार, 3 अगस्त की मध्यरात्रि के आसपास 3-4 अज्ञात बदमाश घर में घुसे थे। बदमाशों ने परिजनों के साथ मारपीट की। उन्हें बंधक बनाया और महिलाओं के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लूट लिए।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • क्षमा याचना पर्व पर सेवा का संदेश, 200 जरूरतमंदों को भोजन और कंबल श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में आयोजन, मेहता परिवार ने किया सेवा कार्य पवन अग्रवाल, चिकारड़ा डूंगला। क्षमा याचना पर्व के अवसर पर बुधवार को श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में सेवा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेहता परिवार डूंगला की ओर से निर्धन एवं असहाय लोगों को भोजन कराया गया तथा जरूरतमंदों को निशुल्क कंबल वितरित किए गए। जरूरतमंदों की सेवा को बनाया पर्व का माध्यम 16 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में श्री अमृतलाल, कनक मल एवं वीरेंद्र कुमार मेहता, निवासी डूंगला, के सहयोग से यह सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब 200 जरूरतमंद व्यक्ति लाभान्वित हुए। भोजन एवं कंबल मिलने से लाभार्थियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद कार्यक्रम में श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मेहता, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, सिद्धार्थ, सचिव उत्सव कुमार, कोषाध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा सहित अजीत कुमार, कनक मल मेहता, मनीष मेहता एवं कुंदन मोगरा उपस्थित रहे। मेहता परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। सहयोग से सफल हुआ सेवा आयोजन कार्यक्रम को सफल बनाने में पत्रकार विमल नलवाया , राजेंद्र कुमार मोगरा का विशेष सहयोग रहा। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि पर्व का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रहकर जरूरतमंदों की सेवा और समाज में परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करना भी है।
    2
    क्षमा याचना पर्व पर सेवा का संदेश, 200 जरूरतमंदों को भोजन और कंबल

श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में आयोजन, मेहता परिवार ने किया सेवा कार्य
पवन अग्रवाल, चिकारड़ा
डूंगला। क्षमा याचना पर्व के अवसर पर बुधवार को श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में सेवा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेहता परिवार डूंगला की ओर से निर्धन एवं असहाय लोगों को भोजन कराया गया तथा जरूरतमंदों को निशुल्क कंबल वितरित किए गए।
जरूरतमंदों की सेवा को बनाया पर्व का माध्यम
16 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में श्री अमृतलाल, कनक मल एवं वीरेंद्र कुमार मेहता, निवासी डूंगला, के सहयोग से यह सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब 200 जरूरतमंद व्यक्ति लाभान्वित हुए। भोजन एवं कंबल मिलने से लाभार्थियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समिति पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मेहता, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, सिद्धार्थ, सचिव उत्सव कुमार, कोषाध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा सहित अजीत कुमार, कनक मल मेहता, मनीष मेहता एवं कुंदन मोगरा उपस्थित रहे। मेहता परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
सहयोग से सफल हुआ सेवा आयोजन
कार्यक्रम को सफल बनाने में पत्रकार विमल नलवाया , राजेंद्र कुमार मोगरा का विशेष सहयोग रहा। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि पर्व का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रहकर जरूरतमंदों की सेवा और समाज में परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करना भी है।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • विघ्नहर्ता मंगल करता लंबोदर गणराज आगमन हुआ धरती पर भक्तों के कष्ट हरो गजानंद गणराज गणपति जी पधारे हैं। धरती पर भक्तों के संकट हरने। विघ्न को दूर करने भक्तो को भक्ति में आनंद विभोर करने शिवनंदन गौरी नंदन आपका इस धरती पर है अभिनंदन है अभिनंदन 🙏🚩💐🎈🎉
    1
    विघ्नहर्ता मंगल करता लंबोदर गणराज आगमन हुआ धरती पर भक्तों के कष्ट हरो गजानंद गणराज
गणपति जी पधारे हैं। धरती पर भक्तों के संकट हरने। विघ्न को दूर करने भक्तो को भक्ति में आनंद विभोर करने शिवनंदन गौरी नंदन आपका इस धरती पर है अभिनंदन है अभिनंदन 🙏🚩💐🎈🎉
    user_Meena Dave
    Meena Dave
    Nurse राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • चारभुजा नाथ दर्शन रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा
    1
    चारभुजा नाथ दर्शन रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • सुभाष चौक पर मनाया गया ‘ड्राइवर सम्मान दिवस’ चालकों को यातायात नियमों की पालना की दिलाई शपथ। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सुभाष चौक, चित्तौड़गढ़ पर ‘ड्राइवर सम्मान दिवस’ मनाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों की पालना के लिए प्रेरित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा चालकों को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा अन्य यातायात नियमों की पालना करने के संबंध में समझाइश की गई। यातायात प्रभारी पुलिस निरीक्षक मोतीराम ने चालकों को बताया कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी, संयम एवं यातायात नियमों की पालना स्वयं की तथा अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। चालकों से शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन नहीं चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की भी अपील की गई। इस अवसर पर उपस्थित वाहन चालकों एवं अन्य लोगों को हेलमेट का नियमित उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए चालकों को जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया।
    1
    सुभाष चौक पर मनाया गया ‘ड्राइवर सम्मान दिवस’

चालकों को यातायात नियमों की पालना की दिलाई शपथ।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सुभाष चौक, चित्तौड़गढ़ पर ‘ड्राइवर सम्मान दिवस’ मनाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों की पालना के लिए प्रेरित किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा चालकों को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा अन्य यातायात नियमों की पालना करने के संबंध में समझाइश की गई।
यातायात प्रभारी पुलिस निरीक्षक मोतीराम ने चालकों को बताया कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी, संयम एवं यातायात नियमों की पालना स्वयं की तथा अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। चालकों से शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन नहीं चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की भी अपील की गई। इस अवसर पर उपस्थित वाहन चालकों एवं अन्य लोगों को हेलमेट का नियमित उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए चालकों को जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • 🙏 देवनारायण मंदिर धनेतकलां में भक्ति की गूंज, भजन संध्या में उमड़ा ग्रामीण जनसमूह 🌺 श्री देवनारायण मंदिर धनेतकलां में जागरण के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन 🎶 माताएं-बहनें, स्त्री-पुरुष और बच्चे सभी भजनों का आनंद लेते नजर आए, वहीं श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद भी तैयार किया जा रहा है। 🙏 पूरा माहौल भक्ति और श्रद्धा से हुआ भक्तिमय।
    1
    🙏 देवनारायण मंदिर धनेतकलां में भक्ति की गूंज, भजन संध्या में उमड़ा ग्रामीण जनसमूह
🌺 श्री देवनारायण मंदिर धनेतकलां में जागरण के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन
🎶 माताएं-बहनें, स्त्री-पुरुष और बच्चे सभी भजनों का आनंद लेते नजर आए, वहीं श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद भी तैयार किया जा रहा है।
🙏 पूरा माहौल भक्ति और श्रद्धा से हुआ भक्तिमय।
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • चित्तौडगढ: राशमी उपखंड क्षेत्र के अडाना से डिंडोली तक सड़क का ये हालत,दुर्घटनाग्रस्त का बना एरिया।
    1
    चित्तौडगढ: राशमी उपखंड क्षेत्र के अडाना से डिंडोली तक सड़क का ये हालत,दुर्घटनाग्रस्त का बना एरिया।
    user_(GTV न्यूज राजस्थान)Laxman
    (GTV न्यूज राजस्थान)Laxman
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • जलझूलनी एकादशी पर किशन करेरी में दो दिवसीय मेले को लेकर भटेवर के साथ आस पास के गावों में दिया निमंत्रण क्षेत्र के उभरते सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर राधे का किया स्वागत, मेले में भाग लेने के लिए किया आमंत्रित जलझूलनी एकादशी के अवसर पर किशन करेरी स्थित द्वारिका धाम में आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले एवं धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर किशन करेरी के ग्रामीणों द्वारा भटेवर क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। ग्रामीणों ने भटेवर सहित आसपास के गांवों में पहुंचकर लोगो से संपर्क करके निमंत्रण पत्र वितरित कर अधिक से अधिक संख्या में किशन करेरी पहुंचने का आग्रह किया।
    1
    जलझूलनी एकादशी पर किशन करेरी में दो दिवसीय मेले को लेकर भटेवर के साथ आस पास के गावों में दिया निमंत्रण
क्षेत्र के उभरते सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर राधे का किया स्वागत, मेले में भाग लेने के लिए किया आमंत्रित
जलझूलनी एकादशी के अवसर पर किशन करेरी स्थित द्वारिका धाम में आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले एवं धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर किशन करेरी के ग्रामीणों द्वारा भटेवर क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। ग्रामीणों ने भटेवर सहित आसपास के गांवों में पहुंचकर लोगो से संपर्क करके निमंत्रण पत्र वितरित कर अधिक से अधिक संख्या में किशन करेरी पहुंचने का आग्रह किया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.