Shuru
Apke Nagar Ki App…
जलझूलनी एकादशी पर किशन करेरी में दो दिवसीय मेले को लेकर भटेवर के साथ आस पास के गावों में दिया निमंत्रण क्षेत्र के उभरते सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर राधे का किया स्वागत, मेले में भाग लेने के लिए किया आमंत्रित जलझूलनी एकादशी के अवसर पर किशन करेरी स्थित द्वारिका धाम में आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले एवं धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर किशन करेरी के ग्रामीणों द्वारा भटेवर क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। ग्रामीणों ने भटेवर सहित आसपास के गांवों में पहुंचकर लोगो से संपर्क करके निमंत्रण पत्र वितरित कर अधिक से अधिक संख्या में किशन करेरी पहुंचने का आग्रह किया।
Local Tv News Channel
जलझूलनी एकादशी पर किशन करेरी में दो दिवसीय मेले को लेकर भटेवर के साथ आस पास के गावों में दिया निमंत्रण क्षेत्र के उभरते सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर राधे का किया स्वागत, मेले में भाग लेने के लिए किया आमंत्रित जलझूलनी एकादशी के अवसर पर किशन करेरी स्थित द्वारिका धाम में आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले एवं धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर किशन करेरी के ग्रामीणों द्वारा भटेवर क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। ग्रामीणों ने भटेवर सहित आसपास के गांवों में पहुंचकर लोगो से संपर्क करके निमंत्रण पत्र वितरित कर अधिक से अधिक संख्या में किशन करेरी पहुंचने का आग्रह किया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- सारंगपुरा में कबड्डी का रोमांच, दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 22 टीमों ने लिया हिस्सा, सेमीफाइनल में पहुंची चार टीमें पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा। भगवान श्री देवनारायण जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सारंगपुरा गांव में गुर्जर समाज की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में 22 टीमों को ए एवं बी पूल में विभाजित कर मुकाबले करवाए जा रहे हैं। खिलाड़ियों ने शानदार रेड और मजबूत डिफेंस के साथ दमखम दिखाया। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल दूसरे दिन भाटोली गुजरान, सारंगपुरा, चिकारड़ा, खेरमालिया, नौगामा, सांवलिया जी, रामाखेड़ा और जेतपुरा सहित विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले हुए। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से मैदान में रोमांच बना रहा। दिनभर चले मुकाबलों के बाद चार टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबले गुरुवार को खेले जाएंगे। आठ पीटीआई ने संभाली जिम्मेदारी प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आठ पीटीआई का सराहनीय योगदान रहा। खेल संचालन और मुकाबलों की व्यवस्था में पीटीआई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टूर्नामेंट के मुख्य निर्णायक धर्मेंद्र त्रिपाठी रहे। विजेता को 11 हजार, उपविजेता को 5100 रुपए प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार रुपए तथा उपविजेता टीम को 5100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए पहचान-पत्र (आईडी प्रूफ) साथ लाना अनिवार्य रखा गया है। आयोजन समिति की ओर से खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। आज निकलेगी शोभायात्रा, होगी भजन संध्या देवनारायण जन्मोत्सव के तहत 17 सितंबर को प्रतियोगिता के समापन के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सुबह 11.15 बजे शोभायात्रा एवं जुलूस निकाला जाएगा। शाम 4.15 बजे महाप्रसाद और रात 8.15 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। दर्शकों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह दूसरे दिन खेल मैदान में खिलाड़ियों के साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मुकाबले देखने पहुंचे। शानदार रेड और पकड़ के दौरान दर्शकों ने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। ग्रामीणों ने निभाई सहभागिता आयोजन में दिनेश गुर्जर, दुगाशंकर गुर्जर, कांशीराम गुर्जर, राजमल गुर्जर, राहुल गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, रामलाल गुर्जर, भेरूलाल गुर्जर, वरदीचंद, किशन गुर्जर और रमेश गुर्जर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने आयोजन में सहयोग करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहभागिता निभाई।3
- कांकरोली रेलवे स्टेशन राजसमंद जो सभी रेलवे नीचे जो अंडरपास बने हुए हैं उसमें पानी ही पानी भरा हुआ है पानी की निकासी नहीं होने के कारण में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित1
- चित्तौड़गढ़ में फिर हुआ धामन सांप का सुरक्षित रेस्क्यू! 🌿 चामुंडा खेड़ा से आज दिन में और धनेत कला से आज शाम धामन सांप का रेस्क्यू किया गया। सर्प प्रेमी रमेश चंद्र धनेतकलां ने दोनों सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लोगों को राहत दी। 🐍 सांपों को नुकसान पहुंचाने के बजाय सुरक्षित रेस्क्यू करें। 📍 चामुंडा खेड़ा | धनेत कला 📸 Hello Chittorgarh ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए Hello Chittorgarh को फॉलो करना न भूलें।3
- छोटीसादड़ी में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के हरीश सोनी व सुमित चपलोत और भाजपा के प्रदीप व्यास का नामांकन, पुलिस सुरक्षा में पहुंचे भाजपा पार्षद #छोटीसादड़ी #नगरपालिकाअध्यक्ष #अध्यक्षचुनाव #छोटीसादड़ी_नगरपालिका #कांग्रेस #भाजपा #हरीशसोनी #सुमितचपलोत #प्रदीपव्यास #नगरपालिकाचुनाव #राजस्थानन्यूज़ #प्रतापगढ़ #DesiNews247 #BreakingNews #LocalNews1
- सावलता ग्राम पचायत के अटल सेवा केंद्र परिसर में सामाजिक अंकेक्षण के तहत् ग्राम सभा का आयोजन हुआ । सावलता ग्राम पचायत के अटल सेवा केंद्र परिसर में सामाजिक अंकेक्षण के तहत् ग्राम सभा का आयोजन हुआ । नाडोल सावलता ग्राम पचायत के अटल सेवा केंद्र परिसर में प्रशासक पुष्पा देवी सरगरा कि अध्यक्षता में सामाजिक अंकेक्षण के तहत् ग्राम सभा का आयोजन हुआ । वीआरपी पुरण सरपटा व हितेश सोनी ने बताया कि ( महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम की लेखा के ) तहत् संचालित योजनान्तर्गत समस्त पूर्ण , अपूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यो 2025-26 वित्तीय छ: माही के नरेगा तहत् किये गये कार्य का वीबी जी राम जी के तहत् 10/9/26 से 15/9/26 भौतिक सत्यापन कर 16/9/26 बुधवार को सामाजिक अंकेक्षण के तहत् ग्राम सभा का आयोजन हुआ । जिसमें बीआरपी कानाराम बंजारा द्वारा श्रमिकों व ग्रामीणो को हुए कार्या का लेखा जोखा पढ़कर सुनाया गया । ग्राम सभा प्रभारी सहायक प्रशासनिक अधिकारी सिद्धांत चारण द्वारा वीबीजी राम जी के तहत जानकारी दी साथ हि प्रधानमंत्री आवास योजना कि जानकारी दी । इस मौके पर ताराचंद सरगरा ग्राम सभा प्रभारी सहायक प्रशासनिक अधिकारी सिद्धांत चारण, ग्राम विकास अधिकारी तेजपाल सिंह,बीआरपी कानाराम बंजारा,वीआरपी,पुरण सरपटा,कनिष्ठ सहायक पेमाराम,मेट हुक्म सिह,मोहन लाल,हंसाराम, पटवारी पुखराज सोलंकी,कम्प्यूटर आपरेटर प्रवीण कुमार,सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे । किस्तुर राठौड़ नाडोल3
- अमिझरा पार्श्वनाथ जिनालय से धर्मनाथ दादा का धूमधाम से निकला वरघोड़ा *आठ दिवसीय पर्यूषण महापर्व का आज होगा समापन* जैन समाज श्री संघ ने आठ दिवसीय पुजा पाठ अर्चना कर धार्मिक विधी विधान के साथ दादा के लगें जयकारे जैन श्वेताम्बर संघ के आठ दिन प्रर्युषण महापर्व की रही धूम संघ के द्वारा तीर्थंकरों की पक्षाल पुजा केशर पुजा स्नात्र पुजा, पार्श्वनाथ पंच कल्याणक पुजा नवकार महामंत्र की संगीतमय अनुगूंज के वातावरण के साथ भक्ति भाव से धार्मिक आयोजन हुआ आसपुर - जैन श्वेताम्बर जैन श्वेताम्बर पोरवाल संघ के तत्वाधान में बुधवार को अमिझरा पार्श्वनाथ दादा के जिनालय से बैंड बाजों के साथ महावीर भगवान का वरघोड़ा जैन देरासर, गणपति चौक पर दादा की पुजा अर्चना कर आरती व दिपक किया गया वहीं दादा के वरघोड़ा के आगे श्रद्धालुओं ने गउली कर दादा को वदाया गया इसके बाद तहसील कार्यालय से बस स्टैंड महाराणा प्रताप सर्कल व होली चोक पहुंचा वहीं सावक साविकाओ के द्वारा गरबा रास किया गया व दादा के जयकारों से गूंज उठा मार्ग अमिझरा पार्श्वनाथ जिनालय से धर्मनाथ दादा का धूमधाम से निकला वरघोड़ा *आठ दिवसीय पर्यूषण महापर्व का आज होगा समापन* जैन समाज श्री संघ ने आठ दिवसीय पुजा पाठ अर्चना कर धार्मिक विधी विधान के साथ दादा के लगें जयकारे जैन श्वेताम्बर संघ के आठ दिन प्रर्युषण महापर्व की रही धूम संघ के द्वारा तीर्थंकरों की पक्षाल पुजा केशर पुजा स्नात्र पुजा, पार्श्वनाथ पंच कल्याणक पुजा नवकार महामंत्र की संगीतमय अनुगूंज के वातावरण के साथ भक्ति भाव से धार्मिक आयोजन हुआ आसपुर - जैन श्वेताम्बर जैन श्वेताम्बर पोरवाल संघ के तत्वाधान में बुधवार को अमिझरा पार्श्वनाथ दादा के जिनालय से बैंड बाजों के साथ महावीर भगवान का वरघोड़ा जैन देरासर, गणपति चौक पर दादा की पुजा अर्चना कर आरती व दिपक किया गया वहीं दादा के वरघोड़ा के आगे श्रद्धालुओं ने गउली कर दादा को वदाया गया इसके बाद तहसील कार्यालय से बस स्टैंड महाराणा प्रताप सर्कल व होली चोक पहुंचा वहीं सावक साविकाओ के द्वारा गरबा रास किया गया व दादा के जयकारों से गूंज उठा मार्ग विभिन्न मार्गों से निकला वरघोड़ा सदर बाजार से होते हुए अमिझरा पार्श्वनाथ जिनालय पहुचा संघ अध्यक्ष सन्तोष सेमलावत,अशोक भमावत, रजनीकांत भमावत, प्रवीण भमावत, नवयुवक मंडल अध्यक्ष जैकी सेमलालत,जयप्रकाश सुरावत,पवन कोठारी,रोनिक सेमलावत,अखिल सुरावत, नवीन कोठारी, महिला मंडल अध्यक्ष संगीता बेन सुरावत, राजेश्वरी भमावत,मनिशा,ठिना भमावत, आराधना भमावत,शिला बेन, नेहा कोठारी,अनु भमावत,कीरण भमावत,स्वीटी सुरावत, आदि मौजूद रहे1
- चिकारड़ा में गणपति महोत्सव की धूम, 10 दिनों तक गूंजेगी भक्ति और गरबा की खनक प्रेम नगर के पिपलेश्वर महादेव मंदिर में 7 फीट की गणपति प्रतिमा स्थापित पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा। डूंगला उपखंड क्षेत्र में गणपति महोत्सव को लेकर इस बार खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में विधि-विधान के साथ भगवान गणपति की स्थापना की गई है। कहीं सार्वजनिक पंडाल सजाए गए हैं तो कहीं ग्रामीणों ने अपने घरों में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की है। दस दिवसीय गणपति महोत्सव के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा नजर आ रहा है। जहां देखो, वहां गणपति बप्पा की प्रतिमाएं क्षेत्र में जगह-जगह गणपति प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। सुबह-शाम आरती और पूजा के साथ श्रद्धालु गणपति बप्पा की सेवा में जुटे हुए हैं। रात्रि में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गरबा और डांडिया आयोजन भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। डांडियों की खनक से गांवों की गलियां देर रात तक गूंज रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गणपति महोत्सव अब धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक उत्सव का भी माध्यम बन गया है। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग उत्साह के साथ आयोजनों में भाग ले रहे हैं। प्रेम नगर में 7 फीट की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र डूंगला निवासी उदयलाल गायरी ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रेम नगर स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में गणपति प्रतिमा स्थापित की गई है। गरबा मंडल की ओर से यहां दस दिनों तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस बार मंदिर परिसर में 7 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा स्थापित की गई है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण भगवान गणपति के दर्शन एवं आरती में शामिल हो रहे हैं। शाम 8 बजे बाद उमड़ता है भक्तों का सैलाब आयोजक मंडल के अनुसार शाम करीब 8 बजे से कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों की आवाजाही बढ़ने लगती है। आरती के बाद गरबा एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ग्रामीण उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं में गरबा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। आयोजक मंडल ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में डूंगला क्षेत्र के ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। ग्रामीणों के सहयोग से इस आयोजन को हर वर्ष और अधिक भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थापना से विसर्जन तक भक्ति में डूबा रहेगा क्षेत्र क्षेत्र के कई स्थानों पर ग्रामीणों ने अपनी परंपरा के अनुसार गणपति स्थापना एवं विसर्जन की तैयारियां की हैं। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि वे स्थापना के दिन ही विधि-विधान के साथ गणपति का विसर्जन करेंगे, जबकि सार्वजनिक रूप से स्थापित प्रतिमाओं का दस दिवसीय आयोजन के बाद श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया जाएगा। गणपति महोत्सव के चलते इन दिनों डूंगला उपखंड क्षेत्र में हर तरफ ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष सुनाई दे रहे हैं। धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक रंग में रंगा यह आयोजन ग्रामीणों के बीच उत्साह, भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का संदेश दे रहा है।1
- चित्तौड़गढ़ की 6 बड़ी खबरें: साँवलिया मंदिर की सफाई से निकाय चुनाव और तेजाजी मेले तक साँवलिया सेठ मंदिर परिसर में गंदगी का मुद्दा, निम्बाहेड़ा में भाजपा-कांग्रेस के नामांकन, निकाय चुनाव के बाद आक्या-कृपलानी की चर्चा, धाकड़-दक-जीनगर के क्षेत्रों के परिणाम, दिनेश गवारिया को उपसभापति बनाने की मांग, संवत्सरी पर सामूहिक क्षमायाचना और 19 सितंबर से तेजाजी महाराज का मेला—जानिए चित्तौड़गढ़ जिले की प्रमुख खबरें1
- छोटीसादड़ी में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के दो और भाजपा के एक प्रत्याशी ने किया आवेदन अध्यक्षपद के लिए छोटीसादड़ी में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के हरीश सोनी व सुमित चपलोत और भाजपा के प्रदीप व्यास का नामांकन, पुलिस सुरक्षा में पहुंचे भाजपा पार्षद1