Shuru
Apke Nagar Ki App…
चित्तौड़गढ़ में फिर हुआ धामन सांप का सुरक्षित रेस्क्यू! 🌿 चामुंडा खेड़ा से आज दिन में और धनेत कला से आज शाम धामन सांप का रेस्क्यू किया गया। सर्प प्रेमी रमेश चंद्र धनेतकलां ने दोनों सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लोगों को राहत दी। 🐍 सांपों को नुकसान पहुंचाने के बजाय सुरक्षित रेस्क्यू करें। 📍 चामुंडा खेड़ा | धनेत कला 📸 Hello Chittorgarh ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए Hello Chittorgarh को फॉलो करना न भूलें।
Hello Chittorgarh News
चित्तौड़गढ़ में फिर हुआ धामन सांप का सुरक्षित रेस्क्यू! 🌿 चामुंडा खेड़ा से आज दिन में और धनेत कला से आज शाम धामन सांप का रेस्क्यू किया गया। सर्प प्रेमी रमेश चंद्र धनेतकलां ने दोनों सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लोगों को राहत दी। 🐍 सांपों को नुकसान पहुंचाने के बजाय सुरक्षित रेस्क्यू करें। 📍 चामुंडा खेड़ा | धनेत कला 📸 Hello Chittorgarh ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए Hello Chittorgarh को फॉलो करना न भूलें।
More news from राजस्थान and nearby areas
- 🙏 देवनारायण मंदिर धनेतकलां में भक्ति की गूंज, भजन संध्या में उमड़ा ग्रामीण जनसमूह 🌺 श्री देवनारायण मंदिर धनेतकलां में जागरण के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन 🎶 माताएं-बहनें, स्त्री-पुरुष और बच्चे सभी भजनों का आनंद लेते नजर आए, वहीं श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद भी तैयार किया जा रहा है। 🙏 पूरा माहौल भक्ति और श्रद्धा से हुआ भक्तिमय।1
- चित्तौडगढ: राशमी उपखंड क्षेत्र के अडाना से डिंडोली तक सड़क का ये हालत,दुर्घटनाग्रस्त का बना एरिया।1
- छोटीसादड़ी में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के हरीश सोनी व सुमित चपलोत और भाजपा के प्रदीप व्यास का नामांकन, पुलिस सुरक्षा में पहुंचे भाजपा पार्षद #छोटीसादड़ी #नगरपालिकाअध्यक्ष #अध्यक्षचुनाव #छोटीसादड़ी_नगरपालिका #कांग्रेस #भाजपा #हरीशसोनी #सुमितचपलोत #प्रदीपव्यास #नगरपालिकाचुनाव #राजस्थानन्यूज़ #प्रतापगढ़ #DesiNews247 #BreakingNews #LocalNews1
- क्षमा याचना पर्व पर सेवा का संदेश, 200 जरूरतमंदों को भोजन और कंबल श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में आयोजन, मेहता परिवार ने किया सेवा कार्य पवन अग्रवाल, चिकारड़ा डूंगला। क्षमा याचना पर्व के अवसर पर बुधवार को श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में सेवा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेहता परिवार डूंगला की ओर से निर्धन एवं असहाय लोगों को भोजन कराया गया तथा जरूरतमंदों को निशुल्क कंबल वितरित किए गए। जरूरतमंदों की सेवा को बनाया पर्व का माध्यम 16 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में श्री अमृतलाल, कनक मल एवं वीरेंद्र कुमार मेहता, निवासी डूंगला, के सहयोग से यह सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब 200 जरूरतमंद व्यक्ति लाभान्वित हुए। भोजन एवं कंबल मिलने से लाभार्थियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद कार्यक्रम में श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मेहता, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, सिद्धार्थ, सचिव उत्सव कुमार, कोषाध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा सहित अजीत कुमार, कनक मल मेहता, मनीष मेहता एवं कुंदन मोगरा उपस्थित रहे। मेहता परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। सहयोग से सफल हुआ सेवा आयोजन कार्यक्रम को सफल बनाने में पत्रकार विमल नलवाया , राजेंद्र कुमार मोगरा का विशेष सहयोग रहा। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि पर्व का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रहकर जरूरतमंदों की सेवा और समाज में परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करना भी है।2
- प्लेटलेट्स की जरूरत पर आगे आए रक्तवीर, मुस्लिम यूथ भीलवाड़ा ने पेश की इंसानियत की मिसाल भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 16 सितंबर प्लेटलेट्स की जरूरत पर आगे आए रक्तवीर, मुस्लिम यूथ भीलवाड़ा ने पेश की इंसानियत की मिसाल भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 16 सितंबर आपात स्थिति में प्लेटलेट्स की आवश्यकता पड़ने पर मुस्लिम यूथ भीलवाड़ा के सदस्यों ने आगे आकर रक्तदान किया और जरूरतमंद की मदद के लिए मानवीय संवेदना का परिचय दिया। इस दौरान वसीम बिसायती, इकबाल लोहार, जुबैर, मोहम्मद नाजिम पठान और अल्फेज अंसारी ने रक्तदान कर जरूरतमंद की सहायता की। कठिन समय में बिना किसी स्वार्थ के रक्तदान के लिए आगे आने वाले इन रक्तवीरों के योगदान की सराहना की गई। मुस्लिम यूथ भीलवाड़ा की ओर से सभी रक्तवीरों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि रक्तदान केवल किसी की जान बचाने का माध्यम ही नहीं, बल्कि समाज में इंसानियत, भाईचारे और सेवा भावना को मजबूत करने का कार्य भी है। *🩸 “रक्तदान — इंसानियत की सबसे खूबसूरत मिसाल।”* *🤝 सेवा, सहयोग और इंसानियत के लिए हमेशा एक कदम आगे।*2
- लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक अधिकारियों की बैठक, 45 स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित* लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक अधिकारियों की बैठक, 45 स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित* *भीलवाड़ा।* जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सोमवार को न्यायिक अधिकारियों की दो महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित हुईं। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर आगामी 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाली वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं प्राधिकरण अध्यक्ष श्री अभय जैन ने मुख्यालय के सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने, राजीनामा योग्य मामलों को चिन्हित करने और प्री-काउंसलिंग के माध्यम से पक्षकारों में समझौते के प्रयास करने के निर्देश दिए गए। इससे पूर्व प्राधिकरण सचिव श्रीमती रश्मि आर्य ने तैयारियों की जानकारी दी। वहीं दूसरी ओर ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान के तहत जिले के लगभग 45 सरकारी व निजी विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर लगाए गए। शिविरों में *"अजनबी से सावधान - मना करो, दूर जाओ, बताओ"* विषय पर बच्चों को अपहरण, बाल तस्करी और शोषण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। न्यायिक अधिकारियों ने बच्चों को अनजान व्यक्तियों के लालच में न आने और आपात स्थिति में अभिभावक या शिक्षक को सूचना देने के लिए प्रेरित किया।1
- एक पैन, दो पहचान? शाकिर के दस्तावेजों से कथित GST फर्म का मामला, 2017 से चल रही फर्म पर उठे सवाल नीमच/मनासा। मध्यप्रदेश के नीमच जिले की मनासा तहसील से दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग और फर्जी जीएसटी पंजीयन से जुड़ा मामला सामने आया है। मनासा निवासी शाकिर खान ने आरोप लगाया है कि उनके पैन कार्ड और व्यक्तिगत दस्तावेजों का इस्तेमाल कर वर्ष 2017 में रामपुरा स्थित हाकिमी ट्रेडर्स के नाम से कथित तौर पर GST फर्म का पंजीयन करा दिया गया। शाकिर खान का कहना है कि उन्होंने न तो इस फर्म के लिए कोई आवेदन किया और न ही अपने दस्तावेजों के इस्तेमाल की किसी को अनुमति दी। इसके बावजूद उनके नाम और पैन कार्ड से जुड़ी फर्म का संचालन किए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, यह फर्म आज भी सक्रिय बताई जा रही है और इसके माध्यम से लाखों रुपये के लेन-देन की जानकारी सामने आई है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर शाकिर के पैन कार्ड और दस्तावेजों का इस्तेमाल किसने किया और बिना उनकी जानकारी के GST पंजीयन कैसे हो गया? शाकिर के अनुसार, उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के माध्यम से मिली। जानकारी सामने आने के बाद उन्होंने मामले की शिकायत 19 अगस्त 2026 को मनासा थाने में की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद शाकिर खान ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कथित दस्तावेजी फर्जीवाड़े में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि फर्म का वास्तविक संचालन कौन कर रहा था, GST पंजीयन किस आधार पर हुआ और कथित लेन-देन में शाकिर के दस्तावेजों का इस्तेमाल कैसे किया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस और संबंधित विभाग की जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं।1
- चित्तौड़गढ़ में फिर हुआ धामन सांप का सुरक्षित रेस्क्यू! 🌿 चामुंडा खेड़ा से आज दिन में और धनेत कला से आज शाम धामन सांप का रेस्क्यू किया गया। सर्प प्रेमी रमेश चंद्र धनेतकलां ने दोनों सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लोगों को राहत दी। 🐍 सांपों को नुकसान पहुंचाने के बजाय सुरक्षित रेस्क्यू करें। 📍 चामुंडा खेड़ा | धनेत कला 📸 Hello Chittorgarh ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए Hello Chittorgarh को फॉलो करना न भूलें।3