Shuru
Apke Nagar Ki App…
गणेशपुरा के श्री देवनारायण मंदिर में 17 सितंबर को भव्य कथा का आयोजन, शाम 7 बजे से शुरू होगा धार्मिक कार्यक्रम #गणेशपुरा #श्रीदेवनारायण #देवनारायणकथा #छोटीसादड़ी #धार्मिकआयोजन #राजस्थानन्यूज़ #धर्मलाभ #गांवगणेशपुरा #DesiNews247 #BreakingNews #LocalNews #RajasthanNews
Mukesh Nai
गणेशपुरा के श्री देवनारायण मंदिर में 17 सितंबर को भव्य कथा का आयोजन, शाम 7 बजे से शुरू होगा धार्मिक कार्यक्रम #गणेशपुरा #श्रीदेवनारायण #देवनारायणकथा #छोटीसादड़ी #धार्मिकआयोजन #राजस्थानन्यूज़ #धर्मलाभ #गांवगणेशपुरा #DesiNews247 #BreakingNews #LocalNews #RajasthanNews
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- नीमच में बदहाल सड़कों का दंश! पुलिया के अभाव में गांवों का संपर्क कटने का खतरा, कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीण मध्यप्रदेश के नीमच जिले की मनासा तहसील से यह तस्वीरें विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं। देवरी परदा, मालाहेड़ा, सुंडी और मोखमपुरा गांव के ग्रामीण लंबे समय से बदहाल सड़कों और पुलिया की समस्या से जूझ रहे हैं।मालाहेड़ा से देवरी परदा, सुंडी से चारभुजा की बारद और मोखमपुरा से देवरी परदा तक के संपर्क मार्गों की हालत बेहद खराब है। बारिश के दिनों में उफनते नालों पर पुलिया नहीं होने से कई गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कटने का खतरा बना रहता है।सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। कीचड़, गड्ढों और जलभराव के बीच मासूम जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। आपात स्थिति में एंबुलेंस और अन्य वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल हो जाती है।समस्या से परेशान आर. कछावा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर पक्की सड़कों तथा आरसीसी पुलिया निर्माण की तत्काल मांग की।अब सवाल यही है—आखिर प्रशासन कब जागेगा और ग्रामीणों को इस बदहाल व्यवस्था से कब राहत मिलेगी?1
- सारंगपुरा में कबड्डी का रोमांच, दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 22 टीमों ने लिया हिस्सा, सेमीफाइनल में पहुंची चार टीमें पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा। भगवान श्री देवनारायण जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सारंगपुरा गांव में गुर्जर समाज की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में 22 टीमों को ए एवं बी पूल में विभाजित कर मुकाबले करवाए जा रहे हैं। खिलाड़ियों ने शानदार रेड और मजबूत डिफेंस के साथ दमखम दिखाया। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल दूसरे दिन भाटोली गुजरान, सारंगपुरा, चिकारड़ा, खेरमालिया, नौगामा, सांवलिया जी, रामाखेड़ा और जेतपुरा सहित विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले हुए। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से मैदान में रोमांच बना रहा। दिनभर चले मुकाबलों के बाद चार टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबले गुरुवार को खेले जाएंगे। आठ पीटीआई ने संभाली जिम्मेदारी प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आठ पीटीआई का सराहनीय योगदान रहा। खेल संचालन और मुकाबलों की व्यवस्था में पीटीआई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टूर्नामेंट के मुख्य निर्णायक धर्मेंद्र त्रिपाठी रहे। विजेता को 11 हजार, उपविजेता को 5100 रुपए प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार रुपए तथा उपविजेता टीम को 5100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए पहचान-पत्र (आईडी प्रूफ) साथ लाना अनिवार्य रखा गया है। आयोजन समिति की ओर से खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। आज निकलेगी शोभायात्रा, होगी भजन संध्या देवनारायण जन्मोत्सव के तहत 17 सितंबर को प्रतियोगिता के समापन के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सुबह 11.15 बजे शोभायात्रा एवं जुलूस निकाला जाएगा। शाम 4.15 बजे महाप्रसाद और रात 8.15 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। दर्शकों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह दूसरे दिन खेल मैदान में खिलाड़ियों के साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मुकाबले देखने पहुंचे। शानदार रेड और पकड़ के दौरान दर्शकों ने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। ग्रामीणों ने निभाई सहभागिता आयोजन में दिनेश गुर्जर, दुगाशंकर गुर्जर, कांशीराम गुर्जर, राजमल गुर्जर, राहुल गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, रामलाल गुर्जर, भेरूलाल गुर्जर, वरदीचंद, किशन गुर्जर और रमेश गुर्जर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने आयोजन में सहयोग करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहभागिता निभाई।3
- कृषि उपकरण वितरण में कथित अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग (ब्यूरो चीफ अनिल जटिया) कृषि उपकरण वितरण में कथित अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग (ब्यूरो चीफ अनिल जटिया) प्रतापगढ़। ग्राम पंचायत पील्लू, तहसील पीलू के ग्राम पिल्लुखेड़ा के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कृषि उपकरण वितरण योजना में कथित अनियमितता और अवैध राशि मांगने के मामले में जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार राजस्थान सरकार की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2025-26 के तहत जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग द्वारा पात्र कृषक परिवारों को कृषि उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पिल्लुखेड़ा में भी आवेदन लेकर सीडबिन वितरित किए जा रहे हैं। ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत पीलू के सरपंच/प्रशासक राजकुमार, ग्राम पंचायत के कृषि पर्यवेक्षक किशोर दास तथा उप सचिव कृष्णपाल द्वारा पात्र ग्रामीणों से कथित तौर पर एक-एक हजार रुपये की मांग की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि राशि नहीं देने वाले कुछ पात्र आवेदकों को सीडबिन का लाभ नहीं दिया गया, जबकि कथित रूप से राशि देने वाले लोगों को इसका लाभ दिया गया। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और ग्राम पंचायत प्रशासन एवं संबंधित कृषि विभाग के अधिकारियों की भूमिका की जांच की जाए। साथ ही दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने तथा पात्र ग्रामीणों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की गई है। ज्ञापन 16 सितंबर 2026 को ग्रामीणों की ओर से जिला कलेक्टर प्रतापगढ़ के नाम प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।3
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोर का खेड़ा में शौचालय नहीं होने से बालक बालिका सड़को पर पेशाब करते दिखाई दिया प्रतापगढ़/राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोर का खेड़ा में विद्यालय में शौचालय नहीं होने से बालक बालिका सड़को पर पेशाब करते हुए दिखाई दिया ग्रामीण लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा की हमारे आदिवासी इलाके में कोई विकास नही नहीं और चुनाव के समय में नेता बड़े बड़े वादा करके जाते पर वापिस लौटकर नहीं आते आगर गाँव विकास नही तो स्कूलों में कहां से विकास करेगा इस प्रकार लोगों के अंदर नाजगी जताई रिपोर्टर मुकेश निनामा1
- धरियावद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी हरिराम चौधरी ने दाखिल किया पर्चा धरियावद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी हरिराम चौधरी ने दाखिल किया पर्चा रिपोर्टर सीमा कुमारी3
- सुभाष चौक पर मनाया गया ‘ड्राइवर सम्मान दिवस’ चालकों को यातायात नियमों की पालना की दिलाई शपथ। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सुभाष चौक, चित्तौड़गढ़ पर ‘ड्राइवर सम्मान दिवस’ मनाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों की पालना के लिए प्रेरित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा चालकों को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा अन्य यातायात नियमों की पालना करने के संबंध में समझाइश की गई। यातायात प्रभारी पुलिस निरीक्षक मोतीराम ने चालकों को बताया कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी, संयम एवं यातायात नियमों की पालना स्वयं की तथा अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। चालकों से शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन नहीं चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की भी अपील की गई। इस अवसर पर उपस्थित वाहन चालकों एवं अन्य लोगों को हेलमेट का नियमित उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए चालकों को जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया।1
- गणेशपुरा के श्री देवनारायण मंदिर में 17 सितंबर को भव्य कथा का आयोजन, शाम 7 बजे से शुरू होगा धार्मिक कार्यक्रम #गणेशपुरा #श्रीदेवनारायण #देवनारायणकथा #छोटीसादड़ी #धार्मिकआयोजन #राजस्थानन्यूज़ #धर्मलाभ #गांवगणेशपुरा #DesiNews247 #BreakingNews #LocalNews #RajasthanNews1
- पूर्व जवानों के सम्मान संग CRPF नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक लोकेशन – नीमच, मध्यप्रदेश नीमच के ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ में मंगलवार को महाराणा प्रताप भवन में वेटरन्स-डे एवं कल्याण एवं पुनर्वास यानी वार्ब बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप महानिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने की। इसमें मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में निवासरत सीएपीएफ पेंशनधारी, शहीद एवं दिवंगत जवानों के आश्रित शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व जवानों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनकी समस्याओं का समाधान करना रहा। पेंशन संबंधी मामलों को छोड़कर अन्य समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया। डीआईजी ने कहा कि सेवानिवृत्त जवान सीआरपीएफ परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं और विभाग उनकी हरसंभव सहायता के लिए सदैव तत्पर है।1
- चिकारड़ा में गणपति महोत्सव की धूम, 10 दिनों तक गूंजेगी भक्ति और गरबा की खनक प्रेम नगर के पिपलेश्वर महादेव मंदिर में 7 फीट की गणपति प्रतिमा स्थापित पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा। डूंगला उपखंड क्षेत्र में गणपति महोत्सव को लेकर इस बार खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में विधि-विधान के साथ भगवान गणपति की स्थापना की गई है। कहीं सार्वजनिक पंडाल सजाए गए हैं तो कहीं ग्रामीणों ने अपने घरों में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की है। दस दिवसीय गणपति महोत्सव के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा नजर आ रहा है। जहां देखो, वहां गणपति बप्पा की प्रतिमाएं क्षेत्र में जगह-जगह गणपति प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। सुबह-शाम आरती और पूजा के साथ श्रद्धालु गणपति बप्पा की सेवा में जुटे हुए हैं। रात्रि में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गरबा और डांडिया आयोजन भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। डांडियों की खनक से गांवों की गलियां देर रात तक गूंज रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गणपति महोत्सव अब धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक उत्सव का भी माध्यम बन गया है। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग उत्साह के साथ आयोजनों में भाग ले रहे हैं। प्रेम नगर में 7 फीट की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र डूंगला निवासी उदयलाल गायरी ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रेम नगर स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में गणपति प्रतिमा स्थापित की गई है। गरबा मंडल की ओर से यहां दस दिनों तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस बार मंदिर परिसर में 7 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा स्थापित की गई है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण भगवान गणपति के दर्शन एवं आरती में शामिल हो रहे हैं। शाम 8 बजे बाद उमड़ता है भक्तों का सैलाब आयोजक मंडल के अनुसार शाम करीब 8 बजे से कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों की आवाजाही बढ़ने लगती है। आरती के बाद गरबा एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ग्रामीण उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं में गरबा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। आयोजक मंडल ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में डूंगला क्षेत्र के ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। ग्रामीणों के सहयोग से इस आयोजन को हर वर्ष और अधिक भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थापना से विसर्जन तक भक्ति में डूबा रहेगा क्षेत्र क्षेत्र के कई स्थानों पर ग्रामीणों ने अपनी परंपरा के अनुसार गणपति स्थापना एवं विसर्जन की तैयारियां की हैं। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि वे स्थापना के दिन ही विधि-विधान के साथ गणपति का विसर्जन करेंगे, जबकि सार्वजनिक रूप से स्थापित प्रतिमाओं का दस दिवसीय आयोजन के बाद श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया जाएगा। गणपति महोत्सव के चलते इन दिनों डूंगला उपखंड क्षेत्र में हर तरफ ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष सुनाई दे रहे हैं। धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक रंग में रंगा यह आयोजन ग्रामीणों के बीच उत्साह, भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का संदेश दे रहा है।1