logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चीन का हेलीकॉप्टर ग्लेशियर टूटने वाली जगह पर पहुंचा! आखिर GLOF ने नेपाल में कैसे मचाई तबाही? 😱🌊 📌 Description ग्लेशियर से बनी झील का बांध अचानक टूटने पर आने वाली GLOF (Glacial Lake Outburst Flood) बेहद खतरनाक हो सकती है। तेज बहाव के साथ पानी और मलबा पहाड़ों से नीचे आते हैं और कुछ ही समय में भारी तबाही मचा सकते हैं। चीन का हेलीकॉप्टर ग्लेशियर प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचा है। पूरी जानकारी वीडियो में देखें और Share kijiye ⁵ चीन का हेलीकॉप्टर ग्लेशियर टूटने वाली जगह पर पहुंचा! आखिर GLOF ने नेपाल में कैसे मचाई तबाही? 😱🌊 📌 Description ग्लेशियर से बनी झील का बांध अचानक टूटने पर आने वाली GLOF (Glacial Lake Outburst Flood) बेहद खतरनाक हो सकती है। तेज बहाव के साथ पानी और मलबा पहाड़ों से नीचे आते हैं और कुछ ही समय में भारी तबाही मचा सकते हैं। चीन का हेलीकॉप्टर ग्लेशियर प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचा

7 hrs ago
user_M.A.P NETWORK
M.A.P NETWORK
Local News Reporter पश्चिम चंपारण, पश्चिम चंपारण, बिहार•
7 hrs ago

चीन का हेलीकॉप्टर ग्लेशियर टूटने वाली जगह पर पहुंचा! आखिर GLOF ने नेपाल में कैसे मचाई तबाही? 😱🌊 📌 Description ग्लेशियर से बनी झील का बांध अचानक टूटने पर आने वाली GLOF (Glacial Lake Outburst Flood) बेहद खतरनाक हो सकती है। तेज बहाव के साथ पानी और मलबा पहाड़ों से नीचे आते हैं और कुछ ही समय में भारी तबाही मचा सकते हैं। चीन का हेलीकॉप्टर ग्लेशियर प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचा है। पूरी जानकारी वीडियो में देखें और Share kijiye ⁵ चीन का हेलीकॉप्टर ग्लेशियर टूटने वाली जगह पर पहुंचा! आखिर GLOF ने नेपाल में कैसे मचाई तबाही? 😱🌊 📌 Description ग्लेशियर से बनी झील का बांध अचानक टूटने पर आने वाली GLOF (Glacial Lake Outburst Flood) बेहद खतरनाक हो सकती है। तेज बहाव के साथ पानी और मलबा पहाड़ों से नीचे आते हैं और कुछ ही समय में भारी तबाही मचा सकते हैं। चीन का हेलीकॉप्टर ग्लेशियर प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रक्षाबंधन को लेकर पडरौना में देर रात तक बाजारों में रौनक, राखी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भारी भीड़ रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर नगर पडरौना के बाजारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भाई-बहन के प्रेम के इस उत्सव को खास बनाने के लिए नगर के मुख्य बाजारों में देर रात तक दुकानें खुली रहीं और खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी रही।राखियों की दुकानों पर सजीं तरह-तरह की वैरायटीनगर के सुभाष चौक, धर्मशाला रोड, बावली चौक और स्टेशन रोड पर सजी राखी की दुकानों पर महिलाओं और युवतियों की भारी भीड़ देखी गई। इस बार बाजार में बच्चों के लिए लाइटिंग, मोटो-पतलू और डोरेमोन वाली राखियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं, भाइयों के लिए रेशमी धागे, कलावा, चांदी और रुद्राक्ष वाली राखियों की जमकर खरीदारी हुई। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने नगर पहुंचे, जिससे देर रात तक बाजार गुलजार रहे। मिठाई की दुकानों पर पैर रखने की जगह नहीं त्यौहार को देखते हुए नगर की प्रतिष्ठित मिठाई दुकानों पर सुबह से शुरू हुई भीड़ रात के 11-12 बजे तक बनी रही। घेवर, काजू कतली, रसकदम, पेड़ा और रसगुल्लों की मांग सबसे अधिक रही। दुकानदारों ने भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त काउंटर भी लगाए थे। मिलावटखोरी को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें भी मुस्तैद दिखीं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ट्रैफिक रहा धीमा देर रात तक चली इस खरीदारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मुख्य चौराहों पर महिला पुलिसकर्मियों और जवानों की तैनाती की गई थी। बाजारों में अत्यधिक भीड़ होने के कारण कई जगहों पर रुक-रुक कर जाम की स्थिति भी बनती रही, लेकिन पुलिस ने यातायात को सुचारू बनाए रखा।
    1
    रक्षाबंधन को लेकर पडरौना में देर रात तक बाजारों में रौनक, राखी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भारी भीड़
रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर नगर पडरौना के बाजारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भाई-बहन के प्रेम के इस उत्सव को खास बनाने के लिए नगर के मुख्य बाजारों में देर रात तक दुकानें खुली रहीं और खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी रही।राखियों की दुकानों पर सजीं तरह-तरह की वैरायटीनगर के सुभाष चौक, धर्मशाला रोड, बावली चौक और स्टेशन रोड पर सजी राखी की दुकानों पर महिलाओं और युवतियों की भारी भीड़ देखी गई। इस बार बाजार में बच्चों के लिए लाइटिंग, मोटो-पतलू और डोरेमोन वाली राखियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं, भाइयों के लिए रेशमी धागे, कलावा, चांदी और रुद्राक्ष वाली राखियों की जमकर खरीदारी हुई। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने नगर पहुंचे, जिससे देर रात तक बाजार गुलजार रहे।
मिठाई की दुकानों पर पैर रखने की जगह नहीं
त्यौहार को देखते हुए नगर की प्रतिष्ठित मिठाई दुकानों पर सुबह से शुरू हुई भीड़ रात के 11-12 बजे तक बनी रही। घेवर, काजू कतली, रसकदम, पेड़ा और रसगुल्लों की मांग सबसे अधिक रही। दुकानदारों ने भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त काउंटर भी लगाए थे। मिलावटखोरी को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें भी मुस्तैद दिखीं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ट्रैफिक रहा धीमा
देर रात तक चली इस खरीदारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मुख्य चौराहों पर महिला पुलिसकर्मियों और जवानों की तैनाती की गई थी। बाजारों में अत्यधिक भीड़ होने के कारण कई जगहों पर रुक-रुक कर जाम की स्थिति भी बनती रही, लेकिन पुलिस ने यातायात को सुचारू बनाए रखा।
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चैनल लेने के लिए संपर्क करें............................. motai channel
    1
    चैनल लेने के लिए संपर्क करें.............................
motai channel
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • पडरौना के पंडित हरिओम जी के अनुसार, 28 अगस्त को सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक राखी बांधने का शुभ समय रहेगा। इस दौरान करीब तीन घंटे 51 मिनट का समय मिलेगा। सुबह का यह समय पूर्णिमा तिथि के साथ जुड़ा होने के कारण विशेष महत्व रखता है। राखी बांधने के लिए सुबह का सबसे खास समय कौन सा ? रक्षाबंधन के दिन सुबह के समय को अलग-अलग शुभ मुहूर्त में बांटा गया है। सुबह 7:33 बजे से 9:10 बजे तक लाभ मुहूर्त रहेगा। इसके बाद 9:10 बजे से 9:48 बजे तक अमृत - सर्वोत्तम मुहूर्त रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन अवधियों में राखी बांधना शुभ माना जाता है। इसलिए अगर परिवार सुबह राखी बांधने की तैयारी कर रहा है तो सुबह 7:33 से 9:48 बजे के बीच का समय खास तौर पर ध्यान में रखा जा सकता है। सुबह राखी नहीं बांध पाए तो क्या करें ? कई परिवारों में नौकरी, यात्रा या अन्य कारणों से सुबह राखी बांधना संभव नहीं हो पाता। ऐसे लोगों के लिए भी राहत की बात है। पंडित उमेश नौटियाल के अनुसार दोपहर 12:23 बजे से 2:00 बजे तक राखी बांधने का शुभ समय रहेगा। यानी सुबह का मुख्य मुहूर्त निकल जाने के बाद भी परिवार दोपहर में भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मना सकता है।
    1
    पडरौना के पंडित हरिओम जी के अनुसार, 28 अगस्त को सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक राखी बांधने का शुभ समय रहेगा। इस दौरान करीब तीन घंटे 51 मिनट का समय मिलेगा। सुबह का यह समय पूर्णिमा तिथि के साथ जुड़ा होने के कारण विशेष महत्व रखता है।
राखी बांधने के लिए सुबह का सबसे खास समय कौन सा ?
रक्षाबंधन के दिन सुबह के समय को अलग-अलग शुभ मुहूर्त में बांटा गया है। सुबह 7:33 बजे से 9:10 बजे तक लाभ मुहूर्त रहेगा। इसके बाद 9:10 बजे से 9:48 बजे तक अमृत - सर्वोत्तम मुहूर्त रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन अवधियों में राखी बांधना शुभ माना जाता है। इसलिए अगर परिवार सुबह राखी बांधने की तैयारी कर रहा है तो सुबह 7:33 से 9:48 बजे के बीच का समय खास तौर पर ध्यान में रखा जा सकता है।
सुबह राखी नहीं बांध पाए तो क्या करें ?
कई परिवारों में नौकरी, यात्रा या अन्य कारणों से सुबह राखी बांधना संभव नहीं हो पाता। ऐसे लोगों के लिए भी राहत की बात है। पंडित उमेश नौटियाल के अनुसार दोपहर 12:23 बजे से 2:00 बजे तक राखी बांधने का शुभ समय रहेगा। यानी सुबह का मुख्य मुहूर्त निकल जाने के बाद भी परिवार दोपहर में भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मना सकता है।
    user_Mantosh Jaiswal
    Mantosh Jaiswal
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • साठी-नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसी बाइक; एक युवक की मौत, तीन गंभीर साठी-नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब चार युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे और सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सावंत कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नरकटियागंज के सुमन बिहार, वार्ड नंबर-3 निवासी शिक्षक अवधेश कुमार के पुत्र सावंत कुमार के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह चार युवक बाइक पर सवार होकर साठी-चनपटिया मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सावंत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार तीन अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक तथा ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। उधर, सावंत कुमार की मौत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में खुशियां थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। एक सड़क हादसे ने परिवार से उसका जवान बेटा छीन लिया, जबकि तीन घायल युवकों के परिवार भी उनकी सलामती को लेकर चिंतित हैं। एक लापरवाही, एक जोरदार टक्कर और देखते ही देखते एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
    1
    साठी-नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसी बाइक; एक युवक की मौत, तीन गंभीर
साठी-नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब चार युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे और सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सावंत कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान नरकटियागंज के सुमन बिहार, वार्ड नंबर-3 निवासी शिक्षक अवधेश कुमार के पुत्र सावंत कुमार के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह चार युवक बाइक पर सवार होकर साठी-चनपटिया मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सावंत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार तीन अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक तथा ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।
उधर, सावंत कुमार की मौत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में खुशियां थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। एक सड़क हादसे ने परिवार से उसका जवान बेटा छीन लिया, जबकि तीन घायल युवकों के परिवार भी उनकी सलामती को लेकर चिंतित हैं।
एक लापरवाही, एक जोरदार टक्कर और देखते ही देखते एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
  • चनपटिया में 30 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, विधायक अभिषेक रंजन ने की युवाओं से पहुंचने की अपील चनपटिया। चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने 30 अगस्त 2026 को गणेश प्रसाद उच्च विद्यालय, चनपटिया में आयोजित होने वाले रोजगार मेले को लेकर गुरुवार के दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकारों से रोजगार मेले की तैयारियों और युवाओं के लिए उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी साझा की। विधायक ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मेले में युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार से जुड़ी जानकारी और अवसर प्राप्त होंगे। विधायक ने चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के युवाओं से अपील की कि वे निर्धारित तिथि को अधिक से अधिक संख्या में गणेश प्रसाद उच्च विद्यालय पहुंचकर रोजगार मेले का लाभ उठाएं। उन्होंने युवाओं से अपनी योग्यता के अनुरूप उपलब्ध अवसरों की जानकारी लेने और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    1
    चनपटिया में 30 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, विधायक अभिषेक रंजन ने की युवाओं से पहुंचने की अपील
चनपटिया। चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने 30 अगस्त 2026 को गणेश प्रसाद उच्च विद्यालय, चनपटिया में आयोजित होने वाले रोजगार मेले को लेकर गुरुवार के दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकारों से रोजगार मेले की तैयारियों और युवाओं के लिए उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी साझा की। विधायक ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मेले में युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार से जुड़ी जानकारी और अवसर प्राप्त होंगे। विधायक ने चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के युवाओं से अपील की कि वे निर्धारित तिथि को अधिक से अधिक संख्या में गणेश प्रसाद उच्च विद्यालय पहुंचकर रोजगार मेले का लाभ उठाएं। उन्होंने युवाओं से अपनी योग्यता के अनुरूप उपलब्ध अवसरों की जानकारी लेने और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    23 hrs ago
  • बाढ़ को लेकर बिहार मुख्यमंत्री ने किया सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण, डीएम ने बताई स्थिति सामान्य* बाढ़ को लेकर बिहार मुख्यमंत्री ने किया सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण, डीएम ने बताई स्थिति सामान्य* नेपाल में ग्लेशियर झील फटने के बाद मची तबाही का असर अब गंडक नदी पर पड़ने की आशंका से कुशीनगर में प्रशासन अलर्ट है। हालांकि राहत की खबर है कि गंडक नदी का जलस्तर अब तेजी से घट रहा है। डीएम ने लोगों से पैनिक नहीं करने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। वीओ: नेपाल के रसुवा जिले में तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर झील फटने और भूस्खलन के बाद भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में बाढ़ की स्थिति बनी। इसके बाद गंडक नदी में पानी बढ़ने की आशंका को देखते हुए कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया। कल डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने शिवपुर सहित संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों को माइक से जागरूक किया गया और SDRF समेत राहत-बचाव टीमों को अलर्ट रखा गया। हालांकि अब हालात राहत की ओर हैं। कल देर रात गंडक नदी का डिस्चार्ज करीब 1 लाख 80 हजार क्यूसेक तक पहुंचा था, जो आज सुबह घटकर करीब 1 लाख 10 हजार क्यूसेक रह गया। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है। डीएम ने कहा कि कुशीनगर में फिलहाल स्थिति सामान्य है और किसी को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अफवाहों से दूर रहने की अपील की। डीएम के मुताबिक पिछली बार करीब 5 लाख 60 हजार क्यूसेक पानी आने पर बाढ़ की स्थिति बनी थी, जबकि करीब 4 लाख क्यूसेक तक पानी आने की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। बीओ 2: उधर, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी कुशीनगर से सटे सीमावर्ती बिहार क्षेत्र और बैराज पुल इलाके का निरीक्षण किया। उन्होंने भी कहा कि खतरा अब धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहा है। बाइट: डीएम महेंद्र सिंह तंवर पीटीसी
    1
    बाढ़ को लेकर बिहार मुख्यमंत्री ने किया सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण, डीएम ने बताई स्थिति सामान्य* 
बाढ़ को लेकर बिहार मुख्यमंत्री ने किया सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण, डीएम ने बताई स्थिति सामान्य* 
नेपाल में ग्लेशियर झील फटने के बाद मची तबाही का असर अब गंडक नदी पर पड़ने की आशंका से कुशीनगर में प्रशासन अलर्ट है। हालांकि राहत की खबर है कि गंडक नदी का जलस्तर अब तेजी से घट रहा है। डीएम ने लोगों से पैनिक नहीं करने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।
वीओ: नेपाल के रसुवा जिले में तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर झील फटने और भूस्खलन के बाद भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में बाढ़ की स्थिति बनी। इसके बाद गंडक नदी में पानी बढ़ने की आशंका को देखते हुए कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया। कल डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने शिवपुर सहित संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों को माइक से जागरूक किया गया और SDRF समेत राहत-बचाव टीमों को अलर्ट रखा गया। हालांकि अब हालात राहत की ओर हैं। कल देर रात गंडक नदी का डिस्चार्ज करीब 1 लाख 80 हजार क्यूसेक तक पहुंचा था, जो आज सुबह घटकर करीब 1 लाख 10 हजार क्यूसेक रह गया। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
डीएम ने कहा कि कुशीनगर में फिलहाल स्थिति सामान्य है और किसी को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अफवाहों से दूर रहने की अपील की। डीएम के मुताबिक पिछली बार करीब 5 लाख 60 हजार क्यूसेक पानी आने पर बाढ़ की स्थिति बनी थी, जबकि करीब 4 लाख क्यूसेक तक पानी आने की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
बीओ 2: उधर, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी कुशीनगर से सटे सीमावर्ती बिहार क्षेत्र और बैराज पुल इलाके का निरीक्षण किया। उन्होंने भी कहा कि खतरा अब धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहा है।
बाइट: डीएम महेंद्र सिंह तंवर 
पीटीसी
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त 2026 शुक्रवार को मनाया जाएगा। श्रावण पूर्णिमा 27 अगस्त सुबह शुरू होकर 28 अगस्त सुबह समाप्त होगी। राखी बांधने का मुख्य शुभ समय सुबह 5:57 से 9:48 बजे तक रहेगा। लाभ मुहूर्त 7:33 से 9:10 बजे और अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त 9:10 से 9:48 बजे तक रहेगा। सुबह संभव न होने पर दोपहर 12:23 से 2 बजे तक भी राखी बांधी जा सकती है। भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। त्योहार से एक दिन पहले राखी बांधने के शुभ समय को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने की परंपरा के अनुसार राखी बांधने के लिए सुबह का समय विशेष महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पडरौना के पंडित हरिओम जी के अनुसार, 28 अगस्त को सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक राखी बांधने का शुभ समय रहेगा। इस दौरान करीब तीन घंटे 51 मिनट का समय मिलेगा। सुबह का यह समय पूर्णिमा तिथि के साथ जुड़ा होने के कारण विशेष महत्व रखता है। राखी बांधने के लिए सुबह का सबसे खास समय कौन सा ? रक्षाबंधन के दिन सुबह के समय को अलग-अलग शुभ मुहूर्त में बांटा गया है। सुबह 7:33 बजे से 9:10 बजे तक लाभ मुहूर्त रहेगा। इसके बाद 9:10 बजे से 9:48 बजे तक अमृत - सर्वोत्तम मुहूर्त रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन अवधियों में राखी बांधना शुभ माना जाता है। इसलिए अगर परिवार सुबह राखी बांधने की तैयारी कर रहा है तो सुबह 7:33 से 9:48 बजे के बीच का समय खास तौर पर ध्यान में रखा जा सकता है। सुबह राखी नहीं बांध पाए तो क्या करें ? कई परिवारों में नौकरी, यात्रा या अन्य कारणों से सुबह राखी बांधना संभव नहीं हो पाता। ऐसे लोगों के लिए भी राहत की बात है। पंडित उमेश नौटियाल के अनुसार दोपहर 12:23 बजे से 2:00 बजे तक राखी बांधने का शुभ समय रहेगा। यानी सुबह का मुख्य मुहूर्त निकल जाने के बाद भी परिवार दोपहर में भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मना सकता है। 27 अगस्त से शुरू हुई पूर्णिमा, 28 अगस्त सुबह होगी समाप्त रक्षाबंधन की तारीख को लेकर इस बार कुछ लोगों में 27 और 28 अगस्त को लेकर भ्रम भी है। इसके पीछे वजह श्रावण पूर्णिमा की तिथि है। पंचांग गणना के अनुसार श्रावण पूर्णिमा 27 अगस्त को सुबह करीब 9:09 बजे शुरू हुई और 28 अगस्त को सुबह करीब 9:49 बजे समाप्त होगी। अलग-अलग स्थानों के पंचांग में एक-दो मिनट का अंतर हो सकता है। उपलब्ध पंचांग स्रोत भी 28 अगस्त को रक्षाबंधन की तारीख और सुबह पूर्णिमा समाप्त होने की पुष्टि करते हैं। इसी वजह से 28 अगस्त शुक्रवार को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। इस बार भद्रा को लेकर क्या है स्थिति ? रक्षाबंधन के समय भद्रा की स्थिति को लेकर भी लोगों के बीच विशेष सावधानी रहती है। धार्मिक परंपरा में भद्रा के दौरान राखी बांधने से बचने की मान्यता है। शिमला के राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल के अनुसार भद्राकाल 27 अगस्त को ही समाप्त हो जाएगा। इसलिए 28 अगस्त को राखी बांधने के समय भद्रा की बाधा नहीं रहेगी। अन्य पंचांग स्रोत भी 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन भद्रा सूर्योदय से पहले समाप्त होने की जानकारी देते हैं। रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने का त्योहार नहीं। रक्षाबंधन को आमतौर पर भाई-बहन के रिश्ते से जोड़कर देखा जाता है। बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसके सुख, स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करती है। भाई भी बहन की सुरक्षा और हर परिस्थिति में साथ देने का संकल्प लेता है। समय के साथ इस त्योहार का स्वरूप भी बदला है। आज कई परिवारों में भाई-बहन एक-दूसरे को उपहार देते हैं और दूर रहने वाले भाई-बहन वीडियो कॉल या ऑनलाइन माध्यम से भी रक्षाबंधन मनाते हैं। लेकिन पर्व का मूल भाव आज भी स्नेह, विश्वास और पारिवारिक जुड़ाव ही है।
    1
    रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त 2026 शुक्रवार को मनाया जाएगा। श्रावण पूर्णिमा 27 अगस्त सुबह शुरू होकर 28 अगस्त सुबह समाप्त होगी। राखी बांधने का मुख्य शुभ समय सुबह 5:57 से 9:48 बजे तक रहेगा। लाभ मुहूर्त 7:33 से 9:10 बजे और अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त 9:10 से 9:48 बजे तक रहेगा। सुबह संभव न होने पर दोपहर 12:23 से 2 बजे तक भी राखी बांधी जा सकती है।
भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। त्योहार से एक दिन पहले राखी बांधने के शुभ समय को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने की परंपरा के अनुसार राखी बांधने के लिए सुबह का समय विशेष महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पडरौना के पंडित हरिओम जी के अनुसार, 28 अगस्त को सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक राखी बांधने का शुभ समय रहेगा। इस दौरान करीब तीन घंटे 51 मिनट का समय मिलेगा। सुबह का यह समय पूर्णिमा तिथि के साथ जुड़ा होने के कारण विशेष महत्व रखता है।
राखी बांधने के लिए सुबह का सबसे खास समय कौन सा ?
रक्षाबंधन के दिन सुबह के समय को अलग-अलग शुभ मुहूर्त में बांटा गया है। सुबह 7:33 बजे से 9:10 बजे तक लाभ मुहूर्त रहेगा। इसके बाद 9:10 बजे से 9:48 बजे तक अमृत - सर्वोत्तम मुहूर्त रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन अवधियों में राखी बांधना शुभ माना जाता है। इसलिए अगर परिवार सुबह राखी बांधने की तैयारी कर रहा है तो सुबह 7:33 से 9:48 बजे के बीच का समय खास तौर पर ध्यान में रखा जा सकता है।
सुबह राखी नहीं बांध पाए तो क्या करें ?
कई परिवारों में नौकरी, यात्रा या अन्य कारणों से सुबह राखी बांधना संभव नहीं हो पाता। ऐसे लोगों के लिए भी राहत की बात है। पंडित उमेश नौटियाल के अनुसार दोपहर 12:23 बजे से 2:00 बजे तक राखी बांधने का शुभ समय रहेगा। यानी सुबह का मुख्य मुहूर्त निकल जाने के बाद भी परिवार दोपहर में भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मना सकता है।
27 अगस्त से शुरू हुई पूर्णिमा, 28 अगस्त सुबह होगी समाप्त
रक्षाबंधन की तारीख को लेकर इस बार कुछ लोगों में 27 और 28 अगस्त को लेकर भ्रम भी है। इसके पीछे वजह श्रावण पूर्णिमा की तिथि है।
पंचांग गणना के अनुसार श्रावण पूर्णिमा 27 अगस्त को सुबह करीब 9:09 बजे शुरू हुई और 28 अगस्त को सुबह करीब 9:49 बजे समाप्त होगी। अलग-अलग स्थानों के पंचांग में एक-दो मिनट का अंतर हो सकता है। उपलब्ध पंचांग स्रोत भी 28 अगस्त को रक्षाबंधन की तारीख और सुबह पूर्णिमा समाप्त होने की पुष्टि करते हैं। इसी वजह से 28 अगस्त शुक्रवार को रक्षाबंधन मनाया जाएगा।
इस बार भद्रा को लेकर क्या है स्थिति ?
रक्षाबंधन के समय भद्रा की स्थिति को लेकर भी लोगों के बीच विशेष सावधानी रहती है। धार्मिक परंपरा में भद्रा के दौरान राखी बांधने से बचने की मान्यता है। शिमला के राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल के अनुसार भद्राकाल 27 अगस्त को ही समाप्त हो जाएगा। इसलिए 28 अगस्त को राखी बांधने के समय भद्रा की बाधा नहीं रहेगी। अन्य पंचांग स्रोत भी 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन भद्रा सूर्योदय से पहले समाप्त होने की जानकारी देते हैं।
रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने का त्योहार नहीं।
रक्षाबंधन को आमतौर पर भाई-बहन के रिश्ते से जोड़कर देखा जाता है। बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसके सुख, स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करती है। भाई भी बहन की सुरक्षा और हर परिस्थिति में साथ देने का संकल्प लेता है।
समय के साथ इस त्योहार का स्वरूप भी बदला है। आज कई परिवारों में भाई-बहन एक-दूसरे को उपहार देते हैं और दूर रहने वाले भाई-बहन वीडियो कॉल या ऑनलाइन माध्यम से भी रक्षाबंधन मनाते हैं। लेकिन पर्व का मूल भाव आज भी स्नेह, विश्वास और पारिवारिक जुड़ाव ही है।
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • आज दिनांक 27/08/26को दिन बृहस्पत कोपडरौना नगर के सुभाष चौक पर विकाश इंसानशील पार्टी द्वारा अयोध्या के हनुमान गड़ी के महंथ राजू दास द्वारा निषाद समाज के नेता व कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद जी को नेशनल चैनल के डिबेट मे मां बहन की गाली व जूता चप्पल से मारने पीटने को कहा गया जो बहुत ही निंदनीय है राजू दास ने कुंवर सिंह निषाद जी को गाली नही दिया है बल्कि उसने पूरे समाज के मां बहन को गाली दिया है जिसके विरोध मे पूरे समाज के लोगो द्वारा पुतला दहन व प्रदर्शन कर पडरौना के निषाद समाज ने असंतोष जताया और भारी रोष व्याप्त किए यह पुतला दहन जिला अध्यक्ष VIP पार्टी शौखी निषाद के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ तथा संचालन जितेंद्र उर्फ मुन्ना साहनी ने कहा कुंवर सिंह निषाद का अपमान पूरे निषाद समाज का अपमान है जिसको कतई बर्दाश्त नही किया जायेगा अगर इसी तरह से किसी ने भी समाज के किसी भी व्यक्ति का अपमान किया और जो जिस भाषा मे समझेगा उसको उस भाषा मे जवाब दिया जाएगा बैठक मे मुख्यरूप से जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा मनोज साहनी जी,राम कलेश निषाद जलांचल प्रगतिपथ, जी, जोगेंद्र साहनी विधान सभा अध्यक्ष पडरौना, राजू साहनी, भगवान निषाद राजेश निषाद जवाहिर निषाद, नीरज साहनी, केदार निषाद, जगदीश निषाद, जिलापंचायत प्रत्याशी अनिल साहनी, पारस निषाद, संजय निषाद, आमिर निषाद गुड्डू निषाद राजीव निषाद आदि लोग उपस्थित रहे
    1
    आज दिनांक 27/08/26को दिन बृहस्पत कोपडरौना नगर के सुभाष चौक पर
विकाश इंसानशील पार्टी द्वारा अयोध्या के हनुमान गड़ी के महंथ राजू दास द्वारा निषाद समाज के नेता व कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद जी को नेशनल चैनल के डिबेट मे मां बहन की गाली व जूता चप्पल से मारने पीटने को कहा गया जो बहुत ही निंदनीय है राजू दास ने कुंवर सिंह निषाद जी को गाली नही दिया है बल्कि उसने पूरे समाज के मां बहन को गाली दिया है जिसके विरोध मे पूरे समाज के लोगो द्वारा पुतला दहन व प्रदर्शन कर पडरौना के निषाद समाज ने असंतोष जताया और भारी रोष व्याप्त किए यह पुतला दहन जिला अध्यक्ष VIP पार्टी शौखी निषाद के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ तथा संचालन जितेंद्र उर्फ मुन्ना साहनी ने कहा कुंवर सिंह निषाद का अपमान पूरे निषाद समाज का अपमान है जिसको कतई बर्दाश्त नही किया जायेगा अगर इसी तरह से किसी ने भी समाज के किसी भी व्यक्ति का अपमान किया और जो जिस भाषा मे समझेगा उसको उस भाषा मे जवाब दिया जाएगा बैठक मे मुख्यरूप से जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा मनोज साहनी जी,राम कलेश  निषाद जलांचल प्रगतिपथ, जी, जोगेंद्र साहनी विधान सभा अध्यक्ष पडरौना, राजू साहनी, भगवान निषाद राजेश निषाद जवाहिर निषाद, नीरज साहनी, केदार निषाद, जगदीश निषाद, जिलापंचायत प्रत्याशी अनिल साहनी, पारस निषाद, संजय निषाद, आमिर निषाद गुड्डू निषाद राजीव निषाद आदि लोग उपस्थित रहे
    user_Mantosh Jaiswal
    Mantosh Jaiswal
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • [8/27, 7:52 PM] Amit Shukla A9bharat: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माई भारत) प• चंपारण, बिहार के तत्वावधान में आज गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, बगहा तथा गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, कुमारबाग बेतिया में ‘खेलो भारत संवाद’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित युवाओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन का सीधा प्रसारण सुना गया। इसके उपरांत आयोजित युवा संवाद में युवाओं ने खेल, युवा सहभागिता तथा भारत के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए और संवाद किया। इस अवसर पर बिहार की युवा स्पोर्ट्स आइकन बिंदिया कुमारी, दीपिका कुमारी, प्रीति कुमारी एवं प्रियंका कुमारी भी उपस्थित रहीं। वहीं यूथ इन्फ्लुएंसर्स प्रिंस राज एवं अमृता कुशवाहा जी ने भी युवाओं के साथ संवाद किया। कार्यक्रम का संचालन बिहार के यूथ आइकन आदित्य मधुकर द्वारा किया गया। दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में युवाओं ने खेल एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सहित विभिन्न विषयों पर सक्रिय सहभागिता की। संवाद के पश्चात उपस्थित सभी युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई, जिसमें युवाओं ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान जिला युवा अधिकारी शशांक मित्तल ने कहा कि मेरा युवा भारत (माई भारत) 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जो उनके व्यक्तित्व एवं सर्वांगीण विकास के अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से देश के कोने-कोने में रहने वाले युवा अपनी प्रतिभा, विचार एवं आकांक्षाओं को सामने रखने के साथ-साथ माननीय प्रधानमंत्री जी के विजन से सीधे जुड़ने और संवाद करने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। वहा उपस्थित युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल, शिक्षा, नवाचार, सामाजिक सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। बाइट-------शशांक मित्तल ( जिला युवा पदाधिकारी ) [8/27, 9:32 PM] ❤️❤️दादी मां❤️❤️: एक साथ छह बड़ी खबरें बेतिया और बगहा की * बगहा और कुमारबाग में हुआ ‘खेलो भारत संवाद’, युवाओं ने खेल और राष्ट्र निर्माण पर साझा किए विचार * चनपटिया में 30 अगस्त को लगेगा मेगा जॉब कैंप, 10 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य * नेपाल त्रासदी के बाद वाल्मीकिनगर पहुंचे CM सम्राट चौधरी, गंडक बराज का लिया जायजा * देवनगर में महारुद्राभिषेक यज्ञ में उमड़ी भक्तों की भीड़ * गैस लीक के बाद जोरदार धमाका, घर का छाजा उड़ा; ललन शर्मा बुरी तरह झुलसे * संत घाट को मिलेगा सुंदर और सुरक्षित लुक, 16.34 लाख से चहारदीवारी निर्माण शुरू
    1
    [8/27, 7:52 PM] Amit Shukla A9bharat: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माई भारत) प• चंपारण, बिहार के तत्वावधान में आज गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, बगहा तथा गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, कुमारबाग बेतिया में ‘खेलो भारत संवाद’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित युवाओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन का सीधा प्रसारण सुना गया। इसके उपरांत आयोजित युवा संवाद में युवाओं ने खेल, युवा सहभागिता तथा भारत के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए और संवाद किया।
इस अवसर पर बिहार की युवा स्पोर्ट्स आइकन बिंदिया कुमारी, दीपिका कुमारी, प्रीति कुमारी एवं प्रियंका कुमारी भी उपस्थित रहीं। वहीं यूथ इन्फ्लुएंसर्स प्रिंस राज एवं अमृता कुशवाहा जी ने भी युवाओं के साथ संवाद किया। कार्यक्रम का संचालन बिहार के यूथ आइकन आदित्य मधुकर द्वारा किया गया।
दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में युवाओं ने खेल एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सहित विभिन्न विषयों पर सक्रिय सहभागिता की। संवाद के पश्चात उपस्थित सभी युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई, जिसमें युवाओं ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान जिला युवा अधिकारी शशांक मित्तल ने कहा कि मेरा युवा भारत (माई भारत) 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जो उनके व्यक्तित्व एवं सर्वांगीण विकास के अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से देश के कोने-कोने में रहने वाले युवा अपनी प्रतिभा, विचार एवं आकांक्षाओं को सामने रखने के साथ-साथ माननीय प्रधानमंत्री जी के विजन से सीधे जुड़ने और संवाद करने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
वहा उपस्थित युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल, शिक्षा, नवाचार, सामाजिक सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
बाइट-------शशांक मित्तल ( जिला युवा पदाधिकारी )
[8/27, 9:32 PM] ❤️❤️दादी मां❤️❤️: एक साथ छह बड़ी खबरें बेतिया और बगहा की
* बगहा और कुमारबाग में हुआ ‘खेलो भारत संवाद’, युवाओं ने खेल और राष्ट्र निर्माण पर साझा किए विचार
* चनपटिया में 30 अगस्त को लगेगा मेगा जॉब कैंप, 10 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य
* नेपाल त्रासदी के बाद वाल्मीकिनगर पहुंचे CM सम्राट चौधरी, गंडक बराज का लिया जायजा
* देवनगर में महारुद्राभिषेक यज्ञ में उमड़ी भक्तों की भीड़
* गैस लीक के बाद जोरदार धमाका, घर का छाजा उड़ा; ललन शर्मा बुरी तरह झुलसे
* संत घाट को मिलेगा सुंदर और सुरक्षित लुक, 16.34 लाख से चहारदीवारी निर्माण शुरू
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.