Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुखबिर की सूचना पर सभापुर थाना के एफआरबी आरक्षक हिमांशु मिश्रा ने तिघरा मोड़ से 2 शीशी नशीली सिरप के साथ एक आरोपी का पकड़ा बाईक में छिपाकर रखा था नशीली सिरप
BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
मुखबिर की सूचना पर सभापुर थाना के एफआरबी आरक्षक हिमांशु मिश्रा ने तिघरा मोड़ से 2 शीशी नशीली सिरप के साथ एक आरोपी का पकड़ा बाईक में छिपाकर रखा था नशीली सिरप
More news from मैहर and nearby areas
- सर्व मंगल मांगल्ये, शिवेसर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्रयम्बके गौरी, नारायणी नमोस्तुते।। प्रात:कालीन दिव्य श्रृंगार दर्शन, मां शारदा मैया आपकी कृपा से मेरा सब काम हो रहा है करती है मेरी मां शारदा मैया नाम मेरा हो रहा है जय मां शारदा भवानी !! जय माई की!! !! जय माई की !! !! जय माई की !! !! जय माई की !! !!जय हो माई शारदा की!! !!जय हो माई शारदा की!!2
- *सरकार के एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन के अनुसार...अक्टूबर 2028 से सभी नई गाड़ियों में 'व्हीकल-टू-व्हीकल' (V2V) कम्युनिकेशन सिस्टम...होना ज़रूरी होगा...* *इसका मकसद गाड़ियों की टक्कर और दुर्घटनाओं को रोकना है...*1
- *जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद: विद्यार्थियों को मिली कानून और सुरक्षा की जानकारी* भोपाल पुलिस मुख्यालय और स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मैहर के सांदीपनि विद्यालय में “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून, साइबर सुरक्षा और उनके नागरिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने छात्रों से संवाद करते हुए मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, यातायात नियमों और नशे से दूरी बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है, इसलिए बच्चों को पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है। इसी दौरान एसडीओपी ख्याति मिश्रा ने छात्रों को रोड सेफ्टी, पॉक्सो (POCSO) एक्ट, किशोर न्याय (JJ) एक्ट और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के टिप्स दिए। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को थाना देहात मैहर का भ्रमण भी कराया गया, जहां उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली और सहायता प्रक्रियाओं को करीब से समझा। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य दिनेश पुरी, पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।1
- जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ, विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा एवं नागरिक दायित्वों की दी गई जानकारी *जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ, विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा एवं नागरिक दायित्वों की दी गई जानकारी* पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम का शुभारंभ आज सांदीपनि विद्यालय मैहर में पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह द्वारा किया गया। जहां विद्यार्थियों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने विद्यार्थियों को मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, साइबर सुरक्षा, नशे से दूरी, यातायात नियम एवं रोड सेफ्टी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “आज जहां आप बैठे हैं, कभी हम भी वहीं बैठा करते थे। आप सभी मन लगाकर अध्ययन करें और जीवन में उच्च पदों पर आसीन होकर अपने परिवार, समाज एवं राष्ट्र का नाम रोशन करें। यही हमारी शुभकामनाएं हैं।” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनों, उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों, नैतिक जिम्मेदारियों, किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act), पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act), साइबर सुरक्षा एवं रोड सेफ्टी के संबंध में जागरूक करना है, ताकि वे भविष्य में एक जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बन सकें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि पुलिस जनता की सुरक्षा एवं सहायता के लिए कार्य करती है। बच्चों को समझाया गया कि पुलिस एवं थाना से डरने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस से डरने की आवश्यकता केवल अपराधियों को होती है। किसी भी समस्या अथवा आपात स्थिति में बच्चे निसंकोच पुलिस से संपर्क कर अपनी बात रख सकते हैं। कार्यक्रम में एसडीओपी मैहर सुश्री ख्याति मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों को कार्यक्रम के उद्देश्य एवं रूपरेखा से अवगत कराया गया तथा रोड सेफ्टी,साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में निरीक्षक श्रीमती सोनल सिंह, साधना कठेल, लक्ष्मी बागरी, रक्षित निरीक्षक दिलीप सिंह, सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य श्री दिनेश पुरी, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत विद्यार्थियों को थाना देहात मैहर का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, पुलिस द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों एवं नागरिक सहायता संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने थाना परिसर का अवलोकन कर पुलिस व्यवस्था को निकट से समझा। जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सुरक्षा संबंधी विषयों की समझ विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल संपादक अरुण कुमार शर्मा खास खबर हाईटेंशन टावरों की नींव तक पहुंचा अवैध उत्खनन 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन के नीचे जेसीबी से खोदाई का आरोप, शिकायत के बाद भी नहीं रुकी गतिविधियां; क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन सतना। जिले के उचेहरा विकासखंड के पोंड़ी-पिथौराबाद क्षेत्र से सामने आई तस्वीरें और स्थानीय लोगों के आरोप एक बेहद गंभीर सवाल खड़ा कर रहे हैं। जिस 400 केवी हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन और पावर ग्रिड के टावरों के सहारे बड़े क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति संचालित होती है, उन्हीं टावरों की नींव के आसपास कथित रूप से जेसीबी मशीनों से लगातार मिट्टी की खुदाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का दावा है कि मामले की जानकारी प्रशासन तक पहुंचने के बावजूद उत्खनन का सिलसिला थमा नहीं है। यदि आरोप सही हैं, तो यह केवल अवैध उत्खनन का मामला नहीं, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा, विद्युत अधोसंरचना और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़ा गंभीर विषय बन जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि टावरों के आसपास और मुख्य सड़क के किनारे दिन-रात जेसीबी मशीनों से मिट्टी निकाली जा रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और डंपरों के माध्यम से मिट्टी का परिवहन खुलेआम होने का भी आरोप है। लगातार हो रही खुदाई से टावरों की नींव के आसपास की जमीन कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि किसी हाईटेंशन टावर की नींव प्रभावित होती है तो तेज बारिश, आंधी या अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों में उसकी स्थिरता पर असर पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में जनहानि के साथ व्यापक क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में मिट्टी का कारोबार लंबे समय से चल रहा है। चर्चा है कि एक ट्रैक्टर मिट्टी के 600 से 800 रुपये तथा डंपर के लिए हजारों रुपये तक वसूले जा रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर उठ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की जानकारी एसडीएम सहित संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन मौके पर उत्खनन नहीं रुका। यदि शिकायत के बाद भी हाईटेंशन टावरों के आसपास खुदाई जारी है, तो यह राजस्व, खनिज और संबंधित विभागों की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। इतना ही नहीं, संबंधित विद्युत विभाग और पावर ग्रिड की भूमिका भी चर्चा में है।3
- *जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ, विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा एवं नागरिक दायित्वों की दी गई जानकारी* *जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ, विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा एवं नागरिक दायित्वों की दी गई जानकारी* मैहर - पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम का शुभारंभ आज सांदीपनि विद्यालय मैहर में पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह द्वारा किया गया। जहां विद्यार्थियों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने विद्यार्थियों को मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, साइबर सुरक्षा, नशे से दूरी, यातायात नियम एवं रोड सेफ्टी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “आज जहां आप बैठे हैं, कभी हम भी वहीं बैठा करते थे। आप सभी मन लगाकर अध्ययन करें और जीवन में उच्च पदों पर आसीन होकर अपने परिवार, समाज एवं राष्ट्र का नाम रोशन करें। यही हमारी शुभकामनाएं हैं।” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनों, उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों, नैतिक जिम्मेदारियों, किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act), पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act), साइबर सुरक्षा एवं रोड सेफ्टी के संबंध में जागरूक करना है, ताकि वे भविष्य में एक जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बन सकें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि पुलिस जनता की सुरक्षा एवं सहायता के लिए कार्य करती है। बच्चों को समझाया गया कि पुलिस एवं थाना से डरने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस से डरने की आवश्यकता केवल अपराधियों को होती है। किसी भी समस्या अथवा आपात स्थिति में बच्चे निसंकोच पुलिस से संपर्क कर अपनी बात रख सकते हैं। कार्यक्रम में एसडीओपी मैहर सुश्री ख्याति मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों को कार्यक्रम के उद्देश्य एवं रूपरेखा से अवगत कराया गया तथा रोड सेफ्टी,साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में निरीक्षक श्रीमती सोनल सिंह, साधना कठेल, लक्ष्मी बागरी, रक्षित निरीक्षक दिलीप सिंह, सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य श्री दिनेश पुरी, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत विद्यार्थियों को थाना देहात मैहर का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, पुलिस द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों एवं नागरिक सहायता संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने थाना परिसर का अवलोकन कर पुलिस व्यवस्था को निकट से समझा। जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सुरक्षा संबंधी विषयों की समझ विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।2
- घुनवारा विद्युत सब स्टेशन में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट, सरकारी संपत्ति को नुकसान; 4 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज। मैहर जिले के अमदरा थाना अंतर्गत घुनवारा विद्युत सब स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ कथित मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 05 अगस्त 2026 की रात करीब 10:30 बजे घुनवारा विद्युत सब स्टेशन में ऑपरेटर शारदा सोनी अपने साथी ऑपरेटर जितेन्द्र साहू के साथ ड्यूटी पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान ओम साहू, सिन्टू साहू, लोकपाल बुन्देला और सचिन चौधरी सब स्टेशन परिसर में घुस आए और बिजली बंद होने को लेकर विवाद करने लगे। शिकायत के अनुसार, कर्मचारियों द्वारा यह बताए जाने पर कि 33 केवी लाइन मैहर से बंद है, चारों आरोपी कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि उन्होंने दोनों कर्मचारियों के साथ मारपीट की, जमीन पर पटक दिया, सब स्टेशन में रखी लॉग बुक फाड़ दी, शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि जाते समय आरोपियों ने दोबारा बिजली बंद होने पर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में ऑपरेटर शारदा सोनी के बाएं हाथ की कोहनी में सूजन, गर्दन में खरोंच और शरीर में दर्द आने की बात कही गई है, जबकि दूसरे कर्मचारी जितेन्द्र साहू के गर्दन में दर्द की शिकायत बताई गई है। पीड़ित की लिखित शिकायत पर अमदरा थाना पुलिस ने एफआईआर क्रमांक 252/2026 दर्ज की है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रवि सिंह चौहान को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है तथा जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।2