logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शहडोल में MPEB टीम पर हमला, कार से कुचलने का प्रयास ... MPEB कर्मचारियों को घेरा, लाठी-डंडों से धमकी, गाड़ी कुचलने की कोशिश का वीडियो वायरल... एंकर। शहडोल में बिजली बिल बकाया वसूली करने गई MPEB की टीम पर हमला होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि रास्ता रोककर लाठी-डंडों से लैस युवकों ने न सिर्फ कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं, विभाग की सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार कार से कुचलने की कोशिश भी की गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीओ -1-1-जिले अमलाई थाना क्षेत्र के गिरवा गांव में जूनियर इंजीनियर विकास गोंडुड़े अपनी टीम के साथ बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान ग्राम गिरवा के पास कार सवार पवन यादव और नितिन रजक ने कथित तौर पर रास्ता रोक लिया और लाठी-डंडे लेकर कर्मचारियों को धमकाने लगे, आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए शासकीय कार्य में बाधा डाली और खड़ी विभागीय गाड़ी को टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास किया, घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरा वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में अमलाई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, वहीं दूसरी ओर कार चालक की शिकायत पर विभागीय कर्मचारियों पर भी मामला दर्ज हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

2 hrs ago
user_Ajayarvind namdeo
Ajayarvind namdeo
Budar, Jabalpur•
2 hrs ago
a6d60a34-720e-4ffe-ae2c-5f4de8352549

शहडोल में MPEB टीम पर हमला, कार से कुचलने का प्रयास ... MPEB कर्मचारियों को घेरा, लाठी-डंडों से धमकी, गाड़ी कुचलने की कोशिश का वीडियो वायरल... एंकर। शहडोल में बिजली बिल बकाया वसूली करने गई

MPEB की टीम पर हमला होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि रास्ता रोककर लाठी-डंडों से लैस युवकों ने न सिर्फ कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी।

इतना ही नहीं, विभाग की सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार कार से कुचलने की कोशिश भी की गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीओ -1-1-जिले अमलाई थाना क्षेत्र के गिरवा गांव में जूनियर इंजीनियर विकास गोंडुड़े अपनी टीम के साथ बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए पहुंचे थे,

इसी दौरान ग्राम गिरवा के पास कार सवार पवन यादव और नितिन रजक ने कथित तौर पर रास्ता रोक लिया और लाठी-डंडे लेकर कर्मचारियों को धमकाने लगे, आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए शासकीय कार्य में

बाधा डाली और खड़ी विभागीय गाड़ी को टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास किया, घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरा वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में अमलाई पुलिस

ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, वहीं दूसरी ओर कार चालक की शिकायत पर विभागीय कर्मचारियों पर भी मामला दर्ज हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by India news Reporter
    2
    Post by India news Reporter
    user_India news Reporter
    India news Reporter
    Local News Reporter सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • शहडोल। जिला मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में एक महिला फरियादी ने पहुंचकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। फरियादी राधाकली बैगा ने आवेदन देकर बताया कि उनके पति की मृत्यु 30 जनवरी 2025 को हो गई थी, लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उन्हें शासन द्वारा दी जाने वाली 2 लाख रुपये की सहायता राशि प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और कई बार संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। फरियादी ने कलेक्टर से मामले की जांच कर शीघ्र सहायता राशि दिलाने की मांग की है, ताकि परिवार को राहत मिल सके।.......
    2
    शहडोल। जिला मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में एक महिला फरियादी ने पहुंचकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। फरियादी राधाकली बैगा ने आवेदन देकर बताया कि उनके पति की मृत्यु 30 जनवरी 2025 को हो गई थी, लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उन्हें शासन द्वारा दी जाने वाली 2 लाख रुपये की सहायता राशि प्राप्त नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और कई बार संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। फरियादी ने कलेक्टर से मामले की जांच कर शीघ्र सहायता राशि दिलाने की मांग की है, ताकि परिवार को राहत मिल सके।.......
    user_Policewala news
    Policewala news
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Sumit Singh Chandel
    1
    Post by Sumit Singh Chandel
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • == शहडोल 24 मार्च 2026:- जहां आमतौर पर युवा नौकरी की तलाश में शहरों का रुख करते हैं, वहीं शहडोल जिले के सुदूर वनांचल ग्राम टेंघा निवासी युवक पारसमणि सिंह ने पढ़ाई को ताकत बनाकर खेती में इतिहास रच दिया है। तीन-तीन मास्टर डिग्री जूलॉजी, इंग्लिश और कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की है और वर्तमान में एमएसडब्ल्यू की पढ़ाई भी कर रहे हैं। नौकरी के पीछे भागने की बजाय पारसमणि ने जंगल के बीच हाईटेक हॉर्टिकल्चर फार्मिंग शुरू की और आज लाखों की कमाई कर रहे है। पारसमणी सिंह (36 वर्ष) ने यह साबित कर दिया कि अगर सोच वैज्ञानिक हो और इरादे मजबूत हों, तो जंगल भी अवसर बन सकता है। पारसमणी सिंह करीब 10 से 15 साल तक अतिथि शिक्षक के रूप में अंग्रेजी विषय के शिक्षक का दायित्व निभाने के बाद उनका मन नौकरी में नहीं लगा। वे कुछ अलग करना चाहते थे। इसी सोच के साथ उन्होंने खेती को व्यवसाय के रूप में अपनाया और गांव में आधुनिक खेती का मॉडल खड़ा कर दिया। 25 से 30 लोगों को रोजगार, 20-25 लाख का कारोबार पारसमणी सिंह 15 से 20 एकड़ भूमि में व्यावसायिक सब्जी खेती कर रहे हैं। उनके फार्म में 25 से 30 स्थानीय लोगों को नियमित रोजगार मिला हुआ है। टमाटर, शिमला मिर्च, बैंगन, खीरा, भिंडी, बरबटी, गोभी, लौकी, तरोई, कद्दू के साथ-साथ नींबू और गेंदा फूल की खेती भी की जा रही है। गेंदा फूल से उन्हें दोहरा फायदा मिलता है अतिरिक्त आमदनी और कीट नियंत्रण भी होता है। ड्रिप-मल्चिंग से बदली किस्मत शुरुआत में दो साल तक संघर्ष भी रहा, लेकिन कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विभाग से मार्गदर्शन मिलने के बाद पारसमणी सिंह ने ड्रिप इरीगेशन और मल्चिंग जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाया। आज उनकी सब्जियां शहडोल तक सीमित नहीं, बल्कि अनूपपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और रायपुर की मंडियों तक पहुंच रही हैं। सालाना 10 से 15 लाख की शुद्ध कमाई हाईटेक खेती में सालाना 4-5 लाख रुपये की लागत के बाद भी पारसमणी सिंह 10 से 15 लाख रुपये तक की शुद्ध बचत कर लेते हैं। नर्सरी वे रायपुर और अंबिकापुर जैसी जगहों से मंगवाते हैं, जिससे गुणवत्ता बनी रहती है। पारसमणी सिंह अब अपने खेती के रकबे को और बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। उनकी यह सफलता कहानी न सिर्फ शहडोल, बल्कि पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है।
    1
    ==
शहडोल 24 मार्च 2026:- जहां आमतौर पर युवा नौकरी की तलाश में शहरों का रुख करते हैं, वहीं शहडोल जिले के सुदूर वनांचल ग्राम टेंघा निवासी युवक पारसमणि सिंह ने पढ़ाई को ताकत बनाकर खेती में इतिहास रच दिया है। तीन-तीन मास्टर डिग्री जूलॉजी, इंग्लिश और कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की है और वर्तमान में एमएसडब्ल्यू की पढ़ाई भी कर रहे हैं। नौकरी के पीछे भागने की बजाय पारसमणि ने जंगल के बीच हाईटेक हॉर्टिकल्चर फार्मिंग शुरू की और आज लाखों की कमाई कर रहे है।
पारसमणी सिंह (36 वर्ष) ने यह साबित कर दिया कि अगर सोच वैज्ञानिक हो और इरादे मजबूत हों, तो जंगल भी अवसर बन सकता है। 
पारसमणी सिंह करीब 10 से 15 साल तक अतिथि शिक्षक के रूप में अंग्रेजी विषय के शिक्षक का दायित्व निभाने के बाद उनका मन नौकरी में नहीं लगा। वे कुछ अलग करना चाहते थे। इसी सोच के साथ उन्होंने खेती को व्यवसाय के रूप में अपनाया और गांव में आधुनिक खेती का मॉडल खड़ा कर दिया। 
25 से 30 लोगों को रोजगार, 20-25 लाख का कारोबार
पारसमणी सिंह 15 से 20 एकड़ भूमि में व्यावसायिक सब्जी खेती कर रहे हैं। उनके फार्म में 25 से 30 स्थानीय लोगों को नियमित रोजगार मिला हुआ है। टमाटर, शिमला मिर्च, बैंगन, खीरा, भिंडी, बरबटी, गोभी, लौकी, तरोई, कद्दू के साथ-साथ नींबू और गेंदा फूल की खेती भी की जा रही है। गेंदा फूल से उन्हें दोहरा फायदा मिलता है अतिरिक्त आमदनी और कीट नियंत्रण भी होता है।
ड्रिप-मल्चिंग से बदली किस्मत
शुरुआत में दो साल तक संघर्ष भी रहा, लेकिन कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विभाग से मार्गदर्शन मिलने के बाद पारसमणी सिंह ने ड्रिप इरीगेशन और मल्चिंग जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाया। आज उनकी सब्जियां शहडोल तक सीमित नहीं, बल्कि अनूपपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और रायपुर की मंडियों तक पहुंच रही हैं।
सालाना 10 से 15 लाख की शुद्ध कमाई
हाईटेक खेती में सालाना 4-5 लाख रुपये की लागत के बाद भी पारसमणी सिंह 10 से 15 लाख रुपये तक की शुद्ध बचत कर लेते हैं। नर्सरी वे रायपुर और अंबिकापुर जैसी जगहों से मंगवाते हैं, जिससे गुणवत्ता बनी रहती है।
पारसमणी सिंह अब अपने खेती के रकबे को और बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। उनकी यह सफलता कहानी न सिर्फ शहडोल, बल्कि पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है।
    user_Angad Tiwari
    Angad Tiwari
    पत्रकार जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • गैस सिलेंडर लेने गए थे लोग, मधुमक्खियों के झुंड ने बोल दिया धावा... Video में दिखा अफरा-तफरी का मंजर MP के उमरिया जिले के नौरोजाबाद में गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे दर्जनों लोगों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. इस हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए सिलेंडरों को छोड़कर यहां-वहां भागते नजर आए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नौरोजाबाद नगर की सहकारी समिति के गोदाम के पास ही मधुमक्खियों का एक बड़ा छत्ता लगा था. किसी अज्ञात कारण से छत्ते में हलचल हुई और हजारों मधुमक्खियां अचानक उड़ने लगीं. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, मधुमक्खियों ने कतार में खड़े लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. गमछे और कपड़ों से बचाई जान लाइन में खड़े अनिल मिश्रा ने बताया कि अचानक मधुमक्खियां बड़ी संख्या में हमलावर हो गईं. लोगों ने तुरंत अपने गमछे और कपड़ों से चेहरा ढककर खुद को बचाने का प्रयास किया.
    1
    गैस सिलेंडर लेने गए थे लोग, मधुमक्खियों के झुंड ने बोल दिया धावा... Video में दिखा अफरा-तफरी का मंजर
MP के उमरिया जिले के नौरोजाबाद में गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे दर्जनों लोगों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. इस हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए सिलेंडरों को छोड़कर यहां-वहां भागते नजर आए.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नौरोजाबाद नगर की सहकारी समिति के गोदाम के पास ही मधुमक्खियों का एक बड़ा छत्ता लगा था. किसी अज्ञात कारण से छत्ते में हलचल हुई और हजारों मधुमक्खियां अचानक उड़ने लगीं. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, मधुमक्खियों ने कतार में खड़े लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया.
गमछे और कपड़ों से बचाई जान
लाइन में खड़े अनिल मिश्रा ने बताया कि अचानक मधुमक्खियां बड़ी संख्या में हमलावर हो गईं. लोगों ने तुरंत अपने गमछे और कपड़ों से चेहरा ढककर खुद को बचाने का प्रयास किया.
    user_Yashwant singh
    Yashwant singh
    Nowrozabad, Umaria•
    1 hr ago
  • बाइक चालक पुलिया से गिरा, गंभीर घायल — जनसंपर्क कर्मचारियों ने दिखाई मानवता, पहुंचाया अस्पताल मंगलवार को बजाग थाना क्षेत्र के सिंगार सत्ती गांव के पास एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, संतोष मसराम निवासी तरच अपनी बाइक से गाड़ासरई की ओर जा रहा था, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह पुलिया के नीचे जा गिरा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था, जिसके कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। घटना के समय संयोगवश मत्स्य विभाग एवं स्वच्छ भारत अभियान की सफलता की कहानी बनाने जा रहे जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी उसी मार्ग से गुजर रहे थे। गाड़ी में सवार कर्मचारी राजेश पाराशर एवं सोशल मीडिया हैंडलर दीपक नामदेव ने घायल युवक को देखते ही तुरंत वाहन रोका और मदद के लिए आगे आए। दोनों कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए गमछे से युवक के सिर की पट्टी की, जिससे खून बहना कम हो सके। साथ ही उसे पानी पिलाकर संभाला और तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद घायल संतोष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। समय पर मिली सहायता से युवक की जान बच सकी। जनसंपर्क अधिकारी श्री चेतराम अहिरवार ने दोनों कर्मचारियों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि “मानव सेवा सर्वोपरि है।”
    1
    बाइक चालक पुलिया से गिरा, गंभीर घायल — जनसंपर्क कर्मचारियों ने दिखाई मानवता, पहुंचाया अस्पताल
मंगलवार को बजाग थाना क्षेत्र के सिंगार सत्ती गांव के पास एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, संतोष मसराम निवासी तरच अपनी बाइक से गाड़ासरई की ओर जा रहा था, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह पुलिया के नीचे जा गिरा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था, जिसके कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।
घटना के समय संयोगवश मत्स्य विभाग एवं स्वच्छ भारत अभियान की सफलता की कहानी बनाने जा रहे जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी उसी मार्ग से गुजर रहे थे। गाड़ी में सवार कर्मचारी राजेश पाराशर एवं सोशल मीडिया हैंडलर दीपक नामदेव ने घायल युवक को देखते ही तुरंत वाहन रोका और मदद के लिए आगे आए।
दोनों कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए गमछे से युवक के सिर की पट्टी की, जिससे खून बहना कम हो सके। साथ ही उसे पानी पिलाकर संभाला और तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद घायल संतोष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
समय पर मिली सहायता से युवक की जान बच सकी। जनसंपर्क अधिकारी श्री चेतराम अहिरवार ने दोनों कर्मचारियों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि “मानव सेवा सर्वोपरि है।”
    user_Neeraj rajak Press
    Neeraj rajak Press
    Local News Reporter डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उज्जैन पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शहर में पेट्रोल की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इसलिए अफवाहों पर ध्यान न दें और बेवजह घबराकर पेट्रोल जमा करने से बचें। 👉 पुलिस ने खास तौर पर चेतावनी दी है कि पेट्रोल को डिब्बों या बोतलों में स्टोर करना खतरनाक हो सकता है, जिससे आग जैसी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं। ✔️ शांति बनाए रखें ✔️ जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल लें ✔️ अफवाहों से दूर रहें सुरक्षा और सतर्कता ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है
    1
    उज्जैन पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शहर में पेट्रोल की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इसलिए अफवाहों पर ध्यान न दें और बेवजह घबराकर पेट्रोल जमा करने से बचें।
👉 पुलिस ने खास तौर पर चेतावनी दी है कि पेट्रोल को डिब्बों या बोतलों में स्टोर करना खतरनाक हो सकता है, जिससे आग जैसी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं।
✔️ शांति बनाए रखें
✔️ जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल लें
✔️ अफवाहों से दूर रहें
सुरक्षा और सतर्कता ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • डिंडोरी -जनसुनवायी में कंचनपुर ग्राम पंचायत के भृष्टाचार के जांच गुहार लगाते हुए सचिव सरपंच रोजगार सहायक सब इंजीनियर पर जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने किया
    3
    डिंडोरी -जनसुनवायी में कंचनपुर ग्राम पंचायत के भृष्टाचार के जांच गुहार लगाते हुए सचिव सरपंच रोजगार सहायक सब इंजीनियर पर जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने किया
    user_Santosh Ahirwar
    Santosh Ahirwar
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आज दिनांक 24 /3/2026 दिन मंगलवार को मंडल शाहपुर के रेस्ट हाउस में प्रशिक्षण वर्ग के कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे जी, मंडल के प्रभारी श्री महेश धूमकेती जी,पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान नवनिर्वाचित प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी श्री सुशील राय जी,जनपद सदस्य कीर्ति गुप्ताजी, मंडल अध्यक्षश्री अंकित गुप्ता जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजकुमार साहू जी, मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर जी, बलवंत कुशराम जी, मंडल के पदाधिकारी केहर लाल यादव , संजू झरिया, ईश्वर दुबे, प्रवेश ठाकुर ,जियालाल झरिया, गोपी बंजारा , सकोप सैयाम, ललिता मरावी, उषा मरावी, प्रेम बनवासी, बुद्धसेन मरावी, राजू शर्मा,उपस्थित रहे!
    1
    आज दिनांक  24 /3/2026 दिन मंगलवार को मंडल शाहपुर के रेस्ट हाउस में प्रशिक्षण वर्ग के कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे जी, मंडल के प्रभारी श्री महेश धूमकेती जी,पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान नवनिर्वाचित प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी श्री सुशील राय जी,जनपद सदस्य कीर्ति गुप्ताजी, मंडल अध्यक्षश्री अंकित गुप्ता जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजकुमार साहू जी, मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर जी, बलवंत कुशराम जी, मंडल के पदाधिकारी केहर लाल यादव , संजू झरिया, ईश्वर दुबे, प्रवेश ठाकुर ,जियालाल झरिया, गोपी बंजारा , सकोप सैयाम, ललिता मरावी, उषा मरावी, प्रेम बनवासी, बुद्धसेन मरावी, राजू शर्मा,उपस्थित रहे!
    user_Neeraj rajak Press
    Neeraj rajak Press
    Local News Reporter डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.