logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनसुनवाई में कलेक्टर को धन्यवाद देने पहुंचा दिव्यांग, बोला- इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल से मिली नई उड़ान* *जनसुनवाई में कलेक्टर को धन्यवाद देने पहुंचा दिव्यांग, बोला- इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल से मिली नई उड़ान* दतिया। न्यू कलेक्ट्रेट में मंगलवार को कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के निर्देशन में सुबह 11 बजे जनसुनवाई आयोजित हुई। इस दौरान ग्राम फुलेरा से एक दिव्यांग अपनी इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल से जनसुनवाई में पहुंचा और कलेक्टर को धन्यवाद दिया। दिव्यांग ने बताया कि कलेक्टर द्वारा उपलब्ध कराई गई इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल से अब वह आसानी से कहीं भी आ-जा सकता है। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने सहजता से उसका धन्यवाद स्वीकार करते हुए कहा कि यह उनका कर्तव्य है और किसी भी अन्य आवश्यकता होने पर बताने को कहा। दिव्यांग ने अपनी बेटियों के विवाह से जुड़ी समस्या भी बताई, जिस पर कलेक्टर ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। जनसुनवाई का यह दृश्य प्रशासन की संवेदनशीलता और जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की मिसाल बना।

4 hrs ago
user_भूपेन्द्र जिगना
भूपेन्द्र जिगना
News Anchor दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago
5ddceda6-533b-4b63-bb5f-8b2a8448d01b

जनसुनवाई में कलेक्टर को धन्यवाद देने पहुंचा दिव्यांग, बोला- इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल से मिली नई उड़ान* *जनसुनवाई में कलेक्टर को धन्यवाद देने पहुंचा दिव्यांग, बोला- इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल से मिली नई उड़ान* दतिया। न्यू कलेक्ट्रेट में मंगलवार को कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के निर्देशन में सुबह 11 बजे जनसुनवाई आयोजित हुई। इस दौरान ग्राम फुलेरा से एक दिव्यांग अपनी इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल से जनसुनवाई में पहुंचा और कलेक्टर को धन्यवाद दिया। दिव्यांग ने बताया कि कलेक्टर द्वारा उपलब्ध कराई गई इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल से अब वह आसानी से कहीं भी आ-जा सकता है। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने सहजता से उसका धन्यवाद स्वीकार करते हुए कहा कि यह उनका कर्तव्य है और किसी भी अन्य आवश्यकता होने पर बताने को कहा। दिव्यांग ने अपनी बेटियों के विवाह से जुड़ी समस्या भी बताई, जिस पर कलेक्टर ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। जनसुनवाई का यह दृश्य प्रशासन की संवेदनशीलता और जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की मिसाल बना।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस* *दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक अस्पताल में बैठा रहा पति, डॉक्टरों ने दतिया रेफर किया तो एंबुलेंस के लिए तरसता रहा परिवार* सेवढ़ा/दतिया। सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे करे, लेकिन सेवढ़ा सिविल अस्पताल से सामने आया एक मामला इन दावों पर सवाल खड़े करता है। भगुआपुरा से पत्नी का इलाज कराने सेवढ़ा सिविल अस्पताल पहुंचे एक व्यक्ति का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज करने के बजाय महिला को दतिया रेफर करने की बात कही। इसके बाद जब दतिया ले जाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत पड़ी तो परिवार को घंटों इंतजार करना पड़ा।परिजन के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे से शाम 5 बजे तक वह अस्पताल में एंबुलेंस के इंतजार में बैठा रहा, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि मरीज को तत्काल उच्च उपचार की जरूरत थी तो समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? *डॉक्टर ने कहा रेफर करो, एंबुलेंस ने बढ़ाई परेशानी* परिजन का आरोप है कि महिला का उपचार सेवढ़ा में नहीं किया गया और उसे दतिया रेफर करने की बात कही गई। लेकिन रेफर किए जाने के बाद भी उसे समय पर अस्पताल से बाहर ले जाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। करीब पांच घंटे तक इंतजार ने स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। *विधायक-सांसद की भूमिका पर भी उठे सवाल* सेवढ़ा विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसी बीच स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता आम मरीजों की समस्याओं के बजाय दूसरे विवादों (जुए)में नजर आती है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब सिविल अस्पताल में इलाज और रेफरल की व्यवस्था है, तो गंभीर मरीज को समय पर एंबुलेंस क्यों नहीं मिली? क्या अस्पताल प्रबंधन के पास आपात स्थिति के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है? यदि समय पर एंबुलेंस नहीं मिलती और मरीज की हालत बिगड़ती है तो जवाबदेही किसकी होगी? मामले में अस्पताल प्रबंधन और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    *सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस*
*दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक अस्पताल में बैठा रहा पति, डॉक्टरों ने दतिया रेफर किया तो एंबुलेंस के लिए तरसता रहा परिवार*
सेवढ़ा/दतिया। सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे करे, लेकिन सेवढ़ा सिविल अस्पताल से सामने आया एक मामला इन दावों पर सवाल खड़े करता है। भगुआपुरा से पत्नी का इलाज कराने सेवढ़ा सिविल अस्पताल पहुंचे एक व्यक्ति का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज करने के बजाय महिला को दतिया रेफर करने की बात कही। इसके बाद जब दतिया ले जाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत पड़ी तो परिवार को घंटों इंतजार करना पड़ा।परिजन के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे से शाम 5 बजे तक वह अस्पताल में एंबुलेंस के इंतजार में बैठा रहा, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि मरीज को तत्काल उच्च उपचार की जरूरत थी तो समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?
*डॉक्टर ने कहा रेफर करो, एंबुलेंस ने बढ़ाई परेशानी*
परिजन का आरोप है कि महिला का उपचार सेवढ़ा में नहीं किया गया और उसे दतिया रेफर करने की बात कही गई। लेकिन रेफर किए जाने के बाद भी उसे समय पर अस्पताल से बाहर ले जाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। करीब पांच घंटे तक इंतजार ने स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
*विधायक-सांसद की भूमिका पर भी उठे सवाल*
सेवढ़ा विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसी बीच स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता आम मरीजों की समस्याओं के बजाय दूसरे विवादों  (जुए)में नजर आती है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब सिविल अस्पताल में इलाज और रेफरल की व्यवस्था है, तो गंभीर मरीज को समय पर एंबुलेंस क्यों नहीं मिली? क्या अस्पताल प्रबंधन के पास आपात स्थिति के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है? यदि समय पर एंबुलेंस नहीं मिलती और मरीज की हालत बिगड़ती है तो जवाबदेही किसकी होगी?
मामले में अस्पताल प्रबंधन और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    27 min ago
  • सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अस्पताल में बैठा रहा पति, डॉक्टरों ने दतिया रेफर किया तो एंबुलेंस के लिए तरसता रहा परिवार सेवढ़ा/दतिया। सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे करे, लेकिन सेवढ़ा सिविल अस्पताल से सामने आया एक मामला इन दावों पर सवाल खड़े करता है।
    1
    सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस

दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अस्पताल में बैठा रहा पति, डॉक्टरों ने दतिया रेफर किया तो एंबुलेंस के लिए तरसता रहा परिवार
सेवढ़ा/दतिया। सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे करे, लेकिन सेवढ़ा सिविल अस्पताल से सामने आया एक मामला इन दावों पर सवाल खड़े करता है।
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • गणेश उत्सव को लेकर एसडीओपी दतिया ने आयोजकों एवं डीजे संचालकों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गणेश उत्सव आयोजकों, गणेश पंडाल समितियों, डीजे संचालकों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दिनेश राजपूत के साथ बैठक आयोजित कर गणेश उत्सव की तैयारियों एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में आयोजकों एवं डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा, समय-सीमा, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीओपी दतिया द्वारा आयोजकों से अपील की गई कि गणेश उत्सव के दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराएं। इसी क्रम में जिले के अन्य थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गणेश पंडाल समितियों, आयोजकों एवं डीजे संचालकों की बैठकें लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि उत्सव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों तथा निर्धारित नियमों के उल्लंघन पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दतिया पुलिस की आमजन से अपील है कि गणेश उत्सव को आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। गणेश उत्सव को लेकर एसडीओपी दतिया ने आयोजकों एवं डीजे संचालकों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गणेश उत्सव आयोजकों, गणेश पंडाल समितियों, डीजे संचालकों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दिनेश राजपूत के साथ बैठक आयोजित कर गणेश उत्सव की तैयारियों एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में आयोजकों एवं डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा, समय-सीमा, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीओपी दतिया द्वारा आयोजकों से अपील की गई कि गणेश उत्सव के दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराएं। इसी क्रम में जिले के अन्य थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गणेश पंडाल समितियों, आयोजकों एवं डीजे संचालकों की बैठकें लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि उत्सव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों तथा निर्धारित नियमों के उल्लंघन पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दतिया पुलिस की आमजन से अपील है कि गणेश उत्सव को आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    2
    गणेश उत्सव को लेकर एसडीओपी दतिया ने आयोजकों एवं डीजे संचालकों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश
आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गणेश उत्सव आयोजकों, गणेश पंडाल समितियों, डीजे संचालकों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
      इसी क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दिनेश राजपूत के साथ बैठक आयोजित कर गणेश उत्सव की तैयारियों एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में आयोजकों एवं डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा, समय-सीमा, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीओपी दतिया द्वारा आयोजकों से अपील की गई कि गणेश उत्सव के दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराएं।

इसी क्रम में जिले के अन्य थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गणेश पंडाल समितियों, आयोजकों एवं डीजे संचालकों की बैठकें लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि उत्सव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों तथा निर्धारित नियमों के उल्लंघन पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

दतिया पुलिस की आमजन से अपील है कि गणेश उत्सव को आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • गणेश उत्सव को लेकर एसडीओपी दतिया ने आयोजकों एवं डीजे संचालकों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश* दतिया में आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गणेश उत्सव आयोजकों, गणेश पंडाल समितियों, डीजे संचालकों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दिनेश राजपूत के साथ बैठक आयोजित कर गणेश उत्सव की तैयारियों एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में आयोजकों एवं डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा, समय-सीमा, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीओपी दतिया द्वारा आयोजकों से अपील की गई कि गणेश उत्सव के दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराएं। इसी क्रम में जिले के अन्य थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गणेश पंडाल समितियों, आयोजकों एवं डीजे संचालकों की बैठकें लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि उत्सव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों तथा निर्धारित नियमों के उल्लंघन पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दतिया पुलिस की आमजन से अपील है कि गणेश उत्सव को आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    1
    गणेश उत्सव को लेकर एसडीओपी दतिया ने आयोजकों एवं डीजे संचालकों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश* 
दतिया में आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गणेश उत्सव आयोजकों, गणेश पंडाल समितियों, डीजे संचालकों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
इसी क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम दतिया में एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दिनेश राजपूत के साथ बैठक आयोजित कर गणेश उत्सव की तैयारियों एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में आयोजकों एवं डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा, समय-सीमा, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीओपी दतिया द्वारा आयोजकों से अपील की गई कि गणेश उत्सव के दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराएं।
इसी क्रम में जिले के अन्य थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गणेश पंडाल समितियों, आयोजकों एवं डीजे संचालकों की बैठकें लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि उत्सव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों तथा निर्धारित नियमों के उल्लंघन पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
दतिया पुलिस की आमजन से अपील है कि गणेश उत्सव को आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • आखिर पण्डोखर सरकार महंत का इशारा किस ओर................. आखिर पण्डोखर सरकार महंत का इशारा किस or
    1
    आखिर पण्डोखर सरकार महंत का इशारा किस ओर.................
आखिर पण्डोखर सरकार महंत का इशारा किस or
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • गोद ली आंगनबाड़ी में पहुंचे कलेक्टर वानखड़े, सपरिवार की गणपति स्थापना; बच्चों संग मनाया गणेशोत्सव अन्य गोद ली आंगनबाड़ी में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे गोद ली आंगनबाड़ी में पहुंचे कलेक्टर वानखड़े, सपरिवार की गणपति स्थापना; बच्चों संग मनाया गणेशोत्सव अन्य गोद ली आंगनबाड़ी में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
    1
    गोद ली आंगनबाड़ी में पहुंचे कलेक्टर वानखड़े, सपरिवार की गणपति स्थापना; बच्चों संग मनाया गणेशोत्सव अन्य गोद ली आंगनबाड़ी में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
गोद ली आंगनबाड़ी में पहुंचे कलेक्टर वानखड़े, सपरिवार की गणपति स्थापना; बच्चों संग मनाया गणेशोत्सव अन्य गोद ली आंगनबाड़ी में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
    user_Safik kazi Midia
    Safik kazi Midia
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • अवैध हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, एक स्थाई वारंटी भी पकड़ा थाना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अवैध हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, एक स्थाई वारंटी भी पकड़ा गया कुल 04 आरोपियों को पकड़ा गया दतिया पुलिस अधीक्षक महोदय मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मनजीत सिंह चावला तथा एसडीओपी महोदया श्रीमति आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों, फरार आरोपियों, वारंटियों तथा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली दतिया पुलिस ने धरपकड़ अभियान के दौरान अलग-अलग मामलों में अवैध पिस्तौल एवं 315 बोर के अवैध कट्टा-कारतूस सहित कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं एक अन्य स्थाई वारंटी को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अवैध पिस्तौल के साथ दो फरार आरोपी गिरफ्तार थाना कोतवाली दतिया में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 303/2026, धारा 125, 296(बी), 351(3) बीएनएस एवं इजाफा धारा 25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे आरोपियों की लगातार तलाश एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान— 1. प्रशांत यादव पिता बलबीर यादव, उम्र 31 वर्ष, निवासी टाउन हॉल के पास, दतिया। 2. यश यादव पिता राजेश यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी पट्टापुर, दतिया। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल जप्त की गई तथा प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा का इजाफा किया गया। दोनों आरोपियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 315 बोर के अवैध कट्टा एवं कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार धरपकड़ अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी रवि पुत्र राम बहादुर अहिरवार, उम्र 27 वर्ष, निवासी बड़े गुब्बारे के पास, ठंडी सड़क, दतिया को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध कट्टा एवं कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली दतिया में अपराध क्रमांक 591/2026, धारा 25(1)(बी) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। स्थाई वारंटी भी हुआ गिरफ्तार इसी कार्रवाई के दौरान थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा एक अन्य स्थाई वारंटी करण पुत्र आलोक वाल्मीकि, उम्र 22 वर्ष, निवासी लक्ष्मण ताल, दतिया को भी गिरफ्तार किया गया। उक्त स्थाई वारंटी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था, जिसकी तलाश पुलिस टीम द्वारा लगातार की जा रही थी। सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश राजपूत, उप निरीक्षक अजान सिंह, उप निरीक्षक हेमा गौतम, प्रधान आरक्षक सरजू भवेदी, आरक्षक धर्मेंद्र यादव, आरक्षक गौरव श्रीवास्तव, आरक्षक चालक शिवराम गुर्जर, प्रधान आरक्षक ब्रजराज तोमर, आरक्षक राममिलन गुर्जर एवं आरक्षक मुनेश बघेल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।।
    1
    अवैध हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, एक स्थाई वारंटी भी पकड़ा
थाना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अवैध हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, एक स्थाई वारंटी भी पकड़ा गया 
कुल 04 आरोपियों को पकड़ा  गया
दतिया पुलिस अधीक्षक महोदय मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मनजीत सिंह चावला तथा एसडीओपी महोदया श्रीमति आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों, फरार आरोपियों, वारंटियों तथा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना कोतवाली दतिया पुलिस ने धरपकड़ अभियान के दौरान अलग-अलग मामलों में अवैध पिस्तौल एवं 315 बोर के अवैध कट्टा-कारतूस सहित कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं एक अन्य स्थाई वारंटी को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
अवैध पिस्तौल के साथ दो फरार आरोपी गिरफ्तार
थाना कोतवाली दतिया में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 303/2026, धारा 125, 296(बी), 351(3) बीएनएस एवं इजाफा धारा 25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे आरोपियों की लगातार तलाश एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।
पुलिस टीम द्वारा सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान—
1. प्रशांत यादव पिता बलबीर यादव, उम्र 31 वर्ष, निवासी टाउन हॉल के पास, दतिया।
2. यश यादव पिता राजेश यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी पट्टापुर, दतिया।
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल जप्त की गई तथा प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा का इजाफा किया गया। दोनों आरोपियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
315 बोर के अवैध कट्टा एवं कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
धरपकड़ अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी रवि पुत्र राम बहादुर अहिरवार, उम्र 27 वर्ष, निवासी बड़े गुब्बारे के पास, ठंडी सड़क, दतिया को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध कट्टा एवं कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली दतिया में अपराध क्रमांक 591/2026, धारा 25(1)(बी) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
स्थाई वारंटी भी हुआ गिरफ्तार
इसी कार्रवाई के दौरान थाना कोतवाली दतिया पुलिस द्वारा एक अन्य स्थाई वारंटी करण पुत्र आलोक वाल्मीकि, उम्र 22 वर्ष, निवासी लक्ष्मण ताल, दतिया को भी गिरफ्तार किया गया। उक्त स्थाई वारंटी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था, जिसकी तलाश पुलिस टीम द्वारा लगातार की जा रही थी।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश राजपूत, उप निरीक्षक अजान सिंह, उप निरीक्षक हेमा गौतम, प्रधान आरक्षक सरजू भवेदी, आरक्षक धर्मेंद्र यादव, आरक्षक गौरव श्रीवास्तव, आरक्षक चालक शिवराम गुर्जर, प्रधान आरक्षक ब्रजराज तोमर, आरक्षक राममिलन गुर्जर एवं आरक्षक मुनेश बघेल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    25 min ago
  • भाण्डेर में कच्ची शराब के कथित कारोबार पर सवाल, लहार-सरसई रोड किनारे शराबखोरी का वीडियो वायरल, जांच की मांग भांडेर थाना क्षेत्र में कथित अवैध कच्ची शराब की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मंगलवार दोपहर 02 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सड़क किनारे शराब की महफिलें दिखाई देने का दावा किया जा रहा है, हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक लहार रोड, चिरागांव रोड, सरसई रोड और दतिया रोड के आसपास अवैध शराब बिक्री और सेवन की शिकायतें सामने आती रही हैं। आरोप है कि शाम के समय सड़क किनारे शराबखोरी से राहगीरों को परेशानी होती है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस और आबकारी विभाग से वायरल वीडियो की जांच कर वास्तविकता सामने लाने तथा अवैध बिक्री की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
    1
    भाण्डेर में कच्ची शराब के कथित कारोबार पर सवाल, लहार-सरसई रोड किनारे शराबखोरी का वीडियो वायरल, जांच की मांग
भांडेर थाना क्षेत्र में कथित अवैध कच्ची शराब की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मंगलवार दोपहर 02 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सड़क किनारे शराब की महफिलें दिखाई देने का दावा किया जा रहा है, हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक लहार रोड, चिरागांव रोड, सरसई रोड और दतिया रोड के आसपास अवैध शराब बिक्री और सेवन की शिकायतें सामने आती रही हैं। आरोप है कि शाम के समय सड़क किनारे शराबखोरी से राहगीरों को परेशानी होती है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस और आबकारी विभाग से वायरल वीडियो की जांच कर वास्तविकता सामने लाने तथा अवैध बिक्री की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.