Shuru
Apke Nagar Ki App…
नरसिंहगढ़ सीतानगर डैम में डूबे दो युवकों में से एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी दमोह जिले के नरसिंहगढ़ स्थित सीतानगर डैम में डूबे दो युवकों में से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक लुकायन का रहने वाला था। वहीं, दूसरे युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय प्रशासन और बचाव दल की टीम मौजूद है।
भगवत सिंह लोधी पत्रकार
नरसिंहगढ़ सीतानगर डैम में डूबे दो युवकों में से एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी दमोह जिले के नरसिंहगढ़ स्थित सीतानगर डैम में डूबे दो युवकों में से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक लुकायन का रहने वाला था। वहीं, दूसरे युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय प्रशासन और बचाव दल की टीम मौजूद है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 10 लाख के श्मशान घाट पर ऐसा क्या हुआ? दादाजी अचानक भड़क उठे, सरपंच से कह दी बड़ी बात! 📍 हरदुआ सुम्मेर सिंह, ब्लॉक जबेरा, जिला दमोह (म.प्र.) ग्राम पंचायत हरदुआ सुम्मेर सिंह में करीब 10 लाख रुपए की लागत से श्मशान घाट/शांति धाम के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए हैं। इसी दौरान मौके पर मौजूद बुजुर्ग दादाजी निर्माण कार्य देखकर नाराज हो गए और अपना गुस्सा खुलकर जाहिर किया। लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ कि दादाजी इतने भड़क गए? 😮 वीडियो में देखिए पूरी बातचीत और मौके का हाल। आपके गांव में भी सरकारी निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर कोई सवाल है? हमें बताइए। #हरदुआसुम्मेर #जबेरा #दमोह #ग्राउंडरिपोर्ट #सचहमेशान्यूज़1
- नरसिंहगढ़ सीतानगर डैम में डूबे दो युवकों में से एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी दमोह जिले के नरसिंहगढ़ स्थित सीतानगर डैम में डूबे दो युवकों में से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक लुकायन का रहने वाला था। वहीं, दूसरे युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय प्रशासन और बचाव दल की टीम मौजूद है।1
- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के चलते जिले से 468 श्रद्धालु द्वारकापुरी-सोमनाथ की यात्रा पर स्पेशल ट्रेन से रवाना, राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने दिखाई हरि झंडी दमोह। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सोमवार रात करीब 11 बजे दमोह रेलवे स्टेशन से द्वारका-सोमनाथ यात्रा के लिए विशेष ट्रेन रवाना हुई। प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने तीर्थयात्रियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर यात्रा की शुभकामनाएं दीं। यात्रा में दमोह जिले से कुल 468 श्रद्धालु द्वारकापुरी और सोमनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं के साथ 10 पर्यवेक्षक, पुलिसकर्मी और चिकित्सकीय दल भी मौजूद रहेगा, ताकि यात्रा के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें। और श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। यात्रा के दौरान रेलवे विभाग के प्रबंधक मुकेश सराफ, एडीएम राजेश मोहन त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति, तहसीलदार उमेश तिवारी, नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, धनीराम गौड़, कोतवाली TI मनीष कुमार, राजस्व निरीक्षक अभिषेक जैन, पटवारी, आरपीएफ सागर टीआई, आरपीएफ थाना प्रभारी दमोह सारस्वत सहित पुलिस बल और भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर उत्साह दिखाई दिया।1
- डोमिनोज पिज्जा सेंटर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, एक सप्ताह के लिए लाइसेंस निलंबित l दमोह । खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को एक शिकायत के आधार पर शहर स्थित डोमिनोज पिज्जा सेंटर का निरीक्षण कर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान किचन में खाद्य पदार्थों के रखरखाव एवं तैयारी से संबंधित कई खामियां सामने आईं। विभागीय टीम ने मौके पर मौजूद स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए तथा सेंटर को नोटिस जारी किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया ने बताया कि 12 सितंबर को शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें ग्राहक द्वारा वेज पिज्जा के स्थान पर नॉनवेज पिज्जा डिलीवर किए जाने तथा उसमें दुर्गंध आने की शिकायत की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभागीय टीम ने सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों को एक ही किचन में तैयार किए जाने के साथ ही उनके लिए एक ही फ्रीजर और ओवन के उपयोग की जानकारी सामने आई। दोनों प्रकार के खाद्य पदार्थों की पैकिंग भी एक ही स्थान पर किए जाने की बात सामने आई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इसे निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के विपरीत पाया। कार्रवाई के तहत विभाग ने सेंटर का लाइसेंस एक सप्ताह के लिए निलंबित किया है। साथ ही चीज, सॉस और क्रीम के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रयोगशाला जांच की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।3
- दमोह पटेरा : लूट CCTV कैमरा में हुई कैद चोर 15 किलो चांदी 120 ग्राम सोना लेकर राबूचकर दमोह पटेरा की लूट CCTV कैमरा में हुई कैद चोर 15 किलो चांदी 120 ग्राम सोना लेकर राबूचकर1
- गुदरी बड़ी टेक रैपुरा थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट कुम्हारी रैपुरा मार्ग बंद गुदरी बड़ी टेक रैपुरा थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट कुम्हारी रैपुरा मार्ग बंद1
- वेज की जगह नॉनवेज पिज्जा डिलीवरी की शिकायत पर खाद्य विभाग ने डोमिनोज पिज्जा सेंटर पर की छापेमार कार्यवाही एक ही ओवन ओर पेकिंग सहित अन्य गड़बड़ियां उजागर, नोटिश जारी कर लाइसेंस किया निलंबित दमोह। वेज पिज्जा की जगह नॉनवेज पिज्जा डिलीवरी और दुर्गंध की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने आज सोमवार शाम करीब 4 बजे दमोह शहर के किल्लाई नाका बालाकोट मार्ग स्थित डोमिनोज पिज्जा सेंटर का औचक निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता ने विगत 12 सितंबर को सीधे कलेक्टर से जनसुनवाई में पहुंचकर शिकायत की थी, जिसके बाद कलेक्टर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने छापेमार कार्रवाई की। निरीक्षण में वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों की तैयारी के लिए एक ही किचन, फ्रीजर और ओवन के इस्तेमाल की बात सामने आई। पैकिंग भी एक ही स्थान पर की जा रही थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया के अनुसार व्यवस्थाओं में कमियां मिलने पर सेंटर का लाइसेंस एक सप्ताह के लिए निलंबित कर प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है। टीम ने सेंटर में उपयोग हो रहे चीज, सॉस और क्रीम के नमूने लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भोपाल प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट और प्रबंधन के जवाब के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- 🚨 दमोह में सीतानगर डैम में बड़ा हादसा! दमोह जिले के नरसिंहगढ़ क्षेत्र स्थित सीतानगर डैम में दो युवकों के डूबने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि लुकायन गांव निवासी एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे युवक की तलाश अभी जारी है। घटना के बाद मौके पर राहत-बचाव दल द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। 🙏 दूसरे युवक के सकुशल मिलने की उम्मीद। #Damoh #Narsinghgarh #SitanagarDam #BreakingNews #DamohNews #MPNews #दामोह #नरसिंहगढ़1