logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत पर बवाल! पीएम मोदी का पुतला दहन, एंकर, नालंदा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। बिहार शरीफ में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के बढ़े दामों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध जताया। बताया जा रहा है कि जिला कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकालकर कार्यकर्ता अस्पताल चौराहा पहुंचे, जहां जमकर नारेबाजी की गई और प्रधानमंत्री का पुतला जलाया गया। इस दौरान नालंदा जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अचानक गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से आम जनता परेशान हो गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिले के कई इलाकों में गैस की होम डिलीवरी नहीं हो पा रही है, जिसके कारण लोगों को लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि बढ़ी हुई गैस कीमतों को तुरंत वापस लिया जाए और उपभोक्ताओं के घर-घर तक गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। फिलहाल इस विरोध प्रदर्शन के बाद इलाके में सियासी हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

10 hrs ago
user_National nalanda news
National nalanda news
पत्रकार बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
10 hrs ago

गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत पर बवाल! पीएम मोदी का पुतला दहन, एंकर, नालंदा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। बिहार शरीफ में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के बढ़े दामों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध जताया। बताया जा रहा है कि जिला कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकालकर कार्यकर्ता अस्पताल चौराहा पहुंचे, जहां जमकर नारेबाजी की गई और प्रधानमंत्री का पुतला जलाया गया। इस दौरान नालंदा जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अचानक गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से आम जनता परेशान हो गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिले के कई इलाकों में गैस की होम डिलीवरी नहीं हो पा रही है, जिसके कारण लोगों को लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि बढ़ी हुई गैस कीमतों को तुरंत वापस लिया जाए और उपभोक्ताओं के घर-घर तक गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। फिलहाल इस विरोध प्रदर्शन के बाद इलाके में सियासी हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

More news from बिहार and nearby areas
  • एंकर, नालंदा जिले के हरनौत बाजार से एक बार फिर दिल दहला देने वाली आगलगी की घटना सामने आई है, जहां मंगलवार देर रात भीषण आग ने देखते ही देखते चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि यह घटना गोनावा रोड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के पास की है, जहां एक फर्नीचर दुकान समेत कुल चार दुकानों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में पूरा इलाका धुएं और लपटों से भर गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग लगने के दौरान दुकान में रखे चार छोटे सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। हालांकि इस मामले में हरनौत थाना अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने सिलेंडर ब्लास्ट की पुष्टि से इनकार किया है। कहां है इसके बारे में जांच की जा रही है और पता लगाने की भी प्रयास की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक आग अपना तांडव दिखा चुकी थी। इस भीषण आग की चपेट में पास खड़ी एक कार और कई ठेले भी आ गए, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गए। पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि फर्नीचर समेत लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया है। प्राथमिक अनुमान के मुताबिक इस घटना में करीब 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन स्थानीय लोग असामाजिक तत्वों की करतूत बता रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि चोरी के असफल प्रयास के बाद गुस्साए चोरों ने दुकान में आग लगा दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। लगातार हो रही आग की घटनाओं से हरनौत बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
    1
    एंकर, नालंदा जिले के हरनौत बाजार से एक बार फिर दिल दहला देने वाली आगलगी की घटना सामने आई है, जहां मंगलवार देर रात भीषण आग ने देखते ही देखते चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
बताया जा रहा है कि यह घटना गोनावा रोड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के पास की है, जहां एक फर्नीचर दुकान समेत कुल चार दुकानों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में पूरा इलाका धुएं और लपटों से भर गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग लगने के दौरान दुकान में रखे चार छोटे सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। हालांकि इस मामले में हरनौत थाना अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने सिलेंडर ब्लास्ट की पुष्टि से इनकार किया है। कहां है इसके बारे में जांच की जा रही है और पता लगाने की भी प्रयास की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक आग अपना तांडव दिखा चुकी थी।
इस भीषण आग की चपेट में पास खड़ी एक कार और कई ठेले भी आ गए, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गए। पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि फर्नीचर समेत लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया है।
प्राथमिक अनुमान के मुताबिक इस घटना में करीब 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन स्थानीय लोग असामाजिक तत्वों की करतूत बता रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि चोरी के असफल प्रयास के बाद गुस्साए चोरों ने दुकान में आग लगा दी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
लगातार हो रही आग की घटनाओं से हरनौत बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
    user_National nalanda news
    National nalanda news
    पत्रकार बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    20 hrs ago
  • जर्जर हालत में नहीं हैंड ओवर लेंगे पंचायत भवन नालंदा
    1
    जर्जर हालत में नहीं  हैंड ओवर लेंगे  पंचायत भवन
नालंदा
    user_Hello Nalanda
    Hello Nalanda
    Electronic engineer बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    23 hrs ago
  • नालंदा के बिहार शरीफ स्थित पी.एम.एस. कॉलेज, पहाड़पुर में इन दिनों विवाद गहराता जा रहा है। कॉलेज के सचिव डॉ. रघुनाथ प्रसाद कच्छप और प्रिंसिपल बलराम प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रबंधन का कहना है कि कुछ लोग कॉलेज की जमीन और फंड पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप है कि इन लोगों द्वारा न केवल जबरन कब्जे की कोशिश की जा रही है, बल्कि मारपीट, गाली-गलौज और कॉलेज पदाधिकारियों को धमकाने जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं।
    1
    नालंदा के बिहार शरीफ स्थित पी.एम.एस. कॉलेज, पहाड़पुर में इन दिनों विवाद गहराता जा रहा है।
कॉलेज के सचिव डॉ. रघुनाथ प्रसाद कच्छप और प्रिंसिपल बलराम प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्रबंधन का कहना है कि कुछ लोग कॉलेज की जमीन और फंड पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
आरोप है कि इन लोगों द्वारा न केवल जबरन कब्जे की कोशिश की जा रही है, बल्कि मारपीट, गाली-गलौज और कॉलेज पदाधिकारियों को धमकाने जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं।
    user_National TV Bihar  🗞️ 📰
    National TV Bihar 🗞️ 📰
    Local News Reporter बेन, नालंदा, बिहार•
    9 hrs ago
  • शिवसेना नेता निसार अहमद नालंदा
    1
    शिवसेना नेता निसार अहमद नालंदा
    user_Nishar Ahmed
    Nishar Ahmed
    Political party office Nalanda, Bihar•
    14 hrs ago
  • बिहार शरीफ स्थित पैरू महतो सोमरी महाविद्यालय पहाड़पुर में बीते दिन हुए आपत्तिजनक बातों को लेकर आज की गई प्रेस वार्ता जिसमें महाविद्यालय के सचिव प्रोफेसर डॉक्टर रघुनाथ प्रसाद कछवे ने कहा कि हमारे ऊपर लगाया गया सभी इल्जाम वेबुनियाद है...
    2
    बिहार शरीफ स्थित पैरू महतो सोमरी महाविद्यालय पहाड़पुर में बीते दिन हुए आपत्तिजनक बातों को लेकर आज की गई प्रेस वार्ता जिसमें महाविद्यालय के सचिव प्रोफेसर डॉक्टर रघुनाथ प्रसाद कछवे ने कहा कि हमारे ऊपर लगाया गया सभी इल्जाम वेबुनियाद है...
    user_ख़बरें टी वी
    ख़बरें टी वी
    Journalist Nalanda, Bihar•
    14 hrs ago
  • Post by Garibnath Sahani
    1
    Post by Garibnath Sahani
    user_Garibnath Sahani
    Garibnath Sahani
    Singer Bihar•
    17 hrs ago
  • पी.एम.एस. कॉलेज में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों का आक्रोश खुलकर सामने आया है। कॉलेज के सचिव डॉ. रघुनाथ प्रसाद कच्छवे और प्रभारी प्राचार्य डॉ. बलराम प्रसाद सिंह पर अनुदान वितरण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और पक्षपात के आरोप लगाते हुए सोमवार को अस्पताल चौराहे पर प्रोफेसर डॉ संजय कुमार के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन कर सचिव और प्राचार्य का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दोनों की मिलीभगत से करीब ढाई करोड़ रुपये के अनुदान में अनियमितता हुई है। कॉलेज के शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकारी अनुदान और सुरक्षा कोष की राशि के वितरण में भारी गड़बड़ी की गई है, जिससे अधिकांश कर्मचारियों में नाराजगी है। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार आश्वासन के बावजूद सचिव द्वारा आमसभा नहीं बुलाई जा रही है, जिससे मामले की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस संबंध में कुलपति, राज्यपाल (कुलाधिपति) समेत संबंधित अधिकारियों को जांच के लिए आवेदन भी भेजा गया है। प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों ने साफ कहा कि यह आंदोलन सिर्फ भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं, बल्कि न्यायपूर्ण वितरण के लिए है। शिक्षकों ने कहा कि हम लोग काफी समय से लड़ रहे हैं ताकि सबके साथ न्याय हो। लेकिन अनुदान का बंटवारा बंदरबांट की तरह किया गया है—जो पक्ष में हैं उन्हें ज्यादा, और बाकी 70% शिक्षकों को बहुत कम दिया गया। सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह ने भी आरोप लगाया कि वरिष्ठ शिक्षकों को नजरअंदाज कर जूनियर कर्मियों को ज्यादा राशि दी गई, जिससे असंतोष और बढ़ गया है। वहीं, केमिस्ट्री विभाग की डॉ. कुमारी प्रियंका सिन्हा ने इसे व्यापक भ्रष्टाचार करार देते हुए कहा कि भविष्य में अनुदान का वितरण सरकारी गाइडलाइन के अनुसार पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निष्पक्ष जांच नहीं हुई और समान रूप से अनुदान वितरण सुनिश्चित नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह प्रदर्शन सचिव और प्राचार्य के खिलाफ है। फिलहाल, कॉलेज प्रशासन की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले ने तूल पकड़ लिया है और अब सभी की नजर संभावित जांच और कार्रवाई पर टिकी है।इंग्लिश विभाग के सहायक प्रोफेसर सूर्यकांत वर्मा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई शिक्षकों को उनके हक का 50 से 70 प्रतिशत कम अनुदान मिला, जबकि कुछ अपात्र लोगों को भी राशि दी गई। उन्होंने कहा कि 2007 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को भी भुगतान किया गया, जो नियमों के खिलाफ है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जहां शिक्षकों को 30 से 50 हजार रुपये मिले, वहीं कुछ चपरासियों को डेढ़ लाख रुपये तक दिए गए और उनसे भी राशि वापस ली गई, जो घोर अनियमितता को दर्शाता है। इस आंदोलन में डॉ संजय कुमार, डॉ अनिल कुमार, डॉ प्रियंका कुमारी, समेत सैकड़ों शिक्षक एवं अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहें।
    4
    पी.एम.एस. कॉलेज में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों का आक्रोश खुलकर सामने आया है। कॉलेज के सचिव डॉ. रघुनाथ प्रसाद कच्छवे और प्रभारी प्राचार्य डॉ. बलराम प्रसाद सिंह पर अनुदान वितरण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और पक्षपात के आरोप लगाते हुए सोमवार को अस्पताल चौराहे पर प्रोफेसर डॉ संजय कुमार के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन कर सचिव और प्राचार्य का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दोनों की मिलीभगत से करीब ढाई करोड़ रुपये के अनुदान में अनियमितता हुई है। कॉलेज के शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकारी अनुदान और सुरक्षा कोष की राशि के वितरण में भारी गड़बड़ी की गई है, जिससे अधिकांश कर्मचारियों में नाराजगी है। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार आश्वासन के बावजूद सचिव द्वारा आमसभा नहीं बुलाई जा रही है, जिससे मामले की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस संबंध में कुलपति, राज्यपाल (कुलाधिपति) समेत संबंधित अधिकारियों को जांच के लिए आवेदन भी भेजा गया है। प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों ने साफ कहा कि यह आंदोलन सिर्फ भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं, बल्कि न्यायपूर्ण वितरण के लिए है। शिक्षकों ने कहा कि हम लोग काफी समय से लड़ रहे हैं ताकि सबके साथ न्याय हो। लेकिन अनुदान का बंटवारा बंदरबांट की तरह किया गया है—जो पक्ष में हैं उन्हें ज्यादा, और बाकी 70% शिक्षकों को बहुत कम दिया गया। सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह ने भी आरोप लगाया कि वरिष्ठ शिक्षकों को नजरअंदाज कर जूनियर कर्मियों को ज्यादा राशि दी गई, जिससे असंतोष और बढ़ गया है। वहीं, केमिस्ट्री विभाग की डॉ. कुमारी प्रियंका सिन्हा ने इसे व्यापक भ्रष्टाचार करार देते हुए कहा कि भविष्य में अनुदान का वितरण सरकारी गाइडलाइन के अनुसार पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निष्पक्ष जांच नहीं हुई और समान रूप से अनुदान वितरण सुनिश्चित नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह प्रदर्शन सचिव और प्राचार्य के खिलाफ है।  फिलहाल, कॉलेज प्रशासन की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले ने तूल पकड़ लिया है और अब सभी की नजर संभावित जांच और कार्रवाई पर टिकी है।इंग्लिश विभाग के सहायक प्रोफेसर सूर्यकांत वर्मा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई शिक्षकों को उनके हक का 50 से 70 प्रतिशत कम अनुदान मिला, जबकि कुछ अपात्र लोगों को भी राशि दी गई। उन्होंने कहा कि 2007 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को भी भुगतान किया गया, जो नियमों के खिलाफ है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जहां शिक्षकों को 30 से 50 हजार रुपये मिले, वहीं कुछ चपरासियों को डेढ़ लाख रुपये तक दिए गए और उनसे भी राशि वापस ली गई, जो घोर अनियमितता को दर्शाता है। इस आंदोलन में डॉ संजय कुमार, डॉ अनिल कुमार, डॉ प्रियंका कुमारी, समेत सैकड़ों शिक्षक एवं अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहें।
    user_Rohit Raj
    Rohit Raj
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    19 hrs ago
  • #ख़बरें Tv: आज दिनांक 18 मार्च 2026 को दिन 2 बजे अस्पताल चौक , बिहार शरीफ में एलपीजी गैस की कीमत मे बढोतरी एवं किल्लत एवं आवश्यक वस्तुओं की कीमतों मे वृद्धि को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया, जिसमें नरेश प्रसाद अकेला, अध्यक्ष , नालंदा जिला कांग्रेस कमिटी, बिहार के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद थे...
    2
    #ख़बरें Tv: आज दिनांक 18 मार्च 2026 को दिन 2 बजे अस्पताल चौक  , बिहार शरीफ में एलपीजी गैस की कीमत मे बढोतरी एवं किल्लत एवं आवश्यक वस्तुओं की कीमतों मे वृद्धि को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया, जिसमें नरेश प्रसाद अकेला, अध्यक्ष , नालंदा जिला कांग्रेस कमिटी, बिहार के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद थे...
    user_ख़बरें टी वी
    ख़बरें टी वी
    Journalist Nalanda, Bihar•
    16 hrs ago
  • Post by Garibnath Sahani
    1
    Post by Garibnath Sahani
    user_Garibnath Sahani
    Garibnath Sahani
    Singer Bihar•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.