logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

.........................................................

10 hrs ago
user_Bande mataram
Bande mataram
Farmer Sheikhpura, Bihar•
10 hrs ago

.........................................................

More news from बिहार and nearby areas
  • लखीसराय जिले के विभिन्न स्थानों से उत्पाद विभाग की पुलिस ने छापेमारी कर दो शराबी और एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार लखीसराय जिले के विभिन्न स्थानों से उत्पाद विभाग की पुलिस ने छापेमारी कर दो शराबी और एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार। लखीसराय जिले के उत्पाद विभाग की पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर दो शराबी और एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराबी की पहचान इंग्लिश मोहल्ला निवासी मो0 इलियास के पुत्र मो0 रेयाज पथला रोड से संसार पोखर निवासी मकसूदन राम के पुत्र राजेश कुमार वही जगुआजोर के समीप से 7 लीटर चुलाई शराब के साथ पुरानी बाजार धर्मरायचक निवासी चीरौगी प्रसाद वर्मा के पुत्र रामचंद्र वर्मा के रूप में किया गया।
    1
    लखीसराय जिले के विभिन्न स्थानों से उत्पाद विभाग की पुलिस ने छापेमारी कर दो शराबी और एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार 
लखीसराय जिले के विभिन्न स्थानों से उत्पाद विभाग की पुलिस ने छापेमारी कर दो शराबी और एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।
लखीसराय जिले के उत्पाद विभाग की पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर दो शराबी और एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराबी की पहचान इंग्लिश मोहल्ला निवासी मो0 इलियास के पुत्र मो0 रेयाज पथला रोड से संसार पोखर निवासी मकसूदन राम के पुत्र राजेश कुमार वही जगुआजोर  के समीप से 7 लीटर चुलाई शराब के साथ पुरानी बाजार धर्मरायचक निवासी चीरौगी प्रसाद वर्मा के पुत्र रामचंद्र वर्मा के रूप में किया गया।
    user_CHANDAN MISHRA6936
    CHANDAN MISHRA6936
    Local News Reporter लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • शेक्सपियर इंग्लिश स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
    1
    शेक्सपियर इंग्लिश स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
    user_VN News Bihar
    VN News Bihar
    Bihar Sharif, Nalanda•
    1 hr ago
  • सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स ने बिहार शरीफ में नए स्टोर के साथ बिहार में अपना विस्तार किया । सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स ने बिहार शरीफ में नए स्टोर के साथ बिहार में अपना विस्तार किया अभिनेत्री काजल राघवानी ने बिहार शरीफ में सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स के नए फ्रेंचाइज़ी स्टोर का उद्घाटन किया बिहार शरीफ (19 सितंबर 2026) : बिहार में नवरात्रि, दिवाली और छठ के त्योहारी मौसम की तैयारियों के बीच, भारत के प्रमुख आभूषण विक्रेताओं में से एक सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स ने आज अभिनेत्री काजल राघवानी की उपस्थिति में बिहार शरीफ में अपने नए फ्रेंचाइज़ी स्टोर का शुभारंभ किया। इस नए स्टोर के साथ बिहार में सेन्को की बढ़ती उपस्थिति और मजबूत हुई है। यह स्टोर नालंदा जिले के ग्राहकों के लिए ब्रांड की खास कारीगरी और आधुनिक डिज़ाइन का बेहतरीन मेल लेकर आया है। बिहार शरीफ में आनंद मार्ग, भैंसासुर स्थित, सरकारी बस स्टैंड के पीछे लगभग 3,570 वर्ग फुट में फैला यह स्टोर सोने और हीरे के आभूषणों की हस्तनिर्मित विस्तृत श्रृंखला पेश करता है। ग्राहकों की बदलती पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, इस स्टोर में एक ही छत के नीचे विरासत में संजोकर रखने योग्य ब्राइडल ज्वेलरी, आकर्षक डायमंड ज्वेलरी और हल्के-फुल्के रोज़ाना पहनने वाले आभूषणों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। इस अवसर पर काजल राघवानी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्टोर पर उनके पहुंचते ही उत्साहित ग्राहकों और प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया। शुभारंभ समारोह के दौरान अभिनेत्री ने उपस्थित लोगों से बातचीत की और क्षेत्र में सेन्को के नए स्टोर के शुभारंभ को लेकर अपनी खुशी साझा की। इसके बाद उन्होंने शोरूम के अंदर आयोजित समारोह में भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर *सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री सुवंकर सेन* ने कहा, “बिहार हमेशा से हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार रहा है और बिहार शरीफ में हमारा नया स्टोर इस क्षेत्र के ग्राहकों के और करीब सेन्को की उत्कृष्ट कारीगरी और भरोसे को पहुंचाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमें काजल राघवानी के साथ इस नए स्टोर के शुभारंभ का जश्न मनाते हुए बेहद खुशी हो रही है। हम आने वाले वर्षों में नालंदा में अपने ग्राहकों के उत्सवों और उनके जीवन के यादगार पलों का हिस्सा बनने की उम्मीद करते हैं।” बिहार शरीफ स्टोर में सोने और हीरे के आभूषणों की हस्तनिर्मित विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। इसमें खूबसूरत ब्राइडल ज्वेलरी और आकर्षक डायमंड ज्वेलरी से लेकर रोज़ाना पहनने के लिए हल्के और आधुनिक डिज़ाइन शामिल हैं। सोच-समझकर तैयार किए गए स्टोर परिसर और व्यक्तिगत ग्राहक सेवा के साथ, यह स्टोर ग्राहकों को खरीदारी का बेहतर अनुभव प्रदान करता है। यहां ग्राहक त्योहारी खरीदारी और उपहार देने से लेकर शादी की खरीदारी और जीवन के खास पड़ावों के जश्न के लिए अपनी पसंद के आभूषण खरीद सकते हैं।
    4
    सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स ने बिहार शरीफ में नए स्टोर के साथ बिहार में अपना विस्तार किया ।

सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स ने बिहार शरीफ में नए स्टोर के साथ बिहार में अपना विस्तार किया
अभिनेत्री काजल राघवानी ने बिहार शरीफ में सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स के नए फ्रेंचाइज़ी स्टोर का उद्घाटन किया
बिहार शरीफ (19 सितंबर 2026) : बिहार में नवरात्रि, दिवाली और छठ के त्योहारी मौसम की तैयारियों के बीच, भारत के प्रमुख आभूषण विक्रेताओं में से एक सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स ने आज अभिनेत्री काजल राघवानी की उपस्थिति में बिहार शरीफ में अपने नए फ्रेंचाइज़ी स्टोर का शुभारंभ किया। इस नए स्टोर के साथ बिहार में सेन्को की बढ़ती उपस्थिति और मजबूत हुई है। यह स्टोर नालंदा जिले के ग्राहकों के लिए ब्रांड की खास कारीगरी और आधुनिक डिज़ाइन का बेहतरीन मेल लेकर आया है।
बिहार शरीफ में आनंद मार्ग, भैंसासुर स्थित, सरकारी बस स्टैंड के पीछे लगभग 3,570 वर्ग फुट में फैला यह स्टोर सोने और हीरे के आभूषणों की हस्तनिर्मित विस्तृत श्रृंखला पेश करता है। ग्राहकों की बदलती पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, इस स्टोर में एक ही छत के नीचे विरासत में संजोकर रखने योग्य ब्राइडल ज्वेलरी, आकर्षक डायमंड ज्वेलरी और हल्के-फुल्के रोज़ाना पहनने वाले आभूषणों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है।
इस अवसर पर काजल राघवानी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्टोर पर उनके पहुंचते ही उत्साहित ग्राहकों और प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया। शुभारंभ समारोह के दौरान अभिनेत्री ने उपस्थित लोगों से बातचीत की और क्षेत्र में सेन्को के नए स्टोर के शुभारंभ को लेकर अपनी खुशी साझा की। इसके बाद उन्होंने शोरूम के अंदर आयोजित समारोह में भी हिस्सा लिया।
इस अवसर पर *सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री सुवंकर सेन* ने कहा, “बिहार हमेशा से हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार रहा है और बिहार शरीफ में हमारा नया स्टोर इस क्षेत्र के ग्राहकों के और करीब सेन्को की उत्कृष्ट कारीगरी और भरोसे को पहुंचाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमें काजल राघवानी के साथ इस नए स्टोर के शुभारंभ का जश्न मनाते हुए बेहद खुशी हो रही है। हम आने वाले वर्षों में नालंदा में अपने ग्राहकों के उत्सवों और उनके जीवन के यादगार पलों का हिस्सा बनने की उम्मीद करते हैं।”
बिहार शरीफ स्टोर में सोने और हीरे के आभूषणों की हस्तनिर्मित विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। इसमें खूबसूरत ब्राइडल ज्वेलरी और आकर्षक डायमंड ज्वेलरी से लेकर रोज़ाना पहनने के लिए हल्के और आधुनिक डिज़ाइन शामिल हैं। सोच-समझकर तैयार किए गए स्टोर परिसर और व्यक्तिगत ग्राहक सेवा के साथ, यह स्टोर ग्राहकों को खरीदारी का बेहतर अनुभव प्रदान करता है। यहां ग्राहक त्योहारी खरीदारी और उपहार देने से लेकर शादी की खरीदारी और जीवन के खास पड़ावों के जश्न के लिए अपनी पसंद के आभूषण खरीद सकते हैं।
    user_Rohit Raj
    Rohit Raj
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    5 hrs ago
  • प्रसव के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, जेपी हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा बिहारशरीफ में जेपी हॉस्पिटल में प्रसव के लिए भर्ती एक महिला की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए पैसे जमा कराए और बच्चे के जन्म के बाद महिला की हालत बिगड़ने की बात कही गई। बाद में महिला को बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और हंगामा किया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका चुरामन बीघा गांव की रहने वाली बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है।
    1
    प्रसव के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, जेपी हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा
बिहारशरीफ में जेपी हॉस्पिटल में प्रसव के लिए भर्ती एक महिला की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए पैसे जमा कराए और बच्चे के जन्म के बाद महिला की हालत बिगड़ने की बात कही गई। बाद में महिला को बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और हंगामा किया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।
परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका चुरामन बीघा गांव की रहने वाली बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है।
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    11 hrs ago
  • मारपीट कर युवक को खेत में फेंकने का आरोप, हिसुआ थाना में शिकायत हिसुआ (नवादा)। हिसुआ थाना क्षेत्र के अरियन गांव में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मरा हुआ समझकर खेत में फेंक दिया। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से हिसुआ थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। अरियन गांव निवासी राजेश मांझी, पिता राम बज्जू मांझी, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि शनिवार को उनका पुत्र नितीश कुमार अपनी पत्नी सुगी देवी के साथ खेत से जलावन की लकड़ी लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान कोरियन गांव निवासी टुन्नू सिंह उर्फ अरविंद सिंह, पिता नवल सिंह, गोपाल कुमार और अंकित कुमार ने कथित रूप से पहले से घात लगाकर नितीश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके बाद मारपीट करने लगे। आवेदन के अनुसार, मारपीट में नितीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हमलावर उसे खेत में फेंककर वहां से चले गए। बाद में पुलिस की मदद से घायल नितीश को हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में हिसुआ थाना में कांड संख्या 511/24 दर्ज है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। इस संबंध में हिसुआ थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि मारपीट को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। मारपीट कर युवक को खेत में फेंकने का आरोप, हिसुआ थाना में शिकायत हिसुआ (नवादा)। हिसुआ थाना क्षेत्र के अरियन गांव में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मरा हुआ समझकर खेत में फेंक दिया। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से हिसुआ थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। अरियन गांव निवासी राजेश मांझी, पिता राम बज्जू मांझी, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि शनिवार को उनका पुत्र नितीश कुमार अपनी पत्नी सुगी देवी के साथ खेत से जलावन की लकड़ी लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान कोरियन गांव निवासी टुन्नू सिंह उर्फ अरविंद सिंह, पिता नवल सिंह, गोपाल कुमार और अंकित कुमार ने कथित रूप से पहले से घात लगाकर नितीश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके बाद मारपीट करने लगे। आवेदन के अनुसार, मारपीट में नितीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हमलावर उसे खेत में फेंककर वहां से चले गए। बाद में पुलिस की मदद से घायल नितीश को हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में हिसुआ थाना में कांड संख्या 511/24 दर्ज है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। इस संबंध में हिसुआ थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि मारपीट को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
    1
    मारपीट कर युवक को खेत में फेंकने का आरोप, हिसुआ थाना में शिकायत

हिसुआ (नवादा)। हिसुआ थाना क्षेत्र के अरियन गांव में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मरा हुआ समझकर खेत में फेंक दिया। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से हिसुआ थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।
अरियन गांव निवासी राजेश मांझी, पिता राम बज्जू मांझी, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि शनिवार को उनका पुत्र नितीश कुमार अपनी पत्नी सुगी देवी के साथ खेत से जलावन की लकड़ी लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान कोरियन गांव निवासी टुन्नू सिंह उर्फ अरविंद सिंह, पिता नवल सिंह, गोपाल कुमार और अंकित कुमार ने कथित रूप से पहले से घात लगाकर नितीश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके बाद मारपीट करने लगे।
आवेदन के अनुसार, मारपीट में नितीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हमलावर उसे खेत में फेंककर वहां से चले गए। बाद में पुलिस की मदद से घायल नितीश को हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।
पीड़ित पक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में हिसुआ थाना में कांड संख्या 511/24 दर्ज है, जो न्यायालय में विचाराधीन है।
इस संबंध में हिसुआ थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि मारपीट को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
मारपीट कर युवक को खेत में फेंकने का आरोप, हिसुआ थाना में शिकायत
हिसुआ (नवादा)। हिसुआ थाना क्षेत्र के अरियन गांव में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मरा हुआ समझकर खेत में फेंक दिया। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से हिसुआ थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।
अरियन गांव निवासी राजेश मांझी, पिता राम बज्जू मांझी, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि शनिवार को उनका पुत्र नितीश कुमार अपनी पत्नी सुगी देवी के साथ खेत से जलावन की लकड़ी लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान कोरियन गांव निवासी टुन्नू सिंह उर्फ अरविंद सिंह, पिता नवल सिंह, गोपाल कुमार और अंकित कुमार ने कथित रूप से पहले से घात लगाकर नितीश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके बाद मारपीट करने लगे।
आवेदन के अनुसार, मारपीट में नितीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हमलावर उसे खेत में फेंककर वहां से चले गए। बाद में पुलिस की मदद से घायल नितीश को हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।
पीड़ित पक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में हिसुआ थाना में कांड संख्या 511/24 दर्ज है, जो न्यायालय में विचाराधीन है।
इस संबंध में हिसुआ थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि मारपीट को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
    user_Sanjay Verma
    Sanjay Verma
    बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
    36 min ago
  • अनंत सिंह और नीरज कुमार के विवाद के बीच आरजेडी प्रवक्ता बंटु सिंह का एंट्री किया तंज नीरज कुमार पर तंज करते हुए बंटु सिंह ने कहा सब समय होता है आपने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को जो बोला है वहीं निकल रहा है
    1
    अनंत सिंह और नीरज कुमार के विवाद के बीच आरजेडी प्रवक्ता बंटु सिंह का एंट्री किया तंज

नीरज कुमार पर तंज करते हुए बंटु सिंह ने कहा सब समय होता है आपने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को जो बोला है वहीं निकल रहा है
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • बिहार शरीफ से बड़ी खबर - 🚨 काजल राघवानी की कार का शीशा टूटा! 😱💔 बिहार शरीफ में भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी के कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ जुटने का वीडियो सामने आया है। इसी बीच उनकी कार का शीशा टूटने की घटना चर्चा में है। आखिर मौके पर क्या हुआ? क्या भीड़ के कारण बिगड़े हालात या कोई और वजह थी? 🤔 🎥 पूरा VIDEO देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं। 📍 बिहार शरीफ | नालंदा 📰 Bihar Sharif Times — BST पर दिखेगा सिर्फ सच।
    1
    बिहार शरीफ से बड़ी खबर - 🚨 काजल राघवानी की कार का शीशा टूटा! 😱💔
बिहार शरीफ में भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी के कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ जुटने का वीडियो सामने आया है। इसी बीच उनकी कार का शीशा टूटने की घटना चर्चा में है।
आखिर मौके पर क्या हुआ? क्या भीड़ के कारण बिगड़े हालात या कोई और वजह थी? 🤔
🎥 पूरा VIDEO देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।
📍 बिहार शरीफ | नालंदा
📰 Bihar Sharif Times — BST पर दिखेगा सिर्फ सच।
    user_Bihar Sharif Times
    Bihar Sharif Times
    News Anchor बिहार, नालंदा, बिहार•
    1 hr ago
  • जस्टिस राजकुमार ने किया जमुई व्यवहार न्यायालय का पहला दौरा, कई योजनाओं का किया शिलान्यास जमुई। पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एवं जमुई जिला जजशिप के निरीक्षी न्यायाधीश राजकुमार शनिवार देर शाम अपने पहले दौरे पर जमुई पहुंचे। जमुई आगमन पर सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उनका आत्मीय स्वागत किया। सर्किट हाउस में सलामी लेने के बाद न्यायमूर्ति राजकुमार ने स्थानीय अधिकारियों के साथ अपने निरीक्षण एवं शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत की। भ्रमण के क्रम में वे सबसे पहले पुराने जेल परिसर पहुंचे। यहां न्यायिक पदाधिकारियों के लिए प्रस्तावित नए आवासीय परिसर के निर्माण को लेकर विधि-विधान से भूमि पूजन किया और नींव का पत्थर रखकर योजना की आधारशिला रखी। इसके बाद न्यायमूर्ति ने जमुई व्यवहार न्यायालय परिसर का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न्यायालय परिसर के पूर्वी छोर स्थित गेट नंबर एक के समीप सुरक्षा कर्मियों के लिए निर्मित संतरी कक्ष का उद्घाटन किया। वहीं पश्चिमी परिसर में स्थापित होने वाले आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम का पूजन-अर्चन कर नारियल फोड़ते हुए शिलान्यास किया। बताया गया कि जून 2026 में पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं जमुई के निरीक्षी न्यायाधीश का पदभार ग्रहण करने के बाद न्यायमूर्ति राजकुमार का यह जमुई का पहला दौरा था। शिलान्यास एवं निरीक्षण कार्यक्रम के बाद उन्होंने न्यायालय के सभागार में सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में न्यायालय के कामकाज समेत विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप कुमार सिंह, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सीताराम सिंह, महासचिव अमित कुमार सहित जमुई न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं न्यायालय कर्मी मौजूद रहे।
    1
    जस्टिस राजकुमार ने किया जमुई व्यवहार न्यायालय का पहला दौरा, कई योजनाओं का किया शिलान्यास

जमुई। पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एवं जमुई जिला जजशिप के निरीक्षी न्यायाधीश राजकुमार शनिवार देर शाम अपने पहले दौरे पर जमुई पहुंचे। जमुई आगमन पर सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उनका आत्मीय स्वागत किया। सर्किट हाउस में सलामी लेने के बाद न्यायमूर्ति राजकुमार ने स्थानीय अधिकारियों के साथ अपने निरीक्षण एवं शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत की। भ्रमण के क्रम में वे सबसे पहले पुराने जेल परिसर पहुंचे। यहां न्यायिक पदाधिकारियों के लिए प्रस्तावित नए आवासीय परिसर के निर्माण को लेकर विधि-विधान से भूमि पूजन किया और नींव का पत्थर रखकर योजना की आधारशिला रखी।
इसके बाद न्यायमूर्ति ने जमुई व्यवहार न्यायालय परिसर का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न्यायालय परिसर के पूर्वी छोर स्थित गेट नंबर एक के समीप सुरक्षा कर्मियों के लिए निर्मित संतरी कक्ष का उद्घाटन किया। वहीं पश्चिमी परिसर में स्थापित होने वाले आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम का पूजन-अर्चन कर नारियल फोड़ते हुए शिलान्यास किया। बताया गया कि जून 2026 में पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं जमुई के निरीक्षी न्यायाधीश का पदभार ग्रहण करने के बाद न्यायमूर्ति राजकुमार का यह जमुई का पहला दौरा था। शिलान्यास एवं निरीक्षण कार्यक्रम के बाद उन्होंने न्यायालय के सभागार में सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में न्यायालय के कामकाज समेत विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप कुमार सिंह, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सीताराम सिंह, महासचिव अमित कुमार सहित जमुई न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं न्यायालय कर्मी मौजूद रहे।
    user_Arjun Arnav
    Arjun Arnav
    जमुई, जमुई, बिहार•
    2 hrs ago
  • बेलछी थाना क्षेत्र में मासूम की हत्या से दहशत, घास काटने निकली 10 वर्षीय किशोरी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    1
    बेलछी थाना क्षेत्र में मासूम की हत्या से दहशत, घास काटने निकली 10 वर्षीय किशोरी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.