Shuru
Apke Nagar Ki App…
2 अप्रैल को हनुमान गढ़ी मंदिर में मेले का आयोजन किया जाएगा
पंडित:-सुनील स्वामी 9119276401
2 अप्रैल को हनुमान गढ़ी मंदिर में मेले का आयोजन किया जाएगा
More news from राजस्थान and nearby areas
- झुंझुनूं जिले के गोठड़ा थाना क्षेत्र में चिराना-उदयपुरवाटी रोड स्थित नांगल टोल के पास दो पक्षों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है।वायरल वीडियो में कुछ युवक एक थार गाड़ी में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सूचना पर गोठड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक झगड़े में शामिल युवक फरार हो चुके थे। पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त थार गाड़ी को जब्त कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल विवाद के कारणों और इसमें शामिल युवकों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।1
- Post by @nilesh Verma-19971
- ईसबगोल की फसल निकालते हुए थ्रेसर की चपेट में आ जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। एसआई मोहनलाल ने बताया कि कितासर भाटीयान की रोही में एक खेत में ईसबगोल की फसल निकालने के दौरान 35 वर्षीय हड़मान पुत्र सहीराम मेघवाल निवासी जांझूसर, पल्लू थ्रेसर की चपेट में आ गया। युवक का ओढ़ा हुआ शॉल थ्रेसर में फंस गया और उसी से जख्मी हो गया जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by Dinesh rulan2
- Post by Mahendergarh live1
- Post by NCR Mahendragarh2
- मण्डावा पुलिस की कार्रवाई: 64.66 ग्राम अवैध गांजा सहित एक आरोपी गिरफ्तार, झुन्झुनू जिले के मण्डावा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 64.66 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक झुन्झुनू कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी झुन्झुनू ग्रामीण हरीसिंह धायल (आरपीएस) के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थाना अधिकारी रामनारायण चोयल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 28 मार्च 2026 को गश्त के दौरान बिसाऊ पुलिया, एनएच-11 मण्डावा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम अरूण कुमार पुत्र बजरंगलाल, उम्र 55 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 4 मण्डावा बताया। संदिग्ध गतिविधियों के चलते पुलिस ने नियमानुसार उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 64.66 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी के पास मादक पदार्थ रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र नहीं पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अरूण कुमार को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा मादक पदार्थ के स्रोत और अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना अधिकारी रामनारायण चोयल, सहायक उपनिरीक्षक संजीव, कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल पपेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।1
- झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र के सालम का बास गांव से एक दुखद घटना सामने आई है। 75 वर्षीय रतन सिंह फोगाट अपने खेत में लावणी का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में रतन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी हालत बिगड़ गई। घटना के बाद परिजन तुरंत उन्हें उपजिला अस्पताल चिड़ावा लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक रतन सिंह, शेर सिंह फोगाट के पिता थे, जो गाडखेड़ा चौकी इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे। शेर सिंह का भी कुछ माह पूर्व लकड़ी तस्करी गिरोह का पीछा करते समय सड़क दुर्घटना में निधन हो चुका है। लगातार दूसरी दुखद घटना से परिवार गहरे सदमे में है।1
- Post by Dinesh rulan2