logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गरियाबंद में 'सेवा संकल्प अभियान' की तैयारी तेज, प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। गरियाबंद में 'सेवा संकल्प अभियान' की तैयारी तेज गरियाबंद। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जाएगा। प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। अभियान के तहत 17 सितंबर को शाम 7 बजे 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम में धार्मिक स्थलों और शासकीय संस्थानों में दीप प्रज्ज्वलन होगा। वहीं सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। अभियान में स्कूल प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता अभियान और जनभागीदारी की विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित होंगी।

15 hrs ago
user_नागेन्द्र निषाद
नागेन्द्र निषाद
राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
15 hrs ago

गरियाबंद में 'सेवा संकल्प अभियान' की तैयारी तेज, प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। गरियाबंद में 'सेवा संकल्प अभियान' की तैयारी तेज गरियाबंद। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जाएगा। प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। अभियान के तहत 17 सितंबर को शाम 7 बजे 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम में धार्मिक स्थलों और शासकीय संस्थानों में दीप प्रज्ज्वलन होगा। वहीं सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। अभियान में स्कूल प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता अभियान और जनभागीदारी की विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित होंगी।

More news from Raipur and nearby areas
  • मिट्टी में आस्था का आकार, गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार रमन, टीकम भागवत चक्रधारी राजिम में चार पंडालों में दिन-रात चल रहा प्रतिमा निर्माण, बारिश के बाद बढ़ी रफ्तार नवापारा राजिम। विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी का पर्व गणेश चतुर्थी के नजदीक आते ही धर्मनगरी राजिम एवं नवापारा में भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का काम तेज हो गया है। शहर के मेला ग्राउंड और काना भैरव मंदिर के पीछे स्थित पंडालों में मूर्तिकार दिन-रात मेहनत कर मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं को आकार देने में जुटे हुए हैं। वहीं नवापारा नगर के कुम्हार पारा में टीकम चक्रधारी भागवत चक्रधारी,द्वारिका चक्रधारी गणेश जी की प्रतिमाओ को अंतिम रूप देने के लिए लगे हुए हैं।कहीं छोटी तो कहीं विशाल प्रतिमाएं श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनने के लिए तैयार हो रही हैं। मेला ग्राउंड में तीन अलग-अलग पंडालों में प्रतिमा निर्माण का कार्य चल रहा है, वहीं काना भैरव मंदिर के पीछे भी बड़ी संख्या में मिट्टी की प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। मूर्तिकारों की मेहनत और कलात्मकता प्रतिमाओं में साफ दिखाई दे रही है। लगातार बारिश के कारण कुछ दिनों तक प्रतिमा निर्माण प्रभावित रहा। मिट्टी के नहीं सूखने से मूर्तिकारों को परेशानी उठानी पड़ी, लेकिन अब मौसम खुलने के बाद काम ने गति पकड़ ली है। मूर्तिकार रमन चक्रधारी और महेश चक्रधारी ने बताया कि अधिकांश प्रतिमाएं ग्राहकों के ऑर्डर के अनुसार तैयार की जा रही हैं और समय पर सभी प्रतिमाएं पूरी कर ली जाएंगी। मूर्तिकारों के अनुसार प्रतिमाओं की कीमत उनके आकार और उपयोग होने वाली सामग्री के आधार पर तय होती है। मिट्टी, बांस, पैरा, लकड़ी, रस्सी, रंग-पेंट सहित अन्य सामग्री की बढ़ती कीमतों से निर्माण लागत भी बढ़ी है। मिट्टी की प्रतिमा निर्माण की पुरानी परंपरा राजिम में मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की परंपरा वर्षों पुरानी है। पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए मिट्टी की प्रतिमाओं की मांग आज भी बनी हुई है। हालांकि बाजार में प्लास्टर ऑफ पेरिस सहित अन्य सामग्रियों से बनी प्रतिमाएं भी उपलब्ध हैं, लेकिन पर्यावरण प्रेमी मिट्टी की प्रतिमाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। 14 को स्थापना, 25 को विसर्जन इस वर्ष गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना होगी। गणेशोत्सव का समापन 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन प्रतिमा विसर्जन के साथ होगा। करीब 12 दिनों तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक उल्लास का माहौल रहेगा। पंडालों में दिखेगी भव्यता गणेशोत्सव को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। जगह-जगह बांस-बल्लियों, लकड़ी और लोहे के एंगल से पंडालों का निर्माण किया जा रहा है। गणेश समितियां धार्मिक आयोजनों के साथ भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटी हैं। इस बार भी राजिम में गणेशोत्सव आस्था के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक सहभागिता का बड़ा पर्व बनेगा।
    1
    मिट्टी में आस्था का आकार, गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार
गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार रमन, टीकम भागवत चक्रधारी
राजिम में चार पंडालों में दिन-रात चल रहा प्रतिमा निर्माण, बारिश के बाद बढ़ी रफ्तार
नवापारा राजिम। विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी का पर्व गणेश चतुर्थी के नजदीक आते ही धर्मनगरी राजिम एवं नवापारा में भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का काम तेज हो गया है। शहर के मेला ग्राउंड और काना भैरव मंदिर के पीछे स्थित पंडालों में मूर्तिकार दिन-रात मेहनत कर मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं को आकार देने में जुटे हुए हैं। वहीं नवापारा नगर के कुम्हार पारा में टीकम चक्रधारी भागवत चक्रधारी,द्वारिका चक्रधारी गणेश जी की प्रतिमाओ को  अंतिम रूप देने के लिए लगे हुए हैं।कहीं छोटी तो कहीं विशाल प्रतिमाएं श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनने के लिए तैयार हो रही हैं।
मेला ग्राउंड में तीन अलग-अलग पंडालों में प्रतिमा निर्माण का कार्य चल रहा है, वहीं काना भैरव मंदिर के पीछे भी बड़ी संख्या में मिट्टी की प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। मूर्तिकारों की मेहनत और कलात्मकता प्रतिमाओं में साफ दिखाई दे रही है।
लगातार बारिश के कारण कुछ दिनों तक प्रतिमा निर्माण प्रभावित रहा। मिट्टी के नहीं सूखने से मूर्तिकारों को परेशानी उठानी पड़ी, लेकिन अब मौसम खुलने के बाद काम ने गति पकड़ ली है। मूर्तिकार रमन चक्रधारी और महेश चक्रधारी ने बताया कि अधिकांश प्रतिमाएं ग्राहकों के ऑर्डर के अनुसार तैयार की जा रही हैं और समय पर सभी प्रतिमाएं पूरी कर ली जाएंगी।
मूर्तिकारों के अनुसार प्रतिमाओं की कीमत उनके आकार और उपयोग होने वाली सामग्री के आधार पर तय होती है। मिट्टी, बांस, पैरा, लकड़ी, रस्सी, रंग-पेंट सहित अन्य सामग्री की बढ़ती कीमतों से निर्माण लागत भी बढ़ी है।
मिट्टी की प्रतिमा निर्माण की पुरानी परंपरा
राजिम में मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की परंपरा वर्षों पुरानी है। पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए मिट्टी की प्रतिमाओं की मांग आज भी बनी हुई है। हालांकि बाजार में प्लास्टर ऑफ पेरिस सहित अन्य सामग्रियों से बनी प्रतिमाएं भी उपलब्ध हैं, लेकिन पर्यावरण प्रेमी मिट्टी की प्रतिमाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं।
14 को स्थापना, 25 को विसर्जन
इस वर्ष गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना होगी। गणेशोत्सव का समापन 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन प्रतिमा विसर्जन के साथ होगा। करीब 12 दिनों तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक उल्लास का माहौल रहेगा।
पंडालों में दिखेगी भव्यता
गणेशोत्सव को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। जगह-जगह बांस-बल्लियों, लकड़ी और लोहे के एंगल से पंडालों का निर्माण किया जा रहा है। गणेश समितियां धार्मिक आयोजनों के साथ भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटी हैं। इस बार भी राजिम में गणेशोत्सव आस्था के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक सहभागिता का बड़ा पर्व बनेगा।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist Gobra Navapara, Raipur•
    23 hrs ago
  • *लाहोद शराब दुकान में कोचियों को खुलेआम थोक शराब!* *कर्मचारी-सुपरवाइजर की मिलीभगत से कोचियों को काउंटर से शराब देने की शिकायत** *लाहोद* । शासकीय शराब दुकान लाहोद में कथित तौर पर कोचियों को काउंटर से ही बड़ी मात्रा में शराब दिए जाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान में आम ग्राहकों की बिक्री के बीच कुछ लोगों को थोक मात्रा में शराब उपलब्ध कराई जा रही है। मामले में दुकान के कर्मचारी और सुपरवाइजर की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शासकीय शराब दुकानों में अवैध रूप से थोक बिक्री पर रोक लगाने के लिए विभाग को नियमित निगरानी और जांच करनी चाहिए। *अब देखना होगा कि आबकारी विभाग इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।*
    1
    *लाहोद शराब दुकान में कोचियों को खुलेआम थोक शराब!* 
 *कर्मचारी-सुपरवाइजर की मिलीभगत से कोचियों को काउंटर से शराब देने की शिकायत**
*लाहोद* । शासकीय शराब दुकान लाहोद में कथित तौर पर कोचियों को काउंटर से ही बड़ी मात्रा में शराब दिए जाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान में आम ग्राहकों की बिक्री के बीच कुछ लोगों को थोक मात्रा में शराब उपलब्ध कराई जा रही है।
मामले में दुकान के कर्मचारी और सुपरवाइजर की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शासकीय शराब दुकानों में अवैध रूप से थोक बिक्री पर रोक लगाने के लिए विभाग को नियमित निगरानी और जांच करनी चाहिए। 
*अब देखना होगा कि आबकारी विभाग इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।*
    user_Kishor Banjare
    Kishor Banjare
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • नेशनल लोक अदालत में 1.12 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत में 1.12 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण कांकेर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 12 सितंबर को जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर में तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के माध्यम से विभिन्न प्रकृति के कुल 1,12,307 प्रकरणों का निराकरण किया गया। लोक अदालत के दौरान न्यायालय परिसर में कांकेर पुलिस ने साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा यातायात नियमों को लेकर जागरूकता शिविर लगाया। पुलिस ने नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड, संदिग्ध लिंक और फोन कॉल से सावधान रहने की जानकारी दी। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की अपील की गई। शिविर में वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान न्यायालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस की अपील: कांकेर पुलिस ने नागरिकों से साइबर अपराधों से सतर्क रहने, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या अपराध की सूचना कांकेर पुलिस की हेल्पलाइन 94791-55125 पर देने की अपील की गई। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही गई।
    1
    नेशनल लोक अदालत में 1.12 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण

नेशनल लोक अदालत में 1.12 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण
कांकेर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 12 सितंबर को जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर में तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के माध्यम से विभिन्न प्रकृति के कुल 1,12,307 प्रकरणों का निराकरण किया गया।
लोक अदालत के दौरान न्यायालय परिसर में कांकेर पुलिस ने साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा यातायात नियमों को लेकर जागरूकता शिविर लगाया। पुलिस ने नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड, संदिग्ध लिंक और फोन कॉल से सावधान रहने की जानकारी दी। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की अपील की गई।
शिविर में वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान न्यायालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस की अपील: कांकेर पुलिस ने नागरिकों से साइबर अपराधों से सतर्क रहने, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या अपराध की सूचना कांकेर पुलिस की हेल्पलाइन 94791-55125 पर देने की अपील की गई। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही गई।
    user_Tokeshwar sahu
    Tokeshwar sahu
    Local News Reporter कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • ग्राम कोहका से दीवान झिटिया तक सड़क निर्माण, 5 महिने से अधूरी
    1
    ग्राम कोहका से दीवान झिटिया तक सड़क निर्माण, 5 महिने से अधूरी
    user_Aishwary Shyam
    Aishwary Shyam
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • 11 सितंबर दोपहर 2 बजे UFBU के आह्वान पर आज शुक्रवार को कांकेर में,राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी कर्मचारियों ने,पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व SBI Officer Association के क्षेत्रीय सचिव,दिनेश मंडावी एवं SBI Award Union के क्षेत्रीय सचिव पवन वर्मा ने किया। बैंककर्मियों ने I B A और केंद्र सरकार के खिलाफ,नारेबाजी करते हुए पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने तथा, P L I में भेदभाव समाप्त करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि वे केंद्र व,राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए। हड़ताल के चलते जिले के राष्ट्रीयकृत बैंकों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। प्रदर्शन में विभिन्न शाखाओं के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
    1
    11 सितंबर दोपहर 2 बजे  UFBU के आह्वान पर आज शुक्रवार को कांकेर में,राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी कर्मचारियों ने,पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व SBI Officer Association के क्षेत्रीय सचिव,दिनेश मंडावी एवं SBI Award Union के क्षेत्रीय सचिव पवन वर्मा ने किया।
बैंककर्मियों ने I B A और केंद्र सरकार के खिलाफ,नारेबाजी करते हुए पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने तथा, P L I में भेदभाव समाप्त करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि वे केंद्र व,राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए।
हड़ताल के चलते जिले के राष्ट्रीयकृत बैंकों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। प्रदर्शन में विभिन्न शाखाओं के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • चकरभाठा थाना क्षेत्र की 18 वर्षीय यूवती गांव से हुई लापता परिजनों ने थाने मे दर् चकरभाठा थाना क्षेत्र की 18 वर्षीय यूवती गांव से हुई लापता परिजनों ने थाने मे दर्ज कराई रिपोर्ट शनिवार की रात 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार सूचक उम्र 46 वर्षीय पिता थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर का हमराह अपने छोटे भाई के साथ थाना उपस्थित आकर शुक्रवार को मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी लडकी जिसकी उम्र 18 साल 01 माह 02 दिन निवासी चकरभाठा थाना छेत्र की दिनांक 01/09/2026 के सुबह करीबन 11/00 बजे अपने घर गांव से अपने चाची के घर तरियापार जा रही हूं कहकर निकली है जो रिपोर्ट दिनांक तक घर वापस नहीं आयी है जिसका आस पास रिश्तेदारो मे पता तलाश किये कही पता नहीं चला है जिसका हुलिया कद 5 फिट, रंग सांवली, चेहरा गोल बाल काला, छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है शरीर सामान्य है सूचक की सूचना पर गुम इंसान कायम कर पतासाजी मे लिया गया एवं गुम इंसान कायमी की सूचना जरिये RM सर्व थाना चौकी प्रभारी DCRB को भेजी जाती है लापता व्यक्ति का ठीकाना एवं सुरक्षा अज्ञात होने से उसके किसी अज्ञात व्यकित /व्यक्तियों के द्वारा ले जाकर अज्ञात स्थान पर रखे जाने के संभावना से इस स्तर पर इंकार नहीं जा सकता जिसकी तत्काल विवेचना आवश्यक है। अतः माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा G GANESH V STATE OF TAMILNADU ORS में दिये गये निदेशों के अनुपालन में तथा वर्तमान परिस्थितियों एवं लापता होने के प्रकृति को दृष्टिगत रखते हुए अज्ञात व्यक्ति/ व्यक्तियो के विरूद्व अपराध धारा 140(3) BNS 2023 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया
    1
    चकरभाठा थाना क्षेत्र की 18 वर्षीय यूवती गांव से हुई लापता परिजनों ने थाने मे दर्
चकरभाठा थाना क्षेत्र की 18 वर्षीय यूवती गांव से हुई लापता परिजनों ने थाने मे दर्ज कराई रिपोर्ट 
शनिवार की रात 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार
सूचक उम्र 46 वर्षीय पिता थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर का हमराह अपने छोटे भाई के साथ थाना उपस्थित आकर शुक्रवार को मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी लडकी जिसकी उम्र 18 साल 01 माह 02 दिन निवासी चकरभाठा थाना छेत्र की दिनांक 01/09/2026 के सुबह करीबन 11/00 बजे अपने घर गांव से अपने चाची के घर तरियापार जा रही हूं कहकर निकली है जो रिपोर्ट दिनांक तक घर वापस नहीं आयी है जिसका आस पास रिश्तेदारो मे पता तलाश किये कही पता नहीं चला है जिसका हुलिया कद 5 फिट, रंग सांवली, चेहरा गोल बाल काला, छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है शरीर सामान्य है सूचक की सूचना पर गुम इंसान कायम कर पतासाजी मे लिया गया एवं गुम इंसान कायमी की सूचना जरिये RM सर्व थाना चौकी प्रभारी DCRB को भेजी जाती है
लापता व्यक्ति का ठीकाना एवं सुरक्षा अज्ञात होने से उसके किसी अज्ञात व्यकित /व्यक्तियों के द्वारा ले जाकर अज्ञात स्थान पर रखे जाने के संभावना से इस स्तर पर इंकार नहीं जा सकता जिसकी तत्काल विवेचना आवश्यक है। अतः माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा G GANESH V STATE OF TAMILNADU ORS में दिये गये निदेशों के अनुपालन में तथा वर्तमान परिस्थितियों एवं लापता होने के प्रकृति को दृष्टिगत रखते हुए अज्ञात व्यक्ति/ व्यक्तियो के विरूद्व अपराध धारा 140(3) BNS 2023 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    15 min ago
  • 80 के दशक के फोटो वाली एप्स अपलोड ना करें। क्योंकि इसमें ठगी और फ्रॉड हो रही है जय हिंद।
    1
    80 के दशक के फोटो वाली एप्स अपलोड ना करें। क्योंकि इसमें ठगी और फ्रॉड हो रही है 
जय हिंद।
    user_𝑲𝒓𝒊𝒔𝒉𝒏𝒂
    𝑲𝒓𝒊𝒔𝒉𝒏𝒂
    पुलिस अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • दहेज में कार नहीं देने की बात को लेकर पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में पति के विरुद्ध दहेज मृत्यु का अपराध पंजीबद्ध *दहेज में कार नहीं देने की बात को लेकर पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में पति के विरुद्ध दहेज मृत्यु का अपराध पंजीबद्ध* ▪️ *ग्राम उमरपोटी में दिनांक 15.08.2026 को नवविवाहिता महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले की मर्ग जांच की गई।* ▪️ *मर्ग जांच के दौरान परिजनों एवं संबंधित व्यक्तियों के कथन तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दहेज संबंधी प्रताड़ना के तथ्य सामने आए।* ▪️ *आरोप है कि पति द्वारा दहेज में कार नहीं मिलने की बात को लेकर पत्नी से विवाद कर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।* ▪️ *मर्ग जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर थाना उतई पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध धारा 80(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।* मुख्य बिंदु दिनांक 15.08.2026 को ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में मर्ग जांच उपरांत दहेज मृत्यु से संबंधित प्रकरण दर्ज किया गया है। संक्षिप्त विवरण थाना उतई क्षेत्रांतर्गत ग्राम उमरपोटी में दिनांक 15.08.2026 को एक नवविवाहिता महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना की सूचना पर थाना उतई पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई तथा मर्ग क्रमांक 75/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच प्रारंभ की गई। मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों एवं संबंधित व्यक्तियों के कथन लिए गए तथा उपलब्ध साक्ष्यों का संकलन एवं परीक्षण किया गया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतिका का विवाह आरोपी विपुल यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी फेस-01 वेदांत नगर, ग्राम उमरपोटी, थाना उतई, जिला दुर्ग के साथ लगभग एक वर्ष पूर्व हुआ था तथा दिनांक 22.04.2026 को गौना होने के पश्चात वह ससुराल पक्ष के घर आई थी। जांच के दौरान आरोप सामने आया कि आरोपी पति द्वारा मृतिका को उसके माता-पिता द्वारा दहेज में कार नहीं दिए जाने की बात को लेकर विवाद किया जाता था तथा उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। घटना से एक दिन पूर्व भी इसी बात को लेकर विवाद होने एवं आरोपी द्वारा घर से चले जाने की जानकारी जांच में सामने आई। मर्ग जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पति विपुल यादव के विरुद्ध धारा 80(2) बीएनएस के तहत दहेज मृत्यु से संबंधित अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोप है कि आरोपी पति द्वारा दहेज में कार नहीं मिलने की बात को लेकर पत्नी से बार-बार विवाद एवं मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना की जाती थी, जिसके संबंध में मर्ग जांच के दौरान साक्ष्य प्राप्त हुए। घटना स्थल फेस-01 वेदांत नगर, ग्राम उमरपोटी, थाना उतई, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम विपुल यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी फेस-01 वेदांत नगर, ग्राम उमरपोटी, थाना उतई, जिला दुर्ग (छ.ग.)। अपराध विवरण अपराध क्रमांक : 457/2026 धारा : 80(2) बीएनएस गिरफ्तारी दिनांक : 12.09.2026 सराहनीय कार्य उक्त प्रकरण की मर्ग जांच एवं अपराध पंजीबद्ध करने की कार्यवाही में थाना उतई पुलिस टीम की भूमिका रही। संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों के नाम उपलब्ध कराए जाने पर इस बिंदु में उनका उल्लेख किया जा सकता है। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि विवाह एवं पारिवारिक संबंधों में दहेज की मांग, प्रताड़ना अथवा किसी भी प्रकार की हिंसा की जानकारी होने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में प्राप्त शिकायतों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—
    2
    दहेज में कार नहीं देने की बात को लेकर पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में पति के विरुद्ध दहेज मृत्यु का अपराध पंजीबद्ध
*दहेज में कार नहीं देने की बात को लेकर पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में पति के विरुद्ध दहेज मृत्यु का अपराध पंजीबद्ध*
▪️ *ग्राम उमरपोटी में दिनांक 15.08.2026 को नवविवाहिता महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले की मर्ग जांच की गई।*
▪️ *मर्ग जांच के दौरान परिजनों एवं संबंधित व्यक्तियों के कथन तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दहेज संबंधी प्रताड़ना के तथ्य सामने आए।*
▪️ *आरोप है कि पति द्वारा दहेज में कार नहीं मिलने की बात को लेकर पत्नी से विवाद कर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।*
▪️ *मर्ग जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर थाना उतई पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध धारा 80(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।*
मुख्य बिंदु
दिनांक 15.08.2026 को ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में मर्ग जांच उपरांत दहेज मृत्यु से संबंधित प्रकरण दर्ज किया गया है।
संक्षिप्त विवरण
थाना उतई क्षेत्रांतर्गत ग्राम उमरपोटी में दिनांक 15.08.2026 को एक नवविवाहिता महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना की सूचना पर थाना उतई पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई तथा मर्ग क्रमांक 75/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच प्रारंभ की गई।
मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों एवं संबंधित व्यक्तियों के कथन लिए गए तथा उपलब्ध साक्ष्यों का संकलन एवं परीक्षण किया गया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतिका का विवाह आरोपी विपुल यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी फेस-01 वेदांत नगर, ग्राम उमरपोटी, थाना उतई, जिला दुर्ग के साथ लगभग एक वर्ष पूर्व हुआ था तथा दिनांक 22.04.2026 को गौना होने के पश्चात वह ससुराल पक्ष के घर आई थी।
जांच के दौरान आरोप सामने आया कि आरोपी पति द्वारा मृतिका को उसके माता-पिता द्वारा दहेज में कार नहीं दिए जाने की बात को लेकर विवाद किया जाता था तथा उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। घटना से एक दिन पूर्व भी इसी बात को लेकर विवाद होने एवं आरोपी द्वारा घर से चले जाने की जानकारी जांच में सामने आई।
मर्ग जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पति विपुल यादव के विरुद्ध धारा 80(2) बीएनएस के तहत दहेज मृत्यु से संबंधित अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोप है कि आरोपी पति द्वारा दहेज में कार नहीं मिलने की बात को लेकर पत्नी से बार-बार विवाद एवं मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना की जाती थी, जिसके संबंध में मर्ग जांच के दौरान साक्ष्य प्राप्त हुए।
घटना स्थल
फेस-01 वेदांत नगर, ग्राम उमरपोटी, थाना उतई, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
विपुल यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी फेस-01 वेदांत नगर, ग्राम उमरपोटी, थाना उतई, जिला दुर्ग (छ.ग.)।
अपराध विवरण
अपराध क्रमांक : 457/2026
धारा : 80(2) बीएनएस
गिरफ्तारी दिनांक : 12.09.2026
सराहनीय कार्य
उक्त प्रकरण की मर्ग जांच एवं अपराध पंजीबद्ध करने की कार्यवाही में थाना उतई पुलिस टीम की भूमिका रही। संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों के नाम उपलब्ध कराए जाने पर इस बिंदु में उनका उल्लेख किया जा सकता है।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि विवाह एवं पारिवारिक संबंधों में दहेज की मांग, प्रताड़ना अथवा किसी भी प्रकार की हिंसा की जानकारी होने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में प्राप्त शिकायतों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
—0000—
    user_हेमंत उमरे ,7509375525
    हेमंत उमरे ,7509375525
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • लखनपुरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, 15 गाय-बैल को रौंदकर अज्ञात वाहन फरार 13 सितंबर सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार,लखनपुरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात यानि 12 सितंबर की रात, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे,लगभग 15 गाय-बैल को रौंद दिया। हादसे में कई मवेशियों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। घटना के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद सड़क पर मवेशियों के शव बिखरे रहे। हादसे से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों की सुरक्षा और, तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है।
    1
    लखनपुरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, 15 गाय-बैल को रौंदकर अज्ञात वाहन फरार
13 सितंबर सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार,लखनपुरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात यानि 12 सितंबर की रात, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे,लगभग 15 गाय-बैल को रौंद दिया। हादसे में कई मवेशियों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। घटना के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया।
घटना के बाद सड़क पर मवेशियों के शव बिखरे रहे। हादसे से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों की सुरक्षा और, तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.